रायपुर साइबर ठगी: होटल बुकिंग के नाम पर महिला डॉक्टर से 96,689 रुपये की ठगी, QR कोड और OTP बना हथियार।Raipur Cyber Fraud: Woman Doctor Loses ₹96,689 While Booking Hotel Room, Scammers Misuse QR Code and OTP. रायपुरे साइबर-छलः—होटल-कक्षस्य आरक्षणार्थं गता महिला-चिकित्सिका क्यूआर-कोड् तथा ओटीपी-माध्यमेन ९६,६८९ रुप्यकाणि वञ्चिता।
रायपुर में महिला डॉक्टर साइबर ठगी का शिकार, होटल बुकिंग और मेंबरशिप के नाम पर 96,689 रुपये गंवाए।

रायपुर। राजधानी में साइबर अपराध का एक और मामला सामने आया है। साइबर ठग ने होटल की ऑनलाइन बुकिंग और मेंबरशिप कार्ड उपलब्ध कराने का झांसा देकर महिला डॉक्टर को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद ठग ने उनके क्रेडिट कार्ड से 96,689 रुपये की रकम निकाल ली। घटना की जानकारी होने पर महिला डॉक्टर ने मामले की शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आरोपित ने स्वयं को मैरियट होटल का कर्मचारी बताकर महिला डॉक्टर से संपर्क किया और कम कीमत में होटल का कमरा उपलब्ध कराने का झांसा दिया। बातचीत के बाद उसने भुगतान, मेंबरशिप और रिफंड की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर महिला से ओटीपी हासिल कर लिया। इसके बाद आरोपी ने तीन अलग-अलग लेनदेन के जरिए उनके खाते से रकम निकाल ली। बैंक से ट्रांजेक्शन का संदेश आने पर महिला को साइबर ठगी का पता चला। शिकायत के आधार पर विधानसभा पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होटल का संपर्क नंबर खोजते ही आया अनजान शख्स का फोन, ठगी का बना शिकार।
पुलिस के मुताबिक, VIP सिटी सड्डू निवासी डॉक्टर सोनल अग्रवाल को 28 और 29 अगस्त के लिए मैरियट होटल में कमरा आरक्षित कराना था। इसी सिलसिले में उन्होंने 27 अगस्त को गूगल पर होटल का संपर्क नंबर खोजकर फोन किया। कॉल का जवाब नहीं मिलने के कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया।
फोन करने वाले ने खुद को निशांत अग्रवाल बताते हुए मैरियट होटल का कर्मचारी होने का दावा किया। उसने महिला से कहा कि होटल की मेंबरशिप लेने पर उन्हें कम कीमत में कमरा उपलब्ध कराया जा सकता है।
मेंबरशिप के नाम पर भेजा QR कोड, ठगी का रचा गया जाल।
मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने के कारण उस दौरान महिला के फोन पर बैंक से जुड़े लेनदेन के अलर्ट नहीं पहुंचे। कुछ समय बाद बैंक का संदेश आने पर उन्हें पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से बड़ी रकम का भुगतान हो चुका है।
जांच में सामने आया कि महिला के क्रेडिट कार्ड से तीन अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल 96,689 रुपये की रकम निकाली गई। इनमें पहले ट्रांजेक्शन में 4,400 रुपये, दूसरे में 90,489 रुपये और तीसरे लेनदेन में 1,800 रुपये काटे गए।
ठगी की जानकारी मिलने के बाद सोनल अग्रवाल ने आरोपी निशांत अग्रवाल से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन उठाना बंद कर दिया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले में विधानसभा पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
(English)
Woman Doctor in Raipur Falls Victim to Cyber Fraud, Loses ₹96,689 in Hotel Booking and Membership Scam.
Raipur. Another case of cyber fraud has come to light in the capital city. A cyber fraudster allegedly lured a woman doctor with the promise of online hotel booking and providing a membership card. The accused then managed to withdraw ₹96,689 from her credit card. After discovering the fraud, the woman doctor lodged a complaint, following which police have begun investigating the matter.
The accused allegedly contacted the woman doctor claiming to be an employee of Marriott Hotel and offered to arrange a room at a discounted price. He later obtained her OTP on the pretext of completing payment, membership and refund formalities. Using the OTP, the accused carried out three separate transactions and withdrew money from her credit card. The woman realized she had been cheated after receiving a transaction alert from the bank. Following her complaint, Vidhansabha Police registered a case against the holder of the mobile number and launched an investigation.
Stranger Calls After Hotel Number Search, Person Falls Victim to Fraud.
According to the police, Dr. Sonal Agrawal, a resident of VIP City Saddu, wanted to book a room at the Marriott Hotel for August 28 and 29. For this purpose, she searched for the hotel’s contact number on Google and called it on August 27. Shortly after the call went unanswered, she received a call from an unidentified person.
The caller introduced himself as Nishant Agrawal and claimed to be an employee of the Marriott Hotel. He told the woman that she could get a room booked at a lower rate by taking the hotel’s membership.
QR Code Sent in the Name of Membership, Fraud Trap Set.
Due to weak mobile network connectivity, the woman did not receive transaction alerts from the bank at the time. When a bank message arrived later, she discovered that a substantial amount had been debited from her credit card.
The investigation revealed that a total of ₹96,689 was debited from the woman’s credit card through three separate transactions. The first transaction involved ₹4,400, followed by ₹90,489 in the second and ₹1,800 in the third transaction.
After discovering the fraud, Sonal Agrawal tried to contact the accused, Nishant Agrawal, but he stopped answering her calls. With no response, she approached the police and filed a complaint. The Vidhan Sabha police have registered a case against the holder of the concerned mobile number and started an investigation.
( संस्कृत )
रायपुरे महिला वैद्या साइबर-छलस्य शिकाराभवत्, होटल-कक्ष-आरक्षणस्य सदस्यतायाश्च नाम्ना ९६,६८९ रूप्यकाणि अयच्छत्।
रायपुरे ।साइबर-छलस्य एकः नवीनः प्रकरणः प्रकाशं गतः। साइबर-ठकेन ऑनलाइन-होटल-आरक्षणस्य सदस्यता-पत्रस्य च प्रलोभनं दत्त्वा महिला-चिकित्सिका छलिता। ततः ठकेन तस्याः क्रेडिट्-कार्डतः ९६,६८९ रुप्यकाणि अपहृतानि। घटनायाः ज्ञानेन अनन्तरं महिला-चिकित्सिकया पुलिस्-स्थानके शिकायतः कृता, ततः पुलिस्-दलेन प्रकरणस्य अन्वेषणं प्रारब्धम्।
आरोपितः स्वयम् मैरियट्-होटलस्य कर्मचारी इति परिचयं दत्त्वा महिला-चिकित्सिकया सह सम्पर्कं कृतवान् तथा न्यूनमूल्येन होटल-कक्षं प्रदास्यतीति आश्वासनं दत्तवान्। ततः भुगतानस्य, सदस्यतायाः, धनप्रतिदानस्य च प्रक्रियायाः नाम्ना तस्याः ओटीपी-सङ्केतं प्राप्तवान्। तेन ओटीपी-सङ्केतेन त्रिषु पृथक्-व्यवहारेषु धनराशिः अपहृता। बैंक-सन्देशं प्राप्त्वा महिला-चिकित्सिकया वञ्चनायाः ज्ञानं प्राप्तम्। तस्याः शिकायतायाः आधारेण विधानसभा-पुलिस्-दलेन सम्बद्ध-दूरभाष-सङ्ख्यायाः धारकस्य विरुद्धं प्रकरणं पञ्जीकृत्य अन्वेषणं प्रारब्धम्।
होटलस्य दूरभाषसङ्ख्यां अन्विष्य अनामिकस्य पुरुषस्य दूरभाषः प्राप्तः, जनः छलस्य शिकारः अभवत्।
पुलिसानुसारं वीआईपी सिटी सड्डू-निवासिनी वैद्यया सोनल अग्रवालेन २८ तथा २९ अगस्त-दिनयोः मैरियट्-होटले कक्षस्य आरक्षणं कर्तुम् इच्छितम्। तदर्थं सा २७ अगस्त-दिने गूगल्-माध्यमेन होटलस्य दूरभाषसङ्ख्यां अन्विष्य तत्र सम्पर्कम् अकरोत्। दूरभाषस्य उत्तरं न प्राप्ते किञ्चित् समयानन्तरं तस्याः चलदूरभाषे अज्ञातस्य व्यक्तेः दूरभाषः आगतः।
दूरभाषं कृतवान् व्यक्तिः स्वनाम निशान्त अग्रवालः इति उक्त्वा स्वं मैरियट्-होटलस्य कर्मचारी इति परिचितवान्। सः महिलायै अवदत् यत् होटलस्य सदस्यतां स्वीकृत्य सा न्यूनमूल्येन कक्षस्य आरक्षणं कर्तुं शक्नोति।
सदस्यतायाः नाम्ना QR-सङ्केतः प्रेषितः, छलस्य जालं रचितम्।
तस्मिन् समये चलदूरभाष-जालस्य दुर्बलतायाः कारणेन महिलायाः दूरभाषे बैंकसम्बद्धाः व्यवहार-सन्देशाः न प्राप्ताः। किञ्चित् समयानन्तरं बैंकस्य सन्देशं प्राप्त्वा तया ज्ञातं यत् तस्याः क्रेडिट्-कार्डतः महती धनराशिः अपहृता।
अन्वेषणे ज्ञातं यत् महिलायाः क्रेडिट्-कार्डतः त्रिषु पृथक्-पृथक् धनव्यवहारेषु कुलतः ९६,६८९ रूप्यकाणि अपहृतानि। प्रथमव्यवहारे ४,४०० रूप्यकाणि, द्वितीयव्यवहारे ९०,४८९ रूप्यकाणि, तृतीयव्यवहारे च १,८०० रूप्यकाणि कटितानि।
छलस्य ज्ञातत्वानन्तरं सोनल अग्रवालेन आरोपितेन निशान्त अग्रवालेन सह सम्पर्कं कर्तुं प्रयासः कृतः, किन्तु सः दूरभाषस्य उत्तरं दातुं निवृत्तः। ततः सा पुलिस्-स्थानके शिकायतां कृतवती। अस्मिन् विषये विधानसभाक्षेत्रस्य पुलिस्-दलेन सम्बन्धितस्य चलदूरभाष-सङ्ख्याधारकस्य विरुद्धं अपराधः पञ्जीकृतः तथा अन्वेषणं प्रारब्धम्


