।CM Sai Breaks Silence on Power Privatization in Chhattisgarh, Responds to Congress Allegations. छत्तीसगढे विद्युत्-निजीकरणविषये मुख्यमन्त्री सायस्य स्पष्टीकरणम्, काङ्ग्रेसस्य आरोपेषु दत्तं प्रत्युत्तरम्।
छत्तीसगढ़ में बिजली के निजीकरण को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस लगातार सरकार पर सवाल उठा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार का पक्ष स्पष्ट किया है। मुख्यमंत्री के बयान के बाद बिजली के निजीकरण को लेकर चल रही सियासी बहस और तेज हो गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली के निजीकरण को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार की स्थिति साफ कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की बिजली व्यवस्था का निजीकरण करने की कोई योजना या मंशा नहीं है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को भ्रामक और तथ्यों से परे बताया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, निजीकरण को लेकर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश की बिजली व्यवस्था को बेहतर और प्रभावी बनाना है।
बिजली निजीकरण के मुद्दे पर CM साय ने साफ किया सरकार का रुख, जानिए क्या कहा।
राजधानी में मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिजली निजीकरण को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि जिस सुनवाई को निजीकरण की प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है, वह वास्तव में एक सामान्य और नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ऐसी रूटीन प्रक्रिया को बिजली के निजीकरण की तैयारी के तौर पर देखना उचित नहीं है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस दुष्प्रचार के माध्यम से आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे ऐसे भ्रामक प्रचार पर भरोसा न करें और तथ्यों के आधार पर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचें।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार बिजली आपूर्ति का ठेका किसी निजी कंपनी को सौंपने की तैयारी कर रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इन आरोपों को खारिज करते हुए सरकार की ओर से निजीकरण की किसी मंशा से इनकार किया है।
समृद्धि और सशक्तिकरण की ओर बढ़ता भारत, मजबूत राष्ट्र निर्माण का संकल्प।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी सुनी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में साझा किए गए विभिन्न विषयों और संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पिछले 12 वर्षों से देश के नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालते हुए समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं।
बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान की समझ बढ़ाने पर जोर, नई पीढ़ी को वैज्ञानिक सोच से जोड़ने की पहल।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि और समझ विकसित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों में बच्चों को अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारी और गतिविधियों से जोड़ने के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ में भी इस दिशा में लगातार पहल जारी है।
मुख्यमंत्री ने ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को नशामुक्त और विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
(English)
Political activity has intensified in Chhattisgarh over the issue of privatization of the power sector. The Congress has been raising questions over the matter and targeting the state government. Meanwhile, Chief Minister Vishnu Deo Sai has responded to the allegations and clarified the government’s position. His statement has further intensified the political debate surrounding power privatization in the state.
Amid the ongoing political debate over the privatization of electricity in Chhattisgarh, Chief Minister Vishnu Deo Sai has clarified the state government’s position. He said that the government has neither any plan nor any intention to privatize the state’s power system. The Chief Minister described the allegations made by the Congress as misleading and without factual basis. According to him, attempts are being made to create confusion among the public over the issue of privatization. The government’s focus, he said, is on improving the efficiency and quality of the state’s power system.
CM Sai Clarifies Government’s Stand on Power Privatization, Know What He Said.
During an interaction with journalists in the state capital, Chief Minister Vishnu Deo Sai clarified the ongoing discussion over power privatization. He said that the hearing being linked to the privatization process is actually part of a routine and regular procedure. The Chief Minister stated that it would not be appropriate to interpret such a routine proceeding as preparation for privatizing the power sector.
Chief Minister Vishnu Deo Sai criticized the Congress over the issue, alleging that the party was attempting to create confusion among the public through misleading campaign. He appealed to the people of Chhattisgarh not to be misled by such claims and to rely on facts before reaching any conclusion.
It may be noted that the Congress has alleged that the state government is preparing to award a contract for electricity supply to a private company. The Chief Minister, however, has rejected the allegations and denied that the government has any intention of privatizing the power sector.
Building a Prosperous and Empowered India, A Stronger Nation Takes Shape.
Chief Minister Vishnu Deo Sai listened to the 137th episode of Prime Minister Narendra Modi’s popular radio programme ‘Mann Ki Baat’ at Niranjan Dharamshala in Raipur. During the programme, he attentively heard the messages and various issues highlighted in the episode.
On the occasion, Chief Minister Vishnu Deo Sai highlighted the development initiatives being undertaken under the leadership of Prime Minister Narendra Modi. He said that for the past 12 years, the Prime Minister has been leading the country and continuously working towards building a prosperous, empowered and self-reliant India.
Focus on Enhancing Space Science Awareness Among Children, Encouraging Scientific Thinking in the Next Generation.
Chief Minister Vishnu Deo Sai said that several initiatives are being undertaken to enhance children’s interest and understanding of space science. He said that necessary facilities are being developed in schools at various places to connect students with space-related knowledge and activities. Similar efforts are also continuing in Chhattisgarh.
Referring to the resolve of ‘Drug-Free Youth, Developed India’, the Chief Minister said that active participation from every section of society is essential to achieve the goal of building a drug-free and developed nation.
