इलाज का झांसा देकर महिला को बनाया बंधक, पास्टर पर धर्मांतरण और शोषण के गंभीर आरोप.Woman Allegedly Held Captive on Pretext of Treatment; Pastor Accused of Religious Conversion and Exploitation. चिकित्सायाः प्रलोभनेन महिला बन्धिनी कृता, पादर्युपरि धर्मान्तरणस्य शोषणस्य च आरोपः

0

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का झांसा देकर एक असहाय महिला को बंधक बनाने, उसके साथ कथित तौर पर दैहिक शोषण करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे कोमलदेव अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, वहीं उसके फेफड़ों में भी गंभीर संक्रमण की पुष्टि हुई है।

मामले को लेकर पीड़िता के 15 वर्षीय बेटे ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2021 में पीड़िता के पति राजकुमार साहू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से महिला की शारीरिक और मानसिक स्थिति प्रभावित रहने लगी, जिसके चलते वह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थी।

इसी बीच, पड़ोसी अंबिका साहू के माध्यम से पीड़िता की पहचान पास्टर दिलीप चक्रधारी से हुई। आरोप है कि पास्टर ने महिला को बीमारी से राहत दिलाने और घर से जुड़ी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का भरोसा दिया। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि इन सुविधाओं के बदले उस पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा।

शिकायत के अनुसार, बाद में आरोपी ने महिला को अपने घर में कथित तौर पर बंधक बना लिया और उसे परिजनों से मिलने से रोक दिया। विरोध करने पर महिला को लगातार धमकियां दिए जाने का भी आरोप है। इतना ही नहीं, 18 अक्टूबर को पुलिस चौकी में दबाव डालकर महिला से एक इकरारनामे पर हस्ताक्षर करवाने का आरोप भी सामने आया है। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई से जुड़े तथ्यों की पुष्टि होना बाकी है।

English

A case has emerged in Chhattisgarh’s Kanker district involving allegations that a vulnerable woman was held captive under the pretext of providing medical treatment and better healthcare facilities. The accused is also alleged to have sexually exploited her and pressured her to convert her religion. After her health deteriorated significantly, she was admitted to the Intensive Care Unit (ICU) of Komaldev Hospital. According to doctors, injury marks were found on her body, and she is suffering from a severe lung infection.

The victim’s 15-year-old son has lodged a complaint at the City Kotwali police station, urging the authorities to take strict legal action against the accused.

According to the information received, the victim’s husband, Rajkumar Sahu, died in a road accident in 2021. Following his death, the woman reportedly began experiencing physical and mental health issues and continued to struggle with her deteriorating health.

During this period, the victim came into contact with Pastor Dilip Chakradhari through her neighbour, Ambika Sahu. The pastor allegedly assured her that he would help cure her illness and provide essential household facilities. However, the victim claims that she was subsequently pressured to convert to Christianity in return for these assurances.

According to the complaint, the accused later allegedly confined the woman in his house and prevented her from meeting her family members. She was reportedly threatened repeatedly when she protested. The complaint also alleges that on October 18, she was pressured into signing an agreement at a police outpost. The details of the allegations and the official action taken in the case remain subject to verification.

संस्कृति

छत्तीसगढराज्यस्य कांकेरजनपदे उत्तमचिकित्सायाः स्वास्थ्यसुविधानां च प्रलोभनं दत्त्वा एका असहाया महिला बन्धिनी कृता इति आरोपः समुत्पन्नः। तस्याः शारीरिकशोषणं कृत्वा धर्मपरिवर्तनार्थं दबावः अपि कृतः इति कथ्यते। स्वास्थ्यस्थितेः अत्यधिकं गम्भीरत्वात् सा कोमलदेवचिकित्सालयस्य गहनचिकित्साकक्षे (ICU) प्रवेशिता। चिकित्सकानुसारं तस्याः शरीरे क्षतचिह्नानि सन्ति तथा च फुफ्फुसेषु गम्भीरः संक्रमणः अपि अस्ति।

अस्मिन् प्रकरणे पीडितायाः पञ्चदशवर्षीयः पुत्रः नगरकोतवाली-पुलिसस्थानके शिकायतं पञ्जीकृतवान्। सः आरोपिणः विरुद्धं कठोरवैधानिककार्यवाहीं कर्तुं अधिकारिभ्यः आग्रहं कृतवान्।

प्राप्तसूचनानुसारं, वर्षे २०२१ तमे पीडितायाः पतिः राजकुमारसाहू मार्गदुर्घटनायां मृतः अभवत्। तस्य मृत्योः अनन्तरं महिला शारीरिक-मानसिकस्वास्थ्यसम्बन्धिनीभिः समस्याभिः पीडिता अभवत् तथा च तस्याः स्वास्थ्यस्थितिः निरन्तरं प्रभाविताभवत्।

अस्मिन्नेव काले पीडितायाः परिचयः तस्याः प्रतिवेशिन्याः अम्बिका साहू इत्यस्याः माध्यमेन पादरि दिलीप चक्रधारी इत्यनेन सह अभवत्। आरोपानुसारं, पादरिः तस्याः रोगं निवारयितुं तथा गृहसम्बन्धिनीः आवश्यकसुविधाः प्रदातुं आश्वासनम् अददात्। किन्तु एतासाम् सुविधानां प्रतिदाने तस्यै ईसाईधर्मम् अङ्गीकर्तुं दबावः कृतः इति पीडितायाः आरोपः अस्ति।

शिकायतानुसारं, अनन्तरं आरोपी महिलां स्वगृहे बन्धिनीम् अकरोत् तथा तस्याः परिजनैः सह मिलितुं प्रतिबन्धम् अकरोत् इति कथ्यते। विरोधं कृतवत्याः महिलायाः निरन्तरं धमक्यः अपि दीयन्ते स्म इति आरोपः अस्ति। अपि च, अक्तूबरमासस्य १८ दिनाङ्के पुलिसचौक्यां दबावं कृत्वा तस्याः हस्ताक्षराणि एकस्मिन् इकरारनामपत्रे कारितानि इति आरोपः समुत्पन्नः। अस्य प्रकरणस्य आरोपाणां तथा आधिकारिककार्यवाहीसम्बन्धिनां तथ्यानां सत्यापनम् अपेक्षितम् अस्ति।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed