मतदाता सूची में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का एक्शन, दो ERO निलंबित, बहाली पर लगाई रोक.वोटर लिस्ट म गड़बड़ी के मामला म चुनाव आयोग के कार्रवाई, दू ERO निलंबित, बहाली ऊपर रोक.Election Commission Takes Action Over Voter List Manipulation, Suspends Two EROs and Restricts Their Reinstatement. मतदाता सूच्यां हेराफेरस्य प्रकरणे निर्वाचन आयोगस्य कठोरः निर्णयः, द्वौ ERO अधिकारिणौ निलम्बितौ, पुनर्नियुक्तौ प्रतिबन्धः
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यहां 13 हजार से अधिक मतदाताओं के रिकॉर्ड में कथित छेड़छाड़ और फर्जी नाम दर्ज किए जाने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो चुनाव पंजीकरण अधिकारियों (ERO) को प्रभावी रूप से निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से छेड़छाड़ के मामले को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है। इस प्रकरण में आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए दो चुनाव पंजीकरण अधिकारियों (ERO) मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को भेजे गए पत्र में चुनाव आयोग की उप सचिव दीपमाला ने दोनों अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उनके खिलाफ तैयार की जाने वाली चार्जशीट समीक्षा के लिए आयोग को भेजने को कहा गया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसकी पूर्व अनुमति के बिना दोनों अधिकारियों की बहाली नहीं की जाएगी।
निलंबन की कार्रवाई से करीब एक सप्ताह पहले ही चुनाव आयोग ने SDM रैंक के दोनों अधिकारियों को चुनावी जिम्मेदारियों से हटा दिया था। इसके अलावा, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 198 के तहत उनके खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई थी।
यह मामला उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की शिकायत के बाद सामने आया था। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया था कि 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के कुछ सप्ताह बाद पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 127 पर 13,150 मतदाताओं के नामों में बदलाव कर दिया गया। हैरानी की बात यह थी कि नाम बदलने के बावजूद सभी मतदाताओं के EPIC और क्रमांक पहले की तरह ही रखे गए थे।
जांच के दौरान मतदाता सूची में और भी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। आरोप है कि करीब 800 वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए, जबकि 2,600 ऐसे लोगों के नाम शामिल कर दिए गए, जो संबंधित पते पर रहते ही नहीं थे।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि मतदाता पंजीकरण केंद्र में तैनात एक कंप्यूटर सहायक ने ECINET पोर्टल की लॉगिन आईडी का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया। उसने 31 मई से 29 अगस्त के बीच मतदाताओं के विवरण में बदलाव के लिए कुल 13,779 फॉर्म-8 आवेदन दर्ज किए। इनमें से 10,470 आवेदन स्वीकार कर लिए गए, जबकि 3,309 आवेदन निरस्त कर दिए गए।
जांच में यह भी सामने आया कि मतदाता सूची में किए गए इन बदलावों से जुड़े कोई भी आवेदन फॉर्म या जरूरी दस्तावेज संबंधित कार्यालय में उपलब्ध नहीं थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार को पहले ही सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
वहीं, भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं को रोकने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पूरे प्रदेश के मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर तैनात कंप्यूटर सहायकों की लॉगिन आईडी निष्क्रिय करने के निर्देश जारी किए हैं।
छत्तीसगढ़ी
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट म बड़े पैमाना म गड़बड़ी के मामला सामने आए हे। इहां 13 हजार ले जादा मतदाता मन के जानकारी म फेरबदल अउ फर्जी एंट्री करे के आरोप लगिस हे। मामला ला गंभीरता ले लेवत चुनाव आयोग ह कड़ा कार्रवाई करे हे। आयोग ह दू चुनाव पंजीकरण अधिकारी (ERO) ला तत्काल प्रभाव ले निलंबित करे के निर्देश दिए हे।
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र म वोटर लिस्ट म गड़बड़ी के मामला ला चुनाव आयोग ह गंभीरता ले ले हे। ए मामला म आयोग ह कड़ा कदम उठावत चुनाव पंजीकरण अधिकारी (ERO) मयंक गोस्वामी अउ हेमंत चौधरी ला तत्काल प्रभाव ले निलंबित करे के आदेश दिए हे।
ए संबंध म उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ला भेजे गे चिट्ठी म चुनाव आयोग के उप सचिव दीपमाला ह दुनों अधिकारी मन ला तुरंत निलंबित करे के निर्देश दिए हें। संग म ओमन के खिलाफ तैयार होइया चार्जशीट ला समीक्षा बर आयोग के पास भेजे के बात कही गे हे। आयोग ह साफ कर दे हे कि बिना ओकर अनुमति के दुनों अधिकारी मन के बहाली नइ हो सकय।
निलंबन के कार्रवाई के करीब एक हफ्ता पहिली ही चुनाव आयोग ह SDM रैंक के दुनों अधिकारी मन ला चुनावी ड्यूटी ले हटा दे रहिस। एखर अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS) के धारा 198 के तहत ओमन के खिलाफ FIR घलो दर्ज कराए गे रहिस।
पूरा मामला उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिकायत के बाद सामने आए रहिस। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ह आरोप लगाए रहिस कि 10 अप्रैल ला अंतिम वोटर लिस्ट जारी होए के कुछ हफ्ता बाद पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 127 म 13,150 मतदाता मन के नाम बदल दिए गे रहिस। जबकि ओमन के EPIC नंबर अउ क्रमांक म कोनो बदलाव नइ करे गे रहिस।
जांच म ए मामला म अउ भी बड़े गड़बड़ी के खुलासा होइस हे। करीब 800 असली मतदाता मन के नाम वोटर लिस्ट ले काट दिए गे रहिस, जबकि 2,600 अइसन लोगन के नाम जोड़ दिए गे, जेमन बताए गे पता म रहत ही नइ रहिन।
शुरुआती जांच म पता चलिस कि मतदाता पंजीकरण केंद्र म काम करे वाला एक कंप्यूटर सहायक ह ECINET पोर्टल के लॉगिन आईडी के कथित दुरुपयोग करे रहिस। ओहा 31 मई ले 29 अगस्त के बीच मतदाता मन के जानकारी बदले बर कुल 13,779 फॉर्म-8 आवेदन दर्ज करिस। एमा ले 10,470 आवेदन मंजूर होइस, जबकि 3,309 आवेदन खारिज कर दिए गिन।
जांच म ए बात घलो सामने आईस हे कि वोटर लिस्ट म करे गे बदलाव ले जुड़े कोनो आवेदन फॉर्म या जरूरी दस्तावेज कार्यालय म नइ मिलिस। मामला के गंभीरता ला देखत जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ह कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार ला पहिली ही नौकरी ले बर्खास्त कर चुके हें।
वहीं, अइसन गड़बड़ी के दोबारा रोकथाम बर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ह पूरा प्रदेश के मतदाता पंजीकरण केंद्र म काम करे वाले कंप्यूटर सहायकों के लॉगिन आईडी बंद करे के निर्देश जारी करे हें।
English
A major irregularity has been reported in the voter list of Uttar Pradesh’s Pilibhit Assembly constituency. Allegations involve tampering with the details of more than 13,000 voters and the addition of fraudulent entries. Taking serious note of the matter, the Election Commission has ordered the immediate suspension of two Electoral Registration Officers (EROs).
The Election Commission has taken strict action following allegations of serious irregularities in the voter list of Uttar Pradesh’s Pilibhit Assembly constituency. The Commission has directed the immediate suspension of two Electoral Registration Officers (EROs), Mayank Goswami and Hemant Chaudhary.
In a letter addressed to Uttar Pradesh Chief Electoral Officer Navdeep Rinwa, Election Commission Deputy Secretary Deepmala instructed that both officials be suspended with immediate effect. The letter also directs that the chargesheets against them be forwarded to the Commission for review. Furthermore, their reinstatement will not be permitted without prior approval from the Election Commission.
About a week before ordering their suspension, the Election Commission had removed both SDM-rank officers from election-related duties. An FIR had also been registered against them under Section 198 of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS).
The controversy came to light following a complaint by the Uttar Pradesh Congress Committee. Rajendra Pal Gautam, the Congress party’s in-charge for Uttar Pradesh, alleged that a few weeks after the final electoral roll was published on April 10, the names of 13,150 voters at booth number 127 in the Pilibhit Sadar Assembly constituency were changed. However, their EPIC numbers and serial numbers were allegedly left unchanged.
The investigation uncovered further serious irregularities in the electoral rolls. Around 800 genuine voters were allegedly removed from the list, while the names of 2,600 individuals who did not reside at the addresses provided were added.
The preliminary investigation revealed that a computer assistant posted at the Voter Registration Centre had allegedly misused the login credentials of the ECINET portal. Between May 31 and August 29, the assistant submitted a total of 13,779 Form 8 applications seeking changes to voter details. Of these, 10,470 applications were approved, while 3,309 were rejected.
The investigation also revealed that no application forms or supporting documents related to these entries were found in the concerned office. Taking action in the matter, District Election Officer Alok Kumar had already dismissed computer operator Anil Kumar from service.
Meanwhile, to prevent similar irregularities in the future, the Chief Electoral Officer has directed that the login IDs of computer assistants posted at voter registration centres across the state be deactivated.
संस्कृति
उत्तरप्रदेशस्य पीलीभीत् विधानसभाक्षेत्रस्य मतदाता-सूच्यां महती अनियमितता प्रकाशिता। त्रयोदशसहस्राधिकानां मतदातॄणां विवरणेषु परिवर्तनस्य तथा च कूटप्रविष्टीनां समावेशस्य आरोपाः सन्ति। प्रकरणस्य गाम्भीर्यं दृष्ट्वा निर्वाचनायोगेन कठोरं पदक्षेपं स्वीकृत्य द्वयोः निर्वाचन-पञ्जीकरण-अधिकारिणोः (ERO) तत्कालप्रभावेण निलम्बनस्य निर्देशः प्रदत्तः।
उत्तरप्रदेशस्य पीलीभीत् विधानसभाक्षेत्रस्य मतदाता-सूच्यां अनियमिततायाः प्रकरणं निर्वाचनायोगेन गम्भीरतया गृहीतम्। अस्मिन् विषये कठोरं कार्यं कुर्वन् आयोगेन निर्वाचन-पञ्जीकरण-अधिकारिणौ (ERO) मयंक गोस्वामी तथा हेमन्त चौधरी इत्येतयोः तत्कालप्रभावेण निलम्बनस्य निर्देशः प्रदत्तः।
उत्तरप्रदेशस्य मुख्यनिर्वाचनाधिकारी नवदीप रिणवा इत्यस्मै प्रेषिते पत्रे निर्वाचनायोगस्य उपसचिवया दीपमालया उभयोः अधिकारिणोः तत्कालं निलम्बनस्य निर्देशः दत्तः। तयोः विरुद्धं प्रस्तुतायाः आरोपपत्रस्य समीक्षाार्थम् आयोगाय प्रेषणम् अपि निर्दिष्टम्। आयोगस्य पूर्वानुमतिं विना तयोः पुनर्नियुक्तिः न भविष्यतीति अपि पत्रे स्पष्टं कृतम्।
निलम्बनादेशात् सप्ताहपूर्वमेव निर्वाचनायोगेन SDM-पदस्तरयोः उभयोः अधिकारिणोः निर्वाचनसम्बद्धदायित्वेभ्यः निष्कासनं कृतम् आसीत्। भारतीयन्यायसंहितायाः (BNS) १९८-तमायाः धारायाः अन्तर्गतं तयोः विरुद्धं प्रथमसूचनापत्रम् (FIR) अपि पञ्जीकृतम् आसीत्।
उत्तरप्रदेशकांग्रेससमितेः परिवादानन्तरम् एतत् प्रकरणं प्रकाशम् आगतम्। कांग्रेसदलस्य उत्तरप्रदेशप्रभारी राजेन्द्रपाल गौतमः आरोपितवान् यत् एप्रिलमासस्य दशमे दिनाङ्के अन्तिममतदातृसूच्याः प्रकाशनानन्तरं कतिपयेषु सप्ताहेषु पीलीभीत-सदर-विधानसभाक्षेत्रस्य १२७-तमस्य मतदानकेन्द्रस्य १३,१५० मतदातॄणां नामानि परिवर्तितानि। किन्तु तेषां EPIC-सङ्ख्याः क्रमाङ्काश्च पूर्ववत् एव स्थापिताः आसन्।
अन्वेषणकाले मतदाता-सूच्यां अन्याः गम्भीराः अनियमितताः अपि प्रकाशम् आगताः। आरोपः अस्ति यत् लगभग ८०० वास्तविकमतदातॄणां नामानि सूचीतः निष्कासितानि, तथा च २,६०० तादृशानां व्यक्तीनां नामानि समावेशितानि, ये निर्दिष्टे पते न निवसन्ति स्म।
प्रारम्भिकान्वेषणे ज्ञातं यत् मतदाता-पञ्जीकरणकेन्द्रे नियुक्तः एकः सङ्गणकसहायकः ECINET-पोर्टलस्य प्रवेश-परिचयसङ्ख्यायाः दुरुपयोगम् अकरोत् इति आरोपः अस्ति। सः मेमासस्य ३१ दिनाङ्कात् अगस्तमासस्य २९ दिनाङ्कपर्यन्तं मतदातॄणां विवरणपरिवर्तनार्थं कुलम् १३,७७९ ‘फॉर्म-८’ आवेदनानि पञ्जीकृतवान्। तेषु १०,४७० आवेदनानि स्वीकृतानि, ३,३०९ च निरस्तानि।
अन्वेषणे एतदपि प्रकाशम् आगतं यत् मतदाता-सूच्यां कृतानां परिवर्तनानां सम्बन्धिनः केचन आवेदनपत्राणि आवश्यकाः दस्तावेजाश्च सम्बन्धिते कार्यालये न प्राप्ताः। प्रकरणस्य गाम्भीर्यं दृष्ट्वा जनपदनिर्वाचनाधिकारी आलोककुमारः सङ्गणकसञ्चालकं अनिलकुमारं पूर्वमेव सेवातः निष्कासितवान्।
अन्येषां एतादृशानाम् अनियमिततानां निवारणाय मुख्यनिर्वाचनाधिकारिणा सम्पूर्णराज्यस्य मतदाता-पञ्जीकरणकेन्द्रेषु नियुक्तानां सङ्गणकसहायकानां प्रवेश-परिचयसङ्ख्याः निष्क्रियाः कर्तुं निर्देशाः प्रदत्ताः।


