EDITIONS: 🇮🇳 INDIA 🇷🇺 RUSSIA 🇮🇱 ISRAEL 🇩🇪 GERMANY 🇫🇷 FRANCE 📰 E-PAPER

भिलाई में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों को 25 लाख मुआवजा और पेंशन देने पर सहमति.Bhilai: Worker Dies After High-Tension Wire Falls, Agreement Reached on ₹25 Lakh Compensation and Pension. भिलाईनगरे उच्चविद्युत् तारपातेन श्रमिकस्य मृत्युः, २५ लक्षरूप्यकाणां क्षतिपूर्तिः पेन्शनलाभश्च दातुं सहमतिः

0

भिलाई के पीआईईसी प्रोजेक्ट परिसर में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच समझौता हुआ, जिसके तहत 25 लाख रुपये मुआवजा और 15 हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने पर सहमति बनी।

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में स्थित पीआईईसी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 30 अक्टूबर की रात बड़ा हादसा हो गया। लोहे के सामान का निर्माण करने वाली कंपनी में ट्रेलर पर माल लोड किया जा रहा था, तभी अचानक हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर नीचे गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से खुर्सीपार के गौतम नगर वार्ड-42 निवासी 34 वर्षीय मजदूर किशन महतो बुरी तरह झुलस गए।

हादसे में गंभीर रूप से घायल किशन महतो को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशन पिछले 6 से 7 वर्षों से कंपनी में काम कर रहे थे और अपनी सेवाएं दे रहे थे।

घटना के बाद शनिवार सुबह मृतक के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। परिजनों ने सुरक्षा उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने और घायल मजदूर को समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कंपनी के मुख्य द्वार पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद किशन करीब 20 मिनट तक गंभीर हालत में तड़पते रहे, लेकिन उन्हें समय पर जरूरी चिकित्सकीय सहायता और उपचार उपलब्ध नहीं कराया गया। परिजनों ने कार्यस्थल पर मजदूरों के लिए अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा भी उठाया।

विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जामुल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में कंपनी प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच बातचीत कराई गई। काफी देर तक चली चर्चा के बाद आखिरकार दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई और मामले में समझौता हो गया।

दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के अनुसार, कंपनी प्रबंधन मृतक के पिता, पत्नी और बच्चों को कुल 25 लाख रुपये का मुआवजा देगा। इसके अलावा किशन महतो की पत्नी सुमन महतो को बच्चों की परवरिश और उनकी पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाने के लिए हर महीने 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। समझौते पर सहमति बनने के बाद मृतक के परिजन अपना विरोध समाप्त कर वापस लौट गए।

इस मामले में कंपनी के मैनेजर जय कुमार जैन ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा और हर महीने 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने दावा किया कि कंपनी में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जूते और हेलमेट उपलब्ध कराए जाते हैं।

कंपनी मैनेजर जय कुमार जैन के मुताबिक, हादसे वाले दिन हाईटेंशन तार टूटने की आवाज सुनकर कर्मचारी तुरंत बाहर पहुंचे थे। इसके बाद ट्रेलर को हटाकर घायल किशन महतो को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, बिजली का तार किन कारणों से टूटा और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, इस संबंध में मैनेजर ने जानकारी होने से इनकार किया।

English

A worker tragically lost his life after a high-tension wire snapped and fell at the PIEC Project premises in Bhilai. Following protests by the deceased’s family, the company reached an agreement to provide ₹25 lakh in compensation along with monthly financial assistance of ₹15,000.

A tragic accident occurred on the night of October 30 at PIEC Project Private Limited in the Jamul police station area of Bhilai. While goods were being loaded onto a trailer at the iron manufacturing company, a high-tension electricity wire suddenly snapped and fell. Worker Kishan Mahto, 34, a resident of Gautam Nagar, Ward 42, Khursipar, suffered severe burn injuries after coming into contact with the live wire.

Kishan Mahto, who sustained critical injuries in the accident, was rushed to a hospital but succumbed to his injuries during treatment. He had reportedly been working at the company for the past six to seven years.

On Saturday morning, following the incident, the deceased’s family staged a strong protest outside the company’s main gate. They accused the management of failing to provide adequate safety equipment and delaying medical treatment for the injured worker.

The deceased worker’s family alleged that Kishan remained in agony for nearly 20 minutes after the accident but did not receive timely medical assistance or necessary treatment. They also claimed that essential safety equipment had not been provided to workers at the workplace.

After receiving information about the protest, the Jamul police station in-charge reached the spot along with a police team. In the presence of the police, discussions were held between the company management and the victim’s family. Following prolonged negotiations, both sides eventually reached an agreement.

Under the agreement reached between both parties, the company management will pay ₹25 lakh in compensation to the deceased worker’s father, wife and children. Additionally, Kishan Mahto’s wife, Suman Mahto, will receive monthly financial assistance of ₹15,000 to support the upbringing and education of their children. Following the settlement, the family called off their protest and left the premises.

Company manager Jay Kumar Jain expressed grief over the incident and stated that, through mutual agreement, the company had decided to provide ₹25 lakh in compensation and monthly financial assistance of ₹15,000 to the deceased worker’s family. Rejecting the allegations made by the family, he claimed that employees are provided with safety shoes and helmets at the workplace.

