EDITIONS: 🇮🇳 INDIA 🇷🇺 RUSSIA 🇮🇱 ISRAEL 🇩🇪 GERMANY 🇫🇷 FRANCE 📰 E-PAPER

मिडिल ईस्ट में अमेरिका की तीसरी जंगी ताकत की तैनाती, ईरान के साथ फिर युद्ध छिड़ने के आसार?मिडिल ईस्ट म अमेरिका के तीसरा ताकतवर युद्धपोत पहुंचिस, का ईरान संग फेर जंग होही?America Deploys Third Powerful Warship in the Middle East, Is Another War with Iran Looming?मध्यपूर्वे अमेरिकायाः तृतीयस्य शक्तिशालिनः युद्धपोतस्य तैनाती, किं ईरानेन सह पुनः युद्धस्य सम्भावना?

0

होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और युद्ध का स्थायी समाधान निकालने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। इसी बीच अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपना तीसरा विमानवाहक पोत तैनात कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां ईरान पर नए हमलों की आशंका को कम बता रहे हैं, वहीं ईरान ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वह दुश्मन के पहले हमले का इंतजार नहीं करेगा।

मध्य पूर्व में अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान के साथ जारी युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने की कूटनीतिक कोशिशों को अब तक सफलता नहीं मिली है। इस बीच अमेरिका ने क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी और मजबूत करते हुए तीसरा विमानवाहक पोत तैनात कर दिया है। अमेरिकी अधिकारी ने सोमवार को अल जजीरा को बताया कि परमाणु ऊर्जा से संचालित विमानवाहक पोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट मध्य पूर्व पहुंच गया है।

15 नवंबर को मध्य पूर्व पहुंचे इस विमानवाहक पोत को अब अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के तहत पहले से तैनात दो अन्य युद्धपोतों यूएसएस जॉर्ज वॉशिंगटन और यूएसएस जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश के बेड़े में शामिल कर लिया गया है। हालांकि, पेंटागन और सेंटकॉम की ओर से इस नई सैन्य तैनाती की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मध्य पूर्व में अमेरिका की बढ़ती सैन्य तैनाती का पूरा हाल.

अमेरिकी नौसेना में वर्ष 1986 में शामिल किया गया यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट विमानवाहक पोत पांच हजार से अधिक सैन्यकर्मियों और एफ-18 समेत 60 से ज्यादा लड़ाकू विमानों से लैस है। इसके अलावा, दो हजार से अधिक मरीन सैनिकों वाला माकिन आइलैंड एम्फीबियस रेडी ग्रुप भी मध्य पूर्व पहुंच चुका है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस पूरी सैन्य तैनाती के तहत अमेरिका के 9 से 10 हजार अतिरिक्त सैनिक क्षेत्र में पहुंच सकते हैं।

फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका लगातार मध्य पूर्व में अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है। अब तक इस क्षेत्र में 120 से अधिक लड़ाकू विमान, तीन विशेष सैन्य टुकड़ियां और लगभग सात हजार अतिरिक्त सैनिक भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा, मध्य पूर्व के आठ देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर पहले से ही 40 से 50 हजार जवान तैनात हैं।हैं।

ईरान का कड़ा रुख, अमेरिका को खुली चेतावनी.

अमेरिका की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच ईरान ने भी अपना रुख सख्त कर लिया है। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि उनका देश अमेरिकी हमले की पहल का इंतजार नहीं करेगा। सरकारी टीवी पर प्रसारित बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका कूटनीतिक बातचीत को ढाल बनाकर समय हासिल कर रहा है, ताकि नए हमले की तैयारी की जा सके।

ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने अमेरिका को निशाने पर लेते हुए कहा कि ईरान न तो क्यूबा है, जिसकी आसानी से घेराबंदी की जा सके और न ही वेनेजुएला, जिसे आत्मसमर्पण के लिए विवश किया जा सके। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ईरान की हवाई और जमीनी घेराबंदी करने में नाकाम रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अधिक मारक क्षमता वाली नई मिसाइलें विकसित कर रहा है।

दूसरी ओर, इस्लामाबाद में आयोजित एक बैठक में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए स्वतंत्र सुरक्षा व्यवस्था और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

ट्रंप प्रशासन के बयानों में विरोधाभास, ईरान पर बढ़ता आर्थिक दबाव

इस महीने हुए अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटकों के बाद ट्रंप प्रशासन में ईरान को लेकर अलग-अलग राय सामने आने लगी हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो का कहना है कि ईरान पर आर्थिक प्रतिबंधों और दबाव की नीति असर दिखा रही है। ऐसे में अमेरिका को उसके खिलाफ किसी बड़े सैन्य अभियान की आवश्यकता शायद नहीं पड़ेगी।

दूसरी ओर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह कतर के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के बाद दावा किया था कि सैन्य दृष्टि से ईरान के साथ युद्ध लगभग खत्म हो चुका है और आगे हमले होने की आशंका काफी कम है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसैनिक घेराबंदी जारी रखने और कैस्पियन सागर के रास्ते ईरान के व्यापार पर रोक लगाने के लिए गठित टास्क फोर्स को सक्रिय रखने की बात भी कही।

इसके अलावा, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि अब ईरान के साथ किसी समझौते की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि अमेरिका के नियंत्रण में ईरान के अरबों डॉलर और होर्मुज जलडमरूमध्य दोनों हैं।

कूटनीतिक कोशिशों के बीच बढ़ता सैन्य टकराव का खतरा.

अप्रैल में हुए दो सप्ताह के युद्धविराम और जून में हुए समझौते के जुलाई में टूटने के बाद से पाकिस्तान और कतर लगातार पूर्ण युद्ध को टालने के लिए मध्यस्थता कर रहे हैं। इसी कड़ी में ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद गालिबफ ने कतर के जरिए अमेरिका को युद्ध समाप्त करने के लिए सात शर्तों का प्रस्ताव भेजा है। इन शर्तों में नौसैनिक नाकाबंदी और आर्थिक प्रतिबंध हटाना, जब्त की गई धनराशि वापस करना तथा युद्ध खत्म होने की औपचारिक घोषणा करना शामिल है।

ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह लंबे समय तक बनी रहने वाली न युद्ध, न शांति जैसी स्थिति को स्वीकार नहीं करेगा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय संकट समूह के विशेषज्ञ अली वेज का मानना है कि दोनों देश अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास में जोखिम भरा कदम उठा रहे हैं। ऐसी स्थिति में किसी छोटी-सी गलतफहमी से बड़ा युद्ध भड़क सकता है, जिसे रोकना और समाप्त करना दोनों पक्षों के लिए मुश्किल हो सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, जब तक अमेरिका और ईरान अपने सख्त रुख में नरमी लाकर आपसी सम्मान के साथ किसी समाधान पर नहीं पहुंचते, तब तक कूटनीतिक बातचीत का कोई स्थायी नतीजा निकलना मुश्किल है। ऐसे में मौजूदा वार्ता अगले सैन्य संघर्ष से पहले महज अस्थायी राहत बनकर रह सकती है।

छत्तीसगढ़ी

होर्मुज जलडमरूमध्य ल फेर से खोले अउ जंग ला हमेशा बर खत्म करे के प्रयास चलत हे। ए बीच अमेरिका म मिडिल ईस्ट म अपन तीसरा विमानवाहक पोत तैनात कर दिस हे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमला होय के संभावना ला कम बता हें, त दूसर ओर ईरान साफ चेतावनी दे हे कि वो पहिली हमला होय के इंतजार नइ करही।

मध्य पूर्व म अमेरिका अउ इजरायल के ईरान संग चलत जंग ला हमेशा बर खत्म करे अउ होर्मुज जलडमरूमध्य ला फेर से खोले के कूटनीतिक कोशिश अब तक सफल नइ हो पाय हे। ए बीच अमेरिका अपन सैन्य ताकत बढ़ावत हुए इलाका म तीसरा विमानवाहक पोत तैनात कर दिस हे। अमेरिकी अधिकारी ह सोमवार के अल जजीरा ला बताइस कि परमाणु ऊर्जा ले चले वाला विमानवाहक पोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट मध्य पूर्व पहुंच गे हे।

15 नवंबर के मध्य पूर्व पहुंचे ये विमानवाहक पोत अब अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के तहत पहिली ले तैनात दू दूसर विमानवाहक पोत यूएसएस जॉर्ज वॉशिंगटन अउ यूएसएस जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश के संग जुड़ गे हे। हालांकि, पेंटागन अउ सेंटकॉम ह अभी तक ए नवा तैनाती के आधिकारिक पुष्टि नइ करे हें।

मध्य पूर्व म अमेरिका के बढ़त सैन्य जमावड़ा के स्थिति.

अमेरिकी नौसेना म 1986 म शामिल होय यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट विमानवाहक पोत म पांच हजार ले जादा जवान अउ एफ-18 समेत 60 ले जादा लड़ाकू विमान तैनात रहिथें। एखर अलावा, दू हजार ले जादा मरीन सैनिक मन वाला माकिन आइलैंड एम्फीबियस रेडी ग्रुप घलो मध्य पूर्व पहुंच गे हे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ए पूरा सैन्य तैनाती म अमेरिका के 9 हजार ले 10 हजार तक अतिरिक्त जवान शामिल हो सकथें।

फरवरी म जंग शुरू होय के बाद ले अमेरिका लगातार मध्य पूर्व म अपन सैन्य ताकत बढ़ावत हे। अब तक ए इलाका म 120 ले जादा लड़ाकू विमान, तीन विशेष सैन्य टुकड़ी अउ करीब सात हजार अतिरिक्त जवान भेजे जा चुके हें। एखर अलावा, मध्य पूर्व के आठ देश म स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाना म पहिली ले 40 हजार ले 50 हजार तक जवान तैनात हें।

ईरान के कड़ा जवाब, अमेरिका ला देइस सख्त चेतावनी

अमेरिका के बढ़त सैन्य गतिविधि के बीच ईरान घलो अपन रुख कड़ा कर ले हे। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी चेतावनी देत कहिन कि ओकर देश अमेरिका के पहिली हमला करे के इंतजार नइ करही। सरकारी टीवी म जारी बयान म ओमन आरोप लगाइन कि अमेरिका बातचीत अउ कूटनीति के बहाना बनाके समय निकालत हे, ताकि नवा हमला करे के तैयारी कर सके।

ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी अमेरिका ऊपर निशाना साधत कहिन कि ईरान न तो क्यूबा आय, जेला आसानी ले घेराबंदी करे जा सके, अउ न ही वेनेजुएला आय, जेला आत्मसमर्पण करे बर मजबूर करे जा सके। ओमन दावा करिन कि अमेरिकी सेना ईरान के हवाई अउ जमीनी घेराबंदी करे म नाकाम हो गे हे। ओमन ये घलो बताइन कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अउ जादा मारक क्षमता वाले नवा मिसाइल बना हे।

वहीं, इस्लामाबाद म आयोजित बैठक म ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा बर स्वतंत्र सुरक्षा व्यवस्था अउ आपसी सहयोग ला जरूरी बताइन।

ट्रंप सरकार के बयान म विरोधाभास, ईरान ऊपर बढ़त आर्थिक दबाव.

ए महीना म हुए अमेरिकी मध्यावधि चुनाव म रिपब्लिकन पार्टी ला मिले झटका के बाद ट्रंप सरकार म ईरान ला लेके अलग-अलग राय सामने आवत हे। विदेश मंत्री मार्को रुबियो के कहना हे कि ईरान ऊपर आर्थिक प्रतिबंध अउ दबाव बनाय के रणनीति असरदार साबित होवत हे। अइसने म अमेरिका ला ईरान के खिलाफ कोनो बड़े सैन्य अभियान चलाय के जरूरत शायद नइ पड़ही।

दूसरी ओर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ह पिछले सप्ताह कतर के प्रधानमंत्री संग मुलाकात के बाद कहे रहिन कि सैन्य नजरिया ले ईरान संग जंग लगभग खतम हो गे हे अउ आगे हमला होय के संभावना बहुते कम हे। फेर घलो ओमन होर्मुज जलडमरूमध्य म अमेरिकी नौसेना के घेराबंदी जारी रखे अउ कैस्पियन सागर के रास्ता ईरान के व्यापार रोके बर बनाय गे टास्क फोर्स ला सक्रिय रखे के बात कहिन।

एखर अलावा, ट्रंप ह सोशल मीडिया म लिखिन कि अब ईरान संग कोनो समझौता करे के जरूरत नइ हे, काबर कि अमेरिका के कब्जा म ईरान के अरबों डॉलर अउ होर्मुज जलडमरूमध्य दुनों हें।

बातचीत के प्रयास के बीच सैन्य टकराव के खतरा बढ़िस.

अप्रैल म दू हफ्ता के युद्धविराम अउ जून म हुए समझौता के जुलाई म टूटे के बाद ले पाकिस्तान अउ कतर पूरा जंग ला रोके के कोशिश म मध्यस्थता करत हें। ए बीच ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद गालिबफ ह कतर के माध्यम ले अमेरिका ला जंग खतम करे बर सात शर्त भेजे हें। एमा नौसैनिक घेराबंदी अउ आर्थिक प्रतिबंध हटाना, जब्त करे गे रकम वापस करना अउ युद्ध खत्म होय के औपचारिक घोषणा करना शामिल हे।

ईरान साफ कहे हे कि वो न जंग अउ न शांति के ए स्थिति ला जादा दिन तक स्वीकार नइ करही। वहीं, अंतरराष्ट्रीय संकट समूह के विशेषज्ञ अली वेज के मुताबिक, दुनों पक्ष अपन सुरक्षा के चक्कर म एक जोखिम भरा खेल खेलत हें। अइसने म कोनो गलतफहमी ले फेर बड़े पैमाना म जंग भड़क सकथे, जेला रोकना अउ खतम करना दुनों पक्ष बर मुश्किल हो सकथे।

विशेषज्ञ मन के कहना हे कि जब तक अमेरिका अउ ईरान अपन अड़ियल रुख ला छोड़के सम्मानजनक समाधान नइ निकालहीं, तब तक बातचीत के कोनो स्थायी नतीजा नइ निकलही। अइसने म कूटनीतिक चर्चा अगला जंग शुरू होय के पहिली बस कुछ दिन के राहत बनके रह जाही।

English

Diplomatic efforts are underway to reopen the Strait of Hormuz and bring a permanent end to the war. Meanwhile, the United States has deployed its third aircraft carrier to the Middle East. While President Donald Trump is downplaying the possibility of further attacks, Iran has warned that it will not wait for the enemy to strike first.

Diplomatic efforts to permanently end the ongoing war between the United States, Israel and Iran, and reopen the Strait of Hormuz, remain stalled. Amid the deadlock, the US has strengthened its military presence in the region by deploying a third aircraft carrier. A US official told Al Jazeera on Monday that the nuclear-powered aircraft carrier USS Theodore Roosevelt has arrived in the Middle East.

The aircraft carrier, which arrived in the region on November 15, has now joined two other carriers already operating under the US Central Command (CENTCOM): USS George Washington and USS George H.W. Bush. However, the Pentagon and CENTCOM have not yet officially confirmed the latest deployment.

US Military Build-up in the Middle East: Current Situation

Commissioned into the US Navy in 1986, the USS Theodore Roosevelt aircraft carrier can accommodate more than 5,000 personnel and over 60 fighter jets, including F-18 aircraft. In addition, the Makin Island Amphibious Ready Group, carrying more than 2,000 Marines, has also arrived in the Middle East. According to media reports, the overall military deployment could involve an additional 9,000 to 10,000 US troops.

Since the war began in February, the United States has continued to strengthen its military presence in the Middle East. More than 120 fighter jets, three special military units and around 7,000 additional troops have been deployed to the region. Meanwhile, between 40,000 and 50,000 US personnel are already stationed at permanent military bases across eight Middle Eastern countries.

Iran’s Strong Response and Stern Warning to the US.

Amid the growing US military presence, Iran has also adopted a tougher stance. Iranian Deputy Foreign Minister Kazem Gharibabadi has warned that his country will not wait for the United States to strike first. In a statement broadcast on state television, he alleged that Washington was using diplomacy as a cover to buy time and prepare the ground for another attack.

Iranian Deputy Foreign Minister Kazem Gharibabadi took a strong swipe at the United States, saying that Iran is neither Cuba, which can be easily blockaded, nor Venezuela, which can be forced into surrender. He claimed that the US military had failed to impose an air or land blockade on Iran. He also stated that the Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) is developing new missiles with greater destructive capabilities.

Meanwhile, during a meeting in Islamabad, Iranian Foreign Minister Abbas Araghchi emphasized the need for an independent security framework and mutual cooperation to ensure regional energy security.

Contradictory Statements from the Trump Administration and Growing Economic Pressure.

Following the setbacks suffered by the Republican Party in this month’s US midterm elections, differing opinions have emerged within the Trump administration over its approach to Iran. Secretary of State Marco Rubio believes that the strategy of economic pressure against Iran is proving effective, potentially reducing the need for a major military operation.

On the other hand, President Donald Trump said after meeting Qatar’s Prime Minister last week that the war with Iran was almost over from a military standpoint and the chances of further attacks were extremely low. However, he also called for continuing the US naval blockade in the Strait of Hormuz and keeping active the task force formed to disrupt Iran’s trade through the Caspian Sea route.

Trump further claimed in a social media post that there was no longer any need for an agreement with Iran, arguing that the United States already had control over billions of dollars belonging to Iran as well as the Strait of Hormuz.

Diplomatic Efforts Continue Amid Rising Threat of Military Confrontation

Since the two-week ceasefire in April and the subsequent breakdown of the June agreement in July, Pakistan and Qatar have been working as mediators to prevent an all-out war. Meanwhile, Iranian Parliament Speaker Mohammad Ghalibaf has sent seven conditions to the United States through Qatar for ending the conflict. These include lifting the naval blockade and economic sanctions, releasing frozen Iranian funds and making a formal declaration to end the war.

Iran has made it clear that it will not accept the current state of neither war nor peace indefinitely. According to Ali Vaez, an expert at the International Crisis Group, both sides are engaging in a dangerous game while trying to protect their own security. He warns that a misunderstanding could trigger a major conflict that neither side may be able to bring to an easy end.

Experts believe that unless the United States and Iran soften their positions and find a mutually acceptable solution, diplomatic talks are unlikely to deliver lasting results. The ongoing negotiations could simply become a temporary pause before the next military confrontation.

संस्कृति

होर्मुज् जलसन्धेः पुनः उद्घाटनाय युद्धस्य स्थायिरूपेण समाप्तये च कूटनीतिकाः प्रयासाः प्रचलन्ति। एतस्मिन्नेव काले अमेरिकादेशः मध्यपूर्वे स्वस्य तृतीयं विमानवाहकपोतं नियोजितवान्। राष्ट्रपतिः डोनाल्ड् ट्रम्पः पुनराक्रमणस्य सम्भावनां न्यूनां मन्यते, परन्तु ईरानदेशः स्पष्टम् अवदत् यत् सः प्रथमाक्रमणस्य प्रतीक्षां न करिष्यति।

मध्यपूर्वे अमेरिकादेशस्य, इस्राएलदेशस्य, ईरानदेशस्य च मध्ये प्रचलितं युद्धं स्थायिरूपेण समाप्तुं तथा होर्मुज् जलसन्धिं पुनः उद्घाटयितुं कूटनीतिकाः प्रयासाः अद्यापि निष्फलाः सन्ति। एतस्मिन् समये अमेरिकादेशः स्वस्य सैन्योपस्थितिं वर्धयन् तृतीयं विमानवाहकपोतं तत्र नियोजितवान्। अमेरिकी-अधिकारी सोमवासरे अल-जजीरा-संस्थायै अवदत् यत् परमाणुशक्त्या चालितः यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट नामकः विमानवाहकपोतः मध्यपूर्वं प्राप्तवान्।

नवम्बरमासस्य पञ्चदशे दिनाङ्के अस्मिन् क्षेत्रे प्राप्तः अयं विमानवाहकपोतः अधुना अमेरिकीकेन्द्रीयसेनानियन्त्रणस्य (CENTCOM) अधीनं पूर्वमेव स्थिताभ्यां यूएसएस जॉर्ज वॉशिंगटन तथा यूएसएस जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश इत्येताभ्यां विमानवाहकपोताभ्यां सह सम्मिलितः अभवत्। तथापि, पेन्टागन-संस्था तथा सेन्ट्रकॉम-संस्था अद्यापि अस्य नूतनस्य सैन्यनियोजनस्य औपचारिकां पुष्टिं न कृतवत्यौ।

मध्यपूर्वे अमेरिकायाः वर्धमानस्य सैन्यसञ्चयस्य स्थितिः

१९८६ तमे वर्षे अमेरिकी-नौसेनायां सम्मिलितः यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट विमानवाहकपोतः पञ्चसहस्राधिकान् सैनिकान् तथा एफ्-१८ इत्यादीनि षष्ट्यधिकानि युद्धविमानानि धारयति। अस्य अतिरिक्तं द्विसहस्राधिकैः मरीन-सैनिकैः युक्तः माकिन आइलैंड एम्फीबियस रेडी ग्रुप इत्याख्यः सैन्यसमूहः अपि मध्यपूर्वं प्राप्तः। माध्यमानां प्रतिवेदनानुसारं, अस्मिन् सम्पूर्णे सैन्यनियोजने नवसहस्रात् दशसहस्रपर्यन्ताः अतिरिक्ताः अमेरिकी-सैनिकाः सम्मिलिताः भवितुम् अर्हन्ति।

फरवरीमासे युद्धस्य आरम्भात् अमेरिकादेशः मध्यपूर्वे स्वस्य सैन्यशक्तिं निरन्तरं वर्धयति। अद्यावधि अस्मिन् क्षेत्रे १२० तः अधिकानि युद्धविमानानि, तिस्रः विशेषाः सैन्यटुकड्यः तथा प्रायः सप्तसहस्राः अतिरिक्ताः सैनिकाः प्रेषिताः सन्ति। अपि च, मध्यपूर्वस्य अष्टसु देशेषु स्थितेषु अमेरिकी-सैन्यकेन्द्रेषु पूर्वमेव चत्वारिंशत्-सहस्रात् पञ्चाशत्-सहस्रपर्यन्ताः सैनिकाः नियुक्ताः सन्ति।

ईरानदेशस्य तीव्रप्रतिक्रिया, अमेरिकादेशाय कठोरा चेतावनी

अमेरिकादेशस्य वर्धमानायाः सैन्यगतिविधेः मध्ये ईरानदेशः अपि कठोरं रुखम् अवलम्बितवान्। ईरानस्य उपविदेशमन्त्री काजेम गरीबाबादी चेतावनीं दत्त्वा अवदत् यत् तस्य देशः अमेरिकादेशस्य प्रथमाक्रमणस्य प्रतीक्षां न करिष्यति। राजकीयदूरदर्शने प्रसारिते वक्तव्ये सः आरोपितवान् यत् अमेरिकादेशः कूटनीतेः आवरणेन समयं प्राप्य नूतनस्य आक्रमणस्य सज्जतां करोति।

ईरानस्य उपविदेशमन्त्री काजेम गरीबाबादी अमेरिकादेशं लक्ष्यीकृत्य अवदत् यत् ईरानदेशः न तु क्यूबादेशः अस्ति, यस्य घेराबन्दी कर्तुं शक्यते, न च वेनेजुएलादेशः, यं आत्मसमर्पणाय बाधितुं शक्यते। तेन दावा कृतः यत् अमेरिकीसेना ईरानस्य वायुमार्गेण अथवा स्थलमार्गेण घेराबन्दीं कर्तुं पूर्णतया असफलाभवत्। सः अपि अवदत् यत् इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अधिकविनाशक्षमतायुक्तानां नवीनानां प्रक्षेपास्त्राणां निर्माणं कुर्वती अस्ति।

अन्यस्मिन् पक्षे, इस्लामाबादे आयोजितायां सभायां ईरानस्य विदेशमन्त्री अब्बास अराघची क्षेत्रीयाय ऊर्जासुरक्षायै स्वतन्त्रस्य सुरक्षा-तन्त्रस्य तथा परस्परसहयोगस्य आवश्यकतां प्रतिपादितवान्।

