रतनपुर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई के बाद हंगामा, महिला उपाध्यक्ष को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी.Uproar Erupts in Ratanpur After Action Against Illegal Construction, Woman Vice-President Allegedly Threatened with Death. रतनपुरे अवैधनिर्माणस्य विरुद्धं कार्यवाहीकृते अनन्तरं विवादः, महिला उपाध्यक्षायै गालीप्रदानं कृत्वा प्राणहान्याः धमकी

रतनपुर के दर्रीपारा स्थित दुलहरी तालाब पार शिव मंदिर के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद विवाद का मामला सामने आया है। नगर पालिका रतनपुर की उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद बीनू निराला ने मोहल्ले के चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, चारों लोग उनके घर के पास गली में पहुंचे और उनके साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
घटना के बाद बीनू निराला ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस घटना से परिवार के सदस्य भयभीत हैं। रतनपुर के दर्रीपारा वार्ड क्रमांक 11 की निवासी 32 वर्षीय बीनू निराला नगर पालिका की उपाध्यक्ष हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि मोहल्ले के रीना बाई, कीर्तन बाई, नीतीश कुमार और श्रवण कुमार ने दुलहरी तालाब पार स्थित शिव मंदिर के पास कथित तौर पर अवैध मकान का निर्माण कराया था।
रतनपुर नगर पालिका द्वारा गुरुवार दोपहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। नगर पालिका की उपाध्यक्ष बीनू निराला का आरोप है कि इस कार्रवाई से नाराज होकर चारों आरोपी शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे उनके घर के पास स्थित गली में पहुंच गए।
बीनू निराला के अनुसार, वहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने मकान में तोड़फोड़ करवाने की बात को लेकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पार्षद ने बताया कि इस घटना के बाद से वह और उनके परिवार के सदस्य डरे हुए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
English
A dispute has emerged in Ratanpur following an anti-encroachment drive near the Shiv Temple, located across Dulhari Pond in the Darripara area. Binu Nirala, Vice-President of Ratanpur Municipality and a ward councillor, has accused four local residents of verbally abusing her in obscene language and threatening to kill her. According to her allegation, the incident took place in the lane near her residence.
Following the incident, Binu Nirala expressed concern over her family’s safety, stating that her family members were frightened. The 32-year-old, a resident of Ward No. 11 in Ratanpur’s Darripara area, serves as the Vice-President of the municipal council. In her complaint to the police, she alleged that four local residents — Reena Bai, Kirtan Bai, Nitish Kumar and Shravan Kumar — had constructed a house illegally near the Shiv Temple across Dulhari Pond.
The Ratanpur Municipal Council carried out an anti-encroachment drive on Thursday afternoon. Binu Nirala, the municipal vice-president, alleged that, angered by the action, the four accused arrived in the lane near her residence at around 8 am on Friday.
According to Nirala, the individuals began verbally abusing her while referring to the demolition of the house. When she objected to their behaviour, they allegedly threatened to kill her. The councillor stated that she and her family have been living in fear since the incident. Following her complaint, the police registered a case and initiated an investigation.
संस्कृति
रतनपुरनगरस्य दर्रीपारा-क्षेत्रे दुलहरी-तडागस्य पार्श्वे स्थितस्य शिवमन्दिरस्य समीपे अतिक्रमणनिष्कासनकार्यवाही-अनन्तरं विवादस्य प्रकरणं प्रकाशम् आगतम्। रतनपुरनगरपालिकायाः उपाध्यक्षा तथा वार्डपार्षदा बीनू निराला महोदया मोहल्लायाः चतुर्भिः जनैः विरुद्धम् आरोपं कृतवती। तस्याः कथनानुसारं ते चत्वारः जनाः तस्याः गृहस्य समीपस्थां गलिकाम् आगत्य अश्लीलशब्दैः अपशब्दान् उक्तवन्तः तथा च तां प्राणहान्या मारयितुं धमकीं दत्तवन्तः।
घटनायाः अनन्तरं बीनू निराला महोदया स्वपरिवारस्य सुरक्षां प्रति चिन्तां प्रकटितवती। अस्याः घटनायाः कारणात् परिवारस्य सदस्याः भयभीताः सन्ति इति सा अवदत्। रतनपुरनगरस्य दर्रीपारा-क्षेत्रस्य एकादशतमस्य वार्डस्य निवासिनी द्वात्रिंशतिवर्षीया बीनू निराला नगरपालिकायाः उपाध्यक्षा अस्ति। सा आरक्षकेभ्यः प्रदत्तायां परिवादपत्रिकायां कथितवती यत् मोहल्लायाः रीना बाई, कीर्तन बाई, नीतीश कुमार तथा श्रवण कुमार इत्येते दुलहरी-तडागस्य पार्श्वे स्थितस्य शिवमन्दिरस्य समीपे कथितरूपेण अवैधगृहस्य निर्माणम् अकुर्वन्।
रतनपुरनगरपालिकया गुरुवासरे मध्याह्ने अतिक्रमणनिष्कासनस्य कार्यवाही कृता आसीत्। नगरपालिकायाः उपाध्यक्षा बीनू निराला महोदया आरोपं कृतवती यत् उक्तकार्यवाह्या कुपिताः चत्वारः आरोपिताः शुक्रवासरे प्रातः अष्टवादने तस्याः गृहस्य समीपस्थां गलिकाम् आगतवन्तः।
बीनू निराला-महोदयायाः कथनानुसारं ते गृहस्य विध्वंसविषयं कथयन्तः तया सह दुर्व्यवहारं कृत्वा अश्लीलशब्दान् उक्तवन्तः। यदा सा तेषां व्यवहारस्य विरोधम् अकरोत्, तदा ते तस्यै प्राणहान्याः धमकीम् अददुः इति आरोपः अस्ति। पार्षदा अवदत् यत् घटनायाः अनन्तरं सा तथा तस्याः परिवारजनाः भयभीताः सन्ति। परिवादस्य आधारेण आरक्षकैः प्रकरणं पञ्जीकृत्य अन्वेषणं प्रारब्धम्।


