लाल आतंक से मुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ का पहला राज्योत्सव ऐतिहासिक, बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय.Chhattisgarh’s First State Foundation Day Celebration After Freedom from Maoist Terror Is Historic: CM Vishnu Deo Sai. लालभीतिभ्यः मुक्तेः अनन्तरं छत्तीसगढस्य प्रथमः राज्योत्सवः ऐतिहासिकः – मुख्यमन्त्री विष्णुदेव सायः
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए कहा कि लाल आतंक से मुक्ति के बाद मनाया जा रहा यह पहला राज्योत्सव प्रदेश के इतिहास में विशेष और ऐतिहासिक महत्व रखता है।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्ष पूरे होना हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व और गौरव का विषय है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी विचारों, मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़ नेतृत्व के चलते ही अलग छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार हो पाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग छत्तीसगढ़ राज्य बनने से प्रदेशवासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को नई दिशा एवं पहचान मिली। साथ ही विकास के नए अवसरों का मार्ग भी प्रशस्त हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समृद्ध, खुशहाल और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लक्ष्य के साथ पूरी प्रतिबद्धता से लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस बार का राज्योत्सव कई दृष्टियों से बेहद खास और ऐतिहासिक महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लाल आतंक का अंत होने के बाद यह पहला राज्योत्सव है। अब प्रदेश शांति, सुरक्षा और विश्वास के माहौल में विकास के नए दौर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और डबल इंजन सरकार के लगातार प्रयासों को दिया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को लाल आतंक से मुक्त कराने में वीर जवानों के अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके इस अतुलनीय योगदान को प्रदेशवासी हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक गांव में खुशहाली लाना, युवाओं के लिए तरक्की और रोजगार के बेहतर अवसर तैयार करना तथा विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, प्राकृतिक संपदा और मेहनतकश लोगों की क्षमता के बल पर छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस का यह शुभ अवसर छत्तीसगढ़ की अब तक की उपलब्धियों पर गर्व करने के साथ-साथ आने वाले समय के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करने और संकल्प लेने का भी मौका है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को समृद्ध, सशक्त और विकसित राज्य बनाने का संकल्प लें। साथ ही इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
English
On the occasion of Chhattisgarh Foundation Day, Chief Minister Vishnu Deo Sai extended his greetings to the people of the state. Remembering former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee’s significant contribution to the formation of Chhattisgarh, he said that the first State Foundation Day celebration after freedom from Maoist terror holds special historical significance
On the occasion of Chhattisgarh State Foundation Day, Chief Minister Vishnu Deo Sai extended his heartfelt greetings and best wishes to the people of the state. He said that the completion of 26 years since the formation of Chhattisgarh is a proud moment for every resident. Remembering former Prime Minister and Bharat Ratna awardee Atal Bihari Vajpayee, the Chief Minister said that his visionary leadership, strong determination and commitment made the dream of a separate Chhattisgarh state a reality.
The Chief Minister said that the formation of a separate Chhattisgarh state gave a new identity and direction to the hopes and aspirations of its people while opening up fresh avenues for development. He added that the state government is continuously working with dedication and commitment to fulfil former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee’s vision of a prosperous and developed Chhattisgarh.
Chief Minister Vishnu Deo Sai said that this year’s State Foundation Day celebration is historic and holds special significance in many ways. He noted that this is the first Rajyotsav after Chhattisgarh became free from Maoist terror. The state is now moving towards a new era of peace, security, trust and development. He attributed this significant achievement to the strong leadership of Prime Minister Narendra Modi, the firm determination of Union Home and Cooperation Minister Amit Shah, and the continuous efforts of the double-engine government.
Chief Minister Vishnu Deo Sai said that the bravery, extraordinary courage and supreme sacrifices of the security personnel have played a vital role in freeing Chhattisgarh from Maoist terror. The people of the state will always remember their invaluable contribution with deep respect and gratitude.
He further stated that the state government’s priority is to ensure prosperity in every village, provide better opportunities for growth and employment to the youth, and extend the benefits of development to the most disadvantaged sections of society. With its rich cultural heritage, abundant natural resources and the strength of its people, Chhattisgarh is steadily moving towards new milestones of development.
Chief Minister Vishnu Deo Sai said that the auspicious occasion of State Foundation Day is not only a time to celebrate Chhattisgarh’s achievements but also an opportunity to set new goals and make fresh commitments for a brighter future. He urged everyone to collectively resolve to transform Chhattisgarh into a prosperous, empowered and developed state by 2047 and actively contribute towards achieving this vision.
संस्कृति
छत्तीसगढराज्यस्य स्थापना-दिवसस्य अवसरे मुख्यमन्त्री विष्णुदेवसायः प्रदेशवासिभ्यः शुभकामनाः अयच्छत्। छत्तीसगढराज्यस्य निर्माणे पूर्वप्रधानमन्त्री अटलविहारिवाजपेयी-महोदयस्य महत्त्वपूर्णं योगदानं स्मरन् सः अवदत् यत् नक्सलभीतेः मुक्तेः अनन्तरं आयोजितः अयं प्रथमः राज्योत्सवः प्रदेशस्य इतिहासे विशेषं ऐतिहासिकं च महत्त्वं धारयति।
छत्तीसगढराज्यस्य स्थापना-दिवसस्य अवसरे मुख्यमन्त्री विष्णुदेवसायः राज्यस्य सर्वेभ्यः नागरिकेभ्यः हार्दिकाः शुभकामनाः प्रेषितवान्। सः अवदत् यत् छत्तीसगढराज्यस्य स्थापनायाः २६ वर्षाणां पूर्णता सर्वेषां प्रदेशवासिनां कृते गौरवस्य विषयः अस्ति। अस्मिन् अवसरे सः पूर्वप्रधानमन्त्री भारतरत्नोपाधिधारिणः श्रद्धेयस्य अटलविहारिवाजपेयी-महोदयस्य स्मरणं कृत्वा अवदत् यत् तस्य दूरदर्शिनः नेतृत्वस्य दृढसंकल्पस्य च फलस्वरूपं पृथक् छत्तीसगढराज्यस्य स्वप्नं साकारं जातम्।
मुख्यमन्त्री अवदत् यत् पृथक् छत्तीसगढराज्यस्य निर्माणेन प्रदेशवासिनां आशाभ्यः आकांक्षाभ्यः च नूतना दिशा तथा परिचयः प्राप्तः। अनेन विकासस्य नवीनाः सम्भावनाः अपि उद्घाटिताः। सः अवदत् यत् राज्यसर्वकारः पूर्वप्रधानमन्त्री अटलविहारिवाजपेयी-महोदयस्य समृद्धस्य विकसितस्य च छत्तीसगढस्य स्वप्नं साकारं कर्तुं पूर्णनिष्ठया प्रतिबद्धतया च निरन्तरं कार्यं करोति।
मुख्यमन्त्री विष्णुदेवसायः अवदत् यत् अस्मिन् वर्षे आयोजितः राज्योत्सवः अनेकदृष्ट्या ऐतिहासिकः विशिष्टमहत्त्वपूर्णश्च अस्ति। सः उक्तवान् यत् नक्सलवादस्य आतङ्कात् मुक्तेः अनन्तरम् अयं छत्तीसगढस्य प्रथमः राज्योत्सवः अस्ति। अधुना प्रदेशः शान्तेः, सुरक्षायाः, विश्वासस्य च वातावरणे विकासस्य नूतनयुगं प्रति अग्रसरः अस्ति। अस्य ऐतिहासिकस्य उपलब्धेः श्रेयः प्रधानमन्त्री नरेन्द्रमोदिनः सशक्तनेतृत्वाय, केन्द्रीयगृहमन्त्री अमितशाहस्य दृढसंकल्पाय तथा डबलइञ्जिन-सर्वकारस्य निरन्तरप्रयत्नेभ्यः च दत्तवान्।
मुख्यमन्त्री विष्णुदेवसायः अवदत् यत् छत्तीसगढप्रदेशं नक्सलवादस्य आतङ्कात् मुक्तं कर्तुं वीरसैनिकानां अदम्यसाहसस्य, शौर्यस्य, सर्वोच्चबलिदानस्य च महत्त्वपूर्णं योगदानम् अस्ति। प्रदेशवासी तेषां अमूल्यं योगदानं सदा सम्मानपूर्वकं कृतज्ञतया च स्मरिष्यन्ति।
मुख्यमन्त्री अग्रे अवदत् यत् राज्यसर्वकारस्य प्रमुखः संकल्पः प्रदेशस्य प्रत्येकस्मिन् ग्रामे समृद्धिं सुखं च आनयितुम्, युवभ्यः उन्नत्यै रोजगाराय च उत्तमाः अवसराः प्रदातुम् तथा विकासस्य लाभं समाजस्य अन्तिमपङ्क्तौ स्थितेभ्यः जनाभ्यः अपि प्रापयितुम् अस्ति। समृद्धया सांस्कृतिकपरम्परया, प्राकृतिकसम्पदा, जनशक्तेः सामर्थ्येन च छत्तीसगढप्रदेशः विकासस्य नवीनानि शिखराणि प्राप्तुं निरन्तरम् अग्रे सरति।
मुख्यमन्त्री विष्णुदेवसायः अवदत् यत् राज्यस्थापनादिवसस्य अयं पावनः अवसरः न केवलं राज्यस्य उपलब्धिषु गौरवं अनुभवितुं, अपितु उज्ज्वलभविष्याय नवीनलक्ष्याणि निर्धारितुं दृढसंकल्पं च कर्तुम् अपि अवसरः अस्ति। सः प्रदेशवासिभ्यः आह्वानं कृतवान् यत् सर्वे मिलित्वा २०४७ तमवर्षपर्यन्तं छत्तीसगढप्रदेशं समृद्धं, सशक्तं, विकसितं च राज्यं निर्मातुं संकल्पं कुर्वन्तु तथा अस्य लक्ष्यस्य पूर्तये सक्रियं योगदानं ददतु।


