EDITIONS: 🇮🇳 INDIA 🇷🇺 RUSSIA 🇮🇱 ISRAEL 🇩🇪 GERMANY 🇫🇷 FRANCE 📰 E-PAPER

रिकॉर्ड चावल उत्पादन से बढ़ी सरकारी चिंता: गोदामों में अनाज का अंबार, सब्सिडी का बोझ बढ़ने से वैश्विक बाजार पर दबाव.चाउर उत्पादन मं नया रिकॉर्ड, सरकार के ऊपर बढ़त हे सब्सिडी के बोझ: गोदाम मन भराय, वैश्विक बाजार मं बढ़त हे तनाव.Record Rice Production Raises Concerns in India: Warehouses Overflow as Subsidy Burden Grows and Global Market Faces Pressure. भारतदेशे तण्डुलोत्पादने नवीनः कीर्तिमानः: धान्यागाराणि पूर्णानि, अनुदानभारस्य वृद्ध्या वैश्विकविपण्यां तनावः

0

दशकों से जारी सरकारी सब्सिडी और बाढ़ का सामना करने में सक्षम धान की उन्नत किस्मों ने भारत को चावल उत्पादन के क्षेत्र में दुनिया की प्रमुख ताकत बना दिया है। हालांकि, अब जरूरत से ज्यादा चावल का भंडार, भंडारण के लिए गोदामों की कमी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कम कीमत पर चावल खपाने (डंपिंग) के आरोपों ने नई आर्थिक और व्यापारिक चुनौतियां पैदा कर दी हैं।

देश की खाद्य जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से दशकों पहले लागू की गई कृषि नीतियों और वैज्ञानिक नवाचारों ने भारत को चावल उत्पादन के क्षेत्र में वैश्विक महाशक्ति बना दिया है। हालांकि, अब यही उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सामने आर्थिक और भंडारण संबंधी नई मुश्किलें खड़ी कर रही है। देश में घरेलू खपत से कहीं अधिक चावल का उत्पादन हो रहा है, जिसके चलते बड़ी मात्रा में अनाज का निर्यात करना पड़ रहा है। वहीं, किसानों को दी जाने वाली भारी सब्सिडी के कारण सरकारी खजाने पर वित्तीय दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

बढ़ती सब्सिडी से सरकारी खजाने पर दबाव, विदेशी खरीदारों को मिल रहा सस्ता चावल.

सरकारी आंकड़ों और अधिकारियों के मुताबिक, भारत के कुल खाद्य सब्सिडी खर्च में दो-तिहाई से अधिक राशि अकेले चावल पर खर्च की जा रही है। पिछले दस वर्षों के दौरान चावल सब्सिडी का बजट दोगुना हो गया है और 2025-26 में बढ़कर 2.28 ट्रिलियन रुपये (24.1 अरब डॉलर) तक पहुंच गया है। कृषि अर्थशास्त्री एवं पूर्व सरकारी सलाहकार अशोक गुलाटी का कहना है कि इस व्यवस्था के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय करदाताओं का पैसा विदेशी उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचा रहा है। उनका मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कम कीमत पर भारतीय चावल की बिक्री से दूसरे उत्पादक देशों के प्रतिस्पर्धियों को भी नुकसान हो रहा है।

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का चावल उत्पादन 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ रिकॉर्ड 154 मिलियन टन पर पहुंचने का अनुमान है। यह मात्रा देश की करीब 1.4 अरब आबादी की 107 मिलियन टन घरेलू खपत से काफी अधिक है। भारत की खाद्य सुरक्षा की यह यात्रा बेहद उल्लेखनीय रही है। वर्ष 1965 में अनाज की भारी कमी के चलते लोगों से सप्ताह में एक दिन रात का भोजन नहीं करने की अपील की गई थी। वहीं, आज भारत 22.3 मिलियन टन चावल का निर्यात कर वैश्विक चावल व्यापार में करीब 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल कर चुका है।

वैज्ञानिक नवाचारों से पूर्वी भारत में कृषि की बदली सूरत.

भारत में चावल उत्पादन के बढ़ते अधिशेष के पीछे वर्ष 2009 में भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित बाढ़रोधी धान की किस्म ‘स्वर्णा-सब1’ (Swarna-SUB1) का अहम योगदान रहा है। पहले धान की खेती मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा जैसे उत्तरी राज्यों तक सीमित मानी जाती थी, लेकिन इस उन्नत किस्म ने बिहार और ओडिशा जैसे बाढ़ प्रभावित पूर्वी राज्यों में खेती की तस्वीर बदल दी। बिहार में कोसी नदी के किनारे बसे सिसोनी गांव के किसान चंद्रमोहन यादव बताते हैं कि पहले बाढ़ के चलते उनके परिवार के खाने लायक चावल भी मुश्किल से पैदा हो पाता था। अब हालात बदल चुके हैं और वे घरेलू जरूरत पूरी करने के बाद अतिरिक्त चावल भी पैदा कर रहे हैं।

पिछले 15 वर्षों में बिहार और ओडिशा में चावल उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। बिहार का उत्पादन 182 प्रतिशत बढ़कर 8.75 मिलियन टन हो गया है, जबकि ओडिशा में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ उत्पादन 10.2 मिलियन टन तक पहुंच गया है। आईसीएआर-केंद्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक रामेश्वर साह के मुताबिक, वैज्ञानिक अब ऐसी धान की किस्में विकसित कर रहे हैं, जो बाढ़ और सूखे दोनों परिस्थितियों में बेहतर उत्पादन दे सकें। इससे अगले पांच वर्षों में चावल उत्पादन में कम से कम 10 मिलियन टन की अतिरिक्त वृद्धि होने की उम्मीद है। वहीं, नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2036 तक देश का कुल चावल उत्पादन बढ़कर 171 मिलियन टन हो सकता है, जबकि उस समय घरेलू मांग करीब 110 मिलियन टन रहने का अनुमान है।

अनाज भंडारण के लिए गोदामों की किल्लत, केंद्र और राज्यों के बीच बढ़ा टकराव.

चावल के रिकॉर्ड उत्पादन ने देश में भंडारण की समस्या को गंभीर बना दिया है। स्थिति यह है कि 1 अक्टूबर तक सरकारी गोदामों में चावल का भंडार बढ़कर 55.47 मिलियन टन के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया, जो तय मानक से चार गुना अधिक है। ओडिशा के कटक के निजी राइस मिल संचालक नवीन अग्रवाल के मुताबिक, अब उनके पास चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। वे सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदे गए चावल का उठाव किए जाने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि मिल में जगह खाली हो सके।

इसी बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर राज्य के गोदामों में रखे 6 लाख टन पुराने चावल का जल्द उठाव कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नई धान की फसल की खरीद में देरी होने से किसानों के बीच नाराजगी बढ़ सकती है। भंडारण की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने कुछ चावल का इस्तेमाल इथेनॉल उत्पादन में करने का फैसला किया है। इसके साथ ही देश में 13.1 मिलियन टन की अतिरिक्त भंडारण क्षमता विकसित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

इस भंडारण संकट को गंभीर बनाने में राज्यों की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अतिरिक्त दिया जाने वाला बोनस भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है। केंद्र सरकार चाहती है कि राज्य सरकारें इस अतिरिक्त प्रोत्साहन को बंद करें, क्योंकि इससे किसान दलहन और तिलहन की खेती के बजाय धान उत्पादन को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। इसका असर देश की कृषि विविधता पर पड़ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में भारत ने दलहन और तिलहन के आयात पर 22.7 अरब डॉलर खर्च किए, जबकि चावल के निर्यात से उसे महज 12 अरब डॉलर की आमदनी हुई।

चावल की खेती में उर्वरकों और भूजल का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। इसके चलते वित्त वर्ष 2026-27 में उर्वरक सब्सिडी का बोझ बढ़कर 3 ट्रिलियन रुपये से अधिक होने का अनुमान है। वहीं, बिगमिंट कंसल्टेंसी के अभिषेक गोविलकर का कहना है कि राज्य सरकारें धान बोनस को चुनावी लाभ हासिल करने का जरिया मानती हैं। ऐसे में इस व्यवस्था को बंद करना सरकारों के लिए आसान नहीं होगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चावल की कीमतें गिराने के आरोप.

