छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 500 करोड़ रुपये, पीएम किसान सम्मान निधि की राशि जारी. ₹500 Crore PM-Kisan Samman Nidhi Transferred to 2.4 Million Farmers in Chhattisgarhछत्तीसगढस्य २४ लक्षकृषकाणां खातेषु ५०० कोटिरूप्यकाणि प्रेषितानि, प्रधानमन्त्रि-कृषकसम्माननिधेः धनराशिः विमुक्ता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसानों को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस किस्त से छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए करीब 500 करोड़ रुपये की राशि सीधे भेजी गई है।
इस आर्थिक सहायता से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यक सामग्री खरीदने में मदद मिलेगी। किसान इस राशि का उपयोग खाद, बीज, कीटनाशक और कृषि उपकरणों की खरीद के लिए कर सकेंगे। इससे आगामी फसलों की बेहतर देखभाल करने के साथ कृषि उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के नागरिकों को दी शुभकामनाएं
इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के किसानों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान हित में महत्वपूर्ण पहल करते हुए पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में लगभग 500 करोड़ रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई है।
English
Chief Minister Vishnu Deo Sai congratulated over 2.4 million farmers in Chhattisgarh following Prime Minister Narendra Modi’s release of the 24th installment of the PM-Kisan Samman Nidhi scheme.
Prime Minister Narendra Modi on Friday released the 24th installment of the PM-Kisan Samman Nidhi scheme, providing financial assistance to crores of farmers across the country. More than 2.4 million farmers in Chhattisgarh benefited from this installment. According to an official statement from the Chief Minister’s Office, approximately ₹500 crore was directly transferred to farmers’ bank accounts in the state through Direct Benefit Transfer (DBT).
The financial assistance will provide significant relief to farmers in rural areas by helping them purchase essential agricultural supplies such as fertilizers, seeds, pesticides and farming equipment. It is expected to enable farmers to take better care of their upcoming crops and contribute to increased agricultural productivity.
Chief Minister Vishnu Deo Sai Extends Greetings to the People of Chhattisgarh
On this occasion, Chief Minister Vishnu Deo Sai extended his greetings and best wishes to the farmers of Chhattisgarh. In his message, he stated that Prime Minister Narendra Modi had taken a significant step towards farmers’ welfare by releasing the 24th installment of the PM-Kisan Samman Nidhi scheme. Under this installment, approximately ₹500 crore was directly transferred to the bank accounts of more than 2.4 million farmers in Chhattisgarh.
संस्कृति
प्रधानमन्त्रिणा नरेन्द्रमोदीना पीएम-कृषकसम्माननिधेः चतुर्विंशतितमकिस्तस्य विमोचनानन्तरं मुख्यमन्त्रिणा विष्णुदेवसायिना छत्तीसगढस्य २४ लक्षाधिकेभ्यः कृषकेभ्यः शुभकामनाः प्रदत्ताः।
प्रधानमन्त्रिणा नरेन्द्रमोदिना शुक्रवासरे प्रधानमन्त्री-कृषकसम्माननिधियोजनायाः चतुर्विंशतितमः किस्तः विमोचितः। अनेन देशस्य कोटिशः कृषकाः आर्थिकसहायतां प्राप्तवन्तः। छत्तीसगढराज्यस्य २४ लक्षाधिकाः कृषकाः अस्याः योजनायाः लाभं प्राप्तवन्तः। मुख्यमन्त्रिकार्यालयात् प्राप्तस्य आधिकारिकविवरणानुसारं राज्यस्य कृषकाणां बैंकखातेषु प्रत्यक्षलाभान्तरणमाध्यमेन (DBT) प्रायः ५०० कोटिरूप्यकाणि प्रेषितानि।
अस्याः आर्थिकसहायतायाः माध्यमेन ग्रामीणक्षेत्रेषु निवसतां कृषकाणां कृते कृषिसम्बद्धसामग्रीणां क्रयणे सुविधा भविष्यति। कृषकाः एतां धनराशिं उर्वरकाणां, बीजानां, कीटनाशकानां तथा कृषियन्त्राणां क्रयार्थं उपयोक्तुं शक्ष्यन्ति। अनेन आगामीसस्यानां सम्यक् परिपालनं भविष्यति तथा कृषि-उत्पादने वृद्धिः अपि सम्भाव्यते।
मुख्यमन्त्रिणा विष्णुदेवसायिना प्रदेशवासिभ्यः शुभकामनाः प्रदत्ताः।
अस्मिन् विशेषावसरे मुख्यमन्त्रिणा विष्णुदेवसायिना प्रदेशस्य सर्वेभ्यः कृषकेभ्यः शुभकामनाः प्रदत्ताः। स्वसन्देशे सः अवदत् यत् प्रधानमन्त्रिणा नरेन्द्रमोदिना कृषककल्याणाय महत्त्वपूर्णं पदक्षेपं स्वीकृत्य प्रधानमन्त्री-कृषकसम्माननिधेः चतुर्विंशतितमः किस्तः विमोचितः। अस्याः योजनायाः अन्तर्गतं छत्तीसगढस्य २४ लक्षाधिकानां कृषकाणां बैंकखातेषु प्रायः ५०० कोटिरूप्यकाणि प्रत्यक्षतया प्रेषितानि।


