गढ़चिरौली के जंगल में माओवादियों का हथियारों का जखीरा बरामद, 100 बम भी मिले.Weapons Cache and 100 Bombs Hidden by Maoists Recovered from Gadchiroli Forest. गडचिरोली-अरण्ये माओवादिभिः गुप्तं स्थापितं शस्त्रभाण्डारं प्राप्तम्, शतं बम्बानि अपि बरामदितानि।

0

छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, माओवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से इन सामग्रियों को जंगल में छिपाया था। 27 अक्टूबर को चलाए गए विशेष तलाशी अभियान के दौरान पुलिस और बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने मौके से हथियारों समेत अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की।

जंगल में छिपा सामान बरामद.

गढ़चिरौली पुलिस को वांगेटुरी क्षेत्र के माचुवांचा गांव के जंगल में हथियार और विस्फोटक छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर विशेष अभियान दल की चार टीमों और बम निरोधक दस्ते (BDDS) की एक टीम को तलाशी अभियान के लिए भेजा गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी गई हथियारों और विस्फोटक सामग्री को बरामद कर लिया।

हथियारों, विस्फोटकों और माओवादी वर्दियों की बरामदगी.

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, तलाशी अभियान के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री जब्त की गई। बरामद सामान में 12 क्लेमोर, 12 बोर की एक राइफल, तीन सिंगल शॉट राइफलें और एक एयर गन शामिल हैं। इसके अलावा, एक बोतल आईईडी विस्फोटक, एक जीवित क्लेमोर विस्फोटक, एक वायरलेस माइक सेट, हथियारों की सफाई में इस्तेमाल होने वाला लोहे का औजार, 100 सुतली बम और माओवादी वर्दी के पांच जोड़े कपड़े भी मिले हैं।

माओवादी सामग्री को मौके पर ही किया गया नष्ट.

पुलिस के अनुसार, जब्त की गई माओवादी सामग्री को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और मार्गदर्शन में घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। इस अभियान में विशेष अभियान दल, स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते (BDDS) के जवानों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक एम. रमेश ने अभियान में शामिल सभी जवानों के प्रयासों की सराहना की।

English

Police have recovered weapons and explosives concealed in a forest in Maharashtra’s Gadchiroli district, bordering Chhattisgarh. According to the police, Maoists had hidden the materials to target security forces. During a special search operation conducted on October 27, police personnel and the Bomb Detection and Disposal Squad (BDDS) seized weapons and other materials from the spot.

Hidden Materials Recovered from Forest.

Gadchiroli police received intelligence about weapons and explosives concealed in the forest near Machuwancha village in the Wangeturi area. Acting on the information, four teams of the Special Operations Group and one team of the Bomb Detection and Disposal Squad (BDDS) were dispatched to conduct a search operation. During the search, the teams recovered weapons and explosive materials hidden in the forest.

Weapons, Explosives and Maoist Uniforms Seized.

According to an official police statement, a substantial cache of weapons, explosives and other materials was seized during the search operation. The recovered items included 12 Claymore devices, one 12-bore rifle, three single-shot rifles and one air gun. Police also seized one bottle of IED explosive, one live Claymore explosive, a wireless microphone set, an iron tool used for cleaning weapons, 100 twine bombs and five pairs of Maoist uniforms.

Maoist Materials Destroyed on the Spot.

Police stated that the seized Maoist materials were destroyed at the site under the guidance and supervision of senior officials. Personnel from the Special Operations Group, local police and the Bomb Detection and Disposal Squad (BDDS) played a crucial role in the operation. Superintendent of Police M. Ramesh appreciated the efforts of all personnel involved in the mission.

संस्कृति

छत्तीसगढराज्यस्य समीपस्थे महाराष्ट्रस्य गढचिरोलीजनपदे आरक्षकैः अरण्ये गुप्तानि आयुधानि विस्फोटकद्रव्याणि च अधिगृहीतानि। आरक्षकाणाम् अनुसारं माओवादिभिः सुरक्षाबलानां हानिं कर्तुं एतानि वस्तूनि अरण्ये गोपनीयतया स्थापितानि आसन्। अक्टोबर्-मासस्य २७ दिनाङ्के सञ्चालिते विशेषान्वेषणाभियाने आरक्षकदलम् तथा विस्फोटकनिरोधकदलम् (BDDS) आयुधैः सह अन्यानि सामग्रीणि अपि अधिगृहीतवन्तः।

अरण्ये गुप्तानि वस्तूनि प्राप्तानि.

गढचिरोली-आरक्षकैः वाङ्गेटुरीक्षेत्रस्य माचुवञ्चग्रामस्य अरण्ये आयुधानि विस्फोटकद्रव्याणि च गोपनीयतया स्थापितानि इति सूचना प्राप्ता। ततः विशेषाभियानदलस्य चतस्रः टुकड्यः तथा विस्फोटकनिरोधकदलस्य (BDDS) एका टुकडी च अन्वेषणार्थं प्रेषिताः। अन्वेषणकाले अरण्ये गोपनीयतया स्थापितानि आयुधानि विस्फोटकद्रव्याणि च प्राप्तानि।

आयुधानि, विस्फोटकद्रव्याणि माओवादीगणवेशाश्च अधिगृहीताः

आरक्षकविभागेन प्रकाशितायाः सूचनायाः अनुसारम् अन्वेषणाभियानकाले बहूनि आयुधानि, विस्फोटकद्रव्याणि अन्यसामग्रीणि च अधिगृहीतानि। प्राप्तेषु वस्तुषु १२ क्लेमोर्-विस्फोटकानि, १२ बोर्-प्रकारस्य एका नलिका, तिस्रः एकगोलीय-नलिकाः तथा एका वायुबन्दूक् च सन्ति। तदतिरिक्तम्, एकः आईईडी-विस्फोटकयुक्तः कूपीपात्रः, एकं सक्रियं क्लेमोर्-विस्फोटकम्, एकः वायरलेस्-माइक्-समुच्चयः, आयुधानां मार्जनार्थम् उपयुक्तं लौहयन्त्रम्, १०० सूत्रबद्धानि विस्फोटकानि तथा माओवादी-गणवेशस्य पञ्च युगलानि वस्त्राणि अपि प्राप्तानि।

माओवादी-सामग्री घटनास्थले एव विनष्टा.

आरक्षकविभागस्य कथनानुसारं वरिष्ठाधिकारिणां मार्गदर्शनेन अधिगृहीता माओवादी-सामग्री घटनास्थले एव विनष्टा। अस्मिन् अभियाने विशेषाभियानदलस्य, स्थानीय-आरक्षकदलस्य तथा विस्फोटकनिरोधकदलस्य (BDDS) सैनिकाः महत्त्वपूर्णां भूमिकाम् अवहन्। आरक्षकाधीक्षकः एम. रमेशः अभियाने भागं गृहीतवतां सर्वेषां सैनिकानां कार्याणि प्रशंसितवान्।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed