टेंडर के एक साल बाद भी कटघोरा-पसान सड़क की हालत नहीं सुधरी, 70 किमी का सफर गड्ढों और धूल के बीच तय कर रहे लोग.टेंडर होए के सालभर बाद घलो कटघोरा-पसान सड़क के हालत नइ सुधरिस, गड्ढा अउ धुर्रा के बीच 70 किलोमीटर के सफर करे बर मजबूर राहगीर.Katghora-Pasan Road Remains in Poor Condition Even a Year After Tender, Commuters Struggle Through Potholes and Dust on 70-Km Stretch. निविदायाः वर्षानन्तरमपि कटघोरा-पसानमार्गस्य दुर्दशा, गर्तेषु धूलौ च ७० किलोमीटरपर्यन्तं यात्रां कुर्वन्ति पथिकाः
कोरबा जिले में कटघोरा-पसान सड़क का निर्माण कार्य टेंडर जारी होने के एक साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जर्जर पुल राहगीरों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। ऐसे में लोगों को 70 किलोमीटर का सफर जोखिम और मुश्किलों के बीच तय करना पड़ रहा है।

मानसून की विदाई के एक महीने से अधिक समय गुजरने के बावजूद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन कटघोरा-पसान सड़क की मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है। हैरानी की बात यह है कि सड़क निर्माण और डामरीकरण के लिए करीब एक साल पहले ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, लेकिन संबंधित ठेकेदार ने अब तक डामर मिक्सिंग प्लांट तक स्थापित नहीं किया है।
कटघोरा-पसान सड़क की जर्जर हालत से स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ कोरबा से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र की यात्रा करने वाले वाहन चालक भी परेशान हैं। जिले में पीडब्ल्यूडी के अधीन उरगा-चांपा, सीतामढ़ी-उरगा, उरगा-हाटी और कोरबी-चोटिया समेत कई प्रमुख सड़कों की स्थिति खराब बनी हुई है। इन मार्गों में कटघोरा-पसान सड़क सबसे लंबी है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण इस रास्ते पर सफर करना लगातार कठिन और जोखिमभरा होता जा रहा है।
पसान क्षेत्र के निवासियों को रोजमर्रा के कामों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए इसी सड़क से आवागमन करना पड़ता है। सड़क की बदहाल स्थिति के चलते सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और ग्रामीण यात्रियों को उठानी पड़ रही है।
गौरतलब है कि कोरबा जिले में लोक निर्माण विभाग की लगभग 39 सड़कें अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 58 किलोमीटर तक खराब हालत में हैं। इनमें से कुछ सड़कों के सुधार का काम 15 अक्टूबर के बाद शुरू किया गया था, लेकिन मानसून के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था की खामियां सामने आ गईं। कई जगहों पर गड्ढों की मरम्मत और पानी की निकासी का उचित इंतजाम नहीं होने से सड़कें दोबारा जर्जर हो गईं।
कटघोरा-पसान मार्ग पर बारिश के दौरान कीचड़ के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब मानसून खत्म होने के बाद भी हालात नहीं बदले हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और उड़ती धूल राहगीरों की मुश्किलें लगातार बढ़ा रहे हैं।
दो जिलों के बीच आवागमन का प्रमुख संपर्क मार्ग
कटघोरा-पसान सड़क भौगोलिक स्थिति और यातायात के लिहाज से बेहद अहम है। पसान कोरबा जिले की सीमांत तहसील है, जिसके आगे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की सीमा शुरू होती है। ऐसे में यह मार्ग दोनों जिलों को जोड़ने के साथ-साथ लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता भी है।
कोरबा जिले के पसान और आसपास के ग्रामीण इलाकों के निवासियों के साथ मरवाही की ओर आने-जाने वाले वाहन चालक भी इसी मार्ग पर निर्भर हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत में लगातार हो रही देरी से लोगों की मुश्किलें कम होने के बजाय और बढ़ती जा रही हैं।
महत्वपूर्ण बिंझरा पुल की हालत जर्जर, आवागमन पर मंडरा रहा खतरा.
कटघोरा से पसान के बीच एक दर्जन से अधिक पुल-पुलियों में बिंझरा पुल की हालत सबसे ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है। पुल न केवल जर्जर हो चुका है, बल्कि इसकी चौड़ाई भी काफी कम है। इसके कारण आमने-सामने से आने वाले वाहनों को एक-दूसरे के गुजरने तक रुकना पड़ता है। कई बार वाहन चालकों को आगे निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं, ओवरटेक करने के दौरान हादसे का खतरा भी बना रहता है।
मरम्मत के बावजूद कई पुल-पुलियों पर सुरक्षा के लिए रेलिंग नहीं लगाई गई है, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। वहीं, सड़क सुरक्षा से जुड़े संकेतक बोर्डों की हालत भी ठीक नहीं है। मौसम के प्रभाव से कई बोर्ड क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जबकि कुछ अपनी जगह से उखड़ गए हैं। प्रमुख मार्गों पर दिशा और दूरी बताने वाले संकेतकों की कमी से वाहन चालकों को रास्ता समझने में दिक्कत होती है। राष्ट्रीय राजमार्ग से शहर में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों के लिए भी आधुनिक और रेडियमयुक्त साइन बोर्ड पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं हैं।
उरगा-हाटी और कोरबी-चोटिया सड़कें भी जर्जर, राहगीर परेशान.
कोरबा जिले की अन्य प्रमुख सड़कों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। उरगा से हाटी के बीच करीब 13 किलोमीटर का सड़क हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। वहीं, कोरबी-चोटिया मार्ग पर भी खराब सड़क के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इन दोनों सड़कों की एक और गंभीर बात यह है कि ये हाथी प्रभावित इलाकों से होकर गुजरती हैं। सड़क की खराब हालत के चलते वाहन चालकों को पहले से ही जोखिम भरा सफर करना पड़ता है। खासकर रात के समय गड्ढों और जर्जर सड़क के कारण दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
कटघोरा-पसान समेत जिले के अन्य प्रमुख मार्गों की मरम्मत में हो रही देरी का असर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि मानसून खत्म होने के बाद सड़कों के सुधार का काम तेज होगा, लेकिन अब तक डामरीकरण शुरू नहीं होने से उनकी मुश्किलें बरकरार हैं।
छत्तीसगढ़ी
कोरबा जिला के कटघोरा-पसान सड़क के डामरीकरण के काम टेंडर निकले के सालभर बाद घलो सुरू नइ हो सके हे। सड़क म जगह-जगह गड्ढा अउ जर्जर पुल के सेती राहगीर मन ल भारी परेशानी होवत हे। 70 किलोमीटर के सफर ल लोगन मन जोखिम अउ दिक्कत के बीच पूरा करे बर मजबूर हें।
मानसून के विदा होए एक महीना ले जादा समय बीत गे हे, फेर घलो लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन कटघोरा-पसान सड़क के मरम्मत काम सुरू नइ होय हे। सड़क निर्माण अउ डामरीकरण बर करीब सालभर पहिलीच टेंडर प्रक्रिया पूरा हो गे रहिस, लेकिन ठेकेदार ह अब तक डामर मिक्सिंग प्लांट तक नइ लगाए हे।
कटघोरा-पसान सड़क के जर्जर हालत के सेती गांव के लोगन के संग-संग कोरबा ले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जाए-आए वाले वाहन चालक मन घलो परेसान हें। जिला म पीडब्ल्यूडी के अधीन उरगा-चांपा, सीतामढ़ी-उरगा, उरगा-हाटी अउ कोरबी-चोटिया सहित कई बड़े सड़क के हालत खराब हे। ए सब म कटघोरा-पसान सड़क सबसे लंबा हे। लंबे समय ले मरम्मत नइ होए के कारन ए रास्ता म आना-जाना मुस्किल हो गे हे।
पसान क्षेत्र के रहवइया मन ल रोज के कामकाज के अलावा पढ़ई-लिखई, इलाज अउ दूसर जरूरी सुविधा बर एही सड़क ले आना-जाना पड़थे। सड़क के खराब हालत के सबसे जादा परेशानी मोटरसाइकिल चलइया अउ गांव के यात्री मन ल झेलना पड़त हे।
बताय के जाथे कि कोरबा जिला म लोक निर्माण विभाग के करीब 39 सड़क अलग-अलग इलाका म लगभग 58 किलोमीटर तक खराब हालत म हें। एमा ले कुछ सड़क के सुधार काम 15 अक्टूबर के बाद सुरू करे गे रहिस, लेकिन बरसात के समय सड़क निर्माण के गुणवत्ता अउ पानी निकासी के व्यवस्था के कमी सामने आ गे। कई जगह गड्ढा के मरम्मत अउ पानी निकासी के सही इंतजाम नइ होए के सेती सड़क मन फेर ले खराब हो गे हें।
कटघोरा-पसान सड़क म बरसात के बखत कीचड़ के सेती लोगन ल भारी दिक्कत होवत रहिस। अब बरसात थम गे हे, फेर घलो हालत नइ सुधरे हे। सड़क के गड्ढा अउ उड़त धुर्रा के सेती राहगीर मन ल अब तक राहत नइ मिलत हे।
दू जिला ल जोड़े वाला जरूरी सड़क मार्ग.
कटघोरा-पसान सड़क भौगोलिक स्थिति अउ आना-जाना के हिसाब ले बहुते जरूरी हे। पसान, कोरबा जिला के आखिरी छोर म बसे तहसील आय, जिहां ले आगू गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला के इलाका सुरू हो जाथे। अइसने म ए सड़क दुनों जिला ल जोड़े के संग-संग लोगन के आना-जाना के मुख्य जरिया बने हे।
कोरबा जिला के पसान अउ आसपास के गांव के रहवइया मन के संग मरवाही जाए-आए वाले वाहन चालक मन घलो एही सड़क के उपयोग करथें। फेर सड़क के मरम्मत म लगातार होवत देरी के सेती लोगन मन के परेशानी कम होए के बजाय अउ बढ़त जात हे।
जरूरी बिंझरा पुल के हालत खराब, आना-जाना म बने हे खतरा.
कटघोरा ले पसान के बीच एक दर्जन ले जादा पुल-पुलिया हें, जेमे बिंझरा पुल के हालत सबसे जादा चिंता के बात बने हे। पुल जर्जर हो चुके के संग बहुते सकरा घलो हे। एखर सेती आमने-सामने ले आवत गाड़ी मन ल एक-दूसर के पार होए तक रुकना पड़थे। कई बेर वाहन चालक मन ल आगू निकले बर भारी मेहनत करे ल पड़थे। ओवरटेक करत बखत दुर्घटना के खतरा घलो बने रहिथे।
मरम्मत होए के बाद घलो कई पुल-पुलिया म सुरक्षा बर रेलिंग नइ लगाए गे हे, जेखर सेती हादसा के खतरा बने रहिथे। सड़क सुरक्षा के संकेतक बोर्ड मन के हालत घलो ठीक नइ हे। मौसम के असर ले कई बोर्ड खराब हो गे हें, त कई अपन जगह ले उखड़ गे हें। मुख्य सड़क मन म दिशा अउ दूरी बताए वाले बोर्ड के कमी के सेती वाहन चालक मन ल रास्ता समझे म दिक्कत होथे। राष्ट्रीय राजमार्ग ले शहर म आए वाले वाहन चालक मन बर घलो आधुनिक अउ रेडियम वाले संकेतक बोर्ड के पर्याप्त व्यवस्था नइ हे।
उरगा-हाटी अउ कोरबी-चोटिया सड़क के हालत घलो खराब, राहगीर परेसान
कोरबा जिला के दूसर प्रमुख सड़क मन के हालत घलो चिंता के बात बने हे। उरगा ले हाटी के बीच करीब 13 किलोमीटर सड़क पूरी तरह जर्जर हो गे हे। एखर अलावा कोरबी-चोटिया मार्ग म खराब सड़क के सेती राहगीर अउ वाहन चालक मन ल आना-जाना म भारी दिक्कत होवत हे।
ए दुनों सड़क के खास बात ये हे कि ए मन हाथी प्रभावित इलाका ले होके गुजरथे। सड़क के खराब हालत के सेती वाहन चालक मन ल पहिलीच जोखिम भरे सफर करे ल पड़थे। खास करके रात के बेरा गड्ढा अउ जर्जर सड़क के कारन दुर्घटना के खतरा अउ बढ़ जाथे।
कटघोरा-पसान सहित जिला के दूसर प्रमुख सड़क मन के मरम्मत म होवत देरी के असर गांव के सड़क संपर्क ऊपर पड़त हे। गांव के लोगन ल उम्मीद रहिस कि बरसात खतम होए के बाद सड़क सुधार के काम तेजी ले होही, लेकिन अब तक डामरीकरण सुरू नइ होए के सेती ओमन के परेशानी बने हुए हे।
English
Despite the tender being issued a year ago, asphalting work on the Katghora-Pasan road in Korba district has yet to begin. Potholes and a dilapidated bridge are causing serious inconvenience to commuters, who are forced to navigate the 70-kilometre stretch under difficult and risky conditions.
More than a month has passed since the monsoon ended, yet repair work on the Katghora-Pasan road, which comes under the Public Works Department (PWD), is yet to begin. Although the tender process for road construction and asphalting was completed nearly a year ago, the contractor has still not installed the asphalt mixing plant.
The poor condition of the Katghora-Pasan road is causing inconvenience not only to local residents but also to motorists travelling between Korba and the Gaurela-Pendra-Marwahi region. Several major roads under the PWD, including Urga-Champa, Sitamarhi-Urga, Urga-Hati and Korbi-Chotiya, are also in poor condition. Among them, the Katghora-Pasan road is the longest stretch. The lack of timely repairs has made commuting along this route increasingly difficult.
Residents of the Pasan region depend on this road not only for their daily activities but also to access education, healthcare and other essential services. Poor road conditions are causing the greatest hardship for two-wheeler riders and rural commuters.
Notably, around 39 roads under the Public Works Department in Korba district are in poor condition across different locations, covering a total stretch of nearly 58 kilometres. Repair work on some roads began after October 15, but the monsoon exposed serious shortcomings in construction quality and drainage arrangements. Due to inadequate pothole repairs and improper water drainage at several locations, many roads have deteriorated once again.
Commuters faced severe difficulties due to muddy conditions on the Katghora-Pasan road during the monsoon. However, the situation remains unchanged even after the rains have stopped. Potholes and clouds of dust continue to make travel difficult for road users.
A Key Road Connecting Two Districts
The Katghora-Pasan road holds considerable geographical and transportation importance. Pasan is the border tehsil of Korba district, beyond which the region of Gaurela-Pendra-Marwahi district begins. Consequently, this road serves as a major connectivity route between the two districts and facilitates daily movement of commuters.
Residents of Pasan and nearby villages in Korba district, along with motorists travelling towards the Marwahi region, depend on this road for connectivity. However, continued delays in repairing the damaged stretch are adding to commuters’ difficulties.
Vital Binjhara Bridge in Dilapidated Condition, Raising Safety Concerns for Commuters
More than a dozen bridges and culverts lie along the Katghora-Pasan route, but the condition of the Binjhara Bridge is particularly alarming. The bridge is not only dilapidated but also extremely narrow. As a result, vehicles approaching from opposite directions have to wait for one another to pass. Motorists often struggle to cross the bridge, while overtaking poses an additional risk of accidents.
Despite repair work, several bridges and culverts still lack safety railings, leaving commuters exposed to potential accidents. The condition of road safety signboards is also unsatisfactory. Many boards have been damaged by adverse weather, while others have come loose or disappeared from their locations. The shortage of directional and distance signboards on major roads is causing inconvenience to motorists. Even vehicles entering the city from the national highway do not have adequate access to modern, reflective signboards.
Urga-Hati and Korbi-Chotiya Roads Also in Poor Condition, Commuters Face Difficulties
The condition of other major roads in Korba district is also a matter of concern. Nearly 13 kilometres of the Urga-Hati road have deteriorated significantly. Similarly, commuters and motorists travelling along the Korbi-Chotiya route are facing considerable difficulties due to the poor road conditions
A major concern is that both roads pass through elephant-affected areas. Poor road conditions add to the risks faced by motorists travelling through these stretches. The danger of accidents increases further at night due to potholes and damaged road surfaces.
Delays in repairing the Katghora-Pasan road and other major routes in the district are affecting connectivity in rural areas. Residents had hoped that repair work would gain momentum after the monsoon, but the continued delay in starting asphalting work has left commuters struggling with poor road conditions.
संस्कृति
कोरबामण्डले कटघोरा-पसानमार्गस्य डामरीकरणकार्यं निविदाप्रकाशनस्य वर्षानन्तरमपि आरब्धं नास्ति। मार्गे सर्वत्र गर्ताः तथा जीर्णः सेतुः यात्रिकाणां कृते महतीं समस्यां जनयतः। अतः जनाः सप्ततिकिलोमीटरपरिमितं मार्गं कष्टपूर्णेषु जोखिमयुक्तेषु च परिस्थितिषु गन्तुं बाध्याः सन्ति।
वर्षाकालस्य समाप्तेः मासाधिकः कालः व्यतीतः, तथापि लोकनिर्माणविभागस्य (पीडब्ल्यूडी) अधीनस्थस्य कटघोरा-पसानमार्गस्य मरम्मतकार्यं न प्रारब्धम्। मार्गनिर्माणस्य डामरीकरणस्य च कृते प्रायः वर्षपूर्वमेव निविदाप्रक्रिया सम्पन्ना अभवत्, तथापि सम्बन्धितेन ठेकेदारेण अद्यावधि डामरमिश्रणयन्त्रं स्थापितं नास्ति।
कटघोरा-पसानमार्गस्य दयनीयावस्थया स्थानीयग्रामवासिनः एव न, अपितु कोरबातः गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाहीक्षेत्रं प्रति गच्छन्तः वाहनचालकाः अपि पीडिताः सन्ति। जनपदे लोकनिर्माणविभागस्य अधीनस्थाः उरगा-चाम्पा, सीतामढी-उरगा, उरगा-हाटी तथा कोरबी-चोटिया इत्यादयः प्रमुखमार्गाः अपि दुर्दशाग्रस्ताः सन्ति। एतेषु कटघोरा-पसानमार्गः सर्वाधिकदीर्घः अस्ति। दीर्घकालात् मरम्मतकार्यस्य अभावेन अस्मिन् मार्गे आवागमनं अत्यन्तं कठिनं जातम्।
पसानक्षेत्रस्य निवासिनः दैनन्दिनकार्याणाम् अतिरिक्तं शिक्षायै, स्वास्थ्यसेवायै अन्यासां च आवश्यकसुविधानां प्राप्त्यर्थम् अस्यैव मार्गस्य उपयोगं कुर्वन्ति। मार्गस्य दुर्दशया द्विचक्रिकावाहनचालकाः ग्रामीणयात्रिकाश्च सर्वाधिकं कष्टम् अनुभवन्ति।
उल्लेखनीयं यत् कोरबाजनपदे लोकनिर्माणविभागस्य प्रायः ३९ मार्गाः विभिन्नस्थानेषु लगभग ५८ किलोमीटरपरिमिते क्षेत्रे जीर्णावस्थायां सन्ति। एतेषु केषुचित् मार्गेषु अक्टूबरमासस्य १५ दिनाङ्कानन्तरं सुधारकार्यं प्रारब्धम् आसीत्, किन्तु वर्षाकाले निर्माणकार्यस्य गुणवत्तायाः जलनिकासव्यवस्थायाश्च दोषाः प्रकटिताः। अनेकस्थानेषु गर्तानां समुचितमरम्मतस्य जलनिकासस्य च व्यवस्था नास्ति, अतः मार्गाः पुनः दुर्दशां प्राप्तवन्तः।
कटघोरा-पसानमार्गे वर्षाकाले कर्दमस्य कारणेन यात्रिकाः अत्यधिकं कष्टम् अनुभूतवन्तः। अधुना वर्षा समाप्ता, तथापि मार्गस्य स्थितौ सुधारः न जातः। मार्गे विद्यमानाः गर्ताः उड्डीयमानश्च धूलिकणाः यात्रिकाणां समस्याः निरन्तरं वर्धयन्ति।
द्वयोः जनपदयोः संयोजकः प्रमुखः मार्गः
कटघोरा-पसानमार्गः भौगोलिकदृष्ट्या यातायातदृष्ट्या च अत्यन्तं महत्त्वपूर्णः अस्ति। पसानः कोरबाजनपदस्य सीमावर्ती तहसीलः अस्ति। तस्मात् अग्रे गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाहीजनपदस्य क्षेत्रम् आरभते। अतः अयं मार्गः उभयोः जनपदयोः संयोजकः प्रमुखः आवागमनमार्गः अस्ति।
