EDITIONS: 🇮🇳 INDIA 🇷🇺 RUSSIA 🇮🇱 ISRAEL 🇩🇪 GERMANY 🇫🇷 FRANCE 📰 E-PAPER

भिलाई में बिना लाइसेंस बाइक चलाना पड़ा भारी, हादसे में युवक की मौत; पिता-पुत्र को जेल.भिलाई मं बिना लाइसेंस बेटा चलावत रहिस बाइक, हादसा मं युवक के मौत; पिता-पुत्र दूनों जेल पहुंचिन।Unlicensed Biking Turns Fatal in Bhilai; Father and Son Sent to Jail After Youth’s Death. भिलायनगरे अनुज्ञापत्रं विना पुत्रेण चालिता द्विचक्रिका, दुर्घटनायां युवकस्य मृत्युः; पिता-पुत्रौ कारागारं प्रेषितौ।

0

दुर्ग में सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए बाइक चालक और उसके पिता को सजा सुनाई है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस बाइक चलाने वाले बेटे को पांच साल के सश्रम कारावास की सजा दी गई है। वहीं, नाबालिग या बिना लाइसेंस बेटे को बाइक सौंपने वाले पिता को तीन महीने के साधारण कारावास से दंडित किया गया है। सत्र न्यायाधीश के. विनोद कुजूर की अदालत ने यह फैसला सुनाया। मामले में लोक अभियोजक द्रोण ताम्रकार ने शासन की ओर से पैरवी की।

हादसा इंदु आईटी स्कूल के नजदीक हुआ था।

यह दुर्घटना 4 अगस्त 2025 की रात करीब 8:30 बजे दुर्ग के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहका स्थित इंदु आईटी स्कूल के पास हुई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोहित कुमार बघेल (19) तेज गति और लापरवाही से बाइक चला रहा था। बाइक पर उसका दोस्त वासुदेव ठाकुर भी सवार था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क की विपरीत दिशा में पहुंच गई और सामने से आ रही एक्टिवा से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

एक्टिवा सवार एक युवक ने गंवाई जान, दूसरा गंभीर रूप से घायल

इस भीषण टक्कर में एक्टिवा सवार शादान अली (23), पिता शकील हुसैन, को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके साथ मौजूद उत्तम कुमार पांडेय भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जांच में खुलासा हुआ कि बाइक चला रहे मोहित के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। अभियोजन पक्ष ने अदालत में यह भी साबित किया कि उसके पिता मोहन लाल (54) ने लाइसेंस नहीं होने के बावजूद बेटे को बाइक चलाने के लिए दी थी।

अभिभावकों के लिए अदालत का कड़ा संदेश

इन्हीं तथ्यों के आधार पर अदालत ने पिता को भी कानून का दोषी मानते हुए सजा सुनाई। न्यायालय ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाले व्यक्ति को वाहन चलाने की अनुमति देना वाहन मालिक के लिए भी दंडनीय अपराध है। अदालत के इस निर्णय को अभिभावकों के लिए कड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। फैसले के जरिए यह संदेश दिया गया है कि बच्चों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस मिलने से पहले किसी भी हाल में वाहन चलाने के लिए नहीं देना चाहिए।

छत्तीसगढ़ी

दुर्ग म सड़क हादसा म एक युवक के जान जाए के मामला म अदालत कड़ा फैसला सुनाइस हे। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के बाइक चलाके हादसा करे वाला चालक ल पांच साल के सश्रम कारावास के सजा सुनाय गे हे। वहीं, बिना लाइसेंस के बेटा ल बाइक देय वाला पिता ल घलो तीन महीना के साधारण कारावास के सजा मिलिस हे। ये फैसला सत्र न्यायाधीश के. विनोद कुजूर के अदालत सुनाइस हे। मामला म लोक अभियोजक द्रोण ताम्रकार पैरवी करिन।

ये सड़क हादसा इंदु आईटी स्कूल के लगे होय रहिस।

ये घटना 4 अगस्त 2025 के रात करीब 8:30 बजे स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के कोहका स्थित इंदु आईटी स्कूल के पास होय रहिस। आरोपी मोहित कुमार बघेल (19) तेज रफ्तार अउ लापरवाही से बाइक चलावत रहिस। बाइक म ओकर दोस्त वासुदेव ठाकुर घलो बइठे रहिस। एही बीच बाइक सड़क के दूसर दिशा म पहुंच गे अउ सामने ले आवत एक्टिवा से टकरा गे।

एक्टिवा म सवार एक झन युवक के मौत, दूसर घायल

ए टक्कर म एक्टिवा म सवार शादान अली (23), पिता शकील हुसैन, ल गंभीर चोट लागिस, जेन के चलते ओकर मौत हो गे। वहीं, ओकर संग म रहे उत्तम कुमार पांडेय घलो गंभीर रूप से घायल हो गे। जांच म पता चलिस कि बाइक चलावत रहे मोहित के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नइ रहिस। अभियोजन पक्ष अदालत म ये बात घलो साबित करिस कि ओकर पिता मोहन लाल (54) बिना लाइसेंस के ही अपन बेटा ल बाइक चलाय बर दे रहिस।

पालक मन बर अदालत के सख्त संदेश

ए सबूत अउ तथ्य के आधार म अदालत पिता ल घलो दोषी मानत सजा सुनाइस। न्यायालय अपन फैसला म साफ कहिस कि मोटरयान अधिनियम के मुताबिक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाले व्यक्ति ल गाड़ी चलाय के अनुमति देना वाहन मालिक बर घलो दंडनीय अपराध आय। अदालत के ये फैसला पालक मन बर कड़ा चेतावनी हे। एखर माध्यम ले संदेश दे गे हे कि लइका मन ल वैध ड्राइविंग लाइसेंस मिले के पहिली कभू गाड़ी चलाय बर नइ देना चाही।

English

A Durg sessions court has delivered a strict verdict in a road accident case that claimed a young man’s life. The motorcycle rider, who was driving without a valid licence, has been sentenced to five years of rigorous imprisonment. His father, who allowed his son to ride the motorcycle without a licence, has also been awarded three months of simple imprisonment. The verdict was delivered by the court of Sessions Judge K. Vinod Kujur. Public Prosecutor Dron Tamrakar represented the prosecution.

The accident took place near Indu IT School.

The accident occurred at around 8:30 pm on August 4, 2025, near Indu IT School in Kohka, under the jurisdiction of Smritinagar police outpost in Durg. According to the police, the accused, 19-year-old Mohit Kumar Baghel, was riding the motorcycle at high speed and in a reckless manner. His friend, Vasudev Thakur, was also riding pillion. During the incident, the motorcycle moved onto the opposite side of the road and collided with an approaching Activa scooter.

One Activa Rider Killed, Another Injured in Collision.

Shadan Ali (23), son of Shakeel Hussain, who was riding the Activa, sustained severe injuries in the collision and later died. His companion, Uttam Kumar Pandey, was also seriously injured. During the investigation, it emerged that Mohit did not possess a valid driving licence. The prosecution also established before the court that his father, Mohan Lal (54), had handed over the motorcycle to him despite knowing that he did not have a licence.

A Stern Message from the Court to Parents.

Based on these facts, the court also held the father guilty and sentenced him. The court clarified that under the Motor Vehicles Act, allowing a person without a valid driving licence to operate a vehicle is also a punishable offence for the vehicle owner. The verdict serves as a stern warning to parents, emphasizing that children must not be allowed to drive any vehicle before obtaining a valid driving licence.

संस्कृति

दुर्गन्यायालयेन मार्गदुर्घटनायां युवकस्य मृत्योः प्रकरणे कठोरः निर्णयः प्रदत्तः। विना वाहनचालनानुज्ञापत्रं मोटरसाइकिलयानं चालयतः चालकस्य पञ्चवर्षाणां सश्रमकारावासदण्डः घोषितः। अनुज्ञापत्ररहिताय पुत्राय मोटरसाइकिलयानं प्रदत्तवतः पितुः अपि त्रिमासानां साधारणकारावासदण्डः निर्धारितः। अयं निर्णयः सत्रन्यायाधीशस्य के. विनोद कुजूरस्य न्यायालयेन प्रदत्तः। अभियोजनपक्षतः अधिवक्ता द्रोण ताम्रकारः पक्षं प्रस्तुतवान्।

इन्दु आईटी विद्यालयस्य समीपे एषा मार्गदुर्घटना अभवत्।

एषा दुर्घटना २०२५ तमस्य वर्षस्य अगस्तमासस्य चतुर्थे दिनाङ्के रात्रौ प्रायः अष्टवादने त्रिंशत् निमेषे दुर्गनगरस्य स्मृतिनगर-आरक्षीचौकीक्षेत्रान्तर्गतस्य कोहका-स्थाने इन्दु आईटी विद्यालयस्य समीपे अभवत्। आरोपितः मोहित कुमार बघेलः (१९) अतिवेगेन अविचारितरीत्या च मोटरसाइकिलयानं चालयति स्म। तेन सह तस्य मित्रं वासुदेव ठाकुरः अपि उपविष्टः आसीत्। तस्मिन्नेव समये मोटरसाइकिलयानं विपरीतदिशं गत्वा सम्मुखतः आगच्छन्त्या एक्टिवा-स्कूटीया सह अभिदघात।

एक्टिवा-यानारूढः एकः युवकः मृतः, अन्यः घायलः।

अस्मिन् भीषणसंघर्षे एक्टिवा-यानस्य चालकः शादान अली (२३), शकील हुसैनस्य पुत्रः, गम्भीररूपेण आहतः अभवत्, अनन्तरं च तस्य मृत्युः अभवत्। तेन सह स्थितः उत्तम कुमार पाण्डेयः अपि गम्भीररूपेण आहतः अभवत्। अन्वेषणे ज्ञातं यत् मोटरसाइकिलयानं चालयतः मोहितस्य समीपे वैधं वाहनचालनानुज्ञापत्रं नासीत्। अभियोजनपक्षेण न्यायालये इदमपि प्रमाणितं यत् तस्य पिता मोहन लालः (५४) अनुज्ञापत्राभावेऽपि पुत्राय मोटरसाइकिलयानं चालनार्थं दत्तवान्।

अभिभावकेभ्यः न्यायालयस्य कठोरः सन्देशः।

एतेषाम् तथ्यप्रमाणानाम् आधारेण न्यायालयेन पितुः अपि दोषित्वं निश्चित्य दण्डः प्रदत्तः। न्यायालयेन निर्णयकाले स्पष्टं कृतं यत् मोटरयान-अधिनियमानुसारं वैध-वाहनचालनानुज्ञापत्ररहिताय व्यक्तये वाहनचालनस्य अनुमतिप्रदानम् वाहनस्वामिनः कृते अपि दण्डनीयः अपराधः अस्ति। अयं निर्णयः अभिभावकेभ्यः कठोरः सन्देशः ददाति यत् सन्तानाय वैधं वाहनचालनानुज्ञापत्रं प्राप्तेः पूर्वं वाहनं चालनार्थं कदापि न दातव्यम्।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

🛍️ SHOPPING ADS
Sinha Kirana Store – Kirana Items and Water Pouch Supply, Devkot, Balod