रायपुर में शिक्षक से विवाद के बाद अभिभावक को किया गया फोन, घर पहुंचने के बाद आठवीं की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम. Class 8 Student Dies by Suicide at Home in Raipur After Dispute With Teacher and Parent Call. रायपुरे शिक्षकेन सह विवादानन्तरं अभिभावकाय दूरभाषः, गृहं प्रत्यागत्य अष्टमकक्षायाः छात्रया आत्महत्या कृता.
राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर छात्रा को डांटने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि शिक्षिका के साथ छात्रा का विवाद होने के बाद उसके परिजनों को स्कूल बुलाया गया था। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा सेन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में पढ़ती थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में डांट-फटकार और कथित प्रताड़ना से आहत होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
परिजनों का आरोप है कि सोमवार को स्कूल में शिक्षकों की डांट के बाद छात्रा डरी-सहमी और गुमसुम घर लौटी थी। उनका दावा है कि स्कूल के कथित मानसिक दबाव से वह तनाव में थी। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कक्षा में विवाद के बाद अभिभावकों को स्कूल बुलाया गया था।
स्कूल प्रबंधन ने आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सोमवार को कक्षा में छात्रा की क्लास टीचर से किसी बात पर बहस हुई थी। शिक्षिका की शिकायत पर छात्रा और अन्य संबंधित छात्राओं को कार्यालय बुलाया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद छात्रा के माता-पिता को बुलाकर घटना और उसके व्यवहार की जानकारी दी गई। प्रधानपाठक इंद्राणी दुबे के अनुसार, स्कूल में किसी को प्रताड़ित नहीं किया गया, बल्कि नियमानुसार अभिभावकों को स्थिति से अवगत कराया गया था।
दुर्गा पूजा में गया था परिवार, घर में अकेली छात्रा ने की आत्महत्या.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार शाम करीब 6:45 बजे की है। उस समय परिवार के सदस्य घर के पास स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में गए हुए थे। घर लौटने पर उन्होंने छात्रा को फंदे से लटका पाया। परिजन उसे तुरंत नीचे उतारकर बचाने की कोशिश में जुटे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। त्योहार के बीच हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया।
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच तेज की।
घटना की जानकारी मिलने पर टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार, छात्रा की मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस परिजनों, स्कूल प्रबंधन और सहपाठियों के बयान दर्ज कर घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
English
An eighth-grade student died by suicide at her home in the Tikrapara police station area of Raipur. Following the incident, the girl’s family accused the school management of scolding and mentally harassing her. However, the school management stated that the student’s parents had been called to the school after a dispute between the student and a teacher. Police have registered an inquest case and launched a detailed investigation into the circumstances surrounding the incident.
An eighth-grade student, Akanksha Sen, died by suicide at her home in Raipur’s Tikrapara area. She studied at Saraswati Shiksha Mandir in Chhattisgarh Nagar. Her family alleges that scolding and alleged harassment at school may have contributed to the incident. The tragedy has left the family and local community in deep grief.
The family alleges that the student returned home frightened and withdrawn after being severely scolded by teachers on Monday. They claim that the alleged mental pressure at school caused her significant distress. The family has demanded a fair investigation and strict action against those found responsible.
Parents Were Called to School Following a Classroom Dispute.
The school management has presented its side of the incident, stating that the student had an argument with her class teacher on Monday. Following the teacher’s complaint, the student and other girls involved were called to the office, where they remained silent. The student’s parents were subsequently called and informed about the incident and her behaviour. Headmistress Indrani Dubey maintained that no one was harassed and that the parents were informed in accordance with school procedures.
Family Was Away at Durga Puja Pandal When Student Died by Suicide at Home.
According to available information, the incident occurred around 6:45 pm on Monday, when the family had gone to a Durga Puja pandal near their home. On returning, they found the student hanging and immediately attempted to rescue her. However, she had already died. The tragic incident has plunged the family into deep grief amid the festive celebrations.
Police Register Inquest Case and Launch Detailed Investigation.
After receiving information about the incident, Tikrapara police reached the spot and sent the body for post-mortem examination. Police station in-charge Rajesh Singh stated that an inquest case had been registered and an investigation was underway. Police are recording statements from the family, school management and classmates to establish the facts surrounding the incident. Further legal action will be taken based on the findings and evidence.
