EDITIONS: 🇮🇳 INDIA 🇷🇺 RUSSIA 🇮🇱 ISRAEL 🇩🇪 GERMANY 🇫🇷 FRANCE 📰 E-PAPER

छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए दो पुलिसकर्मी, परिजनों को मिली 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता.छत्तीसगढ़ म ड्यूटी करत बेरा जान गंवाइन दुई पुलिस जवान, परिवार मन ला मिलिस 2 करोड़ रुपिया.Two Chhattisgarh Police Personnel Lose Their Lives on Duty, Families Receive ₹2 Crore Compensation. छत्तीसगढे कर्तव्यपालनकाले प्राणान् अत्यजतां द्वयोः आरक्षिणोः परिवाराय 2 कोटि रुप्यकाणि प्रदत्तानि।

0

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो पुलिस जवानों के परिजनों को बड़ी आर्थिक सहायता मिली है। पुलिस सैलरी पैकेज के तहत भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा बालोद ने दोनों परिवारों को कुल 2 करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान की है। इस सहायता से संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। सहायता प्राप्त करने वालों में प्रधान आरक्षक संतराम मंडावी और आरक्षक ठनेश टेमार्य के परिवार शामिल हैं।

प्रधान आरक्षक संतराम मंडावी बालोद जिले के थाना पुरूर में पदस्थ थे। एक जून को वे पुरूर से कांकेर की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर जा रहे थे, तभी रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। पुलिस सैलरी पैकेज के तहत उनकी पत्नी सावित्री मंडावी और पुत्र देवेंद्र कुमार मंडावी को एक करोड़ रुपये की बीमा सहायता का चेक सौंपा गया।

वहीं, दूसरे दिवंगत जवान आरक्षक ठनेश टेमार्य थाना कोतवाली बालोद में तैनात थे। 23 फरवरी को कर्तव्य निर्वहन के दौरान हीरापुर चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर हुए सड़क हादसे में उनका निधन हो गया था। बैंक की ओर से उनकी माता गीता बाई को भी एक करोड़ रुपये की बीमा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

पुलिस मुख्यालय और बैंक ने मिलकर शुरू की आर्थिक सहायता की पहल.

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ मिलकर पुलिस सैलरी पैकेज योजना लागू की है। इस योजना के तहत पात्र पुलिसकर्मियों को दुर्घटना में मृत्यु होने अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में व्यापक बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है। इसका उद्देश्य संकट के समय पुलिसकर्मियों के परिवारों को आर्थिक सहारा देना है।

एसपी ने शोकाकुल परिवारों के प्रति जताई संवेदना.

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने दिवंगत जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनके प्रति गहरी संवेदना जताई। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक की बालोद मुख्य शाखा के प्रबंधक पुनीत भार्गव ने दोनों परिवारों को बीमा सहायता राशि के चेक सौंपे। इस दौरान एसडीओपी माया शर्मा, मुख्य लिपिक ठाकुर प्रसाद मरकाम और वेतन शाखा प्रभारी जगदीश साहू भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला म ड्यूटी करत बेरा सड़क हादसा म अपन जान गंवाय वाले दुई पुलिस जवान के परिवार मन ला आर्थिक मदद मिले हे। पुलिस सैलरी पैकेज के तहत भारतीय स्टेट बैंक के बालोद मुख्य शाखा के तरफ ले दुनों परिवार ला कुल 2 करोड़ रुपिया के बीमा सहायता दे गे हे। ए मदद ले दुख के बेरा म पीड़ित परिवार मन ला आर्थिक सहारा मिलही। लाभ पाय वाले मन म प्रधान आरक्षक संतराम मंडावी अउ आरक्षक ठनेश टेमार्य के परिवार शामिल हें।

प्रधान आरक्षक संतराम मंडावी थाना पुरूर म पदस्थ रहिन। एक जून के दिन वो पुरूर ले कांकेर के ओर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 म जात रहिन, तभे रद्दा म एक बड़े सड़क हादसा म ओकर निधन हो गे। पुलिस सैलरी पैकेज के तहत ओकर पत्नी सावित्री मंडावी अउ बेटा देवेंद्र कुमार मंडावी ला एक करोड़ रुपिया के बीमा सहायता के चेक सौंपे गिस।

वहीं, आरक्षक ठनेश टेमार्य थाना कोतवाली बालोद म तैनात रहिन। 23 फरवरी के दिन ड्यूटी करत बेरा हीरापुर चौक के तीर राष्ट्रीय राजमार्ग-930 म सड़क हादसा होय ले ओखर जान चले गे। बैंक के तरफ ले ओकर माता गीता बाई ला घलो एक करोड़ रुपिया के बीमा सहायता राशि के चेक दे गिस।

पुलिस मुख्यालय अउ बैंक के संयुक्त प्रयास ले आर्थिक मदद के पहल.

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ह पुलिस जवान अउ ओखर परिवार मन के सामाजिक अउ आर्थिक सुरक्षा के ध्यान रखत भारतीय स्टेट बैंक के संग मिलके पुलिस सैलरी पैकेज योजना लागू करे हे। ए योजना के तहत पात्र पुलिसकर्मी मन ला दुर्घटना म मृत्यु होय या दूसर आपातकालीन स्थिति म मजबूत बीमा सुरक्षा के लाभ मिलथे। ए पहल के मुख्य उद्देश्य संकट के बेरा म जवान मन के परिवार ला आर्थिक सहारा देना हे।

एसपी ह दुखी परिवार मन के प्रति जताइस संवेदना.

ए अवसर म पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ह दिवंगत जवान मन के परिवार ले भेंट-मुलाकात करके अपन संवेदना जताइन। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक के बालोद मुख्य शाखा के प्रबंधक पुनीत भार्गव ह दुनों परिवार ला बीमा सहायता राशि के चेक सौंपिन। कार्यक्रम म एसडीओपी माया शर्मा, मुख्य लिपिक ठाकुर प्रसाद मरकाम अउ वेतन शाखा प्रभारी जगदीश साहू घलो मौजूद रहिन।

English

Balod. The families of two police personnel who lost their lives in a road accident while performing their duties in Chhattisgarh’s Balod district have received financial assistance worth ₹2 crore. Under the Police Salary Package, the State Bank of India’s Balod main branch provided insurance compensation to both families. The assistance is expected to offer financial support during this difficult period. The beneficiaries are the families of Head Constable Santram Mandavi and Constable Thanesh Temary.

Head Constable Santram Mandavi was posted at Purur Police Station. On June 1, while travelling from Purur towards Kanker on National Highway 30, he lost his life in a severe road accident. Under the Police Salary Package, an insurance compensation cheque of ₹1 crore was handed over to his wife, Savitri Mandavi, and son, Devendra Kumar Mandavi.

In the second case, Constable Thanesh Temary was posted at Balod City Police Station. He died in a road accident on February 23 near Hirapur Chowk on National Highway 930 while performing his official duties. His mother, Geeta Bai, was also given an insurance compensation cheque of ₹1 crore.

Joint Initiative by Police Headquarters and Bank.

The Chhattisgarh Police Headquarters has introduced a special Police Salary Package Scheme in collaboration with the State Bank of India to strengthen the social and financial security of police personnel and their families. Under this scheme, eligible personnel receive comprehensive insurance coverage in the event of accidental death or other emergency situations. The initiative aims to provide financial support to their families during difficult times.

SP Expresses Condolences to the Bereaved Families.

On this occasion, Superintendent of Police Kiran Chavan expressed his heartfelt condolences to the families of the deceased police personnel. Punit Bhargava, Branch Manager of the State Bank of India’s Balod main branch, handed over the insurance compensation cheques to the two families. SDOP Maya Sharma, Head Clerk Thakur Prasad Markam, and Salary Branch In-charge Jagdish Sahu were also present at the programme.

संस्कृति

बालोदः। छत्तीसगढराज्यस्य बालोदजनपदे कर्तव्यपालनसमये मार्गदुर्घटनायां प्राणान् त्यक्तवन्तौ द्वौ आरक्षिकौ। तयोः परिवाराभ्यां भारतीय-स्टेट्-बैङ्कस्य बालोदस्थमुख्यशाखया आरक्षक-वेतन-पैकेज-अन्तर्गतं कुलं द्विकोटिरूप्यकाणां बीमासहायता प्रदत्ता। एषा आर्थिकसहायता दुःखकाले पीडितपरिवारयोः कृते महत्त्वपूर्णं सम्बलं भविष्यति। लाभार्थिनौ प्रधानारक्षकः संतराम मण्डावी तथा आरक्षकः ठनेश टेमार्य इत्येतयोः परिवारौ स्तः।

प्रधानारक्षकः संतराम मण्डावी पुरूर-पुलिसस्थानके कार्यरतः आसीत्। जूनमासस्य प्रथमदिने सः पुरूरतः कांकेरतः प्रति राष्ट्रियमार्गे 30 यानेन गच्छन् भीषणमार्गदुर्घटनायां मृत्युमुपगतः। आरक्षक-वेतन-पैकेज-अन्तर्गतं तस्य पत्नी सावित्री मण्डावी तथा पुत्रः देवेन्द्रकुमार मण्डावी च एककोटिरूप्यकाणां बीमासहायतायाः धनादेशं प्राप्तवन्तौ।

अन्यस्मिन् घटनाक्रमे आरक्षकः ठनेश टेमार्य बालोदनगरस्य कोतवाली-पुलिसस्थानके नियुक्तः आसीत्। फेब्रुवरीमासस्य त्रयोविंशतितमे दिने कर्तव्यपालनकाले हीरापुरचतुष्पथे राष्ट्रियमार्गे 930 मार्गदुर्घटनायां तस्य निधनम् अभवत्। तस्य माता गीताबाई अपि एककोटिरूप्यकाणां बीमासहायतायाः धनादेशं प्राप्तवती।

पुलिसमुख्यालयस्य तथा बैंकसंस्थायाः संयुक्तः प्रयासः

छत्तीसगढस्य पुलिसमुख्यालयेन पुलिसकर्मचारिणां तेषां परिवाराणां च सामाजिक-आर्थिकसुरक्षां सुनिश्चितं कर्तुं भारतीय-स्टेट्-बैङ्केन सह विशेषा आरक्षक-वेतन-पैकेज-योजना प्रारब्धा अस्ति। अस्याः योजनायाः अन्तर्गतं पात्रकर्मचारिभ्यः दुर्घटनाजन्यमृत्यौ अथवा अन्यासु आपत्कालीनपरिस्थितिषु व्यापकं बीमासंरक्षणं प्राप्यते। अस्याः पहलस्य मुख्यं लक्ष्यं संकटसमये आरक्षकपरिवाराणां आर्थिकसहायता प्रदानम् अस्ति।

पुलिसाधीक्षकः शोकसन्तप्तपरिवाराणां प्रति संवेदनां प्रकटितवान्।

अस्मिन् अवसरे पुलिसाधीक्षकः किरण चव्हाणः दिवङ्गतपुलिसकर्मचारिणां परिवारजनानां प्रति गभीरां संवेदनां प्रकटितवान्। भारतीय-स्टेट्-बैङ्कस्य बालोद-मुख्यशाखायाः शाखाप्रबन्धकः पुनीत भार्गवः परिवाराभ्यां बीमासहायताराशेः धनादेशौ प्रदत्तवान्। अस्मिन् कार्यक्रमे एसडीओपी माया शर्मा, मुख्यलिपिकः ठाकुर प्रसाद मरकाम तथा वेतनशाखायाः प्रभारी जगदीश साहू च उपस्थिताः आसन्।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

🛍️ SHOPPING ADS
Sinha Kirana Store – Kirana Items and Water Pouch Supply, Devkot, Balod