मैहर पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मां शारदा के दरबार में टेका माथा.Pandit Dhirendra Krishna Shastri Visits Maihar, Seeks Blessings of Maa Sharda. मैहरनगरं प्राप्तः पण्डितः धीरेन्द्रकृष्णशास्त्री, मातुः शारदायाः दर्शनं कृतवान्

0

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर एवं प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को मैहर पहुंचे। यहां उन्होंने मां शारदा के मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मां शारदा के चरणों में शीश नवाकर सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मैहर में पहली बार होगा सनातन संवाद कार्यक्रम.

मैहर में पहली बार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा सनातन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम केजेएस आवासीय परिसर में आयोजित होगा। इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन धर्म, धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और आध्यात्मिक विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए 800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात.

एक दिवसीय सनातन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बनाए रखने के लिए 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

English

Pandit Dhirendra Krishna Shastri, head of Bageshwar Dham and a renowned spiritual storyteller, visited Maihar on Friday to seek the blessings of Maa Sharda. He performed religious rituals and offered prayers at the temple. His arrival generated considerable enthusiasm among devotees. During the visit, Shastri bowed before the goddess and prayed for happiness, prosperity and the well-being of all.

Maihar to Host Sanatan Samvad Programme for the First Time.

For the first time, Pandit Dhirendra Krishna Shastri is conducting a Sanatan Samvad programme in Maihar. The event is being organised at the KJS residential campus. During the programme, he will share his views on Sanatan Dharma, religious traditions, beliefs and spiritual subjects. The event has generated enthusiasm among devotees and followers of Sanatan Dharma.

Over 800 Police Personnel Deployed for Event Security.

A large number of devotees are expected to attend the one-day Sanatan Samvad programme. In view of the anticipated gathering, the administration has made extensive security arrangements. More than 800 police personnel have been deployed at the venue and nearby areas to ensure the event takes place peacefully and smoothly.

संस्कृति

बागेश्वरधामस्य पीठाधीश्वरः प्रसिद्धः कथावाचकः च पण्डितधीरेन्द्रकृष्णशास्त्री शुक्रवासरे मैहरनगरम् आगतवान्। तत्र सः शारदामातुः मन्दिरे विधिविधानपूर्वकं पूजाम् अर्चनां च कृत्वा देव्याः आशीर्वादं प्राप्तवान्। तस्य आगमनेन भक्तेषु विशेषः उत्साहः दृष्टः। अस्मिन् अवसरे सः शारदामातुः चरणयोः प्रणम्य सर्वेषां सुखसमृद्ध्यै कल्याणाय च प्रार्थनाम् अकरोत्।

मैहरनगरे प्रथमवारं सनातनसंवादकार्यक्रमस्य आयोजनम्

मैहरनगरे प्रथमवारं पण्डितधीरेन्द्रकृष्णशास्त्रिणा सनातनसंवादकार्यक्रमस्य आयोजनं क्रियते। अयं कार्यक्रमः केजेएस आवासीयपरिसरे आयोजितः अस्ति। अस्मिन् कार्यक्रमे पण्डितधीरेन्द्रकृष्णशास्त्री सनातनधर्मस्य, धार्मिकपरम्पराणां, मान्यतानां तथा आध्यात्मिकविषयाणां च विषये स्वविचारान् प्रस्तोष्यति। अनेन कार्यक्रमेण भक्तेषु धर्मप्रेमिषु च विशेषः उत्साहः दृश्यते।

कार्यक्रमस्य सुरक्षार्थम् अष्टशताधिकाः आरक्षिकाः नियुक्ताः

एकदिवसीये सनातनसंवादकार्यक्रमे बहुसंख्याकाः श्रद्धालवः आगमिष्यन्ति इति अनुमानम् अस्ति। एतद् दृष्ट्वा प्रशासनपक्षतः कठोराः सुरक्षाव्यवस्थाः कृताः सन्ति। कार्यक्रमस्थले तद् आसपासस्थेषु क्षेत्रेषु च सुरक्षाव्यवस्थां सुनिश्चितं कर्तुं अष्टशताधिकाः आरक्षिकाः नियुक्ताः सन्ति, येन कार्यक्रमः शान्तिपूर्णतया सुव्यवस्थितरूपेण च सम्पन्नः भवेत्।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed