नारायणपुर में पुलिस कस्टडी से तीन आरोपी फरार, जिला अस्पताल से भागने के बाद शहरभर में तलाश तेज। Three Accused Escape from Police Custody in Narayanpur, City-Wide Search Operation Launched। नारायणपुरे पुलिस-अभिरक्षणात् त्रयः आरोपिताः पलायिताः, नगरव्यापी अन्वेषणाभियानम् आरब्धम्।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए हिरासत में लिए गए तीन आरोपी बीती रात फरार हो गए। घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की पुष्टि नारायणपुर थाना प्रभारी ने करते हुए बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए हिरासत में लिए गए तीन आरोपी बीती रात फरार हो गए। गश्त के दौरान पकड़े गए इन आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत मेडिकल लीगल सर्टिफिकेट (MLC) जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान अस्पताल परिसर में मौका पाकर तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देते हुए फरार हो गए।घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार आरोपियों की तलाश के लिए शहर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
घटना की पुष्टि नारायणपुर थाना प्रभारी ने की है। तीनों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। संभावित ठिकानों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की टीम लगातार जांच कर रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल 112 नंबर अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचना देने की अपील की है।
English
In Chhattisgarh’s Narayanpur district, three accused who were in police custody escaped on Tuesday night, exposing serious concerns over the security arrangements. The incident has been confirmed by the Narayanpur police station in-charge, and an intensive search operation has been launched to trace the absconding accused.
Narayanpur: Three accused escaped from police custody on Tuesday night in Chhattisgarh’s Narayanpur district, raising serious concerns over the security arrangements. The accused had been detained during a patrol and were taken to the district hospital for a Medico-Legal Certificate (MLC) examination as part of the legal procedure. They seized an opportunity inside the hospital premises, outwitted the police personnel, and fled.Following the incident, a major search operation has been launched across the city to trace the absconding accused, with police teams conducting raids at possible hideouts.
The Narayanpur police station in-charge has confirmed the incident. Police teams have intensified the search for the three absconding accused by setting up blockades across the area and strengthening surveillance. Searches are also being carried out at possible hideouts and nearby locations. Police have appealed to the public to remain alert and immediately inform emergency number 112 or the nearest police station if they notice any suspicious person.
संस्कृत
छत्तीसगढ़स्य नारायणपुरजिले पुलिसव्यवस्थां चुनौतीं प्रदर्शयन्तः अभिरक्षणे स्थिताः त्रयः आरोपिताः गतसायं पलायिताः। अस्याः घटनायाः कारणात् पुलिससुरक्षाव्यवस्थायाः विषये प्रश्नाः उत्पन्नाः। नारायणपुर-थानाध्यक्षेन घटनायाः पुष्टिः कृता, तथा पलायितानाम् आरोपितानां अन्वेषणार्थं सघनम् अभियानम् आरब्धम्।
छत्तीसगढ़स्य नारायणपुरजिले पुलिसव्यवस्थां चुनौतीं दत्त्वा अभिरक्षणे स्थिताः त्रयः आरोपिताः गतसायं पलायिताः। गश्तकाले गृहीतान् एतान् आरोपितान् आवश्यकविधिकप्रक्रियायाः अन्तर्गतं चिकित्सकीय-विधिक परीक्षणार्थं (एमएलसी) जिला-चिकित्सालयम् आनीतम् आसीत्। चिकित्सालयपरिसरे अवसरं प्राप्य ते त्रयः पुलिसकर्मिभ्यः चकमा दत्त्वा पलायिताः।घटनानन्तरं पुलिसविभागे हलचलः उत्पन्ना। पलायितानाम् अन्वेषणार्थं नगरे सघनम् अन्वेषणाभियानं प्रवर्तते तथा सम्भावितस्थानेषु पुलिसदलैः अन्वेषणं क्रियते।
घटनायाः पुष्टिः नारायणपुर-थानाध्यक्षेन कृता अस्ति। त्रयाणां पलायितानाम् आरोपितानाम् अन्वेषणार्थं पुलिसदलैः सम्पूर्णक्षेत्रे नाकाबन्दी कृता तथा अन्वेषणाभियानं तीव्रतरं कृतम्। सम्भावितस्थानेषु समीपवर्तीक्षेत्रेषु च निरन्तरं अन्वेषणं क्रियते। पुलिसैः सामान्यजनान् सतर्कान् भवितुम् आहूय अपील् कृता यत् कश्चित् सन्दिग्धः व्यक्तिः दृश्यते चेत् तत्कालं 112 सेवायै अथवा समीपस्थाय पुलिस-थानाय सूचनां दद्युः।