संस्कृति
राजधानीरायपुरस्य टिकरापारा-पुलिसस्थानकक्षेत्रे अष्टमकक्षायां पठन्ती एका छात्रा पाशेन आत्महत्यां कृतवती। घटनायाः अनन्तरं मृतकायाः परिजनाः विद्यालयप्रबन्धनस्य विरुद्धं छात्रायाः तर्जनस्य मानसिकप्रताडनस्य च गम्भीरम् आरोपम् आरोपितवन्तः। अपरपक्षे, विद्यालयप्रबन्धनस्य कथनम् अस्ति यत् शिक्षिकया सह छात्रायाः विवादानन्तरं तस्याः अभिभावकाः विद्यालयम् आहूताः आसन्। पुलिसप्रशासनेन मर्गप्रकरणं पञ्जीकृत्य घटनायाः विविधपक्षाणां विस्तृतानुसन्धानम् आरब्धम्।
रायपुरस्य टिकरापारा-क्षेत्रे अष्टमकक्षायां पठन्ती आकांक्षा सेन नाम्नी छात्रा स्वगृहे पाशेन आत्महत्यां कृतवती। सा छत्तीसगढ़नगरे स्थिते सरस्वती शिक्षा मन्दिरे पठति स्म। परिजनानाम् आरोपः अस्ति यत् विद्यालये तर्जन-भर्त्सनया कथितप्रताडनया च दुःखिता भूत्वा छात्रया एतत् कदम् उत्थापितम्। घटनया परिवारः स्थानीयजनाश्च शोकसन्तप्ताः सन्ति।
परिजनानाम् आरोपः अस्ति यत् सोमवासरे विद्यालये शिक्षकैः तर्जिता छात्रा भयभीता मौनिनी च भूत्वा गृहं प्रत्यागता। विद्यालये कथितमानसिकदबावेन सा अत्यन्तं तनावग्रस्ता आसीत् इति परिजनाः वदन्ति। ते निष्पक्षानुसन्धानं कृत्वा दोषिणां विरुद्धं कठोरकार्यवाहीं कर्तुं च आग्रहं कृतवन्तः।
कक्षायां विवादानन्तरम् अभिभावकाः विद्यालयम् आहूताः आसन्।
विद्यालयप्रबन्धने आरोपानां विषये स्वपक्षं प्रस्तुतं कृतम्। प्रधानाध्यापिका इन्द्राणी दुबे इत्यनुसारं सोमवासरे कक्षायां छात्रायाः कक्षाशिक्षिकया सह कस्मिंश्चित् विषये विवादः अभवत्। शिक्षिकायाः शिकायतानन्तरं छात्रा अन्याः सम्बन्धिताः छात्राश्च कार्यालयम् आहूताः, किन्तु ताः मौनम् आश्रितवत्यः। ततः छात्रायाः मातापितरौ विद्यालयम् आहूय घटनायाः तस्याः व्यवहारस्य च विषये सूचितौ। विद्यालयप्रबन्धनस्य कथनम् अस्ति यत् कस्यापि प्रताडना न कृता, अपितु नियमानुसारं अभिभावकाः घटनया अवगताः कृताः।
दुर्गापूजोत्सवं गतः परिवारः, गृहे एकाकिनी छात्रा आत्महत्यां कृतवती।
प्राप्तसूचनानुसारं सोमवासरे सायं प्रायः ६:४५ वादने एषा घटना अभवत्। तस्मिन् समये परिवारस्य सदस्याः गृहस्य समीपे स्थितं दुर्गापूजापण्डालं गतवन्तः आसन्। गृहं प्रत्यागत्य ते छात्रां पाशे लम्बमानां दृष्टवन्तः। परिजनाः तां शीघ्रं अधः अवतार्य रक्षितुं प्रयत्नम् अकुर्वन्, किन्तु तावता तस्याः मृत्युः अभवत्। उत्सवस्य मध्ये घटितया अस्यां दुःखदघटनया परिवारः गहनशोके निमग्नः अभवत्।
आरक्षिभिः मर्गप्रकरणं पञ्जीकृत्य विस्तृतानुसन्धानम् आरब्धम्।
घटनायाः सूचनां प्राप्य टिकरापारा-आरक्षिणः घटनास्थलं प्राप्तवन्तः तथा शवम् उत्तरपरीक्षणार्थं प्रेषितवन्तः। थाना-प्रभारी राजेश सिंह इत्यस्य कथनानुसारं छात्रायाः मृत्योः विषये मर्गप्रकरणं पञ्जीकृत्य अनुसन्धानम् आरब्धम्। आरक्षिणः परिजनानां, विद्यालयप्रबन्धनस्य, सहपाठिनां च वक्तव्यानि अभिलिखन्ति तथा घटनायाः तथ्येषु अन्वेषणं कुर्वन्ति। अनुसन्धानस्य निष्कर्षाणां प्रमाणानां च आधारेण अग्रे विधिसम्मता कार्यवाही क्रियते।