कोरबाजनपदस्य पसानक्षेत्रस्य समीपस्थानां ग्रामाणां निवासिनः तथा मरवाहीक्षेत्रं प्रति गच्छन्तः वाहनचालकाः अपि अस्यैव मार्गस्य उपयोगं कुर्वन्ति। तथापि मार्गस्य मरम्मतकार्ये विलम्बः भवति, येन जनानां कष्टानि न्यूनीभवन्ति न, अपितु निरन्तरं वर्धन्ते।
महत्त्वपूर्णः बिंझरा-सेतुः जीर्णावस्थायां, आवागमने संकटस्य आशङ्का
कटघोरातः पसानपर्यन्तं मार्गे एकादशाधिकाः पुलाः लघुसेतवश्च सन्ति। तेषु बिंझरा-सेतोः अवस्था विशेषतया चिन्ताजनिका अस्ति। अयं सेतुः जीर्णः अस्ति, अपि च अत्यन्तं सङ्कीर्णः अस्ति। अतः विपरीतदिशाभ्यां आगच्छन्तः वाहनचालकाः परस्परं वाहनानां गमनपर्यन्तं प्रतीक्षां कर्तुं बाध्याः भवन्ति। अनेकवारं अग्रे गन्तुं चालकाः कठिनताम् अनुभवन्ति। अन्यवाहनस्य अतिक्रमणकाले दुर्घटनायाः आशङ्का अपि वर्तते।
मरम्मतकार्यस्य अनन्तरमपि अनेकसेतुषु लघुसेतुषु च सुरक्षावेष्टनानां अभावात् दुर्घटनायाः भयम् अवशिष्टम् अस्ति। मार्गसुरक्षासम्बद्धानां सूचनाफलकानां स्थितिरपि सन्तोषजनका नास्ति। प्रतिकूलमौसमस्य प्रभावेण अनेकानि फलकानि क्षतिग्रस्तानि सन्ति, केचन स्वस्थानात् अपि उन्मूलितानि। प्रमुखमार्गेषु दिशां दूरं च सूचयितॄणां फलकानाम् अभावेन वाहनचालकाः कष्टम् अनुभवन्ति। राष्ट्रियमहामार्गात् नगरं प्रविशन्तः वाहनचालकाः अपि आधुनिकानां परावर्तकवर्णयुक्तानां सूचनाफलकानां पर्याप्तव्यवस्थां न प्राप्नुवन्ति।
उरगा-हाटी तथा कोरबी-चोटिया मार्गौ अपि जीर्णौ, यात्रिकाः कष्टम् अनुभवन्ति
कोरबाजनपदस्य अन्येषां प्रमुखमार्गाणाम् अवस्थापि चिन्ताजनका अस्ति। उरगातः हाटीपर्यन्तं प्रायः त्रयोदशकिलोमीटरमितः मार्गखण्डः अत्यन्तं जीर्णः जातः। तथैव कोरबी-चोटियामार्गे अपि मार्गस्य दुर्दशया यात्रिकाः वाहनचालकाश्च आवागमने बहूनि कष्टानि अनुभवन्ति।
विशेषचिन्ताजनकं तथ्यं यत् एतौ मार्गौ गजप्रभावितक्षेत्राणि अतिक्रम्य गच्छतः। मार्गस्य दुर्दशया वाहनचालकाः अतिरिक्तं जोखिमम् अनुभवन्ति। विशेषतः रात्रौ मार्गे विद्यमानैः गर्तैः भग्नमार्गभागैश्च दुर्घटनायाः सम्भावना अधिका भवति।
कटघोरा-पसानमार्गस्य अन्येषां च प्रमुखमार्गाणां मरम्मतकार्ये विलम्बेन ग्रामीणक्षेत्राणां मार्गसम्पर्कः प्रभावितः भवति। वर्षाकालस्य समाप्तेः अनन्तरं मार्गसुधारकार्यं तीव्रं भविष्यतीति स्थानीयजनाः आशां कृतवन्तः। किन्तु अद्यावधि डामरीकरणकार्यस्य आरम्भः न जातः, अतः तेषां कष्टानि निरन्तरं वर्तन्ते।


