Bank Closed: आज देशभर में सरकारी बैंकों पर रहेगा ताला, हड़ताल और अवकाश से लगातार 4 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं। Bank Closed: Government Banks to Remain Shut Across India Today, Strike and Holidays to Disrupt Services for Four Consecutive Days. बैंक्-सेवा अवरुद्धा: अद्य सम्पूर्णदेशे सर्वकारीय-बैंकाः बन्दाः, हड़ताल-अवकाशयोः कारणेन चतुर्दिनपर्यन्तं बैंक-सेवा प्रभाविता।
Bank Holidays: 11 से 14 सितंबर तक बैंक ग्राहकों के लिए अहम अपडेट, हड़ताल के बाद लगातार दो दिन रहेगा अवकाश।

बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर में लगातार चार दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति बन रही है। बैंक यूनियनों ने सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर 11 सितंबर, शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया है। हड़ताल के अगले दिन शनिवार और फिर रविवार होने के कारण बैंक शाखाओं में नियमित अवकाश रहेगा। इसके अलावा, कुछ राज्यों में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भी बैंक बंद रह सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य समय रहते निपटाने की सलाह दी जा रही है।
11 सितंबर से दिखेगा असर।
बैंक यूनियनों की प्रस्तावित हड़ताल का सीधा प्रभाव सरकारी बैंकों की शाखाओं में होने वाले नियमित कामकाज पर पड़ने की संभावना है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अपने ग्राहकों को संभावित सेवा व्यवधान के बारे में पहले ही सूचित कर दिया है। बैंकों के अनुसार, हड़ताल के दौरान शाखाओं में सामान्य बैंकिंग गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।
11 सितंबर को शुक्रवार के बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार का नियमित अवकाश रहेगा। इसके बाद 14 सितंबर को कुछ राज्यों में गणेश चतुर्थी के चलते बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में कई राज्यों में बैंक शाखाएं लगातार चार दिनों तक बंद रह सकती हैं, जिससे सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।
आवश्यक बैंकिंग सेवाएं भी हो सकती हैं प्रभावित।
बैंक प्रबंधन ने आवश्यक बैंकिंग सेवाओं को सामान्य बनाए रखने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की हैं। इसके बावजूद हड़ताल और लगातार पड़ने वाली छुट्टियों के चलते ग्राहकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर नकदी की उपलब्धता और चेक क्लियरिंग प्रक्रिया में देरी होने की संभावना जताई जा रही है।
ऐसे में जिन ग्राहकों को बैंक शाखा जाकर जरूरी काम करना है, उन्हें 11 से 14 सितंबर के बीच पड़ने वाले अवकाश और हड़ताल की तारीखों का विशेष ध्यान रखना होगा। जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और अन्य उपलब्ध डिजिटल सेवाओं का सहारा ले सकते हैं।
इन तारीखों पर रहेगा बैंक अवकाश, एक नजर में देखें पूरी लिस्ट।
- 11 सितंबर: बैंक यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल।
- 12 सितंबर: दूसरे शनिवार के चलते बैंक रहेंगे बंद।
- 13 सितंबर: रविवार के कारण बैंक शाखाओं में रहेगा अवकाश।
- 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी पर कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।
(English)
Bank Holidays: Important Update for Customers from September 11 to 14, Regular Weekend Holidays After Strike.
Bank customers may face disruptions in banking services for four consecutive days in September. Bank unions have decided to go on strike on Friday, September 11, demanding a five-day banking week along with the resolution of other pending issues. The strike will be followed by the regular Saturday and Sunday holidays. In addition, bank branches in some states may remain closed on September 14 due to Ganesh Chaturthi. Customers are advised to complete important banking transactions in advance.
Impact to Begin from September 11.
The proposed bank unions’ strike is expected to have a direct impact on routine operations at government bank branches. Several public sector banks, including the State Bank of India (SBI), have already informed customers about possible disruptions. Banks have cautioned that normal banking activities at branches may be affected during the strike.
September 11 falls on Friday, followed by the second Saturday on September 12 and Sunday on September 13, both regular bank holidays. On September 14, bank branches in some states will also remain closed on account of Ganesh Chaturthi. As a result, banks may remain shut for four consecutive days in several states, potentially affecting regular banking services.
Essential Banking Services May Also Be Affected.
Bank management has made arrangements to keep essential banking services operational. However, the strike combined with consecutive holidays may cause some inconvenience to customers. In particular, cash availability and cheque-clearing services could face delays.
Customers who need to visit a bank branch for important work should keep the strike and holiday dates between September 11 and 14 in mind. For essential banking transactions, customers can use net banking, mobile banking and other available digital services.
Bank Holidays on These Dates: Check the Complete List at a Glance.
- September 11: Nationwide Bank Unions’ Strike.
- September 12: Banks to Remain Closed on Second Saturday
- September 13: Bank Branches to Remain Closed on Sunday
- September 14: Banks to Remain Closed in Some States on Ganesh Chaturthi
(संस्कृत)
बैंक-अवकाशः: सितम्बर-मासस्य ११ तः १४ दिनाङ्कपर्यन्तं ग्राहकानां कृते महत्त्वपूर्णा सूचना।
सितम्बर-मासे बैंक-ग्राहकानां कृते चतुर्दिनपर्यन्तं बैंक-सेवाः प्रभाविताः भवितुमर्हन्ति। बैंक-सङ्घैः सप्ताहे पञ्चदिनानि बैंक-सेवां प्रवर्तयितुम् अन्यासां लम्बितानां मांगानां च समाधानार्थं ११ सितम्बर, शुक्रवासरे हड़तालस्य निर्णयः कृतः अस्ति। हड़तालानन्तरं शनिवासरः रविवासरश्च नियमित-अवकाशरूपेण भविष्यतः। तदतिरिक्तं केषुचित् राज्येषु १४ सितम्बर-दिने गणेशचतुर्थ्याः कारणेन अपि बैंक-शाखाः बन्दाः भविष्यन्ति। अतः ग्राहकाः आवश्यकानि बैंक-कार्याणि पूर्वमेव सम्पादयेयुः।
११ सितम्बर से प्रभावः आरप्स्यते।
बैंक-सङ्घानां प्रस्तावित-हड़तालस्य प्रत्यक्षः प्रभावः सर्वकारीय-बैंकानां शाखासु नियमित-कार्येषु भवितुम् अर्हति। भारतीय-स्टेट-बैंक् (SBI) सहिताः अनेकाः सार्वजनिक-क्षेत्रस्य बैंकाः सम्भावित-सेवा-विघ्नस्य विषये स्वग्राहकेभ्यः पूर्वमेव सूचनां दत्तवन्तः। बैंकानां अनुसारं हड़तालस्य समये शाखासु सामान्य-बैंकिङ्ग्-क्रियाकलापाः प्रभाविताः भवितुमर्हन्ति।
११ सितम्बर को शुक्रवासरः भविष्यति। ततः १२ सितम्बर को द्वितीयः शनिवासरः तथा १३ सितम्बर को रविवासरः होने के कारण नियमित-अवकाशः रहेगा। इसके बाद १४ सितम्बर को केषुचित् राज्येषु गणेशचतुर्थ्याः कारणेन बैंकाः बन्दाः भविष्यन्ति। अतः अनेकासु राज्येषु बैंक-शाखाः निरन्तरं चतुर्दिनपर्यन्तं बन्दाः भवितुम् अर्हन्ति, येन सामान्य-बैंक-सेवाः प्रभाविताः भवितुम् अर्हन्ति।
आवश्यकाः बैंक-सेवाः अपि प्रभाविताः भवितुम् अर्हन्ति।
बैंक-प्रबन्धनेन आवश्यक-बैंक-सेवानां सामान्यरूपेण सञ्चालनाय आवश्यकाः व्यवस्थाः कृताः सन्ति। तथापि हड़तालस्य क्रमिक-अवकाशानां च कारणेन ग्राहकाः काञ्चित् असुविधां सम्मुखीकर्तुं शक्नुवन्ति। विशेषतः नकद-उपलब्धतायां चेक्-समाशोधन-प्रक्रियायां च विलम्बस्य सम्भावना अस्ति।
ये ग्राहकाः आवश्यक-बैंक-कार्याय बैंक-शाखां गन्तुम् इच्छन्ति, तैः सितम्बर-मासस्य ११ तः १४ दिनाङ्कपर्यन्तं हड़तालस्य अवकाशस्य च दिनानि विशेषतः ज्ञातव्यानि। आवश्यक-बैंक-कार्याणि सम्पादयितुं ग्राहकाः नेट-बैंकिङ्ग्, मोबाइल-बैंकिङ्ग् तथा अन्याः उपलब्धाः डिजिटल-सेवाः उपयोक्तुं शक्नुवन्ति।
एतेषु दिनेषु बैंक-अवकाशः, सम्पूर्णां सूचीं एकदृष्ट्या पश्यन्तु।
- ११ सितम्बरः बैंक-सङ्घानां राष्ट्रव्यापी हड़तालः।
- १२ सितम्बरः द्वितीय-शनिवासरस्य कारणेन बैंकाः बन्दाः भविष्यन्ति।
- १३ सितम्बरः रविवासरस्य कारणेन बैंक-शाखासु अवकाशः भविष्यति।
- १४ सितम्बरः गणेशचतुर्थ्यां केषुचित् राज्येषु बैंकाः बन्दाः भविष्यन्ति।


