महिला कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को गुंडाधूर सम्मान, एशियाई खेलों और विश्व कप में शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया प्रदेश का गौरव।महिला कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ला मिलिस गुंडाधूर सम्मान, एशियाई खेल अउ विश्व कप म बढ़िया खेल दिखाके बढ़ाइन छत्तीसगढ़ के मान।Women’s Kabaddi Player Sanju Devi Honoured with Gundadhur Award for Outstanding Performances in Asian Games and World Cup.महिला कबड्डी-क्रीडिका सञ्जू देवी गुंडाधूर-सम्मानेन सम्मानिता, एशियाई-क्रीडासु विश्वकप-क्रीडायां च उत्कृष्ट-प्रदर्शनम्।
भारतीय महिला कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को एशियाई खेलों और विश्व कप में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुंडाधूर सम्मान से नवाजा गया है। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश का गौरव बढ़ा है।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी संजू देवी को प्रतिष्ठित गुंडाधूर सम्मान से सम्मानित किया गया। कोरबा जिले की रहने वाली संजू देवी को खेल जगत में उल्लेखनीय उपलब्धियों और उत्कृष्ट योगदान के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह सम्मान प्रदान किया।संजू देवी उस भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा रही हैं, जिसने जापान में आयोजित एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था। इसके अलावा, बांग्लादेश में आयोजित वर्ष 2025 के कबड्डी विश्व कप में उन्हें ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ (MVP) का खिताब भी मिला था।
ईटीवी भारत से चर्चा के दौरान संजू देवी ने गुंडाधूर सम्मान मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि राज्य और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा। उनका लक्ष्य खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर भविष्य में और अधिक सम्मान प्राप्त करना है। संजू देवी यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाली छत्तीसगढ़ की पहली कबड्डी खिलाड़ी बन गई हैं।
गुंडाधूर सम्मान का नाम वर्ष 1910 के बस्तर आदिवासी विद्रोह के महानायक गुंडाधूर के नाम पर रखा गया है। यह पुरस्कार खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है। सम्मान के रूप में प्रत्येक विजेता को 2 लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2001 में गुंडाधूर सम्मान की शुरुआत की थी। यह पुरस्कार हर साल ऐसे उत्कृष्ट खिलाड़ी को प्रदान किया जाता है, जिसने केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्रालय से मान्यता प्राप्त खेल विधाओं में पिछले एक वर्ष के दौरान राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की हो।
संजू देवी ने इस सम्मान को हासिल करने वाली प्रदेश की पहली कबड्डी खिलाड़ी बनने पर गर्व जताया। उन्होंने छत्तीसगढ़ खेल विभाग और शासन के अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया। संजू ने बताया कि एशियाई खेलों के दौरान चोट से उबरकर मैदान में उतरना उनके खेल जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ रहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग और प्रोत्साहन की बदौलत ही उन्हें एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।
संजू देवी की इस शानदार उपलब्धि पर उनके कोच दिल कुमार राठौर ने भी खुशी और गर्व जाहिर किया। उन्होंने बताया कि एशियाई खेलों से पहले उन्हें पूरा भरोसा था कि संजू चोट से उबरकर वापसी करेंगी और देश के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी। संजू की इस सफलता ने उनकी उम्मीदों को और ऊंचा कर दिया है। कोच का कहना है कि अब उनकी इच्छा है कि संजू भविष्य में भारत सरकार के प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित हों।
छत्तीसगढ़ी
भारतीय महिला कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ला एशियाई खेल अउ विश्व कप म शानदार प्रदर्शन बर छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुंडाधूर सम्मान से सम्मानित करे गे हवय। ए उपलब्धि ले प्रदेश के मान बढ़े हवय।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के खास आयोजन म भारतीय महिला कबड्डी टीम के खिलाड़ी संजू देवी ला प्रतिष्ठित गुंडाधूर सम्मान से नवाजा गे हवय। कोरबा जिला के निवासी संजू देवी ला खेल के क्षेत्र म शानदार योगदान अउ उपलब्धि बर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सम्मानित करिन।
ईटीवी भारत संग बातचीत म संजू देवी ह गुंडाधूर सम्मान मिले म खुशी जताइन। ओमन कहिन कि राज्य अउ देश बर अउ बढ़िया प्रदर्शन करे के प्रयास आगे घलो जारी रखहीं। खेल के क्षेत्र म नवा उपलब्धि हासिल करके आने वाले समय म अउ जादा सम्मान पाना उनके लक्ष्य आय। संजू देवी छत्तीसगढ़ के पहली कबड्डी खिलाड़ी बन गे हवंय, जिनला ए प्रतिष्ठित सम्मान मिलिस हे।
गुंडाधूर सम्मान के नाम 1910 के बस्तर आदिवासी विद्रोह के वीर नायक गुंडाधूर के नाम पर रखे गे हवय। खेल के क्षेत्र म उत्कृष्ट प्रदर्शन करे वाले खिलाड़ी मन ला ए पुरस्कार देय जाथे। सम्मान के रूप म हर विजेता ला 2 लाख रुपिया नकद अउ प्रशस्ति पत्र प्रदान करे जाथे।
छत्तीसगढ़ खेल अउ युवा कल्याण विभाग ह साल 2001 म गुंडाधूर सम्मान के शुरुआत करे रहिस। ए सम्मान हर साल ओ खिलाड़ी ला देय जाथे, जे केंद्रीय खेल अउ युवा मामला मंत्रालय ले मान्यता प्राप्त खेल म बीते एक साल के भीतर राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर म खास उपलब्धि हासिल करे होय।
संजू देवी ह प्रदेश के पहली कबड्डी खिलाड़ी के रूप म ए सम्मान पाय के गर्व जताइन। ओमन छत्तीसगढ़ खेल विभाग अउ शासन के अधिकारी मन के आभार मानिन। संजू बताइन कि एशियाई खेल के समय चोट ले उबरे के बाद मैदान म उतरना ओखर खेल जीवन के एक महत्वपूर्ण मोड़ रहिस। ओमन कहिन कि राज्य सरकार के सहयोग अउ प्रोत्साहन के कारण ही ओ एशियाई खेल म देश के प्रतिनिधित्व कर सकिन।
संजू देवी के ए उपलब्धि ले उनके कोच दिल कुमार राठौर घलो खुशी अउ गर्व जताइन। ओमन बताइन कि एशियाई खेल ले पहिली ओला भरोसा रहिस कि संजू चोट ले उबर के वापसी करहीं अउ देश बर बढ़िया प्रदर्शन करहीं। संजू के ए सफलता ले कोच के उम्मीद अउ बढ़ गे हवय। अब ओमन चाहथें कि आने वाले समय म संजू ला भारत सरकार के प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार घलो मिले।
English
Indian women’s Kabaddi player Sanju Devi has been honoured with Chhattisgarh’s prestigious Gundadhur Award for her outstanding performances in the Asian Games and the World Cup.
Indian women’s kabaddi team player Sanju Devi was conferred with the prestigious Gundadhur Award during the Chhattisgarh State Foundation Day celebrations. A native of Korba district, she received the honour from Union Home Minister Amit Shah in recognition of her outstanding contribution and achievements in sports.
Sanju Devi was part of the Indian women’s kabaddi team that clinched the gold medal at the Asian Games held in Japan. Earlier, she was also named the ‘Most Valuable Player’ (MVP) at the 2025 Kabaddi World Cup held in Bangladesh.
Speaking to ETV Bharat, Sanju Devi expressed her happiness over receiving the prestigious Gundadhur Award. She said she would continue striving to deliver even better performances for both Chhattisgarh and the country, with the aim of achieving greater milestones and earning more honours. She has become the first kabaddi player from the state to receive this award.
The Gundadhur Award is named after Gundadhur, the prominent leader of the 1910 Bastar Tribal Rebellion. It is conferred upon sportspersons for outstanding achievements in their respective fields. Each awardee receives a cash prize of ₹2 lakh along with a citation.
The Chhattisgarh Department of Sports and Youth Welfare instituted the Gundadhur Award in 2001. The honour is presented annually to an athlete who has achieved notable success at the national or international level during the preceding year in a sport recognised by the Union Ministry of Youth Affairs and Sports.
Expressing pride at becoming the first kabaddi player from Chhattisgarh to receive the award, Sanju Devi thanked the state sports department and government officials. She described her return to the field after recovering from an injury during the Asian Games as a major turning point in her career. She also acknowledged the state government’s support, saying it enabled her to participate in the Asian Games.
Sanjay Devi’s remarkable achievement has also made her coach, Dil Kumar Rathore, proud. He said that even before the Asian Games, he was confident that she would recover from her injury, make a strong comeback and perform well for the country. Her latest success has further raised his expectations. The coach now hopes that Sanju will one day receive the prestigious Khel Ratna Award from the Government of India.
संस्कृति
भारतीयमहिला-कबड्डी-क्रीडिका सञ्जू देवी एशियाई-क्रीडासु विश्वकप-क्रीडायां च उत्कृष्ट-प्रदर्शनस्य कृते छत्तीसगढस्य प्रतिष्ठितेन गुंडाधूर-पुरस्कारेण सम्मानिता अस्ति।
छत्तीसगढराज्यस्य स्थापना-दिवस-समारोहे भारतीयमहिला-कबड्डी-दलस्य क्रीडिका सञ्जू देवी प्रतिष्ठितेन गुंडाधूर-सम्मानेन सम्मानिता। कोरबा-जनपदस्य निवासी सञ्जू देवी क्रीडाक्षेत्रे उत्कृष्टयोगदानस्य उपलब्धीनां च कृते केन्द्रीयगृहमन्त्रिणा अमितशाहेन सम्मानिता।
सञ्जू देवी तस्याः भारतीयमहिला-कबड्डी-दलस्य सदस्या आसीत्, यत् जापानदेशे आयोजितेषु एशियाई-क्रीडासु स्वर्णपदकं विजितवत्। अपि च, बाङ्ग्लादेशे आयोजिते २०२५ तमस्य वर्षस्य कबड्डी-विश्वकप-क्रीडायां सा ‘सर्वश्रेष्ठ-क्रीडिका’ (MVP) इति उपाधिना सम्मानिता आसीत्।
ईटीवी भारत-संवादे सञ्जू देवी गुंडाधूर-सम्मानप्राप्तौ स्वहर्षं प्रकटितवती। सा अवदत् यत् राज्यस्य राष्ट्रस्य च कृते अधिकं श्रेष्ठं प्रदर्शनं कर्तुं तस्याः प्रयासः निरन्तरं प्रचलिष्यति। भविष्ये क्रीडाक्षेत्रे अधिकाः उपलब्धयः प्राप्तुं सम्मानानि च अर्जयितुं सा प्रयतते। सा छत्तीसगढराज्यस्य प्रथमा कबड्डी-क्रीडिका अस्ति, यया अयं प्रतिष्ठितः सम्मानः प्राप्तः।
गुंडाधूर-सम्मानः १९१० तमे वर्षे बस्तर-आदिवासी-विद्रोहस्य प्रमुखनेतुः गुंडाधूरस्य नाम्ना प्रदीयते। क्रीडाक्षेत्रे उत्कृष्टप्रदर्शनं कुर्वद्भ्यः क्रीडकाभ्यः अयं पुरस्कारः दीयते। प्रत्येकं विजेतारं द्विलक्षरूप्यकाणां धनराशिना प्रशस्तिपत्रेण च सम्मानयन्ति।
छत्तीसगढस्य क्रीडा-युवा-कल्याण-विभागेन २००१ तमे वर्षे गुंडाधूर-सम्मानस्य स्थापना कृता। अयं सम्मानः प्रतिवर्षं तस्मै क्रीडकाय प्रदीयते, येन केन्द्रीय-क्रीडा-युवा-कार्य-मन्त्रालयेन मान्यताप्राप्तेषु क्रीडासु विगते एकस्मिन् वर्षे राष्ट्रियस्तरे अथवा अन्तरराष्ट्रीयस्तरे उल्लेखनीयः विजयः उपलब्धः।
छत्तीसगढस्य प्रथमा कबड्डी-क्रीडिका भूत्वा अयं सम्मानं प्राप्तवती इति संजू देवी गौरवं प्रकटितवती। सा छत्तीसगढ-क्रीडा-विभागस्य तथा शासनाधिकारिणां प्रति कृतज्ञतां ज्ञापितवती। एशियाई-क्रीडासु आघातात् स्वस्थतां प्राप्य पुनः क्रीडाङ्गणे अवतरणम् स्वक्रीडा-जीवनस्य महत्त्वपूर्णं परिवर्तनबिन्दुम् इति सा अवदत्। राज्यसर्वकारस्य सहयोगेन एव एशियाई-क्रीडासु भागं ग्रहीतुं शक्नोति स्म इति अपि सा उक्तवती।
सञ्जू देवी इत्यस्याः उत्कृष्टोपलब्ध्या तस्याः प्रशिक्षकः दिल कुमार राठौर अपि गौरवं हर्षं च प्रकटितवान्। सः अवदत् यत् एशियाई-क्रीडाः आरभ्यतेः पूर्वम् एव तस्य पूर्णः विश्वासः आसीत् यत् सञ्जू आघातात् स्वस्थतां प्राप्य पुनरागत्य राष्ट्रस्य कृते उत्कृष्टं प्रदर्शनं करिष्यति। तस्याः नूतनया उपलब्ध्या प्रशिक्षकस्य अपेक्षाः अधिकाः अभवन्। भविष्ये सञ्जू भारतसर्वकारस्य प्रतिष्ठितेन खेलरत्न-पुरस्कारेण सम्मानिता भवेत् इति तस्य अभिलाषः अस्ति।


