EDITIONS: 🇮🇳 INDIA 🇷🇺 RUSSIA 🇮🇱 ISRAEL 🇩🇪 GERMANY 🇫🇷 FRANCE 📰 E-PAPER

नाबालिगों की क्रूरता! 6 मासूम पिल्लों की बेरहमी से हत्या, पेट्रोल डालकर शवों को जलाया.नाबालिग मन के बेरहमी! 6 मासूम पिल्ला मन ला पीट-पीट के मारिन, फेर पेट्रोल डाल के जलाइन।Cruelty by Minors! Six Innocent Puppies Beaten to Death and Burned Using Petrol. अल्पवयस्कानां क्रूरता! षट् निर्दोषाः श्वानशावकाः प्रहृत्य हताः, ततः पेट्रोलं सिञ्चित्वा दग्धाः।

0

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पशु क्रूरता की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पंजाब गार्डन के पीछे कुछ नाबालिगों ने 6 पिल्लों को बेरहमी से पीटने के बाद पेट्रोल डालकर जला दिया। CCTV फुटेज की जांच में इस अमानवीय घटना का खुलासा हुआ।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के पंजाब गार्डन के पीछे 13 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे कुछ नाबालिगों की बर्बरता से छह मासूम पिल्लों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मौके पर छह पिल्लों के अधजले शव पड़े मिले। वहां घूम रहे आवारा कुत्ते शवों को नोंच रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने पर ‘बेजुबान डॉग शेल्टर’ के संस्थापक सुधांशु शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने छहों पिल्लों के अधजले शवों को सुरक्षित कर गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामले की जांच के दौरान शनिवार को पुलिस और डॉग शेल्टर की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी। इसमें कुछ नाबालिग पिल्लों को बेरहमी से पीटते और उनके शवों को एकत्र कर पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाते दिखाई दिए।

जांच में सामने आया कि घटनास्थल के पास ही दो आवारा मादा कुत्तों ने पिल्लों को जन्म दिया था। इनमें से तीन पिल्लों की देखभाल स्थानीय लोग कर रहे थे, जबकि बाकी अपनी मां के साथ रहते थे। आरोप है कि इन्हीं मासूम पिल्लों को पकड़कर इस क्रूर वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना पर दुख जताते हुए बेजुबान डॉग शेल्टर के संस्थापक सुधांशु शर्मा ने कहा कि जानवरों को भी भूख, दर्द और तकलीफ महसूस होती है। उनके साथ ऐसी बर्बरता करना अमानवीय होने के साथ-साथ कानूनी अपराध भी है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है।

गांधीनगर थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि CCTV फुटेज के जरिए घटना में शामिल सभी नाबालिगों की पहचान कर ली गई है। उनके परिजनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी नाबालिग होने के बावजूद पुलिस कानून के तहत हर संभव कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

छत्तीसगढ़ी

अंबिकापुर म पशु क्रूरता के एक झकझोर देय वाला मामला सामने आए हे। पंजाब गार्डन के पाछू कुछ नाबालिग मन 6 पिल्ला मन ला बेरहमी से पीटिन अउ पेट्रोल छिड़क के जला दीन। CCTV फुटेज के जांच म घटना के खुलासा होइस।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर म पशु क्रूरता के गंभीर मामला सामने आए हे। गांधीनगर थाना क्षेत्र के पंजाब गार्डन के पाछू 13 नवंबर के संझा करीब 4:30 बजे कुछ नाबालिग मन के बेरहमी ले छह मासूम पिल्ला मन के जान चल दिस।

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार के दिन घटना स्थल म छह पिल्ला मन के अधजले लाश मिलिस। ओमन ला आसपास घूमत आवारा कुकुर मन नोंचत रहिन। घटना के जानकारी मिलते ही इलाका म सनसनी फैल गे।

राहगीर मन ले घटना के जानकारी मिलते ही ‘बेजुबान डॉग शेल्टर’ के संस्थापक सुधांशु शर्मा घटना स्थल म पहुंचिन। उहाँ छहों पिल्ला मन के अधजले शव ला सुरक्षित करके गांधीनगर थाना म लिखित शिकायत करिन अउ दोषी मन के खिलाफ कड़ा कार्रवाई के मांग करिन।

मामला के गंभीरता ला देखत शनिवार के पुलिस अउ डॉग शेल्टर के सदस्य मन घटना स्थल पहुंचिन। आसपास लगे CCTV कैमरा के फुटेज जांचे गिस। फुटेज म कुछ नाबालिग मन पिल्ला मन ला बेरहमी से पीटत अउ शव मन ला एक जगह इकट्ठा करके पेट्रोल जइसन ज्वलनशील पदार्थ डाल के आग लगावत दिखिन।

जांच म पता चलिस कि घटना स्थल के लगेच दू आवारा मादा कुकुर मन पिल्ला मन ला जनम दे रहिन। एमा तीन पिल्ला मन के देखभाल स्थानीय लोग करत रहिन, जबकि बाकी पिल्ला मन अपन महतारी संग घूमत रहिन। आरोप हे कि एही मासूम पिल्ला मन ला पकड़ के ए क्रूर घटना ला अंजाम दे गिस।

घटना म दुख जतावत बेजुबान डॉग शेल्टर के संस्थापक सुधांशु शर्मा कहिन कि जानवर मन ल घलो भूख, पीरा अउ तकलीफ के अहसास होथे। ओमन संग अइसन बेरहमी करना अमानवीय होय के संग कानूनन अपराध घलो हे। उहाँ दोषी मन के खिलाफ कड़ा कार्रवाई के मांग करत चेताइस कि कार्रवाई नइ होइस त अइसन घटना फेर हो सकथे।

गांधीनगर थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा बताइन कि CCTV फुटेज के आधार म घटना म शामिल सब्बो नाबालिग मन के पहचान कर ले गे हे। ओमन के अभिभावक मन ला पूछताछ बर थाना बुलाए गे हे। थाना प्रभारी कहिन कि आरोपी मन नाबालिग हें, फेर घलो पुलिस कानून के तहत हर संभव कार्रवाई करत हे।

English

A shocking animal cruelty case has emerged in Ambikapur, Chhattisgarh. Some minors allegedly beat six puppies to death and burned them after pouring petrol on them. The incident came to light after CCTV footage was examined.

A disturbing animal cruelty incident has been reported from Ambikapur, Chhattisgarh. Six innocent puppies died following an alleged act of brutality by minors behind Punjab Garden in the Gandhinagar police station area at around 4:30 PM on November 13.

According to reports, the partially burnt bodies of the six puppies were found on Friday. Stray dogs roaming in the area were seen tearing at the remains, triggering shock and outrage among locals.

After passersby informed animal lovers about the horrific incident, Sudhanshu Sharma, founder of ‘Bejubaan Dog Shelter’, rushed to the spot. He secured the partially burnt bodies of all six puppies and lodged a written complaint at Gandhinagar Police Station, demanding strict action against those responsible.

On Saturday, police personnel and dog shelter members revisited the location and examined nearby CCTV footage. The recordings reportedly captured some minors brutally beating the puppies, gathering their bodies at one place and setting them on fire using a petrol-like inflammable substance.

The investigation revealed that two stray female dogs had given birth to puppies near the incident site. Local residents were looking after three of them, while the remaining puppies stayed with their mother. The puppies were allegedly captured and subjected to this brutal act.

Expressing deep sorrow, Sudhanshu Sharma, founder of Bejubaan Dog Shelter, said that animals also experience hunger, pain and suffering. He described such cruelty as both inhumane and a punishable offence. He urged authorities to take strict action, warning that failure to do so could lead to similar incidents in the future.

Gandhinagar Police Station in-charge Shashikant Sinha said that all the minors allegedly involved in the incident have been identified through CCTV footage. Their parents have been summoned to the police station for questioning. He added that despite the accused being minors, police are exploring all possible legal action in the case.

संस्कृत

छत्तीसगढस्य अम्बिकापुरे पशुक्रूरतायाः हृदयविदारकं प्रकरणं प्रकाशम् आगतम्। केचन अल्पवयस्काः षट् श्वानशावकान् निर्दयतया ताडयित्वा, तेषु पेट्रोलं सिञ्च्य अग्निना अदहन्। सीसीटीवी-दृश्यानां परीक्षणेन घटनायाः रहस्योद्घाटनम् अभवत्।

छत्तीसगढराज्यस्य अम्बिकापुरनगरे पशुक्रूरतायाः गम्भीरं प्रकरणं प्रकाशम् आगतम्। गान्धीनगर-आरक्षिक्षेत्रे पञ्जाब-उद्यानस्य पृष्ठभागे नवम्बरमासस्य त्रयोदशे दिनाङ्के सायं सार्धचतुर्वादने कतिपयैः अल्पवयस्कैः कृतायाः क्रूरतायाः कारणेन षट् निर्दोषाः श्वानशावकाः मृताः।

प्राप्तसूचनानुसारं शुक्रवासरे घटनास्थले षण्णां श्वानशावकानां अर्धदग्धानि शवाणि प्राप्तानि। तत्र विचरन्तः आवाराश्वानाः तानि शवाणि खादन्ति स्म। एतया घटनया क्षेत्रे जनाः स्तब्धाः अभवन्।

पथिकैः घटनायाः सूचना पशुप्रेमिभ्यः दत्ता। ततः ‘बेजुबान डॉग शेल्टर’ संस्थायाः संस्थापकः सुधांशु शर्मा तत्कालं घटनास्थलं प्राप्तवान्। सः षण्णां श्वानशावकानां अर्धदग्धानि शवाणि सुरक्षितानि कृत्वा गान्धीनगर-आरक्षीस्थानके लिखितां शिकायतां दत्त्वा दोषिणां विरुद्धं कठोरकार्यवाहीं कर्तुं आग्रहं कृतवान्।

प्रकरणस्य गम्भीरतां दृष्ट्वा शनिवासरे आरक्षिदलं श्वानाश्रयस्य सदस्यैः सह पुनः घटनास्थलं प्राप्तम्। समीपस्थेषु सीसीटीवी-कैमरेषु स्थापितानि दृश्यचित्राणि परीक्षितानि। तेषु कतिपयाः अल्पवयस्काः श्वानशावकान् निर्दयतया ताडयन्तः, तेषां शवाणि एकत्र सङ्गृह्य पेट्रोलसदृशं ज्वलनशीलं पदार्थं सिञ्चित्वा अग्निं प्रज्वालयन्तः दृश्यन्ते।

अन्वेषणे ज्ञातं यत् घटनास्थलस्य समीपे द्वे आवारामार्जार्यौ श्वानशावकान् अजनयताम्। तेषु त्रयाणां शावकानां पालनं स्थानीयजनाः कुर्वन्ति स्म, अन्ये तु स्वमात्रा सह विचरन्ति स्म। आरोपः अस्ति यत् एते निर्दोषाः श्वानशावकाः गृहीत्वा एतत् क्रूरकर्म कृतम्।

घटनया दुःखं प्रकटयन् ‘बेजुबान डॉग शेल्टर’ संस्थायाः संस्थापकः सुधांशु शर्मा अवदत् यत् पशवः अपि क्षुधां, वेदनां च अनुभवन्ति। तेषु एतादृशी क्रूरता न केवलम् अमानवीया, अपितु विधिदृष्ट्या अपराधः अपि अस्ति। सः दोषिणां विरुद्धं कठोरकार्यवाहीं कर्तुं आग्रहं कृतवान्। यदि कठोरकार्यवाही न क्रियते, तर्हि भविष्ये एतादृश्याः घटनाः पुनः सम्भवितुं शक्नुवन्ति इति सः चेतितवान्।

गान्धीनगर-आरक्षीस्थानकस्य प्रभारी शशिकान्तः सिन्हा अवदत् यत् सीसीटीवी-दृश्यचित्राणाम् आधारेण घटनायां संलिप्तानां सर्वेषाम् अल्पवयस्कानां परिचयः निश्चितः कृतः। तेषां अभिभावकाः पृच्छार्थम् आरक्षीस्थानकं आहूताः सन्ति। सः अवदत् यत् अभियुक्ताः अल्पवयस्काः सन्ति तथापि आरक्षिणः विध्यनुसारं सर्वसम्भवकार्यवाहीं कर्तुं प्रयतन्ते।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

🛍️ SHOPPING ADS
Sinha Kirana Store – Kirana Items and Water Pouch Supply, Devkot, Balod