छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, 15 नवंबर से प्रदेशभर में विशेष जांच अभियान शुरू होगा।छत्तीसगढ़ म अवैध रूप ले रहइया प्रवासियन ऊपर कड़ाई के तैयारी, 15 नवंबर ले शुरू होही सघन जांच अभियान।Major Crackdown on Illegal Immigrants in Chhattisgarh, Intensive Checking Drive to Begin on November 15.छत्तीसगढे अवैधप्रवासिनां विरुद्धं कठोराभियानम्, नवम्बरमासस्य १५ दिनाङ्कात् सघननिरीक्षणं प्रारप्स्यते।
गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने के लिए दो महीने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान पूरे प्रदेश में प्रभावी रहेगा। गृह मंत्री ने स्पष्ट कहा कि भारत को धर्मशाला नहीं बनने दिया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति का लंबे समय तक देश में रहना अपने आप में भारतीय नागरिकता का प्रमाण नहीं है।

छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके प्रत्यावर्तन के लिए राज्य सरकार व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाने जा रही है। यह दो महीने का अभियान 15 नवंबर 2026 से शुरू होकर 15 जनवरी 2027 तक जारी रहेगा। इसके तहत प्रदेशभर में सघन जांच और निगरानी की जाएगी
उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने अवैध प्रवासन से जुड़े नेटवर्क पर नियंत्रण लगाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभियान के दौरान संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान, उनकी गतिविधियों की पड़ताल और निगरानी पर विशेष जोर रहेगा। खासतौर पर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर नियमानुसार उन्हें देश से वापस भेजने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए राज्य प्रशासन प्रत्येक जिले में नियुक्त नोडल अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण देगा। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर खुफिया सूचनाएं एकत्र करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की व्यवस्था मजबूत की जा रही है।
कार्रवाई के दायरे में औद्योगिक क्षेत्रों, श्रमिक ठेकेदारों और आवागमन के प्रमुख केंद्रों को शामिल किया जाएगा। इन स्थानों पर सघन दस्तावेजी जांच और सत्यापन होगा। इसके अलावा अवैध प्रवासियों को संरक्षण देने, फर्जी पहचान पत्र बनवाने और इस तरह की गतिविधियों में शामिल संगठित गिरोहों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर उनके नेटवर्क को खत्म करने की तैयारी है।
गृह मंत्री विजय शर्मा ने दो टूक कहा कि भारत को धर्मशाला नहीं बनने दिया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति का लंबे समय तक देश में रहना उसे भारतीय नागरिकता का अधिकार नहीं देता। राशन कार्ड, पैन कार्ड अथवा अन्य सामान्य पहचान दस्तावेजों को भी नागरिकता का निर्णायक प्रमाण नहीं माना जा सकता। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और उनके दस्तावेजों का सत्यापन केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित कानूनी प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के तहत ही किया जाएगा।
अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए चलाए जाने वाले विशेष अभियान में औद्योगिक क्षेत्रों से लेकर निर्माण स्थलों और आवासीय परिसरों तक जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके तहत कुटीर उद्योगों, गुड़ बनाने वाली इकाइयों, किराए के मकानों, होटलों और लॉज की विशेष निगरानी की जाएगी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ठेकेदारों और व्यापारियों को आगाह किया है कि कम मजदूरी के लालच में किसी भी अनधिकृत विदेशी नागरिक को काम पर न रखें। रायपुर, कोरबा और रायगढ़ जैसे प्रमुख औद्योगिक शहरों में संदिग्ध स्थानों को चिह्नित कर योजनाबद्ध तरीके से निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीण इलाकों में ग्राम सभाओं और शहरी क्षेत्रों में वार्ड पार्षदों को संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं, दूसरे राज्यों से आने वाले स्ट्रीट वेंडरों और घुमंतू श्रमिकों को रोजगार शुरू करने से पहले संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