ट्रम्प-प्रशासनस्य परस्परविरोधिनः वक्तव्याः, ईरानदेशे वर्धमानः आर्थिकदबावः

अस्मिन् मासे सम्पन्नेषु अमेरिकी-मध्यावधि-निर्वाचनेषु रिपब्लिकन-पक्षस्य पराजयानन्तरं ट्रम्प-प्रशासने ईरानविषये विभिन्नाः मताः प्रकाशं यान्ति। विदेशमन्त्री मार्को रुबियो इत्यस्य मतानुसारं ईरानस्य विरुद्धं आर्थिकदबावस्य रणनीतिः प्रभावशालिनी सिद्ध्यति। अतः तस्य विरुद्धं बृहद् सैन्याभियानस्य आवश्यकता सम्भवतः न भविष्यति।

अन्यस्मिन् पक्षे, राष्ट्रपतिः डोनाल्ड ट्रम्पः गतसप्ताहे कतारस्य प्रधानमन्त्रिणा सह मिलित्वा अवदत् यत् सैन्यदृष्ट्या ईरानेन सह युद्धं प्रायः समाप्तम् अस्ति तथा च अग्रे आक्रमणानां सम्भावना अत्यल्पा अस्ति। तथापि, सः होर्मुज् जलसन्धौ अमेरिकी-नौसेनायाः नाकाबन्दीं निरन्तरं स्थापयितुं तथा कैस्पियन-सागरमार्गेण ईरानस्य व्यापारं अवरुद्धुं निर्मितं कार्यदलम् सक्रियं स्थापयितुं च उक्तवान्।

अपि च, ट्रम्पः सामाजिकमाध्यमे लिखितवान् यत् अधुना ईरानदेशेन सह कस्यापि सन्धेः आवश्यकता नास्ति, यतः अमेरिकादेशस्य नियन्त्रणे ईरानस्य अरब-डॉलर्-मूल्यकं धनम् तथा होर्मुज् जलसन्धिः च स्तः।

कूटनीतिकप्रयासानां मध्ये सैन्यसंघर्षस्य वर्धमानः संकटः

अप्रैलमासे सम्पन्नस्य द्विसप्ताहात्मकस्य युद्धविरामस्य तथा जूनमासे कृतस्य सम्झौतेः जुलाईमासे भङ्गानन्तरं पाकिस्तान-कतारदेशौ पूर्णयुद्धं निवारयितुं मध्यस्थतां कुर्वन्तौ स्तः। अस्मिन्नेव क्रमे ईरानस्य संसदः अध्यक्षः मोहम्मद गालिबफः कतारमाध्यमेन अमेरिकादेशाय युद्धसमाप्त्यर्थं सप्त शर्ताः प्रेषितवान्। तासु नौसैनिकनिरोधस्य आर्थिकप्रतिबन्धानां च निरसनम्, अवरुद्धधनराशेः विमोचनम् तथा युद्धसमाप्तेः औपचारिकघोषणा च अन्तर्भवन्ति।

ईरानदेशः स्पष्टम् अवदत् यत् सः न युद्धस्य न च शान्तेः वर्तमानां स्थितिं अनिश्चितकालं यावत् न स्वीकरिष्यति। अन्तरराष्ट्रीयसंकटसमूहस्य विशेषज्ञस्य अली वेजस्य मते, उभौ पक्षौ स्वसुरक्षां सुनिश्चितुं प्रयतमानौ संकटपूर्णं क्रीडां कुरुतः। अस्मिन् परिस्थितौ कापि गलत्-अवबोधः भीषणयुद्धस्य कारणं भवितुम् अर्हति, यस्य समाप्तिः उभयोः पक्षयोः कृते अत्यन्तं कठिनं भविष्यति।

विशेषज्ञानां मतानुसारं, यावत् अमेरिकादेशः ईरानदेशश्च स्वहठं त्यक्त्वा परस्परं सम्मानजनकं समाधानं न अन्वेषयतः, तावत् कूटनीतिकवार्तायाः स्थायी परिणामः न सम्भवति। अन्यथा एषा वार्ता आगामीयुद्धात् पूर्वं केवलम् अस्थायिविरामरूपेण एव अवशिष्येत्।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

🛍️ SHOPPING ADS
Sinha Kirana Store – Kirana Items and Water Pouch Supply, Devkot, Balod