जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली-NCR में सुरक्षा सख्त, धारा 163 लागू; पुलिस ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील.Security Tightened Across Delhi-NCR Ahead of Jantar Mantar Protest, Section 163 Imposed; Police Urge Public to Maintain Peace. जन्तर-मन्तर्-स्थले प्रदर्शनात् पूर्वं देहली-एनसीआर-क्षेत्रे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढा, धारा १६३ प्रवर्तिता; शान्तिं स्थापयितुं पुलिस-प्रशासनस्य जनान् प्रति आह्वानम्

0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की गई है। दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और प्रशासन सतर्क हैं। पुलिस ने पार्टी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों को बंद रखा गया है और दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को रद्द किए जाने की जानकारी सामने आई है।

इस बीच, शुक्रवार दोपहर दिल्ली पुलिस ने नागरिकों के नाम एक खुला पत्र जारी किया। पत्र के माध्यम से पुलिस ने लोगों को आपसी सौहार्द और मानवीय मूल्यों का संदेश देते हुए कहा कि वर्दी, विचारधारा और अलग-अलग राय से परे हम सभी सबसे पहले इंसान हैं।

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों के नाम जारी किया खुला पत्र.

  • CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने नागरिकों के नाम जारी किया खुला पत्र
  • दिल्ली पुलिस की जनता से अपील, प्रदर्शन के दौरान संयम बरतें और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें
  • कल प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लोगों से शांति और संयम बरतने की अपील की

दिल्ली में सुरक्षा के मद्देनजर धारा 163 लागू.

10 अक्टूबर 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के उद्देश्य से पूरे जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है।

प्रमुख प्रतिबंध और लागू नियम.

नई दिल्ली जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई सख्त प्रतिबंध लागू किए गए हैं। प्रशासन की पूर्व अनुमति के बिना पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, जुलूस निकालने, धरना-प्रदर्शन करने और नारेबाजी करने पर रोक लगाई गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों की भी बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। एहतियात के तौर पर कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार बंद रखे गए हैं, जबकि यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए कुछ मार्गों में बदलाव किया गया है।

इसके अलावा, सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को कुछ निर्धारित क्षेत्रों में शराब की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने या सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज की जा रही है।

English

The Cockroach Janata Party is scheduled to hold a protest at Jantar Mantar in Delhi on October 10. In view of the planned demonstration, security arrangements have been tightened, and Section 163 of the Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita has been imposed in the area. Delhi Police has appealed to the public to follow official guidelines and cooperate in maintaining peace and law and order.

Delhi Police and the administration are on high alert ahead of the Cockroach Janata Party’s (CJP) proposed protest at Jantar Mantar on October 10. Police have denied permission for the demonstration. Meanwhile, 57 Delhi Metro stations have been kept closed as part of the security arrangements, and several trains arriving in Delhi have reportedly been cancelled.

Amid these developments, Delhi Police shared an open letter addressed to citizens on Friday afternoon. Emphasizing humanity and mutual respect beyond uniforms, ideologies and differences of opinion, the police stated that, above all, everyone is human.

Delhi Police Issues Open Letter Addressing Citizens.

  • Delhi Police Issues Open Letter to Citizens Ahead of Proposed CJP Protest
  • Delhi Police Urges Public to Avoid Violence During Protest and Help Maintain Peace and Law and Order
  • Delhi Police Urges People to Maintain Peace and Restraint Ahead of Tomorrow’s Protest
  • Section 163 Imposed in Delhi Amid Security Concerns

Security arrangements have been tightened across New Delhi district ahead of the Cockroach Janata Party’s (CJP) proposed protest scheduled for October 10, 2026. Section 163 of the Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita (BNSS) has been enforced throughout the district to maintain law and order and prevent any untoward incidents.

Key Restrictions and Guidelines.

Several restrictions have been imposed across New Delhi district to maintain law and order. Prior permission is required for gatherings of five or more people, processions, sit-in protests and sloganeering.

To strengthen security, a large number of Delhi Police personnel and Central Armed Police Forces (CAPF) personnel have been deployed. As a precautionary measure, the entry gates of several metro stations have been kept closed, while traffic routes have been modified in certain areas.

Additionally, instructions have been issued to keep liquor shops closed in designated areas on October 9 and 10 due to security concerns. Police are taking strict legal action against those violating the orders or obstructing government officials in the discharge of their duties. First Information Reports (FIRs) are also being registered in such cases.

संस्कृति

दिल्ली-नगरस्य जन्तर-मन्तर्-स्थले अक्टोबर-मासस्य दशम्यां दिनाङ्के कॉकरोच जनता पार्टी-दलस्य विरोध-प्रदर्शनं प्रस्तावितम् अस्ति। प्रदर्शनं दृष्ट्वा सुरक्षाव्यवस्था सुदृढीकृता अस्ति तथा च क्षेत्रे भारतीय-नागरिक-सुरक्षा-संहितायाः १६३-धारा प्रवर्तिता अस्ति। दिल्ली-नगरस्य पुलिस-प्रशासनं जनान् प्रशासनस्य निर्देशान् पालितुं, शान्तिं विधिव्यवस्थां च अक्षुण्णां स्थापयितुं सहयोगं कर्तुं च आह्वयति।

अक्टोबर-मासस्य दशम्यां दिनाङ्के जन्तर-मन्तर्-स्थले कॉकरोच जनता पार्टी-दलस्य (CJP) प्रस्तावितं विरोध-प्रदर्शनं दृष्ट्वा दिल्ली-नगरस्य पुलिस-प्रशासनं सतर्कम् अस्ति। पुलिस-प्रशासनेन प्रदर्शनाय अनुमतिः न प्रदत्ता। सुरक्षा-व्यवस्थायाः अन्तर्गतं दिल्ली-मेट्रो-सेवायाः ५७ स्थानकानि पिहितानि सन्ति। दिल्ली-नगरम् आगच्छन्त्यः अनेकाः रेलयानाः निरस्ताः इति सूचना अपि प्राप्ता।

अस्मिन् एव सन्दर्भे शुक्रवासरे मध्याह्ने दिल्ली-पुलिस-प्रशासनेन नागरिकानां कृते मुक्तपत्रं प्रसारितम्। अस्मिन् पत्रे पुलिस-प्रशासनेन परस्पर-सौहार्दस्य मानवीय-मूल्यानां च सन्देशः प्रदत्तः। तेन उक्तं यत् गणवेशात्, विचारधाराभ्यः, मतभेदेभ्यः च परं वयं सर्वे प्रथमं मानवाः स्मः।

दिल्ली-पुलिस-प्रशासनेन नागरिकानां कृते मुक्तपत्रं प्रसारितम्

  • CJP-दलस्य प्रस्तावित-प्रदर्शनात् पूर्वं दिल्ली-पुलिस-प्रशासनेन नागरिकानां कृते मुक्तपत्रं प्रसारितम्।
  • प्रदर्शनकाले हिंसां परित्यज्य शान्तिं विधिव्यवस्थां च स्थापयितुं दिल्ली-पुलिस-प्रशासनस्य जनान् प्रति आह्वानम्।
  • श्वः प्रस्तावितस्य प्रदर्शनस्य पूर्वं शान्तिं संयमं च पालितुं दिल्ली-पुलिस-प्रशासनेन जनान् प्रति आह्वानं कृतम्।
  • सुरक्षायाः दृष्ट्या दिल्ली-नगरे १६३-धारा प्रवर्तिता।

२०२६-वर्षस्य अक्टोबर-मासस्य दशम्यां दिनाङ्के कॉकरोच जनता पार्टी-दलस्य (CJP) प्रस्तावितं विरोध-प्रदर्शनं दृष्ट्वा नवदिल्ली-मण्डले सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढीकृता अस्ति। शान्ति-व्यवस्थां स्थापयितुं तथा च अप्रिय-घटनानां निवारणाय सम्पूर्णे मण्डले भारतीय-नागरिक-सुरक्षा-संहितायाः (BNSS) १६३-धारा प्रवर्तिता अस्ति।

प्रमुखाः प्रतिबन्धाः तथा प्रवर्तिताः नियमाः

नवदिल्ली-मण्डले शान्ति-व्यवस्थां स्थापयितुं विविधाः कठोराः प्रतिबन्धाः प्रवर्तिताः सन्ति। प्रशासनस्य पूर्वानुमतिं विना पञ्च वा ततः अधिकानां जनानाम् एकत्र समागमः, शोभायात्रा-निर्गमनम्, धरना-प्रदर्शनम्, घोषणाकरणं च निषिद्धम् अस्ति।

सुरक्षा-व्यवस्थायाः सुदृढीकरणाय दिल्ली-पुलिस-बलस्य सह केन्द्रीय-सशस्त्र-पुलिस-बलस्य (CAPF) बहवः सैनिकाः अपि नियुक्ताः सन्ति। सावधानतायाः दृष्ट्या अनेकानां मेट्रो-स्थानकानां प्रवेशद्वाराणि पिहितानि सन्ति तथा च यातायातस्य सुचारु-सञ्चालनाय कतिपयेषु मार्गेषु परिवर्तनं कृतम् अस्ति।

अपि च, सुरक्षा-कारणात् अक्टोबर-मासस्य नवम्यां दशम्यां च दिनाङ्के निर्दिष्टेषु क्षेत्रेषु मद्य-विक्रयण-केन्द्राणि पिहितानि स्थापयितुं निर्देशाः प्रदत्ताः सन्ति। आदेशानाम् उल्लङ्घनं कुर्वतां अथवा सर्वकारीय-कार्येषु बाधां जनयतां जनानां विरुद्धं पुलिस-प्रशासनेन कठोराणि विधिक-कार्याणि क्रियन्ते। एतेषु प्रकरणेषु प्राथमिकी (FIR) अपि पञ्जीकृता भवति।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed