जमीन के विवाद में रिश्तों का कत्ल, फूफा ने कुल्हाड़ी से वार कर भतीजे की ली जान.Land Dispute Turns Deadly: Uncle-in-Law Kills Nephew in Axe Attack. भूमिविवादे सम्बन्धस्य हत्या, पितृव्यः कुठारेण प्रहृत्य भागिनेयस्य प्राणान् अहरत्।

0

जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के जामबहार गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक विवाद शनिवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर हुई कहासुनी के बाद 60 वर्षीय मनबोध मांझी ने कथित तौर पर अपने भतीजे संतोष प्रधान पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मनबोध मांझी पिछले करीब 20 वर्षों से गांव में घर जमाई के रूप में रह रहा था। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनबोध मांझी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर जब्त कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, घटना वाली रात संतोष प्रधान अपने फूफा मनबोध मांझी के घर पहुंचा था। वहां जमीन में हिस्सेदारी को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मनबोध ने कथित तौर पर अपना आपा खो दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी से संतोष के सिर और गर्दन पर कई वार कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल संतोष की मौत हो गई।

अत्यधिक रक्तस्राव के चलते संतोष प्रधान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के दौरान चीख-पुकार सुनकर उसकी पत्नी सुमित्रा प्रधान आंगन में पहुंची। वहां उसने अपने पति को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा, जबकि आरोपी मनबोध मांझी पास ही कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी लेकर बैठा था।

घटना की सूचना मिलते ही तपकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की आगे की जांच शुरू की गई।

English

A long-standing family dispute over land division turned into a tragic incident on Saturday night in Jambahar village under Tapkara police station limits in Jashpur district. Following an argument over property rights, 60-year-old Manbodh Manjhi allegedly attacked his nephew, Santosh Pradhan, with an axe, killing him. Manjhi had reportedly been living in the village as a resident son-in-law for nearly two decades. The incident has sent shockwaves through the village.

Following the incident, police acted swiftly and arrested the accused, Manbodh Manjhi. The axe allegedly used in the crime has also been seized.

According to preliminary information, Santosh Pradhan visited his uncle-in-law Manbodh Manjhi’s house on the night of the incident. An argument broke out between the two over the division of land. As the dispute escalated, Manbodh allegedly lost his temper, picked up an axe kept inside the house, and struck Santosh multiple times on the head and neck. Santosh succumbed to his injuries.

Santosh Pradhan died at the scene due to excessive blood loss. Hearing the cries and commotion, his wife, Sumitra Pradhan, rushed into the courtyard, where she found her husband lying in a pool of blood. The accused, Manbodh Manjhi, was reportedly sitting nearby with the weapon allegedly used in the attack.

Upon receiving information about the incident, police from Tapkara police station reached the spot. They took custody of the body, completed the inquest formalities, and arranged for a post-mortem examination. The accused was taken into custody, and further investigation into the case was initiated.

संस्कृति

जशपुरमण्डलस्य तपकरा-पुलिसस्थानकक्षेत्रान्तर्गते जामबहारग्रामे शनिवासरस्य रात्रौ भूमिविभागं प्रति दीर्घकालीनः पारिवारिकविवादः दुःखदघटनायां परिणतः। सम्पत्तौ भागाधिकारं प्रति उत्पन्नायां वाक्कलहे ६० वर्षीयः मनबोध मांझी स्वभ्रातृपुत्रं सन्तोष प्रधानं कुठारेण प्रहृत्य हतवान् इति कथ्यते। मनबोध मांझी विगतविंशतिवर्षेभ्यः प्रायः अस्मिन् ग्रामे जामातृरूपेण निवसति स्म। अस्याः घटनायाः कारणेन ग्रामे शोकः आश्चर्यं च व्याप्तम्।

घटनायाः अनन्तरं पुलिसदलम् शीघ्रं कार्यवाहीं कृत्वा अभियुक्तं मनबोध मांझिनं गृहीतवद्। अपराधे प्रयुक्ता कुठारिका अपि पुलिसदलेन अधिगृहीता।

प्राप्तविवरणानुसारं घटनायाः रात्रौ सन्तोष प्रधानः स्वमातुलानीपतिः मनबोध मांझिनः गृहम् अगच्छत्। तत्र भूमिविभागं प्रति उभयोः मध्ये विवादः आरब्धः। विवादस्य तीव्रतायां मनबोधः क्रोधाविष्टः सन् गृहे स्थितां कुठारिकाम् आदाय सन्तोषस्य शिरसि कण्ठे च अनेकवारं प्रहारान् अकरोत् इति कथ्यते। गम्भीरक्षतानां कारणात् सन्तोषस्य मृत्युः अभवत्।

अत्यधिकरक्तस्रावस्य कारणात् सन्तोष प्रधानः घटनास्थले एव प्राणान् अत्यजत्। आर्तनादं श्रुत्वा तस्य पत्नी सुमित्रा प्रधानः प्राङ्गणे आगता। तत्र सा स्वपतिं रक्तरञ्जितावस्थायां भूमौ पतितं दृष्टवती। समीपे च अभियुक्तः मनबोध मांझी कथितेन हत्यायाम् उपयुक्तेन शस्त्रेण सह उपविष्टः आसीत्।

घटनायाः सूचनां प्राप्य तपकरा-पुलिसस्थानकस्य पुलिसदलम् घटनास्थलम् आगतम्। पुलिसदलेन शवः स्वाधीनतायां गृहीतः, मृत्युपञ्चनामा-सम्बन्धिनी प्रक्रिया सम्पादिता, शवपरीक्षणस्य च व्यवस्था कृता। अनन्तरम् अभियुक्तः अभिरक्षायां गृहीतः तथा प्रकरणस्य अग्रे अन्वेषणम् आरब्धम्।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed