वृहत्ताकार सहकारी समिति मर्यादित पाटन की वार्षिक आमसभा संपन्न.Annual General Meeting of Vrihattakar Sahkari Samiti Maryadit Patan Concludes. पाटन नगरस्य वृहत्ताकार सहकारी समिति मर्यादित संस्थायाः वार्षिकी आमसभा सम्पन्ना.

0

पाटन: वृहत्ताकार सहकारी समिति मर्यादित पाटन की वार्षिक आमसभा की बैठक शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में प्राधिकृत अध्यक्ष द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा (ऑडिट रिपोर्ट) प्रस्तुत किया गया, साथ ही चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की महत्वपूर्ण योजनाओं और जानकारियों को साझा किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने उपस्थित किसानों को संबोधित किया। उन्होंने सुझाव दिया कि धान की कटाई पूरी होने के बाद किसान इस बार चना, गेहूं, लाखड़ी, सरसों और अन्य दलहन फसलों की खेती करें। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि नगर पंचायत द्वारा आवारा व अन्य पशुओं की देख-रेख की जिम्मेदारी ली जाएगी। इस फैसले से किसानों की खुशी दोगुनी हो गई.

सभी किसानों ने एक स्वर में दलहन और चने की फसल लेने पर सहमति जताई और पशुओं की देखभाल का जिम्मा उठाने के लिए अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, प्राधिकृत अध्यक्ष नागेन्द्र कश्यप, पार्षद केवल देवांगन, केशव बंछोर, मनोज देवांगन, चंद्रशेखर कश्यप सहित भारी संख्या में किसान और समिति के कर्मचारी उपस्थित थे।

(Enlish)

PATAN: The Annual General Meeting (AGM) of Vrihattakar Sahkari Samiti Maryadit Patan was successfully held on Friday. During the meeting, the authorized president presented the financial accounts and audit reports for the fiscal year 2025-26 and shared key insights and plans for the current financial year 2026-27.

Addressing the gathering, Nagar Panchayat President Yogesh Nikki Bhale suggested that farmers should opt for cultivating gram (चना), wheat, lakhdi, mustard, and pulses after completing the paddy harvest. He also announced that the Nagar Panchayat would take up the responsibility of caring for cattle and animals, which doubled the joy of the local farmers.

The farmers unanimously agreed to grow pulse crops and expressed their gratitude to President Yogesh Nikki Bhale for the animal welfare initiative. The meeting was attended by Nagar Panchayat President Yogesh Nikki Bhale, Authorized President Nagendra Kashyap, Councilors Kewal Dewangan, Keshav Banchhor, Manoj Dewangan, Chandrashekhar Kashyap, along with a large number of farmers and society staff.

(संस्कृत)

पाटनम्: पाटन नगरस्य वृहत्ताकार सहकारी समिति मर्यादित संस्थायाः वार्षिकी आमसभा भृगुवासरे (शुक्रे) सानन्दं सम्पन्ना अभवत्। अस्यां सभायां प्राधिकृतेन अध्यक्षेण वित्तीयवर्षस्य २०२५-२६ आय-व्ययस्य विवरणं प्रस्तुतम्। अपि च आगामी वर्षस्य २०२६-२७ महत्वपूर्ण्यः योजनाः सूचिताः।

नगर पञ्चायत अध्यक्षः योगेश निक्की भाले कृषकान् सम्बोधितवान्। सः अवदत् यत् शालि (धान्य) कर्तनस्य पश्चात् कृषकाः चणकम्, गोधूमं, सर्षपं तथा अन्यानि दलहन सस्यानि वपन्तु। तेन सह एव नगर पञ्चायतेन पशूनां रक्षणस्य उत्तरदायित्वं स्वीकृतम्, येन कृषकाः अतीव प्रसन्नाः अभवन्।

सर्वे कृषकाः एकस्वरेण चणक-दलहन सस्यानां कृषिक्षेत्रे वपनार्थं सहमतिं प्रकटितवन्तः, अध्यक्षाय योगेश निक्की भाले महोदयाय च कार्तज्ञ्यं ज्ञापितवन्तः। अस्यां सभायां नगर पञ्चायत अध्यक्षः योगेश निक्की भाले, प्राधिकृत अध्यक्षः नागेन्द्र कश्यपः, पार्षदाः केवल देवांगन, केशव बंछोर, मनोज देवांगन, चन्द्रशेखर कश्यपः तथा बहवः कृषकाः कर्मचारिणः च उपस्थिताः आसन्।

HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed