रायपुर में इंस्टाग्राम से शुरू हुई मोहब्बत का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर ने युवती की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, छह महीने से साथ रह रहे थे।A love story that began on Instagram ended in tragedy in Raipur, as a man allegedly stuffed a scarf into his live-in partner’s mouth and strangled her with it. The couple had been living together for the past six months.रायपुर-नगरे इंस्टाग्राम-माध्यमेन आरब्धस्य प्रेम्णः करुणः अन्तः। सहजीवनसहचरः युवत्याः मुखे दुपट्टं निवेश्य तेनैव कण्ठं पीडयित्वा हत्यां कृतवान्। तौ षण्मासान् सहजीवने अवसताम्।

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में युवती की हत्या के मामले का पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवती के चरित्र पर संदेह हत्या की कथित वजह बताया जा रहा है।

रायपुर में प्रेमी ने दुपट्टे से प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी, वारदात से पहले उसके मुंह में भी दुपट्टा ठूंस दिया।

रायपुर। राजधानी रायपुर में युवती की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए खमतराई थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने 24 घंटे के भीतर उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच के अनुसार, चार साल पुराने प्रेम संबंध में बढ़ी अनबन और युवती के चरित्र पर कथित संदेह इस वारदात की वजह बना। आरोप है कि युवक ने पहले युवती के मुंह में उसका दुपट्टा ठूंसा, फिर उसी दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मौत की पुष्टि करने के लिए उसका सिर पानी से भरे खेत में डुबो दिया।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को डब्ल्यूआरएस स्थित सोलापुरी माता मंदिर के पीछे पानी से भरे खेत में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान युवती के गले पर चोट व दबाव के निशान पाए गए। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध होने पर मर्ग कायम कर विस्तृत जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मृतका की पहचान 19 वर्षीय नंदिनी जाल उर्फ नंदिनी जैन के रूप में हुई, जो रायपुर के एमएमआई अस्पताल के पीछे स्थित सिया रेसिडेंसी की रहने वाली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद खमतराई थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

माता-पिता के संदेह से खुला हत्या का राज

मृतका के परिजनों और परिचितों से पूछताछ के दौरान उसके माता-पिता ने 23 वर्षीय करण तांडी, निवासी त्रिमूर्ति नगर (देवेंद्र नगर), पर शक जताया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआत में आरोपी लगातार भटकाने की कोशिश करता रहा, लेकिन घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर की गई कड़ी पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी दोनों की दोस्ती

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले उसकी नंदिनी से इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी, जो समय के साथ प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों लंबे समय तक रिश्ते में रहे और लगभग छह महीने तक लिव-इन में भी साथ रहे। बाद में नंदिनी अलग रहने लगी, जिसके बाद आरोपी उसके चरित्र पर कथित रूप से संदेह करने लगा। इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

मुलाकात के बहाने बुलाकर युवती की कर दी हत्या।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 3 अगस्त की शाम उसने नंदिनी को मिलने के लिए डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित सोलापुरी माता मंदिर क्षेत्र बुलाया था। शाम करीब छह बजे दोनों की मुलाकात हुई, जिसके बाद वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां बातचीत के दौरान आरोपी ने नंदिनी से दूसरे युवकों से संबंध होने को लेकर सवाल किया। नंदिनी के इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर पहले उसके मुंह में दुपट्टा ठूंसा, फिर उसी दुपट्टे से गला घोंट दिया। इसके बाद मौत सुनिश्चित करने के लिए उसका सिर पानी से भरे खेत में डुबो दिया और मौके से फरार हो गया।

English

Police and the Anti-Crime & Cyber Unit solved the murder case of a young woman in Raipur, the capital of Chhattisgarh, within 24 hours and arrested her boyfriend. According to the preliminary investigation, suspicion over the woman’s character is alleged to have been the motive behind the crime.

Raipur: Police at Khamtarai Police Station, along with the Anti-Crime & Cyber Unit, solved the sensational murder case of a young woman in the state capital within 24 hours and arrested her boyfriend. According to the investigation, a rift in their four-year relationship and the accused’s alleged suspicion about the woman’s character led to the crime. He allegedly stuffed her scarf into her mouth, strangled her with the same scarf, and then submerged her head in a water-filled field to ensure her death.

According to the police, on August 4, the body of an unidentified young woman was found in a waterlogged field behind Solapuri Mata Temple in the WRS area. After reaching the spot, officers noticed injury and pressure marks on her neck. Suspecting foul play, the police registered a case of unnatural death and launched a detailed investigation.

During the investigation, the deceased was identified as 19-year-old Nandini Jaal alias Nandini Jain, a resident of Siya Residency behind MMI Hospital in Raipur. After the post-mortem report confirmed that it was a case of murder, Khamtarai Police registered a case under Section 103(1) of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) and initiated further legal proceedings.

Parents’ Suspicion Uncovered the Truth Behind the Murder

During questioning of the deceased’s family members and acquaintances, her parents expressed suspicion against 23-year-old Karan Tandi, a resident of Trimurti Nagar in Devendra Nagar. Police took him into custody for interrogation. Initially, he allegedly tried to mislead investigators, but after being confronted with evidence from the crime scene and technical findings, he confessed to the murder.

The two first connected through Instagram.

During interrogation, the accused told police that he had met Nandini through Instagram about four years ago. Their friendship gradually developed into a romantic relationship. The couple remained together for a long time and also lived together in a live-in relationship for around six months. Later, when Nandini started living separately, the accused allegedly began suspecting her character, leading to frequent arguments between them.

He allegedly lured her to meet and then killed her.

According to the police, the accused told investigators that on the evening of August 3, he asked Nandini to meet him near Solapuri Mata Temple in the WRS Colony area. The two met at around 6 p.m., after which he allegedly took her to a secluded spot. During their conversation, he questioned her about allegedly having relationships with other men. When she denied the allegation, an argument reportedly broke out. Police allege that the accused stuffed her scarf into her mouth, strangled her with the same scarf, and then submerged her head in a water-filled field to ensure her death before fleeing the scene.

संस्कृत

छत्तीसगढराजधान्यां रायपुर-नगरे युवत्याः हत्याप्रकरणस्य रहस्यं पुलिस-दलेन तथा अपराध-प्रतिरोध-साइबर-इकाइया च चतुर्विंशतिघण्टाभ्यन्तरे उद्घाटितम्। अभियुक्तः प्रेमी गृहीतः। प्रारम्भिक-अनुसन्धानानुसारं युवत्याः चरित्रे संशयः हत्यायाः कथितं कारणम् आसीत्।

**रायपुर-नगरे युवत्याः हत्याप्रकरणस्य रहस्यं खमतराई-थान-पुलिस-दलेन अपराध-प्रतिरोध-साइबर-इकाइया च चतुर्विंशतिघण्टाभ्यन्तरे उद्घाटितम्। अभियुक्तः तस्याः प्रेमी गृहीतः। अनुसन्धानानुसारं चतुर्वर्षीय-प्रेमसम्बन्धे उत्पन्नः कलहः तथा युवत्याः चरित्रे कथितः संशयः अस्य अपराधस्य कारणम् अभवत्। अभियुक्तेन प्रथमं युवत्याः मुखे तस्याः दुपट्टः निवेशितः, ततः तेनैव कण्ठः पीडितः। अनन्तरं मृत्युः सुनिश्चितीकरणार्थं तस्याः शिरः जलपूर्णे क्षेत्रे निमज्जितम्।

**पुलिस-अनुसारं अगस्त-मासस्य चतुर्थदिने डब्ल्यूआरएस-क्षेत्रस्थितस्य सोलापुरी-माता-मन्दिरस्य पृष्ठभागे जलपूर्णे क्षेत्रे अज्ञात-युवत्याः शवः प्राप्तः। सूचनां प्राप्य पुलिस-दलं घटनास्थलं प्राप्तम्। परीक्षणकाले तस्याः कण्ठे आघातस्य तथा दाबस्य चिह्नानि दृष्टानि। प्रकरणं सन्दिग्धम् इति मत्वा मर्गः पञ्जीकृतः तथा विस्तृता अनुसन्धान-प्रक्रिया आरब्धा।

**अनुसन्धानकाले मृतायाः परिचयः उन्नविंशतिवर्षीया नन्दिनी जाल् उर्फ नन्दिनी जैन इति अभवत्। सा रायपुर-नगरे एमएमआई-अस्पतालस्य पृष्ठभागस्थितायाः सिया-रेसिडेन्सी-निवासिनी आसीत्। शवपरीक्षण-प्रतिवेदने हत्यायाः पुष्टि जाते खमतराई-थान-पुलिसेन भारतीय-न्याय-संहितायाः धारा १०३(१) अन्तर्गतं हत्याप्रकरणं पञ्जीकृत्य अग्रिम-अनुसन्धानम् आरब्धम्।

मातापित्रोः संशयेन हत्यायाः रहस्यं उद्घाटितम्।

Advertisement

Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed