गांव की गलियों से वैश्विक मंच तक PM मोदी का सफर, 25 साल की लोकसेवा पर CM योगी बोले—2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य.From Village Roots to the Global Stage: CM Yogi Highlights PM Modi’s 25 Years of Public Service, Reaffirms Vision of a Developed India by 2047.ग्रामात् वैश्विकमञ्चपर्यन्तं प्रधानमन्त्रिणः मोदी-महोदयस्य यात्रा, २५ वर्षाणां जनसेवायां मुख्यमन्त्री योगी उवाच—२०४७ पर्यन्तं विकसितभारतस्य संकल्पः
लखनऊ में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दीर्घ सार्वजनिक जीवन में देश के विकास और जनकल्याण को नई दिशा देने का कार्य किया है।

लखनऊ में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को राष्ट्रसेवा और देश निर्माण की उल्लेखनीय यात्रा बताया। हजरतगंज के पटेल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सफर ग्रामीण भारत से निकलकर वैश्विक मंच तक पहुंचा है। एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुई उनकी राजनीतिक यात्रा आज भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ने इसे जनसेवा से राष्ट्र निर्माण तक की प्रेरणादायक और अभूतपूर्व यात्रा करार दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के पहली बार शपथ लेने से शुरू हुई उनकी राजनीतिक यात्रा आज देश के नेतृत्व तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि यह पूरा सफर आम नागरिक के कल्याण और राष्ट्रहित से जुड़ा रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी ने गुजरात की बागडोर संभाली, उस समय राज्य प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ कई सामाजिक चुनौतियों से गुजर रहा था। कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने प्रभावी नेतृत्व के जरिए गुजरात को विकास का मॉडल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योगी ने इसे एक विशेष संयोग बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने जब गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उस समय लखनऊ का प्रतिनिधित्व करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे। आज नरेंद्र मोदी वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का नेतृत्व और मार्गदर्शन कर रहे हैं।
बुनियादी ढांचे से तकनीकी विकास तक, आत्मनिर्भरता की दिशा में देश ने दर्ज किया ऐतिहासिक बदलाव.
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है और कमजोर अर्थव्यवस्थाओं की सूची से निकलकर दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने बताया कि देश में स्टार्टअप्स की संख्या कुछ हजार से बढ़कर 2.5 लाख से अधिक हो गई है। योगी ने रेलवे क्षेत्र में हुए बदलावों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रेलवे के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण, ब्रॉड गेज रूपांतरण और फ्रेट कॉरिडोर के विकास के साथ वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों ने देश के रेल नेटवर्क को नई गति दी है।
इसके साथ ही सेमीकंडक्टर और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि देश में 12 से अधिक बड़े चिप निर्माण संयंत्रों पर काम चल रहा है, जबकि भारत बड़े स्तर पर रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी विस्तार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश में एम्स की संख्या 6 से बढ़कर 23 हो गई है। उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि राज्य की पहचान अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ के बजाय ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ यानी ओडीओपी से हो रही है।
‘80-20’ राजनीतिक समीकरण के बीच अभियान की शुरुआत, नए सिरे से रणनीति पर जोर.
राज्यसभा चुनाव के नतीजों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन परिणामों ने आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीतिक दिशा का संकेत दिया है। उन्होंने चुनावी परिदृश्य को फिर से ‘80 बनाम 20’ के समीकरण के रूप में पेश किया। योगी के मुताबिक, इस समीकरण में 80 फीसदी समर्थन एनडीए के साथ और 20 फीसदी समर्थन पीडीए के पक्ष में रहने का दावा किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत लगाई गई ‘जन सेवा से देश सेवा’ प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और ‘सेवा ज्योति’ की स्थापना की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को देश में व्यापक परिवर्तन का दौर बताया। सभा के समापन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में ‘सेवा ज्योति’ पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई, ताकि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प और संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जा सके।
English
Addressing the ‘Seva Jyoti Yatra–Viksit Bharat Sankalp Sabha’ in Lucknow, Chief Minister Yogi Adityanath praised Prime Minister Narendra Modi’s 25-year public life and his dedicated service to the nation. He highlighted PM Modi’s contribution to development and public welfare, saying his long public career has given a new direction to the country’s progress.
Addressing the ‘Seva Jyoti Yatra–Viksit Bharat Sankalp Sabha’ in Lucknow, Chief Minister Yogi Adityanath praised Prime Minister Narendra Modi’s 25-year public life, describing it as an extraordinary journey from public service to nation-building. Speaking at the event held at Patel Park in Hazratganj, the Chief Minister said PM Modi’s journey began as an ordinary party worker and gradually reached the global stage. He said this remarkable transformation has contributed to giving India a new identity and greater recognition across the world.
Chief Minister Yogi Adityanath said that Prime Minister Narendra Modi’s political journey, which began with his first oath as Gujarat Chief Minister on October 7, 2001, has now reached the leadership of the country. He said the entire journey has remained focused on public welfare and the national interest. Yogi called upon party workers to work with full commitment to achieve the goal of transforming India into a developed nation by 2047.
Chief Minister Yogi Adityanath recalled that when Narendra Modi took charge of Gujarat, the state was facing severe natural disasters as well as several social challenges. Despite the difficult circumstances, he provided effective leadership and played a key role in transforming Gujarat into a model of development. Calling it a remarkable coincidence, Yogi noted that when Narendra Modi took oath as Gujarat’s Chief Minister, Atal Bihari Vajpayee, who represented Lucknow, was serving as the Prime Minister of India. Today, Narendra Modi represents Varanasi and is guiding the country as its Prime Minister.
Historic Transformation in Infrastructure, Technology and the Drive Towards Self-Reliance.
In his address, Chief Minister Yogi Adityanath said that India has made a major economic leap over the past 12 years, moving out of the category of weaker economies and emerging among the world’s top five economies. He noted that the number of startups in the country has risen from a few thousand to more than 2.5 lakh. Yogi also highlighted the transformation of India’s railway infrastructure, citing 100% electrification, broad-gauge conversion and the development of freight corridors, along with modern trains such as Vande Bharat, Amrit Bharat and Namo Bharat.
India is also rapidly advancing towards self-reliance in semiconductor and defence manufacturing. Chief Minister Yogi Adityanath said work is underway on more than 12 major chip manufacturing plants, while the country has also emerged as a significant exporter of defence products. Highlighting progress in healthcare and education, he said the number of AIIMS institutions has increased from 6 to 23. Referring to Uttar Pradesh, Yogi said the state’s image has transformed from ‘One District One Mafia’ to ‘One District One Medical College’ and ‘ODOP’ (One District One Product).
Campaign Launched Amid the ‘80-20’ Political Equation, Focus on a New Strategy.
Referring to the Rajya Sabha election results, Chief Minister Yogi Adityanath said the outcome indicates the political direction of the upcoming Assembly elections. He once again described the electoral landscape in terms of an ‘80 versus 20’ equation. According to Yogi, the equation represents a claim of 80% support for the NDA and 20% for the PDA.
During the programme, Chief Minister Yogi Adityanath visited the ‘Jan Seva Se Desh Seva’ exhibition organised under the ‘Seva Sankalp Abhiyan’ and inaugurated the ‘Seva Jyoti’ initiative. Deputy Chief Minister Brajesh Pathak also described Prime Minister Narendra Modi’s 25 years of public life as a period of major transformation for the country. Following the gathering, party workers were assigned the responsibility of taking the ‘Seva Jyoti’ to their respective areas and carrying the message of the vision for a developed India by 2047 to households across the state.
संस्कृत
लखनऊनगरे आयोजितायां ‘सेवा-ज्योति-यात्रा–विकसित-भारत-सङ्कल्प-सभायां’ सम्बोधनं कुर्वन् मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथः प्रधानमन्त्रिणः नरेन्द्रमोदिनः पञ्चविंशतिवर्षीयं सार्वजनिकजीवनं राष्ट्रसेवां च प्रशंसितवान्। सः अवदत् यत् प्रधानमन्त्रिणा मोदी-महोदयेन दीर्घे सार्वजनिकजीवने देशस्य विकासाय जनकल्याणाय च नूतना दिशा प्रदत्ता अस्ति।
लखनऊनगरे आयोजितायां ‘सेवा-ज्योति-यात्रा–विकसित-भारत-सङ्कल्प-सभायां’ मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथः प्रधानमन्त्रिणः नरेन्द्रमोदिनः पञ्चविंशतिवर्षीयं सार्वजनिकजीवनं राष्ट्रसेवायाः राष्ट्रनिर्माणस्य च विशिष्टां यात्रां वर्णितवान्। हजरतगञ्जस्थिते पटेल-उद्याने आयोजिते कार्यक्रमे सः अवदत् यत् प्रधानमन्त्रिणः मोदी-महोदयस्य यात्रा सामान्यकार्यकर्तृरूपेण आरब्धा आसीत्, अधुना च सा वैश्विकमञ्चपर्यन्तं प्राप्तवती अस्ति। तेन उक्तं यत् एषा उल्लेखनीया यात्रा भारतस्य वैश्विकस्तरे नूतनां परिचितिं प्रतिष्ठां च प्रदातुं महत्त्वपूर्णां भूमिकां निर्वहति।**
मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथः अवदत् यत् २००१ तमस्य वर्षस्य अक्टोबर-मासस्य सप्तमे दिने गुजरातस्य मुख्यमन्त्रिरूपेण नरेन्द्रमोदी-महोदयेन प्रथमवारं शपथग्रहणात् आरब्धा तस्य राजनैतिकयात्रा अधुना राष्ट्रस्य नेतृत्वपर्यन्तं प्राप्ता अस्ति। सः अवदत् यत् सम्पूर्णा यात्रा सामान्यजनस्य कल्याणेन राष्ट्रहितेन च सम्बद्धा अस्ति। मुख्यमन्त्रिणा कार्यकर्तृभ्यः आह्वानं कृतं यत् ते २०४७ तमं वर्षं यावत् भारतं विकसितराष्ट्रं कर्तुं निर्धारितं लक्ष्यं पूर्णतया प्रतिबद्धतया साधयितुं प्रयत्नं कुर्वन्तु।
मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथः स्मारितवान् यत् यदा नरेन्द्रमोदी-महोदयेन गुजरातस्य शासनस्य दायित्वं स्वीकृतम्, तदा राज्यं भीषणैः प्राकृतिकविपद्भिः अनेकैः सामाजिकैः आव्हानैः च पीडितम् आसीत्। कठिनपरिस्थितिष्वपि तेन प्रभावीनेतृत्वेन गुजरातं विकासस्य आदर्शराज्यरूपेण स्थापयितुं महत्त्वपूर्णं योगदानं कृतम्। योगी-महोदयेन एतत् विशेषं संयोगं कथयता उक्तं यत् यदा नरेन्द्रमोदी-महोदयेन गुजरातस्य मुख्यमन्त्रिपदस्य शपथं गृहीतम्, तदा लखनऊ-लोकसभाक्षेत्रस्य प्रतिनिधिः अटलविहारीवाजपेयी भारतस्य प्रधानमन्त्री आसीत्। अद्य नरेन्द्रमोदी वाराणसी-लोकसभाक्षेत्रस्य प्रतिनिधित्वं कुर्वन् देशस्य नेतृत्वं मार्गदर्शनं च कुर्वन्ति।
मूलभूतसंरचनातः प्रौद्योगिकीविकासपर्यन्तं आत्मनिर्भरतातां प्रति भारतस्य अभूतपूर्वः परिवर्तनः
स्वकीयसम्बोधने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथः अवदत् यत् विगतेषु द्वादशवर्षेषु भारतस्य अर्थव्यवस्थायां महत् परिवर्तनं जातम्। दुर्बलार्थव्यवस्थानां श्रेणीतः निर्गत्य भारतम् अधुना विश्वस्य पञ्चश्रेष्ठार्थव्यवस्थानां मध्ये स्थानं प्राप्तवान्। सः अवदत् यत् देशे नवोद्यमसंस्थानां संख्या कतिपयेभ्यः सहस्रेभ्यः वर्धित्वा अधुना २.५ लक्षाधिकं जाता अस्ति। योगी-महोदयेन रेलमार्गस्य आधारभूतसंरचनायां जातस्य परिवर्तनस्यापि उल्लेखः कृतः। शतप्रतिशतं विद्युतीकरणं, ब्रॉडगेज-रूपान्तरणं, मालवाहक-मार्गस्य विकासः तथा वन्देभारत, अमृतभारत, नमोभारत इत्यादीनां आधुनिकरेलयानानां सञ्चालनं रेलव्यवस्थायाः नूतनां गतिं प्रदत्तवन्तः।
तदतिरिक्तं अर्धचालक-रक्षा-उत्पादनयोः क्षेत्रयोः भारतं स्वावलम्बनस्य दिशि तीव्रगत्या अग्रे गच्छति। मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथः अवदत् यत् देशे द्वादशाधिकेषु बृहत्-चिप्-निर्माणसंयन्त्रेषु कार्यं प्रचलति, तथा च भारतं बृहत्प्रमाणेन रक्षाउत्पादानां निर्यातं कुर्वन् अस्ति। स्वास्थ्यशिक्षाक्षेत्रयोः प्रगतिं निर्दिशन् सः अवदत् यत् देशे अखिलभारतीय-आयुर्विज्ञानसंस्थानानां संख्या षड्भ्यः वर्धित्वा त्रयोविंशतिः जाता अस्ति। उत्तरप्रदेशस्य विषये सः अवदत् यत् राज्यस्य परिचयः अधुना ‘एकः जनपदः एकः माफिया’ इत्यस्य स्थाने ‘एकः जनपदः एकं चिकित्सामहाविद्यालयम्’ तथा ‘एकः जनपदः एकं उत्पादम्’ अर्थात् ओडीओपी इत्यनेन भवति।
‘८०-२०’ राजनैतिकसमीकरणस्य मध्ये अभियानस्य शुभारम्भः, नूतनरणनीत्यां बलम्
राज्यसभानिर्वाचनस्य परिणामानां उल्लेखं कुर्वन् मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथः अवदत् यत् एते परिणामाः आगामीविधानसभानिर्वाचनस्य राजनैतिकदिशायाः संकेतं दत्तवन्तः। सः पुनः निर्वाचनपरिदृश्यं ‘८० विरुद्धं २०’ इति समीकरणरूपेण प्रस्तुतवान्। योगी-महोदयस्य दावानुसारं अस्मिन् समीकरणे अष्टतिशतं समर्थनं एनडीए-पक्षे, विंशतितिशतं समर्थनं च पीडीए-पक्षे भवितुं कथितम् अस्ति।
कार्यक्रमस्य समये मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथः ‘सेवा-सङ्कल्प-अभियानस्य’ अन्तर्गतं आयोजितां ‘जनसेवातः देशसेवा’ इति प्रदर्शनीम् अवलोकितवान् तथा ‘सेवा-ज्योतिः’ स्थापिता। अस्मिन् अवसरे उपमुख्यमन्त्री ब्रजेशपाठकः अपि प्रधानमन्त्रिणः नरेन्द्रमोदिनः पञ्चविंशतिवर्षीयं सार्वजनिकजीवनं देशस्य व्यापकपरिवर्तनस्य कालः इति वर्णितवान्। सभायाः अनन्तरं दलस्य कार्यकर्तृभ्यः स्वस्वक्षेत्रेषु ‘सेवा-ज्योतिं’ नीत्वा २०४७ तमवर्षपर्यन्तं विकसितभारतस्य सङ्कल्पस्य सन्देशं गृहं गृहं प्रापयितुं दायित्वं प्रदत्तम्।


