भारत के ऑटो बाजार में नई कंपनी की दस्तक, दमदार गाड़ियों के साथ करेगी एंट्री। New Car Company Set to Enter India, Will Launch a Lineup of Powerful Vehicles. भारते नूतनस्य वाहननिर्मातृसंस्थायाः प्रवेशः, शक्तिशालिवाहनानां शुभारम्भस्य सज्जता।

0

भारतीय ऑटो बाजार में जल्द दो नई कार कंपनियों की दस्तक होने जा रही है। इनमें JSW का नाम पहले से ही चर्चा में है, जबकि अब BYD के प्रीमियम ब्रांड Denza की एंट्री भी सुर्खियों में है। कंपनी भारत में दो लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें पेश करने की तैयारी कर रही है। दोनों मॉडल प्रीमियम फीचर्स और आधुनिक तकनीक के साथ इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च किए जाएंगे। आइए जानते हैं इन कारों में क्या खास देखने को मिल सकता है।

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस साल दो नए कार ब्रांड दस्तक दे सकते हैं। JSW की भारत में एंट्री लगभग पक्की मानी जा रही है और कंपनी अपनी पहली कार को लेकर भी तैयारी कर चुकी है। वहीं, दूसरा बड़ा नाम BYD का प्रीमियम ब्रांड Denza हो सकता है, जिसके भारत आने की चर्चा तेज हो गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, BYD अपने प्रीमियम ब्रांड Denza को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर सकती है। Denza की शुरुआत साल 2010 में BYD और Mercedes-Benz Group की साझेदारी से हुई थी। हालांकि, बाद के वर्षों में इस ब्रांड के स्वामित्व और संचालन में बदलाव देखने को मिला।

किस कार सेगमेंट में होगी कंपनी की एंट्री?

भारत में Denza की कारें BYD के मौजूदा पोर्टफोलियो से ऊपर के सेगमेंट में पेश की जाएंगी। यानी इन लग्जरी कारों की शुरुआती कीमत करीब 80 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है। वहीं, BYD फिलहाल करीब 20 लाख रुपये से ऊपर के सेगमेंट में अपने मॉडल पेश कर रही है।

ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, Denza भारतीय बाजार में दो प्रीमियम मॉडल—Z9 GT और D9 लग्जरी MPV—पेश कर सकती है। दोनों कारों को भारत में CBU (Completely Built Unit) रूट के जरिए लॉन्च किए जाने की संभावना है। यानी इन वाहनों को विदेश में पूरी तरह तैयार करके भारत में आयात किया जाएगा।

Denza Z9 GT ग्लोबल मार्केट में इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड, दोनों वर्जन में उपलब्ध है। हालांकि, भारत में कंपनी इस लग्जरी कार को केवल इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इससे भारतीय ग्राहकों को इस प्रीमियम मॉडल का पूरी तरह इलेक्ट्रिक अनुभव मिलेगा।

Denza Z9 GT अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। यह कार महज 2.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 270 किलोमीटर प्रति घंटा है। कार में करीब 600 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है।

(English)

Two new car brands are preparing to enter the Indian automotive market. While JSW has already been in the spotlight, BYD’s premium brand Denza is now emerging as another major entrant. The company is reportedly preparing to launch two luxury electric cars in India. Both models are expected to combine premium features with advanced technology. Here’s what could make these upcoming EVs special.

The Indian automobile market could witness the entry of two new car brands this year. JSW’s entry is almost confirmed, and the company has also largely finalized its first model for India. Meanwhile, BYD’s premium brand Denza could be the second major entrant, with speculation around its India launch gaining momentum.

According to reports, BYD may introduce its premium brand Denza in the Indian market. Denza was established in 2010 through a partnership between BYD and Mercedes-Benz Group. However, the brand’s ownership and operations underwent changes in the following years.

Which Car Segment Will the Company Enter?

In India, Denza cars are expected to be positioned above BYD’s existing portfolio. This means the luxury models could start at around ₹80 lakh or higher. Meanwhile, BYD currently offers its models in the market starting from the ₹20 lakh-plus segment.

According to Autocar India, Denza is expected to introduce two premium models in the Indian market—the Z9 GT and the D9 luxury MPV. Both vehicles are likely to be launched in India through the CBU (Completely Built Unit) route, meaning they will be fully built overseas and imported into the country.

The Denza Z9 GT is available globally in both electric and plug-in hybrid versions. However, in India, the company is expected to launch the luxury car exclusively in its fully electric avatar. This will offer Indian buyers a premium all-electric driving experience.

The Denza Z9 GT is known for its impressive performance. It can accelerate from 0 to 100 km/h in just 2.7 seconds, while its top speed is rated at 270 km/h. The car is expected to offer a driving range of around 600 km.

(संस्कृत)

भारतीयवाहनविपण्ये शीघ्रमेव द्वयोः नूतनवाहनकम्पन्योः प्रवेशः सम्भाव्यते। तासु जेएसडब्ल्यू इति नाम पूर्वमेव चर्चायां वर्तते, अधुना तु बीवाईडी-संस्थायाः प्रीमियम्-ब्राण्ड् ‘डेन्जा’ अपि भारतप्रवेशाय सज्जते। संस्था भारतविपण्ये द्वे विलासपूर्णे विद्युद्वाहने प्रक्षेपयितुं सज्जतां करोति। उभे अपि वाहने आधुनिकप्रौद्योगिक्या प्रीमियम-सुविधाभिश्च युक्ते विद्युद्रूपेण प्रस्तुतौ भविष्यतः। एतयोः वाहनयोः विशेषताः किं भविष्यन्ति इति ज्ञास्यामः।

अस्मिन् वर्षे भारतीयवाहनविपण्ये द्वयोः नूतनवाहनब्राण्डयोः प्रवेशः सम्भाव्यते। जेएसडब्ल्यू-संस्थायाः भारतप्रवेशः प्रायः निश्चितः मन्यते तथा च संस्था स्वस्य प्रथमवाहनस्य विषये अपि सज्जतां कृतवती अस्ति। अपरं च बीवाईडी-संस्थायाः प्रीमियम्-ब्राण्ड् ‘डेन्जा’ अपि भारतीयविपण्ये प्रवेशं कर्तुं शक्नोति, यस्य भारतप्रवेशस्य चर्चा अधुना तीव्रा अभवत्।

वार्तानुसार बीवाईडी-संस्था स्वस्य प्रीमियम्-ब्राण्ड् ‘डेन्जा’ इत्यस्य भारतीयविपण्ये प्रवेशं कारयितुं सज्जतां कर्तुं शक्नोति। डेन्जा-ब्राण्डस्य स्थापना वर्षे २०१० तमे बीवाईडी तथा मर्सिडीज-बेन्ज्-समूहयोः सहयोगेन अभवत्। अनन्तरं वर्षेषु अस्य ब्राण्डस्य स्वामित्वे संचालनव्यवस्थायां च परिवर्तनानि अभवन्।

कस्मिन् वाहनवर्गे कम्पनी भारतविपण्ये प्रवेशं करिष्यति?

भारते डेन्जा-वाहनानि बीवाईडी-संस्थायाः वर्तमानवाहन-संग्रहात् उच्चतरवर्गे प्रस्तुतानि भविष्यन्ति। अर्थात् एतेषां विलासपूर्णवाहनानां प्रारम्भिकमूल्यं प्रायः ८० लक्षरूप्यकाणि अथवा ततोऽधिकं भवितुं शक्नोति। अपरतः बीवाईडी-संस्था सम्प्रति प्रायः २० लक्षरूप्यकात् अधिकमूल्यवर्गे स्ववाहनानि प्रस्तुतयति।

ऑटोकार् इण्डिया-वार्तानुसार, डेन्जा-ब्राण्ड् भारतीयविपण्ये द्वौ प्रीमियम्-वाहनौ—Z9 GT तथा D9 विलासपूर्णं MPV—प्रस्तावयितुं शक्नोति। उभे अपि वाहने भारतं प्रति CBU (Completely Built Unit) मार्गेण आयातिते भविष्यतः। अर्थात् एतेषां वाहनयोः सम्पूर्णनिर्माणं विदेशे कृत्वा तानि भारतं प्रति आयातयिष्यन्ति।

डेन्जा Z9 GT वाहनं वैश्विकविपण्ये विद्युद्रूपेण प्लग-इन हाइब्रिड्-रूपेण च उपलब्धम् अस्ति। किन्तु भारते संस्था अस्य विलासपूर्णवाहनस्य केवलं पूर्णविद्युद्रूपं प्रक्षेपयितुं सज्जते इति सम्भाव्यते। अनेन भारतीयग्राहकेभ्यः प्रीमियम्-विद्युद्वाहनस्य अनुभवः प्राप्तुं शक्यते।

डेन्जा Z9 GT स्वस्य उत्कृष्टप्रदर्शनस्य कारणेन प्रसिद्धम् अस्ति। एतत् वाहनं केवलं २.७ सेकण्ड्-काले ० तः १०० किलोमीटर्-प्रतिघण्टां वेगं प्राप्तुं शक्नोति। अस्य अधिकतमवेगः २७० किलोमीटर्-प्रतिघण्टा अस्ति। अस्मिन् वाहने प्रायः ६०० किलोमीटर्-पर्यन्तं गमनदूरता प्राप्तुं शक्यते इति अपेक्षा अस्ति।

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed