जर्जर सड़क ने ली कारोबारी की जान, स्कूटी फिसलने से ट्रेलर के नीचे आए थोक व्यापारी की मौके पर मौत.Dilapidated Road Turns Fatal: Wholesale Trader Dies After Scooter Skids and He Comes Under a Trailer. जीर्णमार्गेण व्यापारी मृत्युमुखे पतितः, स्कूटी अनियन्त्रिता भूत्वा पतिता, ट्रेलरयानस्य अधः आगत्य व्यापारी घटनास्थले एव मृतः।

0

सीतापुर थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक चौक पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पर बने गड्ढे के कारण स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे 70 वर्षीय थोक कारोबारी सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान वे पीछे से आ रहे ट्रेलर के पिछले पहिए की चपेट में आ गए।

नेशनल हाईवे-43 पर अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सीतापुर थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक चौक के नजदीक सड़क की बदहाल स्थिति और गड्ढों के कारण स्कूटी सवार अपना संतुलन खो बैठा। हादसे में निहारिका स्टोर्स के संचालक एवं थोक किराना कारोबारी 70 वर्षीय त्रिलोक चंद गोयल स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे कारोबारी आ गए। गंभीर हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारिश के चलते इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे और सड़क की हालत बेहद खराब थी। हैरानी की बात यह है कि हादसे से ठीक एक दिन पहले ही इस सड़क के नवनिर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया था।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालते हुए यातायात व्यवस्था दोबारा सुचारू कराई।

दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक कारोबारी का शव सड़क पर ही पड़ा रहा। इस दौरान अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने खुद जिम्मेदारी निभाते हुए स्ट्रेचर की मदद से शव को उठाया और करीब 100 मीटर दूर ले जाकर ऑटो के जरिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल शव को मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। वहीं, सीतापुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

English

A tragic accident occurred on Friday evening at Central Bank Chowk under Sitapur police station limits. A 70-year-old wholesale trader lost control of his scooter after hitting a pothole and fell onto the road. Unfortunately, he came under the rear wheel of a trailer.

A tragic road accident took place around 6 PM on Friday along the Ambikapur-Raigarh stretch of National Highway-43. Near Central Bank Chowk in the Sitapur police station area, a scooter lost balance due to potholes and the poor condition of the road. As a result, 70-year-old Trilok Chand Goyal, owner of Niharika Stores and a wholesale grocery trader, fell onto the road.

During the incident, the trader came under the rear wheel of a passing trailer and died on the spot.

Following the accident, local residents expressed strong anger over the dilapidated condition of the road. According to eyewitnesses, heavy rainfall had severely damaged the road, leaving several potholes along the stretch. Notably, the foundation stone for the road’s reconstruction had been laid just a day before the accident.

Following the accident, a large crowd gathered at the spot, disrupting traffic on the road. Sitapur police arrived shortly afterwards, managed the situation and restored the flow of traffic.

The trader’s body remained on the road for nearly half an hour as the hospital ambulance failed to reach the accident site. Under the circumstances, police personnel took matters into their own hands, placed the body on a stretcher and carried it approximately 100 metres before transporting it to the hospital in an auto-rickshaw. The body is currently kept in the mortuary, while Sitapur police are investigating the incident.

संस्कृति

सीतापुर-थानाक्षेत्रस्य सेन्ट्रल्-बैंक-चत्वरे शुक्रवासरे सायंकाले दुःखदः दुर्घटनाप्रसङ्गः अभवत्। मार्गे स्थिते गर्ते स्कूटीयानस्य सन्तुलनं नष्टम् अभवत्, येन ७० वर्षीयः थोकव्यापारी मार्गे अपतत्। तस्मिन्नेव समये सः ट्रेलरयानस्य पश्चात्चक्रस्य अधः आगतः।

राष्ट्रिय-राजमार्गस्य ४३ सङ्ख्यकमार्गे अम्बिकापुर-रायगढमार्गे शुक्रवासरे सायं प्रायः षड्वादने भीषणः मार्गदुर्घटनाप्रसङ्गः अभवत्। सीतापुर-थानाक्षेत्रान्तर्गतस्य सेन्ट्रल्-बैंक-चत्वरस्य समीपे मार्गस्य दुर्दशया गर्तैः च स्कूटीयानस्य सन्तुलनं नष्टम् अभवत्। फलतः निहारिका-स्टोर्स् इत्यस्य सञ्चालकः थोक-किराणाव्यापारी च ७० वर्षीयः त्रिलोकचन्द्र-गोयलः स्कूटीसहितः मार्गे अपतत्।

तस्मिन्नेव समये तत्र गच्छतः ट्रेलरयानस्य पश्चात्चक्रस्य अधः व्यापारी आगतः। अस्मिन् भीषणदुर्घटनायां तस्य घटनास्थले एव मृत्युः अभवत्।

दुर्घटनायाः अनन्तरं मार्गस्य जीर्णावस्थां दृष्ट्वा स्थानीयजनाः तीव्रम् आक्रोशं प्रकटितवन्तः। प्रत्यक्षदर्शिनां कथनानुसारं वर्षाकारणात् अस्य मार्गस्य स्थितिः अत्यन्तं दयनीया अभवत्, मार्गे च अनेके गर्ताः निर्मिताः आसन्। उल्लेखनीयम् अस्ति यत् दुर्घटनायाः केवलम् एकदिनपूर्वमेव अस्य मार्गस्य पुनर्निर्माणकार्यस्य भूमिपूजनम् सम्पन्नम् आसीत्।

दुर्घटनायाः अनन्तरं घटनास्थले बहवः जनाः एकत्रिताः अभवन्, येन मार्गे यातायातव्यवस्था बाधिता अभवत्। सूचनां प्राप्य सीतापुर-आरक्षिणः घटनास्थलं प्राप्य स्थितिं नियन्त्रितवन्तः तथा यातायातव्यवस्थां पुनः सुचारुं कृतवन्तः।

दुर्घटनायाः अनन्तरं प्रायः अर्धघण्टापर्यन्तं व्यापारीणः पार्थिवदेहः मार्गे एव स्थितः आसीत्। अस्मिन् काले चिकित्सालयस्य रुग्णवाहिका घटनास्थलं न प्राप्तवती। ततः आरक्षिणः स्वयं स्ट्रेचरस्य साहाय्येन पार्थिवदेहं उत्थाप्य प्रायः १०० मीटर् दूरं नीतवन्तः तथा एकेन त्रिचक्रिकायानेन चिकित्सालयं प्रापितवन्तः। सम्प्रति पार्थिवदेहः शवगृहे सुरक्षितः स्थापितः अस्ति। सीतापुर-आरक्षिणः घटनायाः अन्वेषणं कुर्वन्ति।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

🛍️ SHOPPING ADS
Sinha Kirana Store – Kirana Items and Water Pouch Supply, Devkot, Balod