छत्तीसगढ़ BJP संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को मिली प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी; सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी.Major Change in Chhattisgarh BJP: Smriti Irani Appointed State In-Charge, Siddharth Shambhu Named Co-In-Charge. छत्तीसगढे भाजपायाः संगठनात्मकः परिवर्तनः, स्मृति ईराणी प्रदेशप्रभारित्वेन नियुक्ता; सिद्धार्थशम्भुः सह-प्रदेशप्रभारित्वं प्राप्तवान्।

रायपुर। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी ने उन्हें छत्तीसगढ़ के साथ हरियाणा की जिम्मेदारी भी सौंपी है। वहीं, सिद्धार्थ शंभु को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी बनाया गया है। इस नियुक्ति के साथ प्रदेश संगठन में जिम्मेदारियों का नया स्वरूप सामने आया है।
संगठन में स्मृति ईरानी की सक्रियता और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी राजनीतिक भूमिका को देखते हुए उन्हें अहम राज्यों की जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही थीं। छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी पद के लिए संभावित नामों में स्मृति ईरानी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा था। उनसे पहले नवंबर 2020 में डी. पुरंदेश्वरी को भाजपा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया था, जबकि नितिन नबीन ने सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली थी। स्मृति ईरानी की नियुक्ति के साथ वह छत्तीसगढ़ भाजपा की दूसरी महिला प्रदेश प्रभारी बन गई हैं।
संगठन में बड़ा फेरबदल, सुनील बंसल और गजेंद्र पटेल समेत कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारियां.
भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर बदलाव करते हुए कई नेताओं को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है, जबकि गजेंद्र पटेल को झारखंड तथा हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक का प्रभार दिया गया है।छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को भी अन्य राज्यों में संगठन की जिम्मेदारी मिली है। पत्थलगांव विधायक गोमती साय को गुजरात का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड का सह-प्रभारी बनाया गया है।
(English)
Raipur: The BJP has made changes in its organisational responsibilities in Chhattisgarh, appointing former Union Minister and National General Secretary Smriti Irani as the party’s new state in-charge. She has been entrusted with the responsibility of both Chhattisgarh and Haryana. Meanwhile, Siddharth Shambhu has been appointed as the state co-in-charge of Chhattisgarh.
Given Smriti Irani’s active role in the organisation and her prominent presence at the national level, there had been discussions for some time about assigning her responsibility for key states. Her name was among the prominent contenders for the post of Chhattisgarh BJP state in-charge. Before her, D. Purandeshwari was appointed the party’s state in-charge in November 2020, while Nitin Nabin served as the co-in-charge. With her appointment, Smriti Irani has become the second woman state in-charge of the Chhattisgarh BJP.
Major Organisational Reshuffle: Sunil Bansal, Gajendra Patel and Several Leaders Assigned New Responsibilities.
The BJP has assigned new organisational responsibilities to several leaders as part of its reshuffle across different states. Sunil Bansal has been appointed in-charge of Telangana and West Bengal, while Gajendra Patel has been given charge of Jharkhand. Harish Dwivedi will oversee the party’s organisational responsibilities in Bihar and Karnataka.Two leaders from Chhattisgarh have also been assigned responsibilities in other states. Pathalgaon MLA Gomti Sai has been appointed co-in-charge of Gujarat, while former Akaltara MLA Saurabh Singh has been made co-in-charge of Jharkhand.
(संस्कृत)
रायपुरम्। भाजपादलेन छत्तीसगढराज्ये संगठनात्मकदायित्वेषु परिवर्तनं कृत्वा पूर्वकेन्द्रीयमन्त्री तथा राष्ट्रियमहासचिवा स्मृति ईराणी नूतनप्रदेशप्रभारित्वेन नियुक्ता। तस्यै छत्तीसगढस्य सह हरियाणाराज्यस्यापि दायित्वं प्रदत्तम् अस्ति। अपरतः सिद्धार्थशम्भुः छत्तीसगढस्य सहप्रदेशप्रभारित्वेन नियुक्तः अस्ति। एतया नियुक्त्या प्रदेशसंगठने दायित्वानां नूतनं स्वरूपं निर्धारितम्।
संगठने स्मृति ईराण्याः सक्रियभूमिकां राष्ट्रियस्तरे च तस्याः प्रमुखां राजनीतिकभूमिकां दृष्ट्वा महत्त्वपूर्णराज्यानां दायित्वं तस्यै प्रदास्यते इति दीर्घकालात् चर्चा आसीत्। छत्तीसगढस्य प्रदेशप्रभारिपदाय सम्भावितेषु नामसु स्मृति ईराण्याः नाम प्रमुखतया चर्चितम् आसीत्। तस्याः पूर्वं नवम्बर् २०२० तमे वर्षे डी. पुरन्देश्वरी भाजपा-दलस्य प्रदेशप्रभारिणीरूपेण नियुक्ता आसीत्, नितिननबीनश्च सहप्रभारिणः दायित्वं निर्वहति स्म। स्मृति ईराण्याः नियुक्त्या सा छत्तीसगढ-भाजपायाः द्वितीया महिला प्रदेशप्रभारिणी अभवत्।
संगठने महत्त्वपूर्णः परिवर्तनः, सुनीलबंसलः गजेन्द्रपटेलः च सहितेभ्यः अनेकनेतृभ्यः नूतनदायित्वानि प्रदत्तानि।
भाजपादलेन संगठनात्मकपरिवर्तनस्य अन्तर्गतं विभिन्नेषु राज्येषु अनेकनेतृभ्यः नूतनानि दायित्वानि प्रदत्तानि। अस्मिन् क्रमे सुनीलबंसलः तेलङ्गानायाः पश्चिमबङ्गस्य च प्रभारी नियुक्तः अस्ति। गजेन्द्रपटेलाय झारखण्डस्य, हरिशद्विवेदीने बिहारस्य कर्णाटकस्य च दायित्वं समर्पितम् अस्ति।छत्तीसगढराज्यस्य द्वाभ्यां नेतृभ्यामपि अन्यराज्येषु संगठनात्मकदायित्वानि प्राप्तानि। पथलगांवस्य विधायकाः गोमती साय गुजरातस्य सहप्रभारिणीरूपेण नियुक्ता अस्ति। अपरतः अकलतरायाः पूर्वविधायकः सौरभसिंहः झारखण्डस्य सहप्रभारित्वेन नियुक्तः अस्ति।