अभियान के तहत जिलों के बीच खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान तेज करने के लिए विशेष सॉफ्टवेयर की मदद ली जाएगी। इस डिजिटल सिस्टम में संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी, जांच की प्रगति और दस्तावेजों के सत्यापन से संबंधित पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा। इसके अलावा फर्जी पासपोर्ट और पहचान पत्र तैयार कराने वाले बिचौलियों की भूमिका की भी जांच होगी। ऐसे मामलों में केंद्रीय एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कूटरचित दस्तावेजों को निरस्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ी
गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश म छत्तीसगढ़ म अवैध प्रवासियन के पहचान अउ ओमन ल वापस भेजे बर दू महीना के विशेष अभियान चलाए जाही। ए अभियान पूरा प्रदेश म संचालित होही। विजय शर्मा ह साफ कहिन कि भारत ल धर्मशाला नइ बनन देय जाही। कोनो व्यक्ति के लंबे समय तक देश म रहना, भारतीय नागरिकता के प्रमाण नइ होवय।
छत्तीसगढ़ म अवैध रूप ले रहत विदेशी नागरिक मन के पहचान अउ ओमन ल वापस भेजे बर राज्य सरकार ह बड़े स्तर म विशेष जांच अभियान चलाए के तैयारी करत हे। ये अभियान 15 नवंबर 2026 ले 15 जनवरी 2027 तक चलही। ए दौरान पूरा प्रदेश म सघन जांच अउ निगरानी रखे जाही।
उप मुख्यमंत्री अउ गृह मंत्री विजय शर्मा ह अवैध प्रवासन नेटवर्क ऊपर रोक लगाए बर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करे हें। अभियान म संदिग्ध विदेशी नागरिक मन के पहचान, ओमन के गतिविधि के जांच अउ निगरानी ऊपर खास ध्यान देय जाही। खासकर अवैध रूप ले रहत बांग्लादेशी नागरिक मन के पहचान करके नियमानुसार ओमन ल देश ले वापस भेजे के कार्रवाई करे जाही।
अभियान ल असरदार ढंग ले चलाए बर राज्य प्रशासन ह हर जिला म नियुक्त नोडल अधिकारी मन ल विशेष प्रशिक्षण देही। संगेसंग जमीनी स्तर म खुफिया जानकारी जुटाए अउ संदिग्ध गतिविधि मन ऊपर नजर रखे के व्यवस्था मजबूत करे जावत हे।
ए कार्रवाई म औद्योगिक इलाका, श्रमिक ठेकेदार अउ आवागमन के प्रमुख जगह मन म सघन जांच अउ दस्तावेज सत्यापन करे जाही। अवैध प्रवासियन ल पनाह देय, फर्जी पहचान पत्र बनाय अउ ए काम म जुड़े गिरोह मन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके ओमन के नेटवर्क ल खत्म करे के तैयारी हे।
गृह मंत्री विजय शर्मा ह साफ कहिन कि भारत ल धर्मशाला नइ बने देय जाही। ओमन कहिन कि कोनो व्यक्ति के लंबे समय तक देश म रहना, ओकर भारतीय नागरिक होय के पक्का सबूत नइ आय। राशन कार्ड, पैन कार्ड अउ दूसर सामान्य पहचान पत्र ल नागरिकता के अंतिम प्रमाण नइ माने जा सकय। संदिग्ध व्यक्ति मन के पहचान अउ दस्तावेज के जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय के कानूनी नियम अउ दिशा-निर्देश के मुताबिक ही करे जाही।
अवैध प्रवासियन के पहचान बर चलाए जा रहे विशेष अभियान म अब औद्योगिक इलाका, निर्माण स्थल अउ रहवासी जगह मन म जांच के दायरा बढ़ाए जाही। ए दौरान कुटीर उद्योग, गुड़ बनाए वाले इकाई, किराए के मकान, होटल अउ लॉज मन के खास निगरानी करे जाही। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ह ठेकेदार अउ कारोबारी मन ल चेताय हें कि सस्ता मजदूरी के लालच म कोनो अनधिकृत विदेशी नागरिक ल काम म झन रखंय। रायपुर, कोरबा अउ रायगढ़ जइसन औद्योगिक शहर मन म संदिग्ध जगह के पहचान करके व्यवस्थित ढंग ले जांच करे के निर्देश दिए गे हें।
ए अभियान म गांव अउ शहर के जनप्रतिनिधि मन के सहयोग घलो लिए जाही। गांव म ग्राम सभा अउ शहर म वार्ड पार्षद मन संदिग्ध व्यक्ति के जानकारी प्रशासन तक पहुंचाहीं। दूसर राज्य ले आए वाले स्ट्रीट वेंडर अउ घुमंतु मजदूर मन ल काम शुरू करे के पहिली संबंधित जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय म पंजीयन कराना जरूरी होही।
अभियान के तहत अलग-अलग जिला मन के बीच खुफिया जानकारी साझा करे बर विशेष सॉफ्टवेयर के उपयोग करे जाही। ए डिजिटल व्यवस्था म संदिग्ध व्यक्ति मन के जानकारी, जांच के स्थिति अउ दस्तावेज सत्यापन के पूरा रिकॉर्ड रखे जाही। संगेसंग फर्जी पासपोर्ट अउ पहचान पत्र बनवाए म शामिल बिचौलिया मन के भूमिका के जांच घलो होही। केंद्रीय एजेंसी अउ संबंधित अधिकारी मन के सहयोग ले फर्जी दस्तावेज मन ल निरस्त करे के कार्रवाई करे जाही।
English
Following the directions of Home Minister Vijay Sharma, Chhattisgarh will launch a The Chhattisgarh government is preparing to launch an extensive statewide drive to identify foreign nationals residing illegally in the state and initiate their deportation in accordance with the law. The two-month campaign will run from November 15, 2026, to January 15, 2027, with intensive inspections and surveillance across the state.
Deputy Chief Minister and Home Minister Vijay Sharma has issued detailed guidelines to curb illegal immigration networks and strengthen tracking and monitoring mechanisms. The campaign will focus on identifying undocumented foreign nationals, particularly illegal Bangladeshi immigrants, examining their activities and taking appropriate legal steps for their deportation.
To ensure effective implementation of the drive, the state administration is organizing special training modules for nodal officers appointed in every district. Efforts are also underway to strengthen intelligence gathering at the grassroots level and monitor suspicious activities.
The verification drive will cover industrial corridors, labour contractors and major transit points. Authorities will conduct intensive checks of documents and identities at these locations. Strict action will also be taken against networks and gangs involved in sheltering illegal immigrants and arranging fake identity documents, with a focus on dismantling such operations.
Home Minister Vijay Sharma has firmly stated that India cannot be turned into a shelter for illegal immigrants. He clarified that prolonged residence in the country does not automatically establish Indian citizenship. Documents such as ration cards, PAN cards and other general identity proofs cannot be treated as conclusive evidence of citizenship. The verification of suspicious individuals will be carried out strictly in accordance with the legal provisions and guidelines prescribed by the Union Home Ministry.
The special drive to identify illegal immigrants will cover a wide range of locations, including industrial zones, construction sites, cottage industries, jaggery manufacturing units, rented houses, hotels and lodges. Deputy Chief Minister Vijay Sharma has warned contractors and business owners against employing unauthorized foreign nationals merely to benefit from cheaper labour. Authorities have been directed to identify suspicious locations and conduct systematic inspections in major industrial centres such as Raipur, Korba and Raigarh.
Local representatives will also be involved in the exercise. Gram Sabhas in rural areas and ward councillors in urban localities will help authorities by sharing information about suspicious individuals. Street vendors and migrant workers arriving from other states will be required to register at the office of the concerned district Superintendent of Police (SP) before starting their work.
A dedicated software system will be deployed to strengthen intelligence sharing between districts. It will maintain a comprehensive digital record of suspicious individuals, ongoing investigations and document verification. Authorities will also investigate intermediaries involved in arranging forged passports and identity documents. In coordination with central agencies and concerned officials, steps will be taken to invalidate fake documents.
two-month statewide special drive to identify illegal immigrants and facilitate their deportation. Sharma emphasized that India cannot be turned into a shelter for illegal entrants. He also clarified that prolonged residence in the country does not automatically establish Indian citizenship.
संस्कृति
गृहमन्त्री विजयशर्मणः निर्देशानुसारं छत्तीसगढराज्ये अवैधप्रवासिनां परिचयाय तेषां प्रत्यावर्तनाय च द्विमासात्मकं विशेषाभियानं प्रारप्स्यते। एतदभियानं सम्पूर्णे राज्ये प्रचलिष्यति। विजयशर्मा स्पष्टमवदत् यत् भारतं धर्मशाला इव कर्तुं न शक्यते। देशे दीर्घकालीननिवासमात्रेण भारतीयनागरिकत्वं न सिद्ध्यति।
छत्तीसगढराज्यसर्वकारः राज्ये अवैधरूपेण निवसतां विदेशिनां परिचयाय प्रत्यावर्तनाय च व्यापकं विशेषनिरीक्षणाभियानं प्रारप्स्यते। द्विमासात्मकमिदमभियानं २०२६ तमस्य वर्षस्य नवम्बरमासस्य १५ दिनाङ्कात् २०२७ तमस्य वर्षस्य जनवरीमासस्य १५ दिनाङ्कपर्यन्तं प्रचलिष्यति।
उपमुख्यमन्त्री तथा गृहमन्त्री विजयशर्मा अवैधप्रवासनजालस्य नियन्त्रणाय, अन्वेषणाय, निरीक्षणाय च विस्तृतानि निर्देशानि निर्गतवान्। अस्य अभियानस्य मुख्योद्देश्यं अवैधरूपेण निवसतां विदेशिनां, विशेषतः बाङ्ग्लादेशीयानां, परिचयं कृत्वा विधिसम्मतरीत्या तेषां प्रत्यावर्तनं सुनिश्चितं कर्तुम् अस्ति।
अभियानस्य प्रभावी सञ्चालनाय राज्यप्रशासनं प्रत्येकस्मिन् जनपदे नियुक्तानां नोडल-अधिकारिणां कृते विशेषप्रशिक्षणकार्यक्रमान् आयोजयति। सूक्ष्मस्तरे गुप्तसूचनानां सङ्कलनं तथा सन्दिग्धगतिविधीनां निरीक्षणं च सुदृढीक्रियते।
अस्याः कार्यवाहीयाः अन्तर्गतं औद्योगिकमार्गेषु, श्रमिकठेकेदाराणां सम्बन्धितस्थानेषु, आवागमनकेन्द्रेषु च सघनं सत्यापनाभियानं प्रचलिष्यते। अवैधप्रवासिभ्यः आश्रयं ददतां, मिथ्यापरिचयपत्राणि निर्मातॄणां च जालानां विरुद्धं कठोरकार्यवाही विधास्यते तथा तेषां सङ्गठितगणानां जालं विनाशयिष्यते।
गृहमन्त्री विजयशर्मा स्पष्टमुक्तवान् यत् भारतं धर्मशाला इव कर्तुं न शक्यते। देशे दीर्घकालपर्यन्तं निवासमात्रेण भारतीयनागरिकत्वं न सिद्ध्यति इति सः अवदत्। राशनपत्रं, पैनपत्रं तथा अन्यानि सामान्यपरिचयपत्राणि नागरिकत्वस्य अन्तिमं प्रमाणं न भवन्ति। सन्दिग्धव्यक्तीनां सत्यापनं केन्द्रीयगृहमन्त्रालयेन निर्धारितानां वैधानिकनियमानां निर्देशानां च अनुसारमेव क्रियते।
अवैधप्रवासिनां परिचयाय सञ्चाल्यमाने विशेषाभियाने औद्योगिकक्षेत्रेषु, निर्माणस्थलेषु, कुटीर-उद्योगेषु, गुडनिर्माणकेन्द्रेषु, भाटकगृहेषु, होटलेषु विश्रामगृहेषु च सघनं निरीक्षणं करिष्यते। उपमुख्यमन्त्री विजयशर्मा ठेकेदारान् व्यवसायिनश्च न्यूनवेतनस्य लोभेन अनधिकृतविदेशिनः कार्ये न नियोजयितुं चेतितवान्। रायपुर-कोरबा-रायगढ़ादिषु प्रमुखेषु औद्योगिककेन्द्रेषु सन्दिग्धस्थानानि चिह्नीकृत्य योजनाबद्धनिरीक्षणस्य निर्देशाः प्रदत्ताः।
अस्मिन् अभियानस्थानीयजनप्रतिनिधीनामपि सहभागिता भविष्यति। ग्रामीणक्षेत्रेषु ग्रामसभाः नगरीयक्षेत्रेषु वार्डपार्षदाश्च सन्दिग्धव्यक्तीनां विषये प्रशासनाय सूचनाः प्रदास्यन्ति। अन्यराज्येभ्यः आगच्छन्तः पथविक्रेतारः भ्रमणशीलश्रमिकाश्च कार्यारम्भात् पूर्वं सम्बन्धितजनपदस्य पुलिस-अधीक्षककार्यालये पञ्जीकरणं कारयितुं बाध्याः भविष्यन्ति।
जनपदानां मध्ये गुप्तसूचनानां आदानप्रदानं सुदृढीकर्तुं विशेषसङ्गणकप्रणाल्याः उपयोगः क्रियते। अस्यां प्रणालीं सन्दिग्धव्यक्तीनां विवरणानि, अन्वेषणस्य प्रगतिः, दस्तावेजानां सत्यापनसम्बद्धानि अभिलेखानि च संरक्षितानि भविष्यन्ति। मिथ्यापारपत्राणां परिचयपत्राणां च निर्माणे संलग्नानां मध्यस्थानां भूमिकायाः अपि अन्वेषणं करिष्यते। केन्द्रीयाधिकारिभिः सह समन्वयं स्थापयित्वा कूटदस्तावेजान् अमान्यीकर्तुं कार्यवाही क्रियते।


