यूपी से लाई जा रही थी 1.50 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स, महिला इंजीनियर समेत दो गिरफ्तार.यूपी ले लाय जात रहिस 1.50 लाख के एमडी ड्रग्स, महिला इंजीनियर समेत दूनों गिरफ्तार.MD Drugs Worth ₹1.50 Lakh Being Brought from UP; Woman Engineer and Accomplice Arrested. उत्तरप्रदेशात् आनीयमानं १.५० लक्षरूप्यकाणां एमडी मादकद्रव्यं जब्तम्, महिला अभियन्ता सह सहयोगी च गिरफ्तारौ.

राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 14.19 ग्राम एमडी ड्रग्स और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नशे की यह खेप उत्तर प्रदेश से भोपाल लाई जा रही थी।
क्राइम ब्रांच के एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर टीम ने एमपी नगर जोन-2 में अंग्रेजी शराब दुकान के सामने घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध महिला श्रद्धा चौकीकर (38) को हिरासत में लिया गया। क्राइम ब्रांच कार्यालय में तलाशी लेने पर उसकी जैकेट की जेब से पारदर्शी पन्नी में रखा 14.19 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान लगी नशे की लत.
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी श्रद्धा ने भोपाल के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल की है। पढ़ाई के दौरान उसका संपर्क कुछ छात्रों से हुआ, जिसके बाद धीरे-धीरे वह हाई-प्रोफाइल जीवनशैली और शौक के चलते नशे की गिरफ्त में आ गई। पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा पिछले करीब 10 वर्षों से भोपाल के कोलार, शाहपुरा और रेलवे कॉलोनी क्षेत्रों में रह रही थी और निजी कामकाज करती थी।
ड्रग्स तस्करी के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मेडिकल इंश्योरेंस का काम करने वाले सह आरोपी राजेंद्र राय (37), निवासी उमरिया, जो बी-फार्मा स्नातक है, के माध्यम से श्रद्धा की पहचान नशा तस्करों से हुई थी। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले श्रद्धा और राजेंद्र राय, राजेंद्र के भांजे सतेन्द्र उर्फ जुगनू से मिलने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर पहुंचे थे। वहीं से दोनों कथित तौर पर एमडी ड्रग्स की अवैध खेप लेकर आए थे।
क्राइम ब्रांच ने आगे की कार्रवाई करते हुए साकेत नगर स्थित रीगल होटल के पास दबिश देकर दूसरे आरोपी राजेंद्र राय को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश में सक्रिय इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ी
राजधानी म नशा के अवैध कारोबार ऊपर रोक लगाय बर क्राइम ब्रांच ह बड़ी कार्रवाई करे हे। पुलिस एमडी ड्रग्स के तस्करी के आरोप म एक महिला समेत दऊ झन ल गिरफ्तार करे हे। आरोपी मन के कब्जा ले 14.19 ग्राम एमडी ड्रग्स अउ मोबाइल फोन बरामद करे गे हे। शुरुआती जांच म पता चलिस कि नशा के ये खेप उत्तर प्रदेश ले भोपाल लाय जात रहिस।
क्राइम ब्रांच के एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान बताइन कि सूचना के आधार म टीम ह एमपी नगर जोन-2 म अंग्रेजी शराब दुकान के आगू घेराबंदी करे रहिस। ए दौरान संदेही महिला श्रद्धा चौकीकर (38 साल) ल हिरासत म ले गे। क्राइम ब्रांच कार्यालय म तलाशी ले के बखत ओकर जैकेट के जेब ले पारदर्शी पन्नी म रखे 14.19 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद होइस।
इंजीनियरिंग पढ़ई के बखत नशा के आदत पड़िस.
पूछताछ म पुलिस ल पता चलिस कि आरोपी श्रद्धा ह भोपाल के एक कॉलेज ले इंजीनियरिंग म बीई के पढ़ई करे हे। पढ़ई के दौरान ओकर पहचान कुछ छात्र मन से होइस, अउ धीरे-धीरे हाई-प्रोफाइल जिंदगी अउ शौक के चलते वो नशा के लत म पड़ गे। पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा बीते करीब 10 साल ले भोपाल के कोलार, शाहपुरा अउ रेलवे कॉलोनी इलाका म रहत रहिस अउ निजी काम करत रहिस।
नशा तस्करी के नेटवर्क के संबंध उत्तर प्रदेश ले जुड़िस.
पूछताछ म आरोपी मन खुलासा करिन कि मेडिकल इंश्योरेंस के काम करेइया सह आरोपी राजेंद्र राय (37 साल), निवासी उमरिया, जे बी-फार्मा के पढ़ई करे हे, ओकर जरिए श्रद्धा के पहचान नशा तस्कर मन से होय रहिस। पुलिस के मुताबिक, दू दिन पहिली श्रद्धा अउ राजेंद्र राय, राजेंद्र के भांजा सतेन्द्र उर्फ जुगनू ले मिले बर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला के दिलदारनगर गे रहिन। आरोप हे कि उहें ले दूनों एमडी ड्रग्स के अवैध खेप लेके भोपाल आए रहिन।
क्राइम ब्रांच ह आगू कार्रवाई करत साकेत नगर के रीगल होटल के तीर दबिश देके दूसर आरोपी राजेंद्र राय ल घलो गिरफ्तार कर ले हे। पुलिस दूनों आरोपी मन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज करे हे। संग म उत्तर प्रदेश म सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क के दूसर सहयोगी मन के पतासाजी अउ गिरफ्तारी बर अभियान तेज कर दे गे हे।
English
The Crime Branch has launched a major crackdown on drug trafficking in the state capital. Two people, including a woman, have been arrested for allegedly smuggling MD drugs. Police recovered 14.19 grams of the illegal substance along with a mobile phone from their possession. Preliminary investigation revealed that the drug consignment was being transported from Uttar Pradesh to Bhopal.
According to Crime Branch ADCP Shailendra Singh Chauhan, acting on a tip-off, the team cordoned off the area in front of an English liquor shop in MP Nagar Zone-2. During the operation, a 38-year-old woman, identified as Shraddha Chaukikar, was taken into custody. A search at the Crime Branch office led to the recovery of 14.19 grams of MD drugs wrapped in a transparent plastic pouch from her jacket pocket.
Developed a Drug Habit During Engineering Studies.
During interrogation, police learned that the accused, Shraddha, had completed her BE in Engineering from a college in Bhopal. While studying, she came into contact with a few students and gradually developed a drug habit, reportedly influenced by a high-profile lifestyle and personal indulgences. According to police, she had been living in Bhopal’s Kolar, Shahpura and Railway Colony areas for nearly 10 years and was engaged in private work.
Drug Trafficking Network Linked to Uttar Pradesh
During interrogation, the accused revealed that Shraddha came into contact with drug traffickers through her co-accused, Rajendra Rai (37), a resident of Umaria who holds a B.Pharma degree and works in medical insurance. According to police, two days earlier, Shraddha and Rajendra had travelled to Dildarnagar in Uttar Pradesh’s Ghazipur district to meet Rajendra’s nephew, Satendra alias Jugnu. The illegal consignment of MD drugs was allegedly brought from there.
Taking the investigation forward, the Crime Branch arrested the second accused, Rajendra Rai, near Regal Hotel in Saket Nagar. Police have registered a case against both accused under Sections 8/22 of the NDPS Act. Efforts have also been intensified to identify and apprehend other members of the drug trafficking network operating from Uttar Pradesh.
संस्कृति
राजधान्यां मादकद्रव्याणाम् अवैधव्यापारस्य नियन्त्रणार्थं अपराधशाखया महती कार्यवाही कृता। एमडी मादकद्रव्याणां तस्करीप्रकरणे महिलया सह द्वौ आरोपितौ गिरफ्तारौ। तयोः आधिपत्यात् १४.१९ ग्रामपरिमितं एमडी मादकद्रव्यं तथा चलदूरभाषयन्त्रं च प्राप्तम्। प्रारम्भिकान्वेषणे ज्ञातं यत् मादकद्रव्याणां खेपः उत्तरप्रदेशात् भोपालनगरम् आनीयमानः आसीत्।
अपराधशाखायाः अतिरिक्तपुलिसायुक्तेन शैलेन्द्रसिंहचौहानेन उक्तं यत् प्राप्तसूचनायाः आधारेण दलं एमपी नगर-जोन-२ क्षेत्रे आङ्ग्लमद्यविक्रयकेन्द्रस्य पुरतः घेराबन्दीम् अकरोत्। अस्मिन् अभियाने ३८ वर्षीयया श्रद्धा चौकीकर इति नाम्न्या संदिग्धमहिलया निग्रहिता। अपराधशाखायाः कार्यालये कृतायां तलाश्यां तस्याः जैकेट्-वस्त्रस्य खिसात् पारदर्शकपुटिकायां स्थापितं १४.१९ ग्रामपरिमितं एमडी मादकद्रव्यं प्राप्तम्।
अभियान्त्रिकी-अध्ययनकाले मादकद्रव्यसेवनस्य व्यसनम् अभवत्।
पूछताछायां ज्ञातं यत् अभियुक्ता श्रद्धा भोपालनगरस्य एकस्मात् महाविद्यालयात् अभियान्त्रिकीविषये बीई-पदवीं प्राप्तवती। अध्ययनकाले तस्याः परिचयः कतिपयैः छात्रैः सह अभवत्। ततः शनैः शनैः उच्चस्तरीयजीवनशैली-शौकयोः प्रभावेण सा मादकद्रव्यसेवनस्य व्यसनी अभवत्। पुलिसस्य अनुसारं सा विगतानि दशवर्षाणि यावत् भोपालनगरस्य कोलार, शाहपुरा तथा रेलवे कॉलोनी इत्येतेषु क्षेत्रेषु निवसन्ती आसीत् तथा निजीकार्यं करोति स्म।
मादकद्रव्यतस्करी-जालस्य सम्बन्धः उत्तरप्रदेशेन सह।
पूछताछायाम् आरोपिभिः उद्घाटितं यत् चिकित्साबीमाकार्यं कुर्वतः सहाभियुक्तस्य उमरियानिवासिनः ३७ वर्षीयस्य राजेन्द्ररायस्य माध्यमेन श्रद्धायाः मादकद्रव्यतस्करैः सह सम्पर्कः स्थापितः। राजेन्द्ररायः बी-फार्मा-पदवीधरः अस्ति। पुलिसस्य अनुसारं द्विदिनपूर्वं श्रद्धा राजेन्द्ररायश्च तस्य भगिन्याः पुत्रेण सतेन्द्रेण उर्फ जुग्नू इत्यनेन सह मिलितुं उत्तरप्रदेशस्य गाजीपुरजनपदस्थितं दिलदारनगरम् अगच्छताम्। तत्रतः एव तौ एमडी मादकद्रव्याणाम् अवैधं खेपम् आनीतवन्तौ इति आरोपः अस्ति।
अग्रिमकार्यवाहीं कुर्वती अपराधशाखा साकेतनगरस्थितस्य रीगल-होटलस्य समीपात् द्वितीयम् अभियुक्तं राजेन्द्ररायम् अपि गिरफ्तारवती। पुलिसदलेन उभयोः अभियुक्तयोः विरुद्धं एनडीपीएस-अधिनियमस्य ८/२२ धारायाः अन्तर्गतं प्रकरणं पञ्जीकृतम्। उत्तरप्रदेशे सक्रियस्य मादकद्रव्यतस्करीजालस्य अन्यसहयोगिनः अन्वेष्टुं तेषां गिरफ्तारीकर्तुं च प्रयासाः तीव्राः कृताः।


