बस्तर दशहरा में पहली बार शामिल हुए 50 दुर्गम गांवों के 950 से अधिक देवी-देवता.Over 950 Deities from 50 Remote Villages Participate in Bastar Dussehra for the First Time. बस्तरदशहरामहोत्सवे प्रथमवारं पञ्चाशत् दुर्गमग्रामेभ्यः ९५० अधिकाः देवताः समागताः

0

नक्सलमुक्त बस्तर में इस वर्ष विजयादशमी का पर्व ऐतिहासिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। अबूझमाड़, सुकमा और बीजापुर के दूरस्थ एवं दुर्गम गांवों से पहुंचे सैकड़ों देवी-देवताओं की सहभागिता ने बस्तर दशहरा की भव्यता को और बढ़ा दिया। इस अनूठे संगम ने क्षेत्र की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, धार्मिक आस्था और पारंपरिक विरासत को विशेष पहचान दिलाई।

नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर दशहरा में नया इतिहास, 50 दूरस्थ गांवों के ग्रामीण पहली बार पहुंचे जगदलपुर.

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के बाद इस वर्ष बस्तर दशहरा महोत्सव ने ऐतिहासिक स्वरूप ले लिया। लंबे समय से नक्सली प्रभाव के कारण मुख्यधारा से कटे करीब 50 दुर्गम गांवों के ग्रामीण पहली बार अपने स्थानीय देवी-देवताओं के साथ जगदलपुर पहुंचे। उनकी सहभागिता ने महोत्सव की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और उत्साह को नई पहचान दी।

इस वर्ष बस्तर दशहरा महोत्सव में अबुझमाड़, सुकमा और बीजापुर के अति-संवेदनशील क्षेत्रों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी बड़ी संख्या में देवी-देवताओं के प्रतीक पारंपरिक विधि-विधान के साथ जगदलपुर लाए गए। इससे महोत्सव की धार्मिक भव्यता और सांस्कृतिक विविधता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, इस बार बस्तर दशहरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और देवी-देवताओं की सहभागिता ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। महोत्सव की प्रमुख रस्म ‘माउली परघाव’ में रिकॉर्ड 954 देवी-देवताओं की उपस्थिति रही, जबकि ‘भीतर रैनी’ अनुष्ठान में 461 देवी-देवताओं ने भाग लिया।

बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के अनुसार, बेहतर सड़क संपर्क और दूरस्थ इलाकों में शांति बहाल होने से ग्रामीणों की आवाजाही पहले की तुलना में काफी आसान हुई है। उन्होंने बताया कि जिन करीब 50 गांवों के लोग पहले सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते बस्तर दशहरा में शामिल नहीं हो पाते थे, वहां के ग्रामीण इस बार पूरे उत्साह के साथ जगदलपुर पहुंचे और महोत्सव के दौरान लगातार मौजूद रहे।

वहीं, स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इस वर्ष बस्तर दशहरा देखने के लिए छत्तीसगढ़ के अलावा देश के अन्य हिस्सों और विदेशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। पर्यटकों और ग्रामीणों की बढ़ती भागीदारी को बस्तर में लौटती शांति, बेहतर संपर्क व्यवस्था और क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति बढ़ते विश्वास के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

English

Vijayadashami was celebrated with historic enthusiasm and devotion in Bastar this year, following the region’s emergence as Naxal-free. Hundreds of deities from remote villages in Abujhmad, Sukma and Bijapur participated in Bastar Dussehra, adding grandeur and spiritual significance to the festival. Their participation highlighted the region’s rich tribal culture, religious faith and traditional heritage.

Bastar Dussehra Makes History After Naxalism’s End, Villagers from 50 Remote Villages Join the Festival.

Following the end of Naxalism in Chhattisgarh’s Bastar region, this year’s Bastar Dussehra festival has marked a historic milestone. For the first time, villagers from nearly 50 remote areas, long isolated due to Naxalite influence, arrived in Jagdalpur with their local deities to participate in the celebrations. Their presence added a new dimension to the festival’s religious devotion, cultural heritage and traditional spirit.

This year, a large number of sacred representations of local deities were brought to Jagdalpur with traditional rituals from the highly sensitive areas of Abujhmad, Sukma and Bijapur, as well as from neighbouring Odisha. Their participation added to the religious grandeur and cultural diversity of the Bastar Dussehra festival.

According to officials, the massive turnout of devotees and the unprecedented participation of deities made this year’s celebration historic. A record 954 deities participated in the ‘Mauli Parghav’ ritual, one of the festival’s key ceremonies, while 461 deities took part in the ‘Bhitar Raini’ ritual.

Bastar Superintendent of Police Shalabh Sinha said that improved road connectivity and the restoration of peace in remote areas have made travel easier for local residents. He explained that villagers from nearly 50 villages, who were previously unable to attend the Bastar Dussehra celebrations due to security concerns, arrived in Jagdalpur this year with great enthusiasm and remained present throughout the festival.

According to local officials, the number of tourists visiting Bastar Dussehra from other parts of India and abroad also witnessed a significant rise this year. The growing participation of villagers and tourists reflects renewed confidence in Bastar’s improving security situation, better connectivity and rich cultural heritage.

संस्कृति

अस्मिन् वर्षे नक्सलमुक्ते बस्तरप्रदेशे विजयादशमीपर्व ऐतिहासिकोत्साहेन श्रद्धया च आचरितम्। अबूझमाडप्रदेशात्, सुकमातः, बीजापुरतः च दुर्गमग्रामेभ्यः आगताः शताधिकाः देवताः बस्तरदशहरामहोत्सवे सम्मिलिताः। तासां सहभागितया महोत्सवस्य भव्यता धार्मिकश्रद्धा च अधिका अभवत्। अनेन आयोजनेन प्रदेशस्य समृद्धा जनजातीयसंस्कृतिः, धार्मिकपरम्पराः, सांस्कृतिकवैभवं च विशेषतया प्रकाशितम्।

नक्सलवादस्य समाप्त्यनन्तरं बस्तरदशहरामहोत्सवे नवम् ऐतिहासिकं पर्व.

छत्तीसगढराज्यस्य बस्तरक्षेत्रे नक्सलवादस्य समाप्त्यनन्तरम् अस्मिन् वर्षे आयोजितं बस्तरदशहरामहोत्सवं ऐतिहासिकं महत्त्वं प्राप्तम्। दीर्घकालात् नक्सलप्रभावकारणेन मुख्यधारातः पृथक् स्थितानां प्रायः पञ्चाशत् दुर्गमग्रामाणां ग्रामवासिनः प्रथमवारं स्वकीयैः स्थानीयदेवताभिः सह जगदलपुरनगरम् आगत्य महोत्सवे भागम् अगृह्णन्। तेषां सहभागितया महोत्सवस्य धार्मिकश्रद्धायाः सांस्कृतिकपरम्परायाश्च महत्त्वं वर्धितम्।

अस्मिन् वर्षे बस्तरदशहरामहोत्सवे अबुझमाड्, सुकमा, बीजापुरक्षेत्रेभ्यः तथा समीपस्थात् ओडिशाराज्यात् च बहुसंख्यकाः स्थानीयदेवतानां प्रतीकाः पारम्परिकविधिविधानेन सह जगदलपुरनगरम् आनीताः। एतेन महोत्सवस्य धार्मिकवैभवं सांस्कृतिकवैविध्यं च विशेषरूपेण वर्धितम्।

अधिकारिणां कथनानुसारम् अस्मिन् वर्षे श्रद्धालूनां विशालसमागमेन देवतानां च अभूतपूर्वसहभागितया बस्तरदशहरामहोत्सवः ऐतिहासिकः अभवत्। महोत्सवस्य प्रमुखे ‘माउली परघाव’ इति अनुष्ठाने अभिलेखसंख्यायां ९५४ देवतानां सहभागिता अभवत्, यदा तु ‘भीतर रैनी’ इति धार्मिकानुष्ठाने ४६१ देवताः सम्मिलिताः अभवन्।

बस्तरस्य आरक्षी अधीक्षकः शलभसिन्हः अवदत् यत् मार्गसम्पर्कस्य सुधारात् दूरस्थक्षेत्रेषु च शान्तेः पुनर्स्थापनात् ग्रामवासिनां आवागमनं सुकरम् अभवत्। तेन कथितं यत् प्रायः पञ्चाशत् ग्रामाणां निवासीः पूर्वं सुरक्षासम्बन्धिभिः चिन्ताभिः कारणैः बस्तरदशहरामहोत्सवे भागं ग्रहीतुं न शक्नुवन्ति स्म। किन्तु अस्मिन् वर्षे ते महता उत्साहेन जगदलपुरनगरम् आगत्य महोत्सवस्य सम्पूर्णावधौ तत्रैव स्थितवन्तः।

स्थानीयाधिकारिणां कथनानुसारम् अस्मिन् वर्षे बस्तरदशहरामहोत्सवं द्रष्टुं छत्तीसगढराज्यात्, भारतस्य अन्येभ्यः प्रदेशेभ्यः विदेशेभ्यः च आगच्छतां पर्यटकानां संख्या उल्लेखनीयरूपेण वर्धिता। ग्रामवासिनां पर्यटकानां च वर्धमाना सहभागिता बस्तरक्षेत्रे पुनः प्रवर्तमानायाः शान्तेः, सुधरितमार्गव्यवस्थायाः समृद्धसांस्कृतिकपरम्परायाश्च प्रति जनविश्वासस्य प्रतीकम् अस्ति।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed