रायपुर में दिवाली से पहले जुए का खेल तेज, पुलिस की दबिश में 19 जुआरी गिरफ्तार.Police Crack Down on Gambling Ahead of Diwali in Raipur, 19 Gamblers Arrested. दीपावल्याः पूर्वं रायपुरे द्यूतक्रीडायाः आयोजनम्, पुलिसदलेन 19 द्यूतकारिणः गृहीताः
रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 जुआरी गिरफ्तार।

राजधानी रायपुर में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। इस दौरान 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से नकदी, ताशपत्ती और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की। इस कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया है।
रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र के नवीन बाजार में देर रात जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। जुआरियों की भीड़ से परेशान स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर साझा किया था। इस मामले को लेकर रहवासियों में काफी नाराजगी थी।
नवीन बाजार में घेराबंदी कर दबोचा.
वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर नवीन बाजार में घेराबंदी की गई और छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान मनोज लालवानी, प्रदीप चौहान, रजत बावनकर, जयंत साहू, चंदू यादव और मोहसिन खान के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
खमतराई के भनपुरी में भी पुलिस की छापेमारी.
खमतराई पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भनपुरी इलाके में छापा मारा। 27 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे शर्मा इन होटल के पीछे बिजली के खंभे के नीचे जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान ताशपत्ती के साथ जुआ खेलते हुए नौ लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
जुआरियों से 76 हजार रुपये नकद जब्त.
पुलिस ने तलाशी के दौरान जुआरियों के कब्जे से 76 हजार रुपये नकद बरामद किए। इसके बाद उसी रात सोलापुरी माता पंडाल के पास चल रहे एक अन्य जुआ फड़ पर छापा मारकर पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से करीब चार हजार रुपये नकद जब्त किए गए। भनपुरी क्षेत्र में दोनों कार्रवाइयों के दौरान कुल 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट और अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की।
English
Police Crack Down on Gambling in Raipur, 19 Arrested.
Raipur Police have intensified their crackdown on gambling across various police station areas of the capital. A total of 19 gamblers were arrested during the operation. Police also seized cash, playing cards and other objectionable materials from the spots. The crackdown has created panic among gamblers in the city.
A video showing people gambling late at night in the Naveen Bazaar area under Golbazar Police Station in Raipur has gone viral on social media. Troubled by the large gatherings of gamblers, local residents recorded the incident and shared the video online. The incident sparked strong resentment among residents.
Following the circulation of the video, police launched an investigation on the instructions of senior officers. Based on the footage, they identified the suspects and cordoned off the Naveen Bazaar area, arresting six youths. The accused were identified as Manoj Lalwani, Pradeep Chauhan, Rajat Bawankar, Jayant Sahu, Chandu Yadav and Mohsin Khan. A case was registered against them under the Gambling Act, and they were sent to jail on judicial remand after the necessary legal formalities.
Police Raid Conducted in Bhanpuri, Khamtarai Area.
Khamtarai Police launched a crackdown on gambling in the Bhanpuri area. Acting on a tip-off about an active gambling den, police raided a spot beneath an electricity pole behind Sharma Inn Hotel at around 11:30 PM on October 27. Nine people were caught red-handed while gambling with playing cards.
₹76,000 in Cash Seized from Gamblers.
During the search, police recovered ₹76,000 in cash from the gamblers. Later that night, another gambling den near the Solapuri Mata Pandal was raided, leading to the arrest of five more accused. Around ₹4,000 in cash was seized from them. A total of 13 accused were arrested in the two operations in the Bhanpuri area. Police initiated legal action against all of them under the Gambling Act and other preventive provisions.
संस्कृति
रायपुरे आरक्षिणां महती कार्यवाही, १९ द्यूतकारिणः बन्दीकृताः।
रायपुरनगरे द्यूतकारिणां विरुद्धम् आरक्षिभिः कठोरं अभियानम् आरब्धम्। नगरस्य विभिन्नेषु आरक्षिक्षेत्रेषु कृतेषु कार्यवाहिषु १९ द्यूतकारिणः निगृहीताः। घटनास्थलात् आरक्षिभिः धनराशिः, ताशपत्राणि अन्याः आपत्तिजनकसामग्र्यः च अधिगृहीताः। अस्याः कार्यवाह्याः कारणात् द्यूतकारिषु भयस्य वातावरणं जातम्।
रायपुरनगरस्य गोलबाजार-आरक्षिक्षेत्रान्तर्गते नवीनबाजार-प्रदेशे रात्रौ द्यूतक्रीडायाः दृश्यचित्रं सामाजिकमाध्यमेषु तीव्रतया प्रसारितम्। द्यूतकारिणां विशालसमागमेन पीडिताः स्थानीयाः निवासिनः घटनायाः दृश्यचित्रं निर्माय अन्तर्जालमाध्यमेषु प्रसारितवन्तः। अस्मिन् विषये स्थानीयजनानां मध्ये तीव्रा नाराजगी आसीत्।
दृश्यचित्रस्य प्रसारणानन्तरं वरिष्ठाधिकारिणां निर्देशानुसारम् आरक्षिभिः अन्वेषणम् आरब्धम्। दृश्यचित्रस्य आधारेण आरोपिणां परिचयं निश्चित्य नवीनबाजार-प्रदेशे घेराबन्दी कृता। अस्मिन् अभियाने षट् युवानः निगृहीताः। ते मनोज लालवानी, प्रदीप चौहान, रजत बावनकर, जयंत साहू, चंदू यादव तथा मोहसिन खान इति परिचिताः। आरक्षिभिः सर्वेषां विरुद्धं द्यूतविधेः अन्तर्गतं प्रकरणं पञ्जीकृतम्। आवश्यकविधिकायाः कार्यवाहीं समाप्य सर्वे न्यायिकप्रतिरक्षायै कारागारं प्रेषिताः।
खमतराई-क्षेत्रस्य भनपुरी-प्रदेशे अपि आरक्षिभिः छापामारी कृता।
खमतराई-आरक्षिभिः द्यूतकारिणां विरुद्धम् अभियानं चालितम्। भनपुरी-क्षेत्रे द्यूतस्य सूचना प्राप्य २७ अक्टूबर-दिनाङ्के रात्रौ प्रायः ११:३० वादने शर्मा इन-होटलस्य पृष्ठतः विद्युत्स्तम्भस्य अधः छापामारी कृता। तत्र ताशपत्रैः सह द्यूतक्रीडां कुर्वन्तः नव जनाः हस्तेगृहीताः।
द्यूतकारिभ्यः ७६ सहस्ररूप्यकाणि नगदरूपेण अधिगृहीतानि।
अन्वेषणसमये आरक्षिभिः द्यूतकारिणां स्वामित्वात् ७६,००० रूप्यकाणि नगदरूपेण प्राप्तानि। ततः तस्मिन्नेव रात्रौ सोलापुरीमातृमण्डपस्य समीपे स्थिते अन्यस्मिन् द्यूतस्थले छापामारी कृता। तत्र पञ्च अन्ये आरोपिणः निगृहीताः, तेभ्यः च प्रायः ४,००० रूप्यकाणि अधिगृहीतानि। भनपुरी-क्षेत्रे कृतयोः उभयोः कार्यवाह्योः कुलम् १३ आरोपिणः निगृहीताः। आरक्षिभिः सर्वेषां विरुद्धं द्यूतविधेः अन्येषां च प्रतिबन्धात्मकानां प्रावधानानाम् अन्तर्गतं विधिककार्यवाही कृता।


