राजनांदगांव में गोहत्या और मांस बिक्री के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार.10 Accused Arrested in Cow Slaughter and Meat Sale Case. गोवधस्य मांसविक्रयस्य च प्रकरणे दश अभियुक्ताः निगृहीताः।

0

राजनांदगांव में नवरात्रि के दौरान गाय का कटा हुआ सिर मिलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में गोहत्या और मांस बेचने से जुड़े संवेदनशील मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में कथित रूप से शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज तथा साइबर सेल की सहायता ली।

नवरात्रि पर्व के दौरान राजनांदगांव में यह मामला सामने आया था। 12 अक्टूबर को गौरीनगर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के समीप गाय का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसके दो दिन बाद शीतला तालाब के पास भी गाय का एक और कटा हुआ सिर बरामद हुआ। लगातार दो घटनाओं के सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मामला चर्चा का विषय बन गया।

मामले की संवेदनशीलता और त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चिखली थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने मामले की जांच शुरू कर साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी।

जांच के सिलसिले में पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की बारीकी से जांच की। इस दौरान कुछ संदिग्ध लोग आवारा मवेशियों को अपने साथ ले जाते हुए नजर आए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने गौरीनगर निवासी 39 वर्षीय अब्दुल अलीम उर्फ कनवा, उसकी पत्नी और बेटी की पहचान की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान अब्दुल अलीम ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य सहयोगियों की मदद से गायों का वध किया तथा उनके मांस की बिक्री की थी।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अब्दुल अलीम समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल अलीम की पत्नी अंजुम बेगम (35), सलमान खान (19), मोहम्मद साकिर खान (20), मोइन गौरी (35), आरिफ कुरैशी (39), सलीम अख्तर (42), सैयद नदीम (38), मोहम्मद सिराज (46) और मोहम्मद तौहीद (28) शामिल हैं। वहीं, मामले में कथित रूप से संलिप्त 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

English

Police have swiftly acted in a case involving the discovery of a severed cow’s head during Navratri, arresting 10 accused. Following the incident, the police intensified their investigation and took action against those allegedly involved.

Police have made a significant breakthrough in a sensitive case involving cow slaughter and the sale of meat in Rajnandgaon district of Chhattisgarh. Ten accused allegedly involved in the case have been arrested and sent to jail, while a 17-year-old minor girl has been taken into custody. The operation was carried out with the help of CCTV footage and the cyber cell.

The incident came to light during the Navratri festival in Rajnandgaon. On October 12, a severed cow’s head was recovered near an under-construction bridge in the Gaurinagar area, triggering panic among local residents. Two days later, another severed cow’s head was found near Sheetla Pond. The discovery of the remains in two separate incidents created widespread concern in the area.

Considering the seriousness of the case and the festive atmosphere, a joint team comprising Chikhli Police Station personnel and the Cyber Cell was formed under the direction of senior police officials. The team launched an investigation and intensified efforts to identify the accused based on available evidence.

During the investigation, police thoroughly examined CCTV footage from the area and spotted several people allegedly taking stray cattle with them. Based on the footage, the police identified 39-year-old Abdul Aleem, also known as Kanwa, a resident of Gaurinagar, along with his wife and daughter. According to the police, during questioning, Abdul Aleem allegedly confessed to slaughtering cows and selling their meat with the assistance of his family members and other associates.

According to the police, swift action was taken based on information obtained during questioning, leading to the arrest of 10 people, including the main accused, Abdul Aleem. Those arrested include Abdul Aleem’s wife, Anjum Begum (35), Salman Khan (19), Mohammad Sakir Khan (20), Moin Gauri (35), Arif Qureshi (39), Salim Akhtar (42), Syed Nadeem (38), Mohammad Siraj (46), and Mohammad Tauheed (28). A 17-year-old minor girl allegedly linked to the case has also been taken into custody. Further investigation is underway.

संस्कृति

नवरात्रोत्सवकाले गोः छिन्नं शिरः प्राप्तम्। अस्य घटनायाः अनन्तरं पुलिसदलम् शीघ्रमेव कार्यवाहीं कृत्वा दश अभियुक्तान् अगृह्णात्। घटनायाः अन्वेषणं तीव्रं कृत्वा आरोपितानां विरुद्धं कार्यवाही कृता।

छत्तीसगढराज्यस्य राजनान्दग्रामजनपदे गोवधस्य मांसविक्रयस्य च संवेदनशीलप्रकरणे आरक्षिदलेन महती कार्यवाही कृता। अस्मिन् प्रकरणे संलिप्ताः इति कथिताः दश अभियुक्ताः निगृह्य कारागारं प्रेषिताः, सप्तदशवर्षीया बालिका च अभिरक्षायां गृहीता। आरक्षिदलेन सीसीटीवी-दृश्यचित्राणां साइबर-शाखायाश्च साहाय्येन सम्पूर्णा कार्यवाही कृता।

नवरात्रिपर्वणः समये राजनान्दग्रामे एषः प्रकरणः प्रकाशम् आगतः। अक्टोबरमासस्य द्वादशे दिनाङ्के गौरीनगरक्षेत्रे निर्माणाधीनस्य सेतोः समीपे गोः छिन्नं शिरः प्राप्तम्, येन स्थानीयजनानां मध्ये भयस्य वातावरणं उत्पन्नम्। तस्याः घटनायाः द्विदिनानन्तरं शीतलातडागस्य समीपे अपि गोः अन्यत् छिन्नं शिरः प्राप्तम्। पृथक्-पृथक् स्थानेषु एतादृशयोः घटनयोः प्रकाशनात् क्षेत्रे हलचलः जाता।

प्रकरणस्य गाम्भीर्यं पर्वकालीनं च वातावरणं दृष्ट्वा वरिष्ठपुलिसाधिकारिणां निर्देशानुसारं चिखलीस्थानकस्य साइबरशाखायाश्च संयुक्तदलम् गठितम्। संयुक्तदलेन अन्वेषणम् आरब्धं तथा उपलब्धसाक्ष्याणाम् आधारेण अभियुक्तानां परिचयः ज्ञातुं प्रयासाः तीव्राः कृताः।

अन्वेषणकाले आरक्षिभिः क्षेत्रस्य सीसीटीवी-दृश्यचित्राणि सूक्ष्मतया परीक्षितानि। तदा केचन जनाः आवारकपशून् स्वेन सह नयन्तः दृश्यन्ते स्म। दृश्यचित्राणाम् आधारेण आरक्षिभिः गौरीनगरनिवासिनः नवत्रिंशद्वर्षीयस्य अब्दुल-अलीम-नामकस्य, कनवा इति प्रसिद्धस्य, तस्य पत्नीं पुत्रीं च अभिज्ञातम्। आरक्षिणां कथनानुसारम्, पृच्छायां अब्दुल-अलीमः स्वपरिवारजनानां अन्यसहयोगिनां च साहाय्येन गोवधं कृत्वा तेषां मांसस्य विक्रयं कृतवान् इति कथितम्।

आरक्षिणां कथनानुसारं, पृच्छायां प्राप्तसूचनानाम् आधारेण शीघ्रं कार्यवाही कृत्वा मुख्याभियुक्तः अब्दुल-अलीमः सहितं दश जनाः निगृहीताः। निगृहीतेषु अब्दुल-अलीमस्य पत्नी अञ्जुम-बेगम (३५), सलमान-खानः (१९), मोहम्मद-साकिर-खानः (२०), मोइन-गौरी (३५), आरिफ-कुरैशी (३९), सलीम-अख्तरः (४२), सैयद-नदीमः (३८), मोहम्मद-सिराजः (४६) तथा मोहम्मद-तौहीदः (२८) च सन्ति। अस्मिन् प्रकरणे कथितरूपेण संलिप्ता सप्तदशवर्षीया नाबालिका अपि अभिरक्षायां गृहीता। प्रकरणस्य अग्रिमम् अन्वेषणं प्रचलति।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed