रायपुर के भनपुरी इलाके में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि संतान न होने के कारण वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी।A married woman allegedly died by suicide by hanging in Raipur’s Bhanpuri area. She was reportedly distressed for a long time due to not having children.रायपुरनगरस्य भनपुरीक्षेत्रे एका विवाहिता महिला फन्देन आत्मघातं कृतवती। सन्तानाभावात् सा दीर्घकालात् मानसिकरूपेण पीडिता आसीत् इति कथ्यते।
राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित भनपुरी में 26 वर्षीय विवाहिता दुर्गा साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उनकी शादी को पांच वर्ष हो चुके थे और संतान न होने के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रही थीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

भनपुरी में घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।
राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी इलाके में रविवार सुबह 26 वर्षीय एक विवाहित महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही खमतराई पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान 26 वर्षीय दुर्गा साहू के रूप में की गई है। उनका विवाह करीब पांच साल पहले 28 वर्षीय कार्तिक साहू से हुआ था। कार्तिक एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कलेक्शन का कार्य करता है। शुरुआती जांच में पता चला है कि शादी के पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी दंपती की कोई संतान नहीं थी। इसे लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था, जिससे दुर्गा लंबे समय से मानसिक तनाव में रहती थीं।
घर में कोई मौजूद नहीं था, इसी दौरान महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
बताया जा रहा है कि संतान न होने के कारण दुर्गा काफी समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रही थी। रविवार सुबह उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय परिवार का कोई अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दुर्गा की मौत हो चुकी थी।
जांच टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।
घटना की जानकारी मिलते ही खमतराई थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
English
A married woman allegedly died by suicide by hanging in Raipur’s Bhanpuri area. She was reportedly distressed for a long time due to not having children.
A 26-year-old married woman, Durga Sahu, allegedly died by suicide by hanging in Bhanpuri under the Khamtarai police station area of Raipur. She had been married for five years and was reportedly struggling with prolonged mental stress and depression due to not having children. Police have sent the body for a post-mortem examination and launched an investigation into the case.
A 26-year-old married woman allegedly died by suicide by hanging at her home in the Bhanpuri area under Raipur’s Khamtarai police station jurisdiction on Sunday morning. After receiving information about the incident, personnel from Khamtarai Police and the Forensic Science Laboratory (FSL) team reached the spot and examined the scene. The body has been sent for a post-mortem examination, and an investigation is underway.
According to police, the deceased has been identified as 26-year-old Durga Sahu. She had married 28-year-old Kartik Sahu around five years ago. Kartik works in collections for a transport company. Preliminary findings suggest that the couple had no children even after five years of marriage. This reportedly led to frequent disputes within the family, leaving Durga under considerable mental stress.
The woman allegedly took the extreme step when no one else was present at home.
Durga was reportedly struggling with mental stress and depression for a long time due to not having children. On Sunday morning, she allegedly died by suicide by hanging at her home. No other family members were present at the house at the time of the incident. After receiving information, her relatives and nearby residents rushed to the spot, but she had already died.
The investigation team collected crucial evidence from the scene.
After receiving information about the incident, personnel from Khamtarai Police and the FSL team reached the spot and collected relevant evidence from the scene. The police thoroughly inspected the location, completed the inquest formalities, and sent the body for a post-mortem examination. According to police, a case of unnatural death has been registered and an investigation is currently underway. Statements of family members and other concerned persons are being recorded to determine the actual circumstances behind the death. Further action will be taken based on the post-mortem report and the findings of the investigation.
संस्कृत:
रायपुरनगरस्य भनपुरीक्षेत्रे एका विवाहिता महिला फन्देन आत्मघातं कृतवती। सन्तानाभावात् सा दीर्घकालात् मानसिकरूपेण पीडिता आसीत् इति कथ्यते।
राजधानीरायपुरस्य खमतराई-थानाक्षेत्रान्तर्गत-भनपुरीप्रदेशे षड्विंशतिवर्षीया विवाहिता दुर्गा साहू फन्देन आत्मघातं कृतवती। तस्याः विवाहः पञ्चवर्षपूर्वम् अभवत्, सन्तानाभावकारणात् सा दीर्घकालात् मानसिकतनावेन अवसादेन च पीडिता आसीत् इति कथ्यते। पुलिसविभागः शवम् उत्तरपरीक्षणाय प्रेष्य प्रकरणस्य अन्वेषणम् आरब्धवान्।
राजधानीरायपुरस्य खमतराई-थानाक्षेत्रस्य भनपुरीप्रदेशे रविवासरे प्रातःकाले षड्विंशतिवर्षीया एका विवाहिता स्वगृहे फन्देन आत्मघातं कृतवती। घटनायाः सूचना प्राप्तमात्रेण खमतराई-पुलिसविभागस्य तथा न्यायवैज्ञानिकप्रयोगशालायाः (एफएसएल) दलं घटनास्थलं प्राप्य तस्य सूक्ष्मतया निरीक्षणम् अकरोत्। पुलिसविभागः शवम् उत्तरपरीक्षणाय प्रेष्य प्रकरणस्य अन्वेषणम् आरब्धवान्।
पुलिसविभागस्य कथनानुसारं मृतायाः परिचयः षड्विंशतिवर्षीया दुर्गा साहू इति अभवत्। तस्याः विवाहः प्रायः पञ्चवर्षपूर्वं अष्टाविंशतिवर्षीयेन कार्तिक साहू इत्यनेन सह अभवत्। कार्तिकः परिवहनसंस्थायां धनसङ्ग्रहकार्यं करोति। प्रारम्भिकान्वेषणे ज्ञातं यत् विवाहस्य पञ्चवर्षाणि व्यतीतान्यपि दम्पत्योः सन्तानं नासीत्। एतस्मिन् विषये परिवारे प्रायः विवादाः भवन्ति स्म, येन दुर्गा दीर्घकालं मानसिकतनावेन पीडिता आसीत्।
यदा गृहे कोऽपि उपस्थितः नासीत्, तदा सा आत्मघातकं कदम् अकरोत्।
सन्तानाभावकारणात् दुर्गा दीर्घकालात् मानसिकतनावेन अवसादेन च पीडिता आसीत् इति कथ्यते। रविवासरे प्रातःकाले सा स्वगृहे फन्देन आत्मघातं कृतवती। घटनासमये परिवारस्य अन्ये सदस्याः गृहे उपस्थिताः नासन्। घटनायाः सूचना प्राप्ते परिजनाः समीपस्थजनाः च शीघ्रं घटनास्थलं प्राप्तवन्तः, किन्तु तावत् तस्याः मृत्युः अभवत्।।
अन्वेषणदलम् घटनास्थलात् महत्त्वपूर्णानि प्रमाणानि सङ्गृहीतवान्।
घटनायाः सूचना प्राप्तमात्रेण खमतराई-थानापुलिसविभागस्य तथा एफएसएल-दलस्य सदस्याः घटनास्थलं प्राप्य आवश्यकानि प्रमाणानि सङ्गृहीतवन्तः। पुलिसविभागः घटनास्थलस्य सूक्ष्मतया निरीक्षणं कृत्वा पञ्चनामासम्बद्धां प्रक्रियां सम्पाद्य शवम् उत्तरपरीक्षणाय प्रेषितवान्। पुलिसविभागस्य कथनानुसारं सम्प्रति अस्वाभाविकमृत्युसम्बद्धं प्रकरणं पञ्जीकृत्य अन्वेषणं क्रियते। आत्महत्यायाः वास्तविककारणानां ज्ञापनार्थं परिजनानां अन्येषां सम्बन्धितजनानां च कथनानि अभिलेख्यन्ते। उत्तरपरीक्षणप्रतिवेदनस्य अन्वेषणेन प्राप्ततथ्यानां च आधारेण अग्रिमा विधिसम्मता कार्यवाही करिष्यते।


