जोशीमठ के नजदीक हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत.Helicopter Crashes Near Joshimath, Six Pilgrims and Pilot Killed, जोशीमठस्य समीपे हेलिकॉप्टरदुर्घटना, चालकसहित षट् तीर्थयात्रिणः मृताः

0

बद्रीनाथ से उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में पायलट समेत कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। जोशीमठ के चायी गांव के ऊपर बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में पायलट सहित हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के इस हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1:12 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान के महज दो मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर का नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया।

चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वालों में दिल्ली निवासी पायलट कैप्टन हिमांशु और कर्नाटक के पांच श्रद्धालु शामिल हैं। मृतकों की पहचान प्रथपा, अरुण सालुंके, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एच.एस. नटराजा के रूप में हुई है। बताया गया है कि सभी श्रद्धालु माना गांव और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद चारधाम यात्रा के नियमित मार्ग पर लौट रहे थे। इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने घटनास्थल से हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से इस दुखद दुर्घटना की पुष्टि की।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि हादसे के बाद एहतियातन ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। दुर्घटना की वास्तविक वजह जानने के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) विस्तृत जांच करेगा।

English

A helicopter crashed near Joshimath just two minutes after taking off from Badrinath. The tragic accident claimed the lives of the pilot and five pilgrims from Karnataka.

A tragic helicopter accident occurred on Friday afternoon in Chamoli district of Uttarakhand. A helicopter travelling from Badrinath to Dehradun crashed into a hillside above Chai village near Joshimath. All six people on board, including the pilot, lost their lives. According to reports, the helicopter operated by Trans Bharat Aviation Private Limited took off at 1:12 PM. However, just two minutes after take-off, it lost contact with the control room.

Chamoli Superintendent of Police Surjeet Singh Panwar confirmed that the deceased include the pilot, Captain Himanshu, a resident of Delhi, and five pilgrims from Karnataka. The passengers have been identified as Prathapa, Arun Salunke, Shankar Gowda, Sudhir K. and H.S. Nataraja. They were returning to the regular Char Dham pilgrimage route after visiting Mana village and Badrinath Temple when the tragic accident occurred.

Following the accident, the district administration, disaster management department and SDRF teams launched a joint rescue operation. During the operation, rescuers recovered the bodies of all six people from the crash site. Chief Minister Pushkar Singh Dhami also confirmed the tragic incident through a post on social media platform X.

Prateek Jain, CEO of the Uttarakhand Civil Aviation Development Authority (UCADA), stated that all helicopter operations of Trans Bharat Aviation have been temporarily suspended following the accident. The Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) will investigate the incident to determine the exact cause of the crash.

संस्कृति

बद्रीनाथधामात् उड्डयनस्य द्विमिनिट् अनन्तरमेव जोशीमठस्य समीपे हेलिकॉप्टरयानं दुर्घटनाग्रस्तम् अभवत्। अस्मिन् दुःखददुर्घटनायां विमानचालकसहिताः कर्नाटकस्य पञ्च तीर्थयात्रिणः मृत्युमुपगताः।

उत्तराखण्डराज्यस्य चमोलीमण्डले शुक्रवासरे अपराह्णे दुःखदः हेलिकॉप्टरयानदुर्घटना अभवत्। बद्रीनाथधामात् देहरादूननगरं प्रति गच्छत् हेलिकॉप्टरयानं जोशीमठस्य समीपे चायीग्रामस्य उपरि पर्वतेन सह संघट्ट्य दुर्घटनाग्रस्तम् अभवत्। अस्मिन् दुर्घटनायां विमानचालकसहिताः याने स्थिताः सर्वे षट् जनाः मृत्युमुपगताः। प्राप्तसूचनानुसारं ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड इत्यस्य हेलिकॉप्टरयानं अपराह्णे १:१२ वादने उड्डयनम् अकरोत्। उड्डयनस्य केवलं द्विमिनिट् अनन्तरं तस्य नियन्त्रणकक्षेण सह सम्पर्कः विच्छिन्नः अभवत्।

चमोलीमण्डलस्य आरक्षी अधीक्षकः सुरजीत सिंह पंवारः अवदत् यत् अस्मिन् दुर्घटनायां मृतानां जनानां मध्ये दिल्ली-निवासी विमानचालकः कैप्टन् हिमांशुः तथा कर्नाटकस्य पञ्च तीर्थयात्रिणः सन्ति। मृतानां परिचयः प्रथपा, अरुण सालुंके, शंकर गौडा, सुधीर के. तथा एच.एस. नटराजा इति कृतः। एते सर्वे माना-ग्रामस्य बद्रीनाथधामस्य च दर्शनं कृत्वा नियमितं चारधामयात्रामार्गं प्रति प्रत्यागच्छन्तः आसन्। तस्मिन्नेव काले एषा दुःखददुर्घटना अभवत्।

दुर्घटनायाः सूचना प्राप्तमात्रेण जनपदप्रशासनम्, आपदाप्रबन्धनविभागः तथा एसडीआरएफ-दलः संयुक्तरूपेण उद्धारकार्यं प्रारब्धवन्तः। उद्धारदलेन दुर्घटनास्थलात् हेलिकॉप्टरयाने स्थितानां सर्वेषां षण्णां जनानां शवाः प्राप्ताः। उत्तराखण्डस्य मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी अपि सामाजिकमाध्यममञ्चे X इत्यत्र सन्देशं प्रकाश्य अस्याः दुःखदघटनायाः पुष्टिं कृतवान्।

उत्तराखण्डनागरिकविमाननविकासप्राधिकरणस्य (UCADA) मुख्यकार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैनः अवदत् यत् दुर्घटनायाः अनन्तरं सुरक्षाकारणात् ट्रांस भारत एविएशन संस्थायाः सर्वेषां हेलिकॉप्टरयानानां उड्डयनानि अस्थायिरूपेण स्थगितानि सन्ति। दुर्घटनायाः वास्तविककारणस्य अन्वेषणार्थं विमानदुर्घटनान्वेषणब्यूरो (AAIB) विस्तृतां जाँचं करिष्यति।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

🛍️ SHOPPING ADS
Sinha Kirana Store – Kirana Items and Water Pouch Supply, Devkot, Balod