इसके अलावा, भारतीय चावल की कम कीमतों को लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी विवाद गहराता जा रहा है। भारत का चावल थाईलैंड के बेंचमार्क चावल के मुकाबले करीब 110 डॉलर प्रति टन सस्ता बिक रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिसंबर में भारत पर लागत से कम कीमत पर चावल बेचकर वैश्विक बाजार में डंपिंग करने का आरोप लगाया था। हालांकि, भारत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि वह अमेरिका को महंगे प्रीमियम बासमती चावल का निर्यात करता है।

छत्तीसगढ़ी

कई दशक ले मिलत सरकारी सब्सिडी अउ बाढ़ के असर ल सहन करेइया धान के उन्नत किस्म मन भारत ल चाउर उत्पादन के क्षेत्र म दुनिया के बड़े ताकत बना दे हे। फेर अब जरूरत ले जादा चाउर के भंडार, गोदाम के कमी अउ विदेशी बाजार म कम कीमत म चाउर बेचे के (डंपिंग) आरोप ले सरकार के सामने नवा आर्थिक अउ व्यापारिक चुनौती खड़े हो गे हें।

देश के मनखे मन के पेट भरे के मकसद ले कई दशक पहिली बनाए गे खेती-किसानी के नीति अउ वैज्ञानिक तरक्की भारत ल चाउर उत्पादन के क्षेत्र म दुनिया के बड़े ताकत बना दे हे। लेकिन अब इही सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार बर आर्थिक अउ भंडारण के नवा चुनौती बन गे हे। देश म घरेलू जरूरत ले कहीं जादा चाउर पैदा होवत हे, जेखर बड़े हिस्सा के निर्यात करना पड़त हे। दूसर ओर, किसान मन ल दिए जाए वाले भारी सब्सिडी के चलते सरकारी खजाना ऊपर आर्थिक बोझ लगातार बढ़त जात हे।

सब्सिडी के बढ़त बोझ ले सरकारी खजाना ऊपर दबाव, विदेशी ग्राहक मन ल मिलत हे सस्ता चाउर.

सरकारी दस्तावेज अउ अधिकारी मन के मुताबिक, भारत के कुल खाद्य सब्सिडी खर्च के दू-तिहाई ले जादा रकम अकेले चाउर ऊपर खर्च होवत हे। बीते दस साल म चाउर सब्सिडी के बजट दोगुना हो गे हे अउ 2025-26 म बढ़के 2.28 ट्रिलियन रुपिया (24.1 अरब डॉलर) तक पहुंच गे हे। कृषि अर्थशास्त्री अउ पूर्व सरकारी सलाहकार अशोक गुलाटी के कहना हे कि ए व्यवस्था के जरिए अप्रत्यक्ष रूप ले भारतीय करदाता मन के पैसा विदेशी ग्राहक मन के फायदा बर खर्च होवत हे। उनका मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार म कम दाम म भारतीय चाउर बेचे ले दूसर देश के चाउर उत्पादक मन ल भी नुकसान होवत हे।

वित्त वर्ष 2025-26 म भारत के चाउर उत्पादन म 50 फीसदी के बढ़ोतरी के संग रिकॉर्ड 154 मिलियन टन तक पहुंचे के अनुमान हे। ए मात्रा देश के करीब 1.4 अरब आबादी के 107 मिलियन टन घरेलू खपत ले काफी जादा हे। भारत के खाद्य सुरक्षा के सफर म बड़े बदलाव आए हे। साल 1965 म अनाज के भारी कमी के चलते लोगन ले हफ्ता म एक दिन रात के खाना नइ खाए के अपील करे गे रहिस। अउ आज भारत 22.3 मिलियन टन चाउर निर्यात करके दुनिया के चाउर कारोबार म करीब 40 फीसदी हिस्सेदारी रखत हे।

विज्ञान के नई तकनीक ले पूर्वी भारत के खेती-किसानी म आए बदलाव.

भारत म चाउर के बढ़त उत्पादन के पीछे साल 2009 म भारतीय वैज्ञानिक मन के विकसित करे गे बाढ़रोधी धान के किस्म ‘स्वर्णा-सब1’ (Swarna-SUB1) के बड़े योगदान हे। पहिली धान के खेती मुख्य रूप ले पंजाब अउ हरियाणा जइसन उत्तरी राज्य मन तक सीमित रहिस, लेकिन ए नवा किस्म बिहार अउ ओडिशा जइसन बाढ़ प्रभावित पूर्वी राज्य मन म खेती के तस्वीर बदल दे हे। बिहार के कोसी नदी के तीर म बसे सिसोनी गांव के किसान चंद्रमोहन यादव बताथें कि पहिली बाढ़ के चलते परिवार के खाए ल चाउर उपजाना घलो मुश्किल होवत रहिस। अब हालत बदल गे हे अउ वो अपन जरूरत पूरा करे के बाद जादा चाउर घलो पैदा करत हें।

