केदारनाथ धाम में सारा अली खान की पूजा पर विवाद, मुस्लिम धर्मगुरु ने फतवा जारी कर बताया ‘हराम’.Controversy Erupts Over Sara Ali Khan’s Kedarnath Temple Visit, Muslim Cleric Issues Fatwa Calling It ‘Haram’.केदारनाथधाम्नि सारा अली खानस्य पूजार्चनया विवादः, मुस्लिमधर्मगुरुणा फतवा निर्गत्य उक्तं ‘हराम’ इति

0

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा को लेकर धार्मिक विवाद गहरा गया है। मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद अभिनेत्री एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उनकी धार्मिक गतिविधियों पर बरेली के एक मुस्लिम धर्मगुरु ने कड़ी आपत्ति जताई है।

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर जाने और हिंदू धार्मिक परंपराओं में शामिल होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस्लामिक शरीयत का हवाला देते हुए अभिनेत्री के इस कदम को ‘हराम’ और ‘नाजायज’ बताया है। साथ ही इस मामले में फतवा जारी कर धार्मिक बहस को हवा दे दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) से बातचीत के दौरान मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अपने बयान के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि कई युवा मुसलमानों ने सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा को लेकर उनसे सवाल किए थे। इन्हीं सवालों के जवाब में उन्होंने इस्लामिक शरीयत के प्रावधानों को स्पष्ट किया है। धर्मगुरु के मुताबिक, इस्लाम में किसी भी मुस्लिम व्यक्ति के लिए दूसरे धर्म के धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होना या उनकी पूजा-पद्धति का पालन करना प्रतिबंधित है।

उन्होंने आगे कहा कि यदि सारा अली खान ने अपनी मर्जी से केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहां आशीर्वाद मांगा है, तो इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार उनका यह कृत्य गुनाह की श्रेणी में आता है।

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सारा अली खान को इस मामले में अल्लाह से तौबा करने और अपने किए के लिए माफी मांगने की सलाह भी दी है। उनके इस बयान के बाद अभिनेत्री की केदारनाथ यात्रा को लेकर धार्मिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

गौरतलब है कि सारा अली खान का केदारनाथ धाम से पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने वर्ष 2018 में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘केदारनाथ’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी उनका इस धाम से खास रिश्ता बना। इसके बाद भी सारा कई बार केदारनाथ.पहुंचकर दर्शन कर चुकी हैं। वह अक्सर अपनी धार्मिक यात्राओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अली खान ने अपनी हालिया केदारनाथ यात्रा के दौरान मुख्य मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद उन्होंने पास स्थित भुकुंट भैरव मंदिर के भी दर्शन किए और वहां आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। उनकी इस धार्मिक यात्रा की जानकारी सामने आने के बाद एक बार फिर वह चर्चा में आ गई हैं।हैं।

English

A religious controversy has erupted over Bollywood actress Sara Ali Khan’s recent visit to Kedarnath. After offering prayers at the temple, the actress has faced criticism from a Muslim cleric over her participation in Hindu religious rituals.

Maulana Mufti Shahabuddin Razvi Barelvi, national president of the All India Muslim Jamaat, has objected to Sara’s visit to the Kedarnath temple. Citing Islamic Sharia, he termed her participation in Hindu religious practices as ‘Haram’ and ‘Najaiz’ and issued a fatwa on the matter, triggering a fresh debate.

Speaking to news agency ANI, Maulana Mufti Shahabuddin Razvi Barelvi explained the reason behind his statement. He said that several young Muslims had approached him with questions regarding Sara Ali Khan’s visit to Kedarnath. In response, he clarified the position of Islamic Sharia on the matter. According to him, Muslims are strictly prohibited from participating in the religious rituals or worship practices of other religions.

He further stated that if Sara Ali Khan had voluntarily offered prayers and sought blessings at the Kedarnath temple, her actions would be considered sinful according to Islamic beliefs.

Maulana Mufti Shahabuddin Razvi Barelvi has also advised Sara Ali Khan to repent before Allah and seek forgiveness for her actions. His remarks have sparked further discussions surrounding the actress’s visit to the Kedarnath shrine.

Notably, Sara Ali Khan has a long-standing connection with Kedarnath. She made her Bollywood debut in 2018 with the film Kedarnath, starring alongside late actor Sushant Singh Rajput. Since then, the actress has maintained a special association with the holy shrine and has visited the temple on several occasions. She frequently shares photographs from her spiritual trips on social media.

According to media reports, during her recent visit to Kedarnath, Sara Ali Khan offered prayers and participated in the aarti at the main Kedarnath temple. She also visited the nearby Bhukunt Bhairav Temple and took part in religious rituals there. Details of her spiritual visit have once again brought the actress into the spotlight.

संस्कृति

चलच्चित्रजगति प्रसिद्धा अभिनेत्री सारा अली खान इत्यस्याः केदारनाथयात्रां प्रति धार्मिकविवादः उत्पन्नः अस्ति। केदारनाथमन्दिरे पूजाऽर्चनां कृत्वा सा पुनः चर्चायाम् आगता अस्ति। अस्याः धार्मिककार्यक्रमे सहभागितां दृष्ट्वा बरेलीनगरस्य एकेन मुस्लिमधर्मगुरुणा आपत्तिः प्रकटिता।

ऑल इण्डिया मुस्लिम जमात् संस्थायाः राष्ट्रियाध्यक्षः मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी इत्यनेन सारा अली खान इत्यस्याः केदारनाथमन्दिरगमनं हिन्दूधार्मिकपरम्परासु सहभागिता च आलोचिता। इस्लामधर्मस्य शरीयतनियमानां उल्लेखं कुर्वन् सः एतत् कर्म ‘हराम’ तथा ‘नाजायज’ इति घोषितवान्। अस्मिन् विषये फतवा अपि निर्गतवान्।

एएनआई (ANI) वार्तासंस्थया सह सम्भाषणकाले मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी इत्यनेन स्ववक्तव्यस्य कारणं स्पष्टिकृतम्। तेन उक्तं यत् अनेकैः युवा-मुस्लिमैः सारा अली खान इत्यस्याः केदारनाथयात्रां प्रति प्रश्नाः पृष्टाः आसन्। तेषां प्रश्नानाम् उत्तररूपेण तेन इस्लामधर्मस्य शरीयतनियमानां मतं स्पष्टिकृतम्।

तस्य कथनानुसारं मुस्लिमधर्मावलम्बिनः अन्यधर्माणां धार्मिकानुष्ठानेषु भागं ग्रहीतुं अथवा तेषां पूजापद्धतिम् अनुसर्तुं न अर्हन्ति।

सः अग्रे अवदत् यत् यदि सारा अली खान स्वेच्छया केदारनाथमन्दिरे पूजाऽर्चनां कृत्वा आशीर्वादं याचितवती, तर्हि इस्लामधार्मिकमान्यतानुसारं तत् पापकर्म इति मन्यते।

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी इत्यनेन सारा अली खान इत्यस्यै अल्लाहदेवस्य समक्षं पश्चात्तापं कर्तुं क्षमायाचनां च कर्तुं परामर्शः दत्तः। तस्य अस्य वक्तव्यस्य अनन्तरं अभिनेत्री इत्यस्याः केदारनाथयात्रां प्रति धार्मिकचर्चाः तीव्राः अभवन्।

उल्लेखनीयम् अस्ति यत् सारा अली खान इत्यस्याः केदारनाथधाम्ना सह दीर्घकालीनः सम्बन्धः अस्ति। सा 2018 तमे वर्षे दिवङ्गतेन अभिनेतृणा सुशान्तसिंह राजपूतेन सह ‘केदारनाथ’ इति चलचित्रेण हिन्दीचलच्चित्रजगति पदार्पणम् अकरोत्। ततः परम् अपि सा अनेकवारं पवित्रं केदारनाथमन्दिरं गत्वा दर्शनं कृतवती। सा प्रायः स्वकीयाः आध्यात्मिकयात्रायाः छायाचित्राणि सामाजिकमाध्यमेषु प्रकाशयति।

माध्यमप्रतिवेदनानुसारं सारा अली खान इत्यनया स्वकीयायाः अद्यतनायाः केदारनाथयात्रायाः समये मुख्ये केदारनाथमन्दिरे विधिवत् पूजाऽर्चना कृता तथा आरतीकार्यक्रमे सहभागिता कृता। ततः सा समीपस्थं भुकुंट भैरवमन्दिरम् अपि गत्वा दर्शनं कृतवती तथा तत्र धार्मिकानुष्ठानेषु भागं गृहीतवती। अस्याः धार्मिकयात्रायाः विवरणं प्रकाशे आगते सति अभिनेत्री पुनः चर्चायाम् आगता।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

🛍️ SHOPPING ADS
Sinha Kirana Store – Kirana Items and Water Pouch Supply, Devkot, Balod