छत्तीसगढ़ में 9 IFS अधिकारियों का तबादला, तीन वन मंडलों के DFO बदले। 9 IFS Officers Transferred in Chhattisgarh; DFOs of Mungeli, Mohla and Bhanupratappur Replaced। छत्तीसगढराज्ये नव IFS-अधिकारिणां स्थानान्तरणम्, मुंगेली-मोहला-भानुप्रतापपुरयोः DFO अधिकारिणः परिवर्तिताः।
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय वन सेवा (IFS) के नौ अधिकारियों का फेरबदल किया है। विभाग की ओर से जारी नई पदस्थापना सूची में अधिकारियों को अलग-अलग पदों और स्थानों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के नौ अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की है। विभागीय आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों को विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां, पदस्थापना सूची जारी
विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक द्वारा जारी आदेश में कई आईएफएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत सौरभ सिंह ठाकुर को हाथी रिजर्व, सरगुजा का उप संचालक नियुक्त किया गया है। वहीं दिनेश कुमार पटेल को अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी में उप संचालक का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में गणेश यूआर को वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार, बिलासपुर बनाया गया है। उन्हें अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत अभिनव कुमार को मोहला में प्रादेशिक डीएफओ की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एस. नवीन कुमार को पश्चिम भानुप्रतापपुर का प्रादेशिक डीएफओ नियुक्त किया गया है। गौतम पादीभर को जगदलपुर स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का संचालक बनाया गया है।इसके अलावा श्वेता कंबोज को गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर का उप संचालक और सुमेध संजय सुरवणे को इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर में उप संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तन्मय कौशिक को मुंगेली का प्रादेशिक डीएफओ पदस्थ किया गया है।
विभागीय आदेश के अनुसार, स्टायलो मंडावी को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर के पद पर यथावत रखा गया है। साथ ही, उत्तम कुमार गुप्ता के पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया जाएगा।
English
The Forest and Climate Change Department of the Chhattisgarh government has carried out an administrative reshuffle involving nine Indian Forest Service (IFS) officers. A new posting list has been issued, assigning the officers to different positions and responsibilities across the state.
Raipur: The Forest and Climate Change Department of the Chhattisgarh government has issued a new posting list for nine Indian Forest Service (IFS) officers as part of an administrative reshuffle. The transferred officers have been assigned new roles and responsibilities at various postings.
New Postings Announced for IFS Officers
According to the order issued by Special Secretary JP Pathak, several IFS officers have been assigned new responsibilities. Saurabh Singh Thakur has been appointed Deputy Director of the Elephant Reserve in Surguja, while Dinesh Kumar Patel will serve as Deputy Director of the Achanakmar Tiger Reserve in Lormi. Similarly, Ganesh UR has been posted as Divisional Forest Officer, Research and Extension, Bilaspur, along with the additional charge of the Achanakmar-Amarkantak Biosphere Reserve.
As part of the administrative reshuffle, Abhinav Kumar has been posted as the Territorial DFO of Mohla, while S. Naveen Kumar has been appointed Territorial DFO of West Bhanupratappur. Gautam Padibhar has been assigned as Director of Kanger Valley National Park in Jagdalpur.Meanwhile, Shweta Kamboj has been appointed Deputy Director of Guru Ghasidas Tiger Reserve in Baikunthpur, and Sumedh Sanjay Survane will serve as Deputy Director of Indravati Tiger Reserve in Bijapur. Tanmay Kaushik has been posted as the Territorial DFO of Mungeli.
According to the departmental order, Stylo Mandavi will continue as the In-Charge Chief Conservator of Forests (Wildlife) and Field Director of Indravati Tiger Reserve, Jagdalpur. Once Uttam Kumar Gupta assumes charge, Mandavi will be relieved of the additional responsibility of In-Charge Chief Conservator of Forests (Territorial), Jagdalpur.


