कोरबा: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत.Korba: Two Young Men Killed in Road Accident While Returning After Durga Idol Immersion. कोरबा-नगरे दुर्गाप्रतिमाविसर्जनात् प्रत्यागच्छन्तौ द्वौ युवकौ मार्गदुर्घटनायां मृतौ।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में विजयादशमी के पर्व पर खुशियों का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। घटना करतला थाना क्षेत्र के रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग की है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने इलेक्ट्रिक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरार चालक और अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए तलाश की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान नोनबिर्रा गांव निवासी यशवंत गुप्ता (24) और शुभम गुप्ता (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक विजयादशमी से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान का कार्य पूरा करने के बाद घर लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार, गांव में नौ दिनों तक स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार को किया गया था।
विसर्जन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद यशवंत और शुभम बाइक से पंडित जी के घर पूजा सामग्री पहुंचाने गए थे। वहां से वापस लौटते समय रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। गंभीर चोटें लगने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही करतला पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी गणेश राम यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक का पता लगाने के लिए रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है, ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।
हादसे की खबर नोनबिर्रा गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। एक ही परिवार के दो युवकों की असमय मौत से गुप्ता परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विजयादशमी जैसे पावन पर्व के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। दोनों युवकों की मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
English
The festive atmosphere of Vijayadashami turned into mourning in Chhattisgarh’s Korba district after two young men lost their lives in a road accident. The incident took place on the Rampur–Nonbirra main road under the Kartala police station area. According to preliminary information, a speeding, unidentified heavy vehicle rammed into an electric bike. The impact was so severe that both young men riding the bike died at the scene.
Following the accident, the driver fled with the vehicle. Police have launched an investigation and are working to identify the vehicle and trace the absconding driver.
According to the information received, the deceased have been identified as Yashwant Gupta (24) and Shubham Gupta (20), residents of Nonbirra village. The two young men were returning home after completing work related to the religious rituals of Vijayadashami. Their family members said that the idol of Goddess Durga, which had been installed in the village for nine days, was immersed on Tuesday.
After the immersion ceremony, Yashwant and Shubham travelled by bike to a priest’s house to deliver the puja materials. While returning along the Rampur–Nonbirra main road, their motorcycle was struck by a speeding vehicle. The impact was so severe that both men were thrown a considerable distance onto the road. They sustained critical injuries and died at the scene.
As soon as the accident was reported, a team from Kartala Police Station rushed to the spot. Under the leadership of Station House Officer Ganesh Ram Yadav, the police inspected the accident site and completed the inquest proceedings for both deceased youths. Their bodies were subsequently sent to the hospital for post-mortem examinations.
Police have registered a criminal case against the unidentified vehicle driver and initiated an investigation. To trace the absconding driver, CCTV footage from the Rampur–Nonbirra main road and nearby areas is being examined. Investigators are also questioning eyewitnesses and local residents to identify the vehicle involved in the accident and locate its driver.
As news of the tragic accident reached Nonbirra village, an atmosphere of grief spread throughout the area. The untimely deaths of two young members of the same family have plunged the Gupta family into deep mourning. The heartbreaking incident, which occurred during the sacred festival of Vijayadashami, has left their relatives devastated. Family members are inconsolable, while the entire village mourns the loss of the two young men.
संस्कृति
छत्तीसगढराज्यस्य कोरबाजनपदे विजयादशम्याः पर्वणः हर्षोल्लासः क्षणमात्रेण शोकमये वातावरणे परिवर्तितः। करतलापुलिसस्थानकस्य अन्तर्गते रामपुर-नोन्बिर्रा-प्रमुखमार्गे एषा दुर्घटना अभवत्। प्राप्तसूचनानुसारं तीव्रवेगेन आगच्छता केनचित् अज्ञातेन गुरुवाहनेन विद्युत्चालितद्विचक्रिकायानं प्रबलतया आहतम्। अस्याः भीषणदुर्घटनायाः कारणेन द्विचक्रिकायानमारूढौ युवानौ घटनास्थले एव मृत्युमुपगतौ।
दुर्घटनानन्तरं वाहनचालकः स्ववाहनेन सह घटनास्थलात् पलायितः। पुलिसप्रशासनम् घटनायाः अन्वेषणे संलग्नम् अस्ति। फरारचालकस्य अज्ञातवाहनस्य च परिचयं ज्ञातुं प्रयासाः क्रियन्ते।
प्राप्तविवरणानुसारं दुर्घटनायां मृतयोः युवकयोः परिचयः नोनबिर्रा-ग्रामनिवासिनौ यशवन्तगुप्तः (२४ वर्षीयः) तथा शुभमगुप्तः (२० वर्षीयः) इति ज्ञातः। उभौ विजयादशमीपर्वसम्बद्धं धार्मिकानुष्ठानकार्यं समाप्य गृहं प्रत्यागच्छन्तौ आस्ताम्। परिजनानां कथनानुसारं ग्रामे नवदिनानि यावत् स्थापिता भगवत्याः दुर्गायाः प्रतिमा मङ्गलवासरे विसर्जिता।
विसर्जनकार्यक्रमस्य समाप्त्यनन्तरं यशवन्तः शुभमश्च पूजासामग्रीं पुरोहितस्य गृहे स्थापयितुं द्विचक्रिकया गतवन्तौ। ततः प्रत्यागमनसमये रामपुर-नोनबिर्रा-प्रमुखमार्गे तीव्रवेगेन आगच्छता वाहनेन तयोः द्विचक्रिकायानं प्रबलतया आहतम्। आघातस्य तीव्रता एतावती आसीत् यत् उभौ युवकौ दूरं मार्गे अपतताम्। गम्भीरक्षतानां कारणात् तयोः घटनास्थले एव मृत्युः अभवत्।
दुर्घटनायाः सूचना प्राप्तमात्रेण करतला-पुलिसदलम् घटनास्थलं प्राप्तवत्। थाना-प्रभारी गणेशरामयादवस्य नेतृत्वे पुलिसकर्मिभिः घटनास्थलस्य निरीक्षणं कृतम्। अनन्तरं मृतयोः युवकयोः शवयोः पंचनामा-प्रक्रिया सम्पाद्य तौ शवौ शवपरीक्षणार्थं चिकित्सालयं प्रेषितौ।
पुलिसप्रशासनेन अज्ञातवाहनचालकस्य विरुद्धम् आपराधिकप्रकरणं पञ्जीकृत्य अन्वेषणं प्रारब्धम्। पलायितचालकस्य अन्वेषणार्थं रामपुर-नोनबिर्रा-प्रमुखमार्गे तथा समीपवर्तिषु क्षेत्रेषु स्थापितानां सीसीटीवी-कॅमेराणां दृश्यचित्राणि परीक्ष्यन्ते। अपि च, दुर्घटनायां सम्मिलितस्य वाहनस्य चालकस्य च परिचयं ज्ञातुं प्रत्यक्षदर्शिनः स्थानीयग्रामवासिनश्च पृच्छ्यन्ते।
अस्याः दुःखददुर्घटनायाः वार्ता नोनबिर्रा-ग्रामं प्राप्तमात्रेण सम्पूर्णे क्षेत्रे शोकस्य वातावरणं व्याप्तम्। एकस्यैव परिवारस्य द्वयोः युवकयोः अकालमृत्युः गुप्तपरिवारं गहनशोके निमग्नम् अकरोत्। विजयादशमी इति पवित्रपर्वणि घटितया अस्याः हृदयविदारकघटनया परिजनाः गभीरमानसिकाघातं प्राप्तवन्तः। परिजनानां रुदनेन वातावरणं करुणमयं जातम्, सम्पूर्णे ग्रामे च शोकस्य लहरः प्रसृता।