(संस्कृत)
छत्तीसगढे विद्युत्क्षेत्रस्य निजीकरणं प्रति राजनैतिकविवादः तीव्रतरः जातः। अस्मिन् विषये काङ्ग्रेसदलेन राज्यसर्वकारस्य विषये निरन्तरं प्रश्नाः उत्थापिताः। मुख्यमन्त्री विष्णुदेवसायः काङ्ग्रेसस्य आरोपानां प्रत्युत्तरं दत्त्वा सर्वकारस्य पक्षं स्पष्टं कृतवान्। मुख्यमन्त्रिणः वक्तव्येन विद्युत्-निजीकरणविषयकः राजनैतिकविवादः पुनः तीव्रः अभवत्।
छत्तीसगढे विद्युत्-निजीकरणं प्रति प्रचलिते राजनैतिकविवादे मुख्यमन्त्री विष्णुदेवसायः राज्यसर्वकारस्य स्थितिं स्पष्टतया प्रकाशितवान्। सः अवदत् यत् राज्यसर्वकारस्य विद्युत्-व्यवस्थायाः निजीकरणस्य न काचित् योजना अस्ति, न च तस्य कश्चित् अभिप्रायः। मुख्यमन्त्री काङ्ग्रेसदलेन कृतान् आरोपान् भ्रमोत्पादकान् तथ्यहीनांश्च अवदत्। तस्य अनुसारं निजीकरणविषये जनसामान्येषु भ्रान्तिं जनयितुं प्रयत्नः क्रियते। सर्वकारस्य प्रमुखं लक्ष्यं राज्यस्य विद्युत्-व्यवस्थां अधिकां कार्यक्षमां गुणवत्तापूर्णां च कर्तुम् अस्ति।
विद्युत्-निजीकरणविषये मुख्यमन्त्री सायस्य स्पष्टीकरणम्, ज्ञातव्यं तेन किं कथितम्।
राजधान्यां पत्रकारैः सह वार्तालापस्य समये मुख्यमन्त्री विष्णुदेवसायः विद्युत्-निजीकरणसम्बद्धां चर्चां प्रति स्वकीयां स्थितिं स्पष्टवान्। सः अवदत् यत् या श्रवणप्रक्रिया विद्युत्-निजीकरणेन सह सम्बद्ध्यते, सा वस्तुतः सामान्य-नियमितप्रक्रियायाः भागः अस्ति। मुख्यमन्त्रिणा स्पष्टं कृतं यत् एतादृशां नियमितप्रक्रियां विद्युत्-क्षेत्रस्य निजीकरणस्य पूर्वतयारीरूपेण दृष्टुं न उचितम्।
मुख्यमन्त्री विष्णुदेवसायः अस्मिन् विषये काङ्ग्रेसदलं प्रति आलोचनां कृतवान्। तेन आरोपितं यत् काङ्ग्रेसदलं दुष्प्रचारस्य माध्यमेन जनसामान्येषु भ्रान्तिं जनयितुं प्रयतते। मुख्यमन्त्री प्रदेशवासिभ्यः आह्वानं कृतवान् यत् ते एतादृशैः भ्रामकैः प्रचारैः न भ्रान्ताः भवन्तु तथा च तथ्याधारेण एव निष्कर्षं स्वीकुर्वन्तु।
ज्ञातव्यं यत् काङ्ग्रेसदलेन आरोपः कृतः अस्ति यत् राज्यसर्वकारः विद्युत्-आपूर्तेः ठेकां कस्यचित् निजीसंस्थायै दातुं सज्जते। किन्तु मुख्यमन्त्रिणा एते आरोपाः निराकृताः तथा विद्युत्-क्षेत्रस्य निजीकरणस्य सर्वकारस्य अभिप्रायः नास्ति इति स्पष्टं कृतम्।
समृद्धस्य सशक्तस्य च भारतस्य निर्माणाय दृढसङ्कल्पः।
मुख्यमन्त्री विष्णुदेवसायः रायपुरनगरे स्थितायां निरञ्जनधर्मशालायां प्रधानमन्त्री नरेन्द्रमोदिनः लोकप्रियस्य रेडियो-कार्यक्रमस्य ‘मन की बात’ इत्यस्य १३७तमं प्रकरणं श्रुतवान्। कार्यक्रमे प्रधानमन्त्रिणा प्रस्तुताः विविधाः विषयाः सन्देशाश्च मुख्यमन्त्रिणा ध्यानपूर्वकं श्रुताः।
अस्मिन् अवसरे मुख्यमन्त्री विष्णुदेवसायः प्रधानमन्त्री नरेन्द्रमोदिनः नेतृत्वे देशे प्रचलितानां विकासकार्याणां उल्लेखं कृतवान्। सः अवदत् यत् प्रधानमन्त्री गतद्वादशवर्षेभ्यः देशस्य नेतृत्वं कुर्वन् समृद्धस्य, सशक्तस्य, आत्मनिर्भरस्य च भारतस्य निर्माणदिशि निरन्तरं प्रयत्नशीलः अस्ति।
बालकेषु अन्तरिक्षविज्ञानस्य ज्ञानवर्धने बलम्, नवपीढ्यां वैज्ञानिकदृष्टेः विकासाय प्रयत्नः।
मुख्यमन्त्री विष्णुदेवसायः अवदत् यत् बालकेषु अन्तरिक्षविज्ञानस्य प्रति रुचिं ज्ञानं च वर्धयितुं विविधाः प्रयासाः क्रियन्ते। विद्यालयेषु छात्रान् अन्तरिक्षसम्बद्धेन ज्ञानेन विविधाभिः गतिविधिभिश्च योजयितुं आवश्यकव्यवस्थाः क्रियन्ते। छत्तीसगढेऽपि अस्मिन् क्षेत्रे निरन्तरं प्रयत्नाः प्रचलन्ति।
मुख्यमन्त्री ‘नशामुक्तयुवा, विकसितभारत’ इति सङ्कल्पस्य उल्लेखं कुर्वन् अवदत् यत् नशामुक्तस्य विकसितस्य च राष्ट्रस्य लक्ष्यं प्राप्तुं समाजस्य सर्वेषां वर्गाणां सक्रियसहभागिता अत्यावश्यकी अस्ति।


