राजनांदगांव: विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, एसपी अंकिता शर्मा ने की हवाई फायरिंग.Rajnandgaon: Weapons Worship Performed on Vijayadashami, SP Ankita Sharma Fires a Shot in the Air. राजनान्दग्रामे विजयादशम्यां शस्त्रपूजनम्, आरक्षी अधीक्षिका अङ्किता शर्मा आकाशे अग्निप्रहारं कृतवती।

0

विजयादशमी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित रक्षित आरक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) में शस्त्र पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहितों ने विधि-विधान से पुलिस विभाग के विभिन्न अस्त्र-शस्त्रों और विभागीय वाहनों की पूजा-अर्चना की। समारोह में परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार शस्त्र पूजन की रस्म पूरी की गई।

इस विशेष आयोजन में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद परंपरा के अनुरूप एसपी अंकिता शर्मा ने पारंपरिक साड़ी धारण कर AK-47 राइफल से हवाई फायरिंग की और शस्त्र पूजन की रस्म पूरी की। उनका यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और समारोह से जुड़ी तस्वीरें व वीडियो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

कार्यक्रम के समापन पर जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मीडिया के माध्यम से राजनांदगांव जिले के समस्त नागरिकों को विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस पारंपरिक शस्त्र पूजन समारोह में जिले के अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, विभागीय कर्मचारी और पुलिस जवान मौजूद रहे। सभी की सहभागिता के बीच धार्मिक अनुष्ठान और पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा.

छत्तीसगढ़ कैडर की वर्ष 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा मूल रूप से दुर्ग जिले की निवासी हैं। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 203वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश की पहली महिला डायरेक्ट रिक्रूट आईपीएस अधिकारी बनने की उपलब्धि हासिल की.

अंकिता शर्मा ने अपने गृह जिले में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की और फिर सिविल सेवा के क्षेत्र में अपना करियर बनाया। सेवा के शुरुआती दौर में ही उन्होंने बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में साहसिक अभियानों का नेतृत्व कर अपनी अलग पहचान बनाई। अपने दृढ़ फैसलों, निडर कार्यशैली और सख्त पुलिसिंग के चलते उन्होंने एक निर्भीक अधिकारी के रूप में पहचान स्थापित की।

अंकिता शर्मा अपने सेवाकाल के दौरान रायपुर में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सख्त कार्यशैली के साथ-साथ महिला सुरक्षा और पुलिसकर्मियों के कल्याण से जुड़े प्रयासों के लिए भी उनकी पहचान रही है। वर्तमान में वह राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं और जिले की पुलिस व्यवस्था का नेतृत्व कर रही हैं।

English

A grand weapon worship ceremony was organized at the Reserve Police Lines in Rajnandgaon, Chhattisgarh, on the auspicious occasion of Vijayadashami. Amid the chanting of Vedic mantras, priests performed rituals to worship various weapons and vehicles used by the police department. The ceremony was conducted in accordance with traditional customs and religious practices.

Superintendent of Police Ankita Sharma was also present at the special ceremony. Following the completion of the religious rituals, she wore a traditional saree and fired an AK-47 rifle into the air as part of the established Vijayadashami tradition, completing the weapon worship ceremony. Her distinctive appearance and celebratory firing have now become a topic of discussion on social media, drawing considerable attention.

At the conclusion of the ceremony, District Superintendent of Police Ankita Sharma conveyed her heartfelt greetings and best wishes to all residents of Rajnandgaon district on the occasion of Vijayadashami and Dussehra through the media. Several senior police officers, departmental staff members, and police personnel attended the traditional weapon worship ceremony. The religious rituals and पूजा समारोह were completed in the presence of the police team.

District Superintendent of Police Ankita Sharma.

Ankita Sharma, a 2018-batch IPS officer of the Chhattisgarh cadre, hails from Durg district. She secured the 203rd rank in the Union Public Service Commission (UPSC) Civil Services Examination, earning recognition as Chhattisgarh’s first woman IPS officer recruited through direct entry.

After completing her early education in her home district, she earned a B.Tech degree in Computer Science before pursuing a career in public service. Early in her career, she led challenging operations in the Maoist-affected regions of Bastar, establishing a reputation for courage and firm leadership. Her decisive approach and strict policing style helped her emerge as a fearless officer.

During her service, Ankita Sharma has served as a City Superintendent of Police (CSP) in Raipur and as Superintendent of Police (SP) in Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai district. She is known for her firm approach to maintaining law and order, as well as her efforts toward women’s safety and police welfare. She is currently serving as the Superintendent of Police in Rajnandgaon district, where she leads the district police force.

संस्कृति

छत्तीसगढराज्यस्य राजनान्दग्रामस्थिते आरक्षित-आरक्षककेन्द्रे (आरक्षी-प्रकोष्ठे) विजयादशम्याः शुभावसरे शस्त्रपूजनस्य भव्यः कार्यक्रमः आयोजितः। वैदिकमन्त्राणाम् उच्चारणस्य मध्ये पुरोहितैः विधिविधानपूर्वकं आरक्षीविभागे प्रयुक्तानाम् अस्त्रशस्त्राणां विभागीयवाहनानां च पूजनं कृतम्। पारम्परिकरीतिरिवाजानुसारं धार्मिकविधयः सम्पन्नाः।

अस्मिन् विशेषकार्यक्रमे आरक्षी अधीक्षिका अङ्किता शर्मा अपि गरिमामयी उपस्थितिः आसीत्। धार्मिकानुष्ठानस्य समाप्त्यनन्तरं पारम्परिकां शाटिकां परिधाय सा AK-47 नाम्ना प्रसिद्धया स्वचालितराइफलया आकाशे गोलिकाप्रक्षेपणं कृतवती तथा शस्त्रपूजनस्य विधिं सम्पन्नवती। तस्याः विशिष्टः पारम्परिकवेषः हर्षगोलिकाप्रक्षेपणं च अधुना सामाजिकमाध्यमेषु चर्चायाः विषयः अभवत्।

कार्यक्रमस्य समापनावसरे जिल्लारक्षीप्रमुखा अङ्किता शर्मा माध्यमानां द्वारा राजनान्दग्रामजनपदस्य सर्वेभ्यः निवासिभ्यः विजयादशमी-दशहरा-पर्वणोः हार्दिकाः शुभकामनाः प्रेषितवती। अस्मिन् पारम्परिके शस्त्रपूजनसमारोहे जनपदस्य अनेकाः वरिष्ठाः आरक्ष्यधिकारीणः, विभागीयकर्मचारिणः, आरक्षकाः च बहुसंख्यया उपस्थिताः आसन्। सर्वेषां सहभागितया धार्मिकानुष्ठानानि पूजनकार्यक्रमश्च सम्पन्नः।

जिला आरक्षी अधीक्षिका अङ्किता शर्मा.

अङ्किता शर्मा छत्तीसगढ-संवर्गस्य २०१८-तमवर्षस्य भारतीय-आरक्षी-सेवायाः (IPS) अधिकारी अस्ति। सा मूलतः दुर्गजनपदस्य निवासिनी अस्ति। सङ्घलोकसेवायोगस्य (UPSC) नागरिकसेवा-परीक्षायां २०३-तमं स्थानं प्राप्य सा छत्तीसगढराज्यस्य प्रत्यक्षनियुक्त्या नियुक्ता प्रथमा महिला भारतीय-आरक्षी-अधिकारी इति गौरवं प्राप्तवती.

स्वजनपदे प्रारम्भिकशिक्षां समाप्य सा सङ्गणकविज्ञाने बी.टेक् उपाधिं प्राप्तवती। ततः लोकसेवाक्षेत्रे स्वकीयां सेवायात्राम् आरब्धवती। सेवायाः प्रारम्भिककाले एव बस्तरस्य नक्सलप्रभावितेषु क्षेत्रेषु साहसपूर्णानाम् अभियानानां नेतृत्वं कृत्वा सा विशिष्टां परिचितिम् अलभत। दृढनिर्णयैः, निर्भीककार्यशैल्या, कठोर-आरक्षीप्रशासनशैल्या च सा साहसिक-अधिकारिणी इति प्रसिद्धिम् प्राप्तवती।

अङ्किता शर्मा स्वसेवाकाले रायपुरनगरे नगर-आरक्षी-अधीक्षिकारूपेण (CSP) तथा खैरागढ-छुईखदान-गण्डईजनपदे जनपद-आरक्षी-अधीक्षिकारूपेण (SP) सेवां कृतवती। विधिव्यवस्थायाः दृढतया पालनं, महिलानां सुरक्षा तथा आरक्षीकर्मचारिणां कल्याणकार्याणि च तस्याः कार्यशैल्याः प्रमुखविशेषताः सन्ति। सम्प्रति सा राजनान्दग्रामजनपदे आरक्षी-अधीक्षिकापदे कार्यरतास्ति तथा जनपदीय-आरक्षीबलस्य नेतृत्वं करोति।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed