क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगी वाहन के बकाया चालान की पूरी जानकारी.क्यूआर कोड स्कैन करतेंच पता चलही गाड़ी के बाकी चालान के जानकारी.Scan the QR Code to Instantly Check Pending Vehicle Traffic Challans. क्यूआर-सङ्केतं स्कैन् कृत्वा वाहनस्य अवशिष्टानां चालानानां विवरणं ज्ञास्यते।

राजधानी रायपुर में फर्जी ई-चालान के नाम पर भेजे जा रहे संदेशों और ऑनलाइन साइबर ठगी पर लगाम लगाने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अहम पहल की है। इस कदम का उद्देश्य वाहन चालकों को साइबर अपराधियों के जाल से सुरक्षित रखना है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में रायपुर पुलिस ने ‘नो योर व्हीकल – अपने वाहन को जानें’ अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के तहत अब वाहन चालक घर बैठे ही अपने वाहनों पर दर्ज लंबित ई-चालानों की जानकारी आसानी से हासिल कर सकेंगे। साथ ही, सुरक्षित डिजिटल माध्यमों से चालान का ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे।
इस विशेष अभियान का शुभारंभ शांति नगर स्थित विमतारा परिसर में किया गया।
: राजधानी रायपुर के शांति नगर स्थित विमतारा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस जन-जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने स्वयं अभियान की शुरुआत करते हुए इसकी आवश्यकता और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले के साथ पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, यातायात विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
फर्जी लिंक भेजकर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे जालसाज।
अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा दौर में साइबर अपराधी फर्जी संदेशों और आकर्षक या डर पैदा करने वाले लिंक के माध्यम से लोगों को ठगी का निशाना बना रहे हैं। ऐसे ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों से नागरिकों को सुरक्षित रखना ही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
घर बैठे करें चालान का सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान।
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए वाहन चालकों को अपने स्मार्टफोन से उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इसके बाद वे सीधे परिवहन विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर पहुंच जाएंगे। यहां वाहन नंबर अथवा चालान नंबर के साथ स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा। प्रक्रिया पूरी होते ही संबंधित वाहन पर दर्ज सभी बकाया चालानों की विस्तृत जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
: पुलिस मदद के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर।
साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने सलाह दी है कि किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक को न खोलें और ई-चालान का भुगतान सिर्फ सरकार के अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही करें। इसके अलावा, किसी तरह की परेशानी, संदेह या सहायता की जरूरत पड़ने पर नागरिक यातायात पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 9479210632 पर संपर्क कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ी
राजधानी रायपुर मं फर्जी ई-चालान के मैसेज भेज के ऑनलाइन ठगी करे के मामला ले वाहन चालक मन ला बचाय बर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ह एक महत्वपूर्ण पहल करे हे। एखर से साइबर ठग मन के जाल मं फंसे के खतरा कम होही।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन मं रायपुर पुलिस ह ‘नो योर व्हीकल – अपन गाड़ी ला जानव’ अभियान शुरू करे हे। ए व्यवस्था ले अब गाड़ी चलइया मन घर बइठे अपन वाहन के बाकी ई-चालान के जानकारी पा सकहीं अउ सुरक्षित ऑनलाइन माध्यम ले चालान के भुगतान घलो कर सकहीं।
ए विशेष अभियान के शुरुआत शांति नगर स्थित विमतारा परिसर मं करे गे हे।
राजधानी रायपुर के शांति नगर स्थित विमतारा परिसर मं आयोजित कार्यक्रम मं ए जन-जागरूकता अउ सुरक्षा अभियान के विधिवत शुरुआत करे गे। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ह खुद अभियान के शुभारंभ करिस अउ एखर महत्व अउ उपयोगिता के बारे मं जानकारी दीस। ए मौका मं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, यातायात विभाग के अधिकारी अउ कर्मचारी मन मौजूद रहिन।
फर्जी लिंक भेज के लोगन ला ठगी के जाल मं फंसावत हें साइबर ठग।
अधिकारियों मन बताइन कि आजकल साइबर ठग मन फर्जी मैसेज अउ लालच देय या डर पैदा करे वाले लिंक भेज के आम जनता ला ठगी के जाल मं फंसावत हें। अइसन ऑनलाइन धोखाधड़ी ले लोगन ला बचाना ही ए अभियान के मुख्य उद्देश्य आय।
घर बइठे करव चालान के सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान।
ए सुविधा के लाभ उठाय बर वाहन चालक मन ला अपन स्मार्टफोन ले क्यूआर कोड स्कैन करना होही। एकर बाद वे सीधे परिवहन विभाग के अधिकृत पोर्टल मं पहुंच जाहीं। इहां गाड़ी नंबर या चालान नंबर के संग स्क्रीन मं दिखत कैप्चा कोड भरना होही। ए प्रक्रिया पूरा होवत ही गाड़ी के ऊपर दर्ज सभी बाकी चालान के पूरा विवरण स्क्रीन मं दिखे लगही।
पुलिस सहायता बर हेल्पलाइन नंबर जारी।
बढ़त साइबर अपराध अउ ऑनलाइन ठगी के मामला ला देखत यातायात पुलिस ह नागरिक मन ले सावधान रहे के अपील करे हे। पुलिस ह कहे हे कि कोनो अनजान या संदिग्ध लिंक ला क्लिक झन करव अउ ई-चालान के भुगतान सिर्फ सरकार के अधिकृत पोर्टल के माध्यम ले ही करव। कोनो भी परेशानी, संदेह या सहायता के जरूरत होय त यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479210632 मं संपर्क कर सकत हव।
English
To protect vehicle owners from fake e-challan messages and online cyber fraud, the Raipur Police Commissionerate has taken an important initiative to strengthen public safety against cybercriminals.
Under the guidance of Police Commissioner Dr. Sanjeev Shukla, Raipur Police has launched a special initiative titled ‘Know Your Vehicle’. Through this facility, vehicle owners can conveniently check pending e-challans from home and make payments securely through digital platforms.
The special campaign was formally launched at Vimtara in Shanti Nagar.
The public awareness and road safety campaign was officially launched at a programme held at the Vimtara premises in Shanti Nagar, Raipur. Police Commissioner Dr. Sanjeev Shukla inaugurated the initiative and highlighted its importance and benefits. Additional Police Commissioner Amit Tukaram Kamble, along with senior police officials and personnel from the traffic department, attended the event.
Cybercriminals are targeting people through fraudulent links.
Officials highlighted that cybercriminals are increasingly targeting ordinary citizens through fake messages and misleading links designed to lure or intimidate them. The primary objective of this campaign is to protect people from such online fraud.
Make secure online payments from the comfort of your home.
To use this facility, vehicle owners simply need to scan the QR code using their smartphones. They will then be redirected to the Transport Department’s official portal, where they must enter their vehicle registration number or challan number along with the displayed CAPTCHA code. Once submitted, the complete details of all pending challans associated with the vehicle will appear on the screen.
Helpline Number Introduced for Police Assistance.
In view of the rising cases of cybercrime and online fraud, the Traffic Police has urged citizens to remain vigilant. People have been advised not to click on unknown or suspicious links and to make e-challan payments exclusively through the government’s authorised portal. For any queries, difficulties or assistance, citizens can contact the Traffic Police helpline at 9479210632.
संस्कृति
राजधानी रायपुरे मिथ्या ई-चालान-सन्देशैः ऑनलाइन साइबर-धोखाधड्या च वाहनचालकान् रक्षितुं रायपुर-पुलिस-आयुक्तालयेन महत्त्वपूर्णः प्रयासः कृतः।
पुलिस-आयुक्तस्य डॉ. सञ्जीव-शुक्लस्य मार्गदर्शने रायपुर-पुलिस-दलेन ‘स्ववाहनं जानीत’ इति विशेषाभियानस्य शुभारम्भः कृतः। अस्य अभियानस्य माध्यमेन वाहनस्वामिनः गृहात् एव स्ववाहनानां लम्बित-ई-चालानानां विवरणं ज्ञातुं शक्नुवन्ति तथा सुरक्षितमाध्यमैः डिजिटल-भुगतानम् अपि कर्तुं शक्नुवन्ति।
शान्तिनगरस्थे विमतारा-परिसरे अस्य विशेषाभियानस्य शुभारम्भः कृतः।
राजधानी रायपुरस्य शान्तिनगरस्थे विमतारा-परिसरे आयोजिते कार्यक्रमे जनजागरण-सुरक्षा-अभियानस्य विधिवत् शुभारम्भः कृतः। पुलिस-आयुक्तः डॉ. सञ्जीव-शुक्लः स्वयम् अभियानस्य उद्घाटनं कृत्वा तस्य महत्त्वं उपयोगितां च प्रकाशयामास। अस्मिन् अवसरे अतिरिक्त-पुलिस-आयुक्तः अमित-तुकाराम-कांबले सहिताः वरिष्ठाः पुलिस-अधिकारीणः, यातायात-विभागस्य अधिकारीणः कर्मचारीणः च उपस्थिताः आसन्।
मिथ्या-सङ्केत-लिङ्क-माध्यमेन साइबर-ठगाः जनान् वञ्चनायाः शिकारान् कुर्वन्ति।
अधिकारिभिः विशेषतया उक्तं यत् अधुना साइबर-अपराधिणः मिथ्या-सन्देशैः, प्रलोभनकरैः भयप्रदायकैः च लिङ्कैः सामान्यनागरिकान् वञ्चनायाः जाले पातयन्ति। एतादृशेभ्यः ऑनलाइन-छलप्रपञ्चेभ्यः नागरिकानां रक्षणम् एव अस्य अभियानस्य प्रमुखं लक्ष्यम् अस्ति।
गृहे स्थित्वैव सुरक्षितं डिजिटल-भुगतानं कुर्वन्तु।
अस्य सुविधायाः लाभं प्राप्तुं वाहनचालकैः स्वस्मार्टफोन-माध्यमेन क्यूआर-सङ्केतः स्क्यान् करणीयः। ततः ते परिवहन-विभागस्य अधिकृत-जालपुटे प्रवेशं करिष्यन्ति। तत्र वाहन-सङ्ख्यां अथवा चालान-सङ्ख्यां प्रदर्शितेन कैप्चा-सङ्केतेन सह प्रवेष्टव्यम्। प्रक्रिया पूर्णा भवति चेत् वाहनसम्बद्धानां सर्वेषां लम्बित-चालानानां विस्तृतं विवरणं पटले स्पष्टतया प्रदर्शितं भविष्यति।
पुलिस-सहायतार्थं दूरभाष-सहायता-सङ्ख्या जारीकृता।
वर्धमानानां साइबर-अपराधानाम् ऑनलाइन-वञ्चनाप्रकरणानां च दृष्ट्या यातायात-पुलिस-दलेन सर्वेभ्यः नागरिकेभ्यः सतर्काः भवितुम् आग्रहः कृतः। अज्ञातेषु सन्दिग्धेषु च लिङ्केषु कदापि क्लिक् न कुर्वन्तु तथा ई-चालानस्य शुल्कं केवलं सर्वकारस्य अधिकृत-जालपुटेन एव प्रेषयन्तु इति परामर्शः दत्तः। कस्यापि समस्यायाः, सन्देहस्य अथवा सहायतायाः आवश्यकतायां नागरिकाः 9479210632 इति यातायात-पुलिस-सहायता-दूरभाष-सङ्ख्यायां सम्पर्कं कर्तुं शक्नुवन्ति।