पिछले 15 साल म बिहार अउ ओडिशा म चाउर उत्पादन म बड़े बढ़ोतरी दर्ज करे गे हे। बिहार म उत्पादन 182 फीसदी बढ़के 8.75 मिलियन टन हो गे हे, जबकि ओडिशा म 50 फीसदी बढ़ोतरी के बाद उत्पादन 10.2 मिलियन टन तक पहुंच गे हे। आईसीएआर-केंद्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक रामेश्वर साह के मुताबिक, अब वैज्ञानिक अइसन धान के किस्म तैयार करत हें, जेन बाढ़ अउ सूखा दुनों हालत म बढ़िया उत्पादन दे सकय। एखर ले आने वाले पांच साल म चाउर उत्पादन कम से कम 10 मिलियन टन अउ बढ़े के उम्मीद हे। नीति आयोग के रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2036 तक देश म कुल चाउर उत्पादन 171 मिलियन टन तक पहुंच सकथे, जबकि घरेलू मांग करीब 110 मिलियन टन रहे के अनुमान हे।

अनाज रखे बर गोदाम के कमी, केंद्र अउ राज्य सरकार मन के बीच बढ़त हे तनातनी

चाउर के रिकॉर्ड उत्पादन के चलते देश म भंडारण के समस्या गंभीर हो गे हे। हालत अइसन हे कि 1 अक्टूबर तक सरकारी गोदाम मन म चाउर के भंडार बढ़के रिकॉर्ड 55.47 मिलियन टन तक पहुंच गे हे, जेन तय लक्ष्य ले चार गुना जादा हे। ओडिशा के कटक के निजी राइस मिल संचालक नवीन अग्रवाल के कहना हे कि अब उनके मिल म चाउर रखे बर जगह नइ बचे हे। वो सरकारी एजेंसी मन द्वारा खरीदे गे चाउर के उठाव होय के इंतजार करत हें, ताकि मिल म जगह खाली हो सकय।

ए बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केंद्र सरकार ल चिट्ठी लिखके राज्य के गोदाम मन म रखे 6 लाख टन जुन्ना चाउर के जल्दी उठाव करे के मांग करे हें। उनका कहना हे कि नवा धान के खरीदी म देरी होही त किसान मन म नाराजगी बढ़ सकथे। भंडारण के समस्या ल दूर करे बर सरकार कुछ चाउर के उपयोग इथेनॉल बनाए म करे के फैसला करे हे। एखर संग देश म 13.1 मिलियन टन के अतिरिक्त भंडारण क्षमता तैयार करे के योजना घलो बनाए गे हे।

ए भंडारण संकट ल अउ गंभीर बनाए म राज्य सरकार मन के तरफ ले न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर दिए जाए वाले अतिरिक्त बोनस के घलो बड़े भूमिका माने जात हे। केंद्र सरकार चाहत हे कि राज्य सरकार मन ए बोनस ल बंद करंय, काबर कि एखर चलते किसान मन दलहन अउ तिलहन के खेती के बजाय धान उत्पादन ल जादा प्राथमिकता देत हें। एखर असर खेती के विविधता ऊपर पड़त हे। आंकड़ा के मुताबिक, साल 2025 म भारत दलहन अउ तिलहन के आयात म 22.7 अरब डॉलर खर्च करिस, जबकि चाउर के निर्यात ले केवल 12 अरब डॉलर के कमाई होइस।

धान के खेती म खाद अउ भूजल के भारी मात्रा म उपयोग होथे। एखर से 2026-27 के वित्तीय बरस म खाद सब्सिडी के खर्च 3 ट्रिलियन रुपिया ले जियादा होए के अंदाजा हे। बिगमिंट कंसल्टेंसी के अभिषेक गोविलकर के मुताबिक, राज्य सरकार मन बोनस ला चुनाव जीते के एक जरिया मानथें। अइसने म बोनस के व्यवस्था ला बंद करना सरकार मन बर आसान नइ होही।

वैश्विक बाजार म चऊर के दाम गिराए के आरोप

भारत के सस्ता चऊर के कीमत ला लेके अब अंतरराष्ट्रीय बाजार म घलो विवाद बढ़त जात हे। भारतीय चऊर, थाईलैंड के बेंचमार्क चऊर के मुकाबला करीब 110 डॉलर प्रति टन सस्ता बिकत हे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिसंबर म भारत ऊपर लागत ले कम दाम म चऊर बेचके वैश्विक बाजार म डंपिंग करे के आरोप लगाए रहिन। हालांकि, भारत ए आरोप ला खारिज करत कहिस कि वो अमेरिका ला महंगा प्रीमियम बासमती चऊर के निर्यात करथे।

ए सबके बावजूद अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) अउ ‘यूएसए राइस’ जइसन संगठन भारत म मिलइया सब्सिडी ऊपर चिंता जताए हें। ओती, थाईलैंड घलो चऊर के लगातार गिरत दाम ला रोके बर भारत अउ वियतनाम ले मिलके सहयोग करे के अपील करे हे।

English

Decades of government subsidies and flood-resistant rice varieties have transformed India into a global powerhouse in rice production. However, mounting stockpiles, inadequate warehouse capacity and allegations of dumping rice at low prices in international markets have created fresh economic and trade challenges.

Agricultural policies introduced decades ago to ensure food security, along with scientific advancements, have transformed India into a global powerhouse in rice production. However, this achievement is now creating major fiscal and storage challenges for Prime Minister Narendra Modi’s administration. India is producing far more rice than it needs for domestic consumption, forcing the country to export large quantities. Meanwhile, the rising cost of substantial subsidies for farmers is putting increasing pressure on government finances.

Rising Subsidy Burden Strains Government Finances, While Foreign Consumers Benefit from Cheap Rice

According to government documents and officials, more than two-thirds of India’s total food subsidy expenditure is being allocated to rice alone. Over the past decade, the rice subsidy bill has doubled, reaching ₹2.28 trillion ($24.1 billion) in 2025-26. Agricultural economist and former government adviser Ashok Gulati argues that Indian taxpayers are effectively subsidising foreign consumers through this system. He also believes that selling rice at lower prices in global markets is putting competing producers in other countries at a disadvantage.

In 2025-26, India’s rice production is projected to rise by 50% to a record 154 million tonnes, significantly exceeding the domestic consumption of 107 million tonnes for its 1.4 billion people. The country’s transformation in food security has been remarkable. In 1965, amid severe grain shortages, people were urged to skip dinner once a week. Today, India exports 22.3 million tonnes of rice and commands nearly 40% of global rice trade.

Scientific Innovations Transform Agriculture in Eastern India.

A major factor behind India’s growing rice surplus has been the flood-tolerant variety Swarna-SUB1, developed by Indian researchers in 2009. Rice cultivation was traditionally concentrated in northern states such as Punjab and Haryana. However, this improved variety has transformed farming in flood-prone eastern states, including Bihar and Odisha. Chandramohan Yadav, a farmer from Sisoni village near the Kosi River in Bihar, recalls that frequent floods once made it difficult to grow enough rice even for his family’s consumption. Today, the situation has changed, and he produces more rice than his household needs.

Rice production in Bihar and Odisha has recorded significant growth over the past 15 years. Bihar’s output has surged by 182% to 8.75 million tonnes, while Odisha has registered a 50% increase, reaching 10.2 million tonnes. According to Rameshwar Sah, a senior scientist at the ICAR-Central Rice Research Institute, researchers are now developing rice varieties capable of withstanding both floods and droughts. These innovations are expected to boost production by at least another 10 million tonnes over the next five years. A NITI Aayog report projects that India’s total rice production could reach 171 million tonnes by 2036, against an estimated domestic demand of just 110 million tonnes.

Warehouse Shortage Deepens, Fueling Tensions Between Centre and State Governments.

Excessive rice production has created a serious storage crisis across the country. As of October 1, government rice stocks had surged to a record 55.47 million tonnes, nearly four times the prescribed target. Naveen Agrawal, a private rice mill owner in Cuttack, Odisha, says his storage capacity has been exhausted. He is now waiting for government agencies to lift the procured rice so that space can be freed up at his mill.

Meanwhile, Punjab Chief Minister Bhagwant Mann has written to the Centre, urging it to expedite the removal of 600,000 tonnes of old rice stored in the state’s warehouses. He warned that delays in procuring the new crop could trigger discontent among farmers. To ease the storage crunch, the government has diverted some rice stocks towards ethanol production. It is also planning to create an additional storage capacity of 13.1 million tonnes across the country.

Additional bonuses offered by state governments over and above the Minimum Support Price (MSP) are also being seen as a major factor aggravating the storage crisis. The Centre wants states to withdraw these incentives, arguing that they encourage farmers to prioritise rice cultivation over pulses and oilseeds, affecting crop diversification. According to the figures, India spent $22.7 billion on importing pulses and oilseeds in 2025, while its earnings from rice exports stood at just $12 billion.

Rice cultivation requires substantial amounts of fertilisers and groundwater, pushing the fertiliser subsidy bill to an estimated more than ₹3 trillion in 2026-27. However, according to Abhishek Govilkar of BigMint Consultancy, state governments view bonuses as a tool to secure electoral victories, making it difficult to discontinue the practice.

Allegations of Rice Dumping in the Global Market

India’s low-priced rice has sparked growing tensions in the international market. Indian rice is selling at around $110 per tonne less than Thailand’s benchmark rice. In December, US President Donald Trump accused India of dumping rice in the global market by selling it below production cost. New Delhi rejected the allegation, stating that it exports high-priced premium basmati rice to the United States.

Despite India’s response, the US Department of Agriculture (USDA) and organisations such as USA Rice have raised concerns over subsidies provided to Indian rice producers. Meanwhile, Thailand has also appealed to India and Vietnam to work together to stabilise declining rice prices.

संस्कृति

दशकानां यावत् प्रदत्तेन शासकीयानुदानेन तथा जलप्लावनप्रतिरोधक्षमाभिः धान्यप्रजातिभिः भारतं तण्डुलोत्पादने वैश्विकमहाशक्तिरूपेण प्रतिष्ठितम्। किन्तु अधुना अतिरिक्तधान्यसञ्चयः, भण्डारगृहाणाम् अभावः तथा अन्तरराष्ट्रीयविपण्यां न्यूनमूल्येन तण्डुलविक्रयस्य आरोपाः नवीनाः आर्थिकव्यापारिकाः च समस्याः उत्पन्नाः कृतवन्तः।

दशकेभ्यः पूर्वं देशस्य जनानां खाद्यावश्यकतापूर्तये प्रवर्तिताः कृषिनीतयः तथा वैज्ञानिकप्रगतिः भारतं तण्डुलोत्पादने वैश्विकमहाशक्तिं कृतवन्तः। किन्तु एषा उपलब्धिः अधुना प्रधानमन्त्रिणः नरेन्द्रमोदिनः प्रशासनस्य कृते वित्तीयभण्डारणसम्बद्धाः च गम्भीराः समस्याः जनयति। भारते आन्तरिकोपभोगस्य आवश्यकतायाः अपेक्षया अत्यधिकं तण्डुलोत्पादनं भवति, यस्य विशालः भागः विदेशेषु निर्यात्यते। अपरतः कृषकेभ्यः प्रदीयमानानां महतानाम् अनुदानानां कारणात् राजकोषस्य आर्थिकभारः निरन्तरं वर्धते।

वर्धमानः अनुदानभारः राजकोषे दबावं जनयति, विदेशीयोपभोक्तारः च सस्तं तण्डुलं प्राप्नुवन्ति.

शासकीयप्रलेखानाम् अधिकारिणां च अनुसारम्, भारतस्य समग्रस्य खाद्यानुदानव्ययस्य द्वितीयांशादपि अधिका राशिः केवलं तण्डुलानुदाने व्ययिता भवति। विगतेषु दशवर्षेषु तण्डुलानुदानव्ययः द्विगुणितः भूत्वा २०२५-२६ तमे वित्तवर्षे २.२८ ट्रिलियनरूप्यकाणि (२४.१ अब्ज अमेरिकी-डॉलर्) यावत् प्राप्तः। कृष्यर्थशास्त्रज्ञः पूर्वशासकीयपरामर्शदाता च अशोकगुलाटी इत्यस्य मतानुसारम्, अस्याः व्यवस्थायाः माध्यमेन भारतीयकरदातॄणां धनं परोक्षरूपेण विदेशीयोपभोक्तॄणां लाभाय व्ययते। अन्तरराष्ट्रीयविपण्यां न्यूनमूल्येन भारतीयतण्डुलानां विक्रयः अन्यदेशीयतण्डुलोत्पादकानां प्रतिस्पर्धिनां कृते अपि हानिकरः भवति इति तस्य मतम्।

२०२५-२६ तमे वित्तवर्षे भारतस्य तण्डुलोत्पादनं ५० प्रतिशतं वर्धित्वा १५४ मिलियन-टन-परिमितस्य ऐतिहासिकस्तरस्य प्राप्तुं सम्भाव्यते। एतत् उत्पादनं देशस्य १.४ अरबजनसंख्यायाः १०७ मिलियन-टन-परिमितायाः आन्तरिकोपभोगस्य अपेक्षया बहु अधिकम् अस्ति। भारतस्य खाद्यसुरक्षायाः यात्रा उल्लेखनीया अस्ति। १९६५ तमे वर्षे धान्यस्य तीव्राभावात् जनाः सप्ताहे एकस्मिन् दिने रात्रिभोजनं त्यक्तुं प्रार्थिताः आसन्। अद्य तु भारतं २२.३ मिलियन-टन-परिमितान् तण्डुलान् निर्यात्य वैश्विकतण्डुलव्यापारे प्रायः ४० प्रतिशतं भागं धारयति।

वैज्ञानिकनवाचारैः पूर्वभारतस्य कृषिक्षेत्रे अभूतपूर्वः परिवर्तनः

भारते तण्डुलानाम् अतिरिक्तोत्पादनस्य प्रमुखं कारणं २००९ तमे वर्षे भारतीयशोधकर्तृभिः विकसितायाः ‘स्वर्णा-सब१’ (Swarna-SUB1) इति जलप्लावनप्रतिरोधकधान्यप्रजात्याः योगदानम् अस्ति। पूर्वं तण्डुलकृषिः मुख्यतया पञ्जाब-हरियाणा-सदृशेषु उत्तरीयराज्येषु सीमिता आसीत्। किन्तु अस्याः उन्नतप्रजात्याः कारणेन बिहार-ओडिशा-सदृशेषु जलप्लावनप्रभावितेषु पूर्वीयप्रदेशेषु कृषेः स्वरूपं परिवर्तितम्। बिहारराज्ये कोसीनद्याः समीपे स्थितस्य सिसोनीग्रामस्य कृषकः चन्द्रमोहनयादवः कथयति यत् पूर्वं जलप्लावनस्य कारणात् तस्य परिवारस्य भोजनाय आवश्यकमात्रायामपि तण्डुलोत्पादनं कठिनम् आसीत्। अधुना तु स्थितिः परिवर्तिता अस्ति तथा सः स्वपरिवारस्य आवश्यकताम् अतिवर्त्य अतिरिक्ततण्डुलानामपि उत्पादनं करोति।

विगतपञ्चदशवर्षेषु बिहार-ओडिशाराज्ययोः तण्डुलोत्पादने उल्लेखनीयवृद्धिः अभवत्। बिहारराज्ये उत्पादनं १८२ प्रतिशतं वर्धित्वा ८.७५ मिलियन-टन-परिमितं जातम्, ओडिशाराज्ये च ५० प्रतिशतवृद्ध्या उत्पादनं १०.२ मिलियन-टन-परिमितं प्राप्तम्। आईसीएआर-केन्द्रीयतण्डुलानुसन्धानसंस्थानस्य वरिष्ठवैज्ञानिकस्य रामेश्वरसाहस्य अनुसारम्, अधुना वैज्ञानिकाः जलप्लावनं शुष्कतां च उभयं सहनशीलाः धान्यप्रभेदाः विकसितुं प्रयतन्ते। एताभिः नवीनाभिः प्रजातिभिः आगामीषु पञ्चवर्षेषु तण्डुलोत्पादने न्यूनातिन्यूनं १० मिलियन-टनस्य अतिरिक्तवृद्धिः सम्भाव्यते। नीतिआयोगस्य प्रतिवेदनानुसारं २०३६ तमवर्षपर्यन्तं भारतस्य कुलतण्डुलोत्पादनं १७१ मिलियन-टन-परिमितं भविष्यति इति अनुमानम् अस्ति, तस्मिन् काले आन्तरिकमागधा तु केवलं ११० मिलियन-टन-परिमिता भविष्यति।

धान्यभण्डारणाय गोदामानाम् अभावः, केन्द्र-राज्ययोः मध्ये वर्धमानः विवादः

अत्यधिकतण्डुलोत्पादनस्य कारणेन देशे धान्यभण्डारणस्य गम्भीरा समस्या उत्पन्ना अस्ति। अक्टूबरमासस्य प्रथमदिनाङ्कपर्यन्तं शासकीयतण्डुलभण्डारः वर्धित्वा ५५.४७ मिलियन-टन-परिमितस्य ऐतिहासिकस्तरस्य प्राप्तः, यः निर्धारितलक्ष्यस्य चतुर्गुणितः अधिकः अस्ति। ओडिशाराज्यस्य कटकनगरस्य निजीधान्यकुट्टनालयस्य सञ्चालकः नवीन अग्रवालः कथयति यत् तस्य समीपे तण्डुलभण्डारणाय स्थानस्य अभावः जातः। शासकीयसंस्थाभिः क्रीततण्डुलानाम् अपसारणस्य प्रतीक्षां सः करोति, येन कुट्टनालये रिक्तस्थानं उपलब्धं भवेत्।

एतस्मिन्नेव सन्दर्भे पञ्जाबराज्यस्य मुख्यमन्त्री भगवन्तमानः केन्द्रशासनाय पत्रं लिखित्वा राज्यस्य भण्डारगृहेषु सञ्चितानां षड्लक्षटन-परिमितानां पुरातनतण्डुलानां शीघ्रम् अपसारणाय आग्रहं कृतवान्। नूतनसस्यस्य क्रयणे विलम्बः भवति चेत् कृषकेषु असन्तोषः वर्धेत इति तेन सूचितम्। भण्डारणसमस्यायाः निवारणाय सर्वकारेण केचन तण्डुलाः इथेनॉल-निर्माणाय प्रयोजयितुं निर्णयः कृतः। अस्याः योजनायाः अन्तर्गतं देशे १३.१ मिलियन-टन-परिमितायाः अतिरिक्तभण्डारणक्षमतायाः निर्माणमपि प्रस्तावितम् अस्ति।

अस्य भण्डारणसङ्कटस्य तीव्रतायां राज्यसर्वकारैः न्यूनतमसमर्थनमूल्यस्य (MSP) अतिरिक्तं प्रदीयमानस्य प्रोत्साहनधनस्य अपि महत्त्वपूर्णं योगदानम् अस्ति। केन्द्रसर्वकारः इच्छति यत् राज्यसर्वकाराः एतानि अतिरिक्तप्रोत्साहनानि निरस्येयुः, यतः एतेन कृषकाः दलहन-तिलहनयोः कृषेः अपेक्षया धान्यकृषेः अधिकं प्राधान्यं ददति। परिणामतः कृषिविविधतायाः प्रभावः भवति। उपलब्धानाम् आँकडानाम् अनुसारं २०२५ तमे वर्षे भारतं दलहन-तिलहनानाम् आयाताय २२.७ अब्ज अमेरिकी-डॉलर् व्ययितवान्, यदा तु तण्डुलनिर्यातात् केवलं १२ अब्ज अमेरिकी-डॉलर् आयः प्राप्ता।

तण्डुलकृषौ उर्वरकाणां भूमिगतजलस्य च अत्यधिकः उपयोगः भवति। अस्य परिणामस्वरूपं २०२६-२७ वित्तवर्षे उर्वरकानुदानस्य व्ययः त्रिलक्षकोटिरूप्यकाणि अतिक्रमिष्यतीति अनुमानम् अस्ति। बिगमिण्ट् परामर्शसंस्थायाः अभिषेकः गोविलकरः कथयति यत् राज्यसर्वकाराः बोनसप्रदानं निर्वाचनविजयस्य साधनरूपेण पश्यन्ति। अतः एतां व्यवस्थां निरोद्धुं सर्वकाराणां कृते सरलम् न भविष्यति।

वैश्विकविपण्यां तण्डुलानां न्यूनमूल्येन विक्रयणस्य आरोपाः

भारतस्य न्यूनमूल्येन विक्रीयमाणः तण्डुलः अन्तरराष्ट्रीयविपण्यामपि तनावं वर्धयति। भारतीयतण्डुलः थाईलैण्डस्य मानक-तण्डुलस्य तुलनया प्रतिटनं प्रायः ११० डॉलरमितेन न्यूनमूल्येन विक्रीयते। अमेरिकायाः राष्ट्रपतिः डोनाल्डः ट्रम्पः दिसम्बरमासे भारतस्य उपरि उत्पादनव्ययात् न्यूनमूल्येन तण्डुलविक्रयणद्वारा वैश्विकविपण्यां अनुचितव्यापारस्य आरोपम् अकरोत्। परन्तु नवदिल्ली एतान् आरोपान् निराकृत्य अवदत् यत् भारतम् अमेरिकादेशं प्रति उच्चमूल्ययुक्तं विशिष्टगुणवत्तायुक्तं बासमतीतण्डुलं निर्यातयति।

एतदनन्तरमपि अमेरिकायाः कृषिविभागेन (USDA) तथा ‘यूएसए राइस’ इत्यादिभिः संस्थाभिः भारतस्य तण्डुलोत्पादकानां कृते प्रदीयमानानां अनुदानानां विषये चिन्ता प्रकटिता। अपरतः थाईलैण्डदेशः अपि तण्डुलस्य निरन्तरं पतन्ति मूल्यानि नियन्त्रयितुं भारतं वियतनामं च परस्परं सहयोगं कर्तुं प्रार्थितवान्।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

🛍️ SHOPPING ADS
Sinha Kirana Store – Kirana Items and Water Pouch Supply, Devkot, Balod