According to company manager Jay Kumar Jain, employees rushed outside after hearing the sound of the high-tension wire snapping on the day of the accident. The trailer was then moved, and Kishan Mahto was taken to the hospital for first aid. However, the manager expressed ignorance about the reason behind the wire snapping and whether any action would be taken against those responsible for the accident.

संस्कृति

भिलाईनगरस्य जामुलपुलिसस्थानकक्षेत्रे स्थिते पीआईईसी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड इति उद्योगे अक्टोबरमासस्य ३० दिनाङ्के रात्रौ दुःखदः दुर्घटना अभवत्। लोहनिर्माणकारखाने ट्रेलरयाने सामग्रीभारारोपणस्य समये सहसा उच्चविद्युत् तारः छिन्नः भूत्वा अधः अपतत्। तस्य संस्पर्शेन खुर्सीपारस्य गौतम नगर-४२ वार्डनिवासी ३४ वर्षीयः श्रमिकः किशन महतो गम्भीररूपेण दग्धः अभवत्।

दुर्घटनायां गम्भीररूपेण आहतः किशन महतो तत्कालं चिकित्सालयं नीतः, किन्तु उपचारकाले तस्य मृत्युः अभवत्। सः विगत ६–७ वर्षेभ्यः अस्मिन् संस्थाने कार्यं कुर्वन् आसीत्।

अनन्तरं शनिवासरस्य प्रातःकाले मृतकस्य परिजनैः कम्पनीप्रबन्धनस्य विरुद्धं विरोधप्रदर्शनं कृतम्। पर्याप्तसुरक्षासाधनानाम् अभावस्य तथा आहतश्रमिकस्य चिकित्सायां विलम्बस्य आरोपं कृत्वा ते कम्पनीस्य मुख्यद्वारे तीव्रं प्रदर्शनम् अकुर्वन्।

मृतकस्य परिजनैः आरोपितं यत् दुर्घटनायाः अनन्तरं किशनः प्रायः २० निमेषपर्यन्तं पीडया व्याकुलः आसीत्, किन्तु तस्मै समये आवश्यकचिकित्सासहायता उपचारश्च न प्राप्तौ। कार्यस्थले श्रमिकेभ्यः आवश्यकसुरक्षासाधनानाम् अभावः आसीत् इति अपि परिजनैः कथितम्।

विरोधप्रदर्शनस्य सूचना प्राप्त्वा जामुलपुलिसस्थानकस्य प्रभारी पुलिसदलसहितः घटनास्थलं प्राप्तवान्। पुलिसस्य उपस्थितौ कम्पनीप्रबन्धनस्य मृतकस्य परिजनानां च मध्ये वार्ता आयोजिता। विस्तृतचर्चायाः अनन्तरं उभयपक्षयोः सहमतिः अभवत् तथा च समझौता सम्पन्नः।

उभयपक्षयोः मध्ये सम्पन्नस्य समझौतानुसारं कम्पनीप्रबन्धनेन मृतकस्य पितुः, पत्न्याः तथा बालकानां कृते कुलम् २५ लक्षरूप्यकाणि क्षतिपूर्तिरूपेण प्रदातुं निर्णयः कृतः। तदतिरिक्तं मृतकस्य पत्नी सुमन महतो इत्यस्यै बालकानां पालनपोषणाय शिक्षायै च प्रतिमासं १५ सहस्ररूप्यकाणां आर्थिकसहायतां प्रदातुं सहमतिः अभवत्। समझौते सम्पन्ने सति परिजनाः विरोधप्रदर्शनं समाप्तं कृत्वा ततः प्रत्यागतवन्तः।

अस्मिन् प्रकरणे कम्पनीप्रबन्धकः जयकुमार जैनः दुर्घटनायाः विषये दुःखं प्रकटयन् अवदत् यत् परस्परसहमत्या मृतकस्य परिवाराय २५ लक्षरूप्यकाणि क्षतिपूर्तिरूपेण तथा प्रतिमासं १५ सहस्ररूप्यकाणि आर्थिकसहायतारूपेण दातुं निर्णयः कृतः। परिजनैः कृतान् आरोपान् निराकुर्वन् सः अवदत् यत् कम्पनीद्वारा कर्मचारिभ्यः सुरक्षायै पादत्राणानि शिरस्त्राणानि च प्रदीयन्ते।

कम्पनीप्रबन्धकस्य जयकुमार जैनस्य कथनानुसारं दुर्घटनादिने उच्चविद्युत् तारस्य विच्छेदनध्वनिं श्रुत्वा कर्मचारीणः तत्कालं बहिः आगतवन्तः। ततः ट्रेलरयानं अपसार्य आहतः किशन महतो प्राथमिकचिकित्सार्थं चिकित्सालयं नीतः। तथापि उच्चविद्युत् तारः केन कारणेन छिन्नः अभवत् तथा दुर्घटनायाः उत्तरदायिनां विरुद्धं का कार्यवाही भविष्यति इति विषये प्रबन्धकः अनभिज्ञतां प्रकटितवान्।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

🛍️ SHOPPING ADS
Sinha Kirana Store – Kirana Items and Water Pouch Supply, Devkot, Balod