धरमजयगढ़ में हाथी का हमला, किसान को सूंड से पटककर किया घायल.Elephant Attacks Farmer in Dharamjaigarh, Injures Him by Tossing Him with Its Trunk. धरमजयगढे गजस्य आक्रमणम्, शुण्डया पातयित्वा कृषकः घातितः

0

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के आमापाली गांव में खेत गए एक किसान पर तीन हाथियों के दल ने हमला कर दिया। हमले में किसान घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। फिलहाल किसान का इलाज जारी है। वहीं, वन विभाग घायल किसान को सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में जुटा है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी से एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। वन मंडल के रिजर्व फॉरेस्ट (आरएफ) 371 क्षेत्र में आमापाली गांव के नजदीक हाथियों के हमले में एक किसान घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय श्रवण कुमार नायक आमापाली रेलवे ट्रैक के पास स्थित अपने खेत में रोजाना की तरह काम करने पहुंचे थे। इसी दौरान हाथियों के दल ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

अचानक खेत में तीन हाथियों का झुंड पहुंच गया, जिससे किसान श्रवण कुमार नायक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वह अपनी जान बचाने के लिए वहां से निकल पाते, उससे पहले ही झुंड में शामिल एक आक्रामक हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया। इस हमले में किसान के हाथ में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हाथियों के घटनास्थल से हटने के बाद स्थानीय ग्रामीण रामनाथ ने तत्परता दिखाते हुए घायल किसान श्रवण कुमार नायक की मदद की। उन्होंने अपनी बाइक से श्रवण कुमार को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया और घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी। ग्रामीण की इस त्वरित पहल से घायल किसान को समय पर सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिली।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, विभागीय अधिकारी घायल किसान के बेहतर उपचार के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं। किसान को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य जरूरी चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की प्रक्रिया भी जारी है।

English

A farmer who had gone to his field in Amapali village of Dharamjaigarh in Raigarh district was attacked by a herd of three elephants. The farmer sustained injuries in the incident and is currently undergoing treatment. Meanwhile, the Forest Department is working to arrange financial assistance for the injured farmer.

The presence of elephants has once again triggered panic in the Dharamjaigarh forest range of Chhattisgarh’s Raigarh district. A farmer was injured in an elephant attack near Amapali village, in the Reserve Forest (RF) 371 area under the forest division. According to reports, 55-year-old Shravan Kumar Nayak had gone to work in his field near the Amapali railway track, as he did every day, when a herd of elephants attacked him. The incident has raised concerns among local residents.

A herd of three elephants suddenly appeared in the field, leaving farmer Shravan Kumar Nayak with little time to react. Before he could escape to safety, one of the aggressive elephants lifted him with its trunk and threw him to the ground. The attack left the farmer with a serious fracture in his hand. He was subsequently admitted for treatment, which is currently underway.

After the elephants left the spot, local resident Ramnath acted promptly to help the injured farmer, Shravan Kumar Nayak. He transported the farmer to a safe location on his motorcycle and immediately informed the Forest Department about the incident. His swift response helped ensure that assistance could be arranged for the injured farmer.

As soon as the incident was reported, a Forest Department team rushed to the spot and assessed the situation. Departmental officials are taking prompt steps to ensure proper medical treatment for the injured farmer. Arrangements are also being made to provide financial assistance and other necessary medical support.

संस्कृति

रायगढमण्डलस्य धरमजयगढक्षेत्रे आमापालीग्रामे क्षेत्रं गतः एकः कृषकः गजत्रयस्य आक्रमणस्य शिकारः अभवत्। अस्मिन् आक्रमणे कृषकः आहतः, तस्य उपचारः प्रचलति। अपरतः वनविभागः आहतकृषकाय आर्थिकसहायतां प्रदातुं व्यवस्थां कुर्वन् अस्ति।

छत्तीसगढराज्यस्य रायगढमण्डले धरमजयगढस्य वनपरिक्षेत्रे पुनः गजानां उपस्थित्या भयस्य वातावरणं निर्मितम्। वनमण्डलस्य आरक्षितवनस्य (आरएफ ३७१) क्षेत्रे आमापालीग्रामस्य समीपे गजानाम् आक्रमणेन एकः कृषकः आहतः। प्राप्तविवरणानुसारं पञ्चपञ्चाशद्वर्षीयः श्रवणकुमारनायकः आमापालीरेलमार्गस्य समीपे स्थिते स्वक्षेत्रे प्रतिदिनमिव कृषिकार्यं कर्तुं गतवान् आसीत्। तस्मिन् समये गजसमूहेन तस्योपरि आक्रमणं कृतम्। अस्याः घटनायाः अनन्तरं स्थानीयजनानां मध्ये चिन्ता वर्धिता।

अकस्मात् कृषिक्षेत्रे गजानां त्रयस्य समूहः आगतः। तेन कृषकः श्रवणकुमारनायकः आत्मरक्षार्थं पलायितुं अवसरम् अपि न प्राप्तवान्। ततः पूर्वमेव समूहस्थेन एकेन आक्रामकेण गजेन स्वशुण्डया सः उत्थाप्य भूमौ पातितः। अस्मिन् आक्रमणे कृषकस्य हस्ते गम्भीरः अस्थिभङ्गः अभवत्। अनन्तरं सः चिकित्सार्थं चिकित्सालये प्रवेशितः, तस्य उपचारः अधुना प्रचलति।

गजानां घटनास्थलात् प्रस्थानानन्तरं स्थानीयग्रामीणः रामनाथः शीघ्रतया साहाय्यं कृतवान्। सः आहतं कृषकं श्रवणकुमारनायकं स्वद्विचक्रिकया सुरक्षितस्थाने अनयत् तथा च घटनायाः सूचनां तत्क्षणमेव वनविभागाय अददात्। तस्य त्वरितप्रयत्नेन आहतकृषकाय समये साहाय्यं प्रदातुं सहायता अभवत्।

घटनायाः सूचना प्राप्तमात्रेण वनविभागस्य दलं तत्क्षणं घटनास्थलं प्राप्य स्थितेः निरीक्षणं कृतवान्। विभागीयाधिकारिणः आहतकृषकस्य समुचितचिकित्सायै शीघ्रतया आवश्यकानि पदानि स्वी कुर्वन्ति। कृषकाय आर्थिकसहायतां प्रदातुं तथा अन्याः आवश्यकाः चिकित्सकीयव्यवस्थाः कर्तुं च प्रयासाः प्रचलन्ति।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed