रायगढ़ के बाकारुमा रेंज में हाथी का हमला, दंतैल के हमले से महिला घायल.Woman Injured in Tusker Attack in Raigarh’s Bakaruma Range. रायगढस्य बाकारुमा-वनक्षेत्रे गजस्य आक्रमणेन महिला आहता
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल की बाकारुमा रेंज में एक दंतैल हाथी ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए पत्थलगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, वन विभाग ने पीड़िता के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी को लेकर सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल की बाकारुमा रेंज के जगड़ा गांव में जंगल गई एक महिला पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने अचानक अपनी सूंड से 45 वर्षीय महिला पर वार किया, जिससे वह घायल हो गई। हालांकि, महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
घायल महिला की पहचान जगड़ा निवासी रसमोती (45), पति संतोष उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए पत्थलगांव स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।
हाथी के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई। वन विभाग के अनुसार, वर्तमान में बाकारुमा रेंज में एक नर हाथी अकेले विचरण कर रहा है। वहीं, पूरे धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की कुल संख्या 93 है। इनमें 31 नर, 43 मादा और 19 शावक शामिल हैं।
मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों के लोगों को जंगल की ओर जाते समय विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और किसी भी स्थिति में हाथियों के करीब न जाएं। साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर उनसे वन्यजीवों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
English
A woman was injured in an attack by a tusker in the Bakaruma range under the Dharamjaigarh Forest Division in Raigarh district. She is currently undergoing treatment at the Pathalgaon Health Centre. The Forest Department has provided financial assistance to her family and urged villagers to remain alert and follow safety guidelines in view of elephant movement in the area.
A 45-year-old woman was injured in a tusker attack in Jagda village under the Bakaruma range of the Dharamjaigarh Forest Division in Raigarh district. The elephant suddenly struck her with its trunk while she was in the forest. However, she managed to escape and save her life.
The injured woman has been identified as Rasmoti (45), wife of Santosh Oraon and a resident of Jagda village. Following the incident, her family rushed her to the Pathalgaon Health Centre, where she is currently undergoing treatment.
Following the report of the elephant attack, a Forest Department team promptly reached the spot and provided immediate financial assistance to the injured woman’s family. According to the department, a lone male elephant is currently roaming in the Bakaruma range. Meanwhile, a total of 93 elephants are present across the Dharamjaigarh Forest Division, including 31 males, 43 females and 19 calves.
In view of the current situation, the Forest Department has urged villagers in nearby areas to exercise extra caution while visiting forests. Officials have advised people to avoid areas frequented by elephants and maintain a safe distance from them. Residents have also been asked to remain alert to prevent any untoward incidents.
संस्कृति
रायगढजनपदस्य धरमजयगढवनमण्डलान्तर्गतं बाकारुमा-वनक्षेत्रे एकेन दन्तियुक्तेन गजेन कृते आक्रमणे एका महिला आहता अभवत्। सा चिकित्सार्थं पत्थलगांव-स्वास्थ्यकेन्द्रे प्रवेशिता अस्ति, यत्र तस्याः उपचारः प्रचलति। वनविभागेन पीडितायाः परिवाराय आर्थिकसहायता प्रदत्ता तथा च ग्रामवासिनः सावधानाः भवितुं सुरक्षिततायाः नियमाः पालयितुं च आग्रहः कृतः।
रायगढजनपदस्य धरमजयगढवनमण्डलान्तर्गतस्य बाकारुमा-वनक्षेत्रस्य जगडा-ग्रामे वने गता एका ४५ वर्षीय महिला दन्तियुक्तगजस्य आक्रमणेन आहता अभवत्। गजः अकस्मात् स्वशुण्डया तस्याः उपरि प्रहारम् अकरोत्। तथापि सा साहसेन तस्मात् स्थानात् पलाय्य स्वप्राणान् रक्षितुं सफलाभवत्।
आहतायाः महिलायाः नाम रसमोती (४५), सा जगडा-ग्रामस्य निवासिनी तथा सन्तोष उरांवस्य पत्नी अस्ति। घटनायाः अनन्तरं परिजनाः तां शीघ्रं चिकित्सार्थं पत्थलगांव-स्वास्थ्यकेन्द्रम् अनयन्, यत्र तस्याः उपचारः प्रचलति।
गजस्य आक्रमणस्य सूचना प्राप्तमात्रेण वनविभागस्य दलं घटनास्थले तत्क्षणम् आगतवान् तथा च आहतायाः महिलायाः परिजनानां कृते तात्कालिकी आर्थिकसहायता प्रदत्ता। वनविभागस्य सूचनानुसारम् अधुना बाकारुमा-वनक्षेत्रे एकः नरगजः एकाकी विचरति। सम्पूर्णे धरमजयगढ-वनमण्डले च कुलम् ९३ गजाः सन्ति। तेषु ३१ नरगजाः, ४३ मादा-गजाः, १९ गजशावकाः च सन्ति।
वर्तमानपरिस्थितिं दृष्ट्वा वनविभागेन समीपस्थग्रामानां निवासिभ्यः वनं गच्छन्ते समये विशेषसावधानतां पालयितुम् आग्रहः कृतः। अधिकारिभिः जनाः गजानां विचरणक्षेत्रेभ्यः दूरं स्थातुं तथा च गजानां समीपे न गन्तुं परामृष्टाः। सुरक्षायाः दृष्ट्या वन्यजीवेभ्यः पर्याप्तं दूरत्वं स्थापयितुमपि निर्देशः प्रदत्तः।


