बारिश ने खोली सूरजपुर की सड़कों की पोल, गड्ढों से बदहाल हुआ सफर; लोगों में बढ़ा आक्रोश। Rain Exposes Poor Road Conditions in Surajpur, Pothole-Ridden Roads Turn Commute into a Nightmare; Public Anger Grows. वर्षया सूरजपुरस्य मार्गाणां दुर्दशा प्रकाशिता, गर्तैः दुर्गमः अभवत् यात्रामार्गः; जनाक्रोशः वर्धते।

0

सूरजपुर जिले में बारिश ने सड़कों की बदहाली को और उजागर कर दिया है। हाईवे से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई सड़कें जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। जलभराव के कारण इन गड्ढों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो रहा है, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़कों के चलते लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। सड़क मरम्मत में हो रही देरी और प्रशासन की कथित अनदेखी से नाराज स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों ने चक्काजाम कर विरोध जताने का निर्णय लिया है।

सूरजपुर। गांवों से लेकर शहरों तक बेहतर सड़क और कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच जिले की बदहाल सड़कें एक अलग तस्वीर पेश कर रही हैं। हाईवे से लेकर ग्रामीण मार्गों तक कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बारिश के बाद हालात और भी गंभीर हो गए हैं। कई जगह जलभराव के कारण सड़क और गड्ढों के बीच अंतर करना मुश्किल हो गया है।

जर्जर सड़कों पर आवाजाही लोगों की मजबूरी बन गई है। खराब मार्गों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। सड़क मरम्मत और रखरखाव को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर आए दिन चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन की स्थिति बन रही है, जिससे कई बार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की चुनौती भी सामने आ रही है।

ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालत और भी चिंताजनक बनी हुई है। जर्जर मार्गों के कारण ग्रामीणों को गांव से मुख्य सड़क तक पहुंचने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद गुणवत्ता की नियमित निगरानी नहीं होने और समय पर मरम्मत न किए जाने से सड़कें जल्द ही खराब होने लगती हैं। लोगों का आरोप है कि विभागीय स्तर पर बरती जा रही लापरवाही का सीधा असर आम जनता की आवाजाही और सुरक्षा पर पड़ रहा है।

लगातार हादसों के बावजूद प्रशासन की नहीं टूटी नींद, बदहाल सड़कों को लेकर बढ़ी नाराजगी।

सूरजपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। हालांकि प्रत्येक हादसे के लिए केवल खराब सड़कों को जिम्मेदार मानना उचित नहीं होगा, लेकिन जगह-जगह मौजूद गड्ढे और जर्जर मार्ग दुर्घटनाओं की आशंका को निश्चित रूप से बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की बुनियादी जरूरत हैं। ऐसे में जब प्रमुख मार्ग ही गड्ढों से भरे हों, तो सड़क और विकास से जुड़े सरकारी दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

बदहाल सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रशासन से जवाब और सुधार की मांग।

सूरजपुर निवासी रमेश साहू ने बताया कि जर्जर सड़कों के कारण रोजमर्रा के आवागमन में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए सफर जोखिम भरा हो गया है। सड़क पर अचानक सामने आने वाले गड्ढों से बचने के प्रयास में कई बार वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

व्यापारी संजय गुप्ता ने कहा कि बदहाल सड़कों का असर अब व्यापारिक गतिविधियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जर्जर मार्गों के कारण सामान की ढुलाई में अधिक समय लग रहा है, वहीं परिवहन लागत भी बढ़ गई है। उनका आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई के बजाय सिर्फ मरम्मत का आश्वासन दिया जा रहा है।

ग्रामीण महिला माया देवी ने बताया कि गांव की जर्जर सड़कें परिवारों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना मुश्किल हो जाता है। बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ और जलभराव की वजह से स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचना भी चुनौती बन जाता है।

( English )

In Surajpur district, the monsoon has further exposed the poor condition of roads. From highways to rural areas, several stretches have turned into pothole-ridden tracks, with rainwater making the deep potholes difficult to spot. Commuters are facing serious difficulties, while the risk of accidents has increased significantly. Growing frustration over damaged roads and the alleged administrative inaction has triggered anger among local residents. With no timely repair work, people are now being forced to resort to road blockades in protest.

Surajpur: While the government has repeatedly emphasized expanding road networks and improving connectivity from villages to urban areas, the poor condition of roads in Surajpur district presents a contrasting picture. Large potholes have appeared at several places, from highways to rural roads, creating serious difficulties for pedestrians and motorists. The situation has worsened after the rains, with waterlogging making it difficult to distinguish between the road surface and deep potholes at many locations.

Travelling on damaged roads has become a compulsion for residents. The deteriorating condition of the roads has also increased the risk of accidents. Growing public dissatisfaction over delayed repairs and inadequate maintenance has led to repeated protests and road blockades. Such demonstrations have, on several occasions, created challenges for maintaining law and order in the area.

The situation is even more serious in rural areas, where damaged roads are making it difficult for residents to reach the main routes from their villages. Locals allege that inadequate quality monitoring after road construction and delays in repair work cause roads to deteriorate within a short period. According to residents, the alleged negligence of the concerned departments is ultimately creating difficulties for the general public and affecting safe transportation.

Accidents Continue, Yet Administration Remains Unresponsive; Anger Over Poor Roads Grows.

Road accidents in Surajpur district continue to raise concerns among residents. While it would not be appropriate to attribute every accident solely to poor road conditions, damaged stretches and potholes are certainly increasing the risk of mishaps. Locals point out that roads are not merely a means of transportation but also a fundamental pillar of regional development. With several important routes riddled with potholes, questions over claims of infrastructure and development are bound to arise.

Public Outrage Mounts Over Poor Road Conditions, People Demand Answers and Immediate Repairs.

Surajpur resident Ramesh Sahu said that deteriorating roads have made daily commuting increasingly difficult. Travelling on two-wheelers has become particularly risky. Sudden potholes often force riders to make sharp manoeuvres, which can lead to loss of control and increase the chances of accidents.

Businessman Sanjay Gupta said that the deteriorating road conditions are now having a visible impact on local trade as well. Damaged roads are increasing both the time required for transporting goods and overall transportation costs. He alleged that despite the issue persisting for a long time, the concerned departments have so far offered assurances of repairs rather than taking concrete action.

Rural resident Maya Devi said that the poor condition of the village road has become a major problem for local families. Taking children, elderly people and patients to hospitals for treatment has become particularly difficult. During the rainy season, mud and waterlogging make the situation even worse, making timely access to medical care a serious challenge during emergencies.

( संस्कृत )

सूरजपुरजनपदे वर्षाकाले मार्गाणां दुर्दशा अधिकं प्रकाशिता अभवत्। राजमार्गेभ्यः आरभ्य ग्रामीणक्षेत्रपर्यन्तं बहवः मार्गाः विशालैः गर्तैः युक्ताः अभवन्। वर्षाजलेन गर्तानां स्पष्टदर्शनमपि कठिनं जातम्, येन वाहनचालकाः यात्रायां महतीं कठिनतां अनुभवन्ति। जीर्णमार्गैः दुर्घटनानां सम्भावना अपि निरन्तरं वर्धते। मार्गमरम्मतौ विलम्बेन प्रशासनस्य उपेक्षया च स्थानीयजनानां रोषः वर्धमानः अस्ति। समस्यायाः शीघ्रं समाधानं न भवति चेत् जनाः मार्गावरोधं कृत्वा विरोधं प्रदर्शयितुं बाध्याः भवन्ति।

सूरजपुरम्। ग्रामेभ्यः नगरपर्यन्तं मार्गजालस्य विस्तारस्य उत्तमसम्पर्कसुविधायाः च विषये शासनेन क्रियमाणानां दावानां मध्ये सूरजपुरजनपदस्य दुर्दशाग्रस्ताः मार्गाः भिन्नं चित्रं दर्शयन्ति। राजमार्गेभ्यः आरभ्य ग्रामीणमार्गपर्यन्तं बहुषु स्थानेषु विशालाः गर्ताः निर्मिताः सन्ति, ये पथिकानां वाहनचालकानां च कृते महतीं समस्यां जनयन्ति। वर्षायाः अनन्तरं स्थितिः अधिकं गम्भीरा अभवत्। अनेकस्थलेषु जलपूरणस्य कारणेन मार्गस्य गर्तानां च भेदः अपि कर्तुं कठिनं जातम्।

जीर्णशीर्णेषु मार्गेषु यात्रा जनानां विवशता अभवत्। मार्गाणां दुर्दशया दुर्घटनानां सम्भावना अपि निरन्तरं वर्धते। मार्गमरम्मतस्य अनुरक्षणस्य च विषये स्थानीयजनानां असन्तोषः वर्धमानः अस्ति। समस्यायाः स्थायिसमाधानस्य मागार्थं पुनः पुनः मार्गावरोधाः विरोधप्रदर्शनानि च भवन्ति, येन कदाचित् क्षेत्रे कानूनव्यवस्थायाः स्थितिः अपि चुनौतीपूर्णा भवति।

ग्रामीणक्षेत्रेषु मार्गाणां स्थितिः अधिकं चिन्ताजनका वर्तते। जीर्णशीर्णमार्गाणां कारणेन ग्रामेभ्यः मुख्यमार्गं प्रति गन्तुमपि ग्रामीणानां महती कठिनता भवति। स्थानीयजनानां कथनमस्ति यत् मार्गनिर्माणानन्तरं गुणवत्तायाः सम्यक् निरीक्षणस्य अभावेन समये च मरम्मतकार्यं न क्रियमाणत्वेन मार्गाः अल्पकाले एव क्षतिग्रस्ताः भवन्ति। सम्बन्धितविभागीयाधिकारिणां कथित-उदासीनतायाः परिणामं सामान्यजनाः एव वहन्ति तथा तेषां सुरक्षितयात्रायां बाधा उत्पद्यते।

दुर्घटनानां निरन्तरघटनायामपि प्रशासनं न जागरितम्, दुर्दशाग्रस्तमार्गैः जनरोषः वर्धते।

सूरजूरजनपदे मार्गदुर्घटनानां घटनाः निरन्तरं चिन्तां जनयन्ति। यद्यपि प्रत्येकस्य दुर्घटनायाः कृते केवलं मार्गस्य दुर्दशां कारणरूपेण निर्देष्टुं न शक्यते, तथापि स्थानस्थानस्थिताः गर्ताः जीर्णमार्गाश्च दुर्घटनायाः सम्भावनां निश्चितरूपेण वर्धयन्ति। स्थानीयजनाः कथयन्ति यत् मार्गाः केवलं यातायातस्य साधनं न, अपि तु क्षेत्रस्य विकासस्य आधारभूतसोपानम् अपि सन्ति। अतः यदा प्रमुखमार्गाः एव गर्तैः परिपूर्णाः भवन्ति, तदा आधारभूतविकाससम्बद्धानां शासकीयदावानां विषये प्रश्नाः उत्पद्यन्ते।

दुर्दशाग्रस्तमार्गेषु जनरोषः प्रकटितः, प्रशासनात् उत्तरं मार्गसुधारं च जनानां मागः।

सूरजपुरनिवासी रमेशसाहुः अवदत् यत् जीर्णमार्गाणां कारणेन नित्ययात्रायां जनाः बहूनि कष्टानि अनुभवन्ति। विशेषतः द्विचक्रिकावाहनैः यात्रा अधिकं जोखिमपूर्णा जाता अस्ति। मार्गेषु अकस्मात् दृश्यन्ते गर्ताः परिहर्तुं यत्ने वाहनचालकानां वाहनानि कदाचित् नियन्त्रणात् बहिः गच्छन्ति, येन दुर्घटनायाः सम्भावना वर्धते।

वणिक् संजयगुप्तः अवदत् यत् दुर्दशाग्रस्तमार्गाणां प्रभावः अधुना व्यापारिककार्येष्वपि स्पष्टतया दृश्यते। जीर्णमार्गैः वस्तूनां परिवहने अधिकः समयः व्ययः च वर्धितौ स्तः। तेन उक्तं यत् समस्या दीर्घकालात् वर्तते, तथापि सम्बन्धितविभागैः ठोसकार्यवाहीं कृत्वा समाधानस्य स्थाने केवलं मार्गमरम्मतस्य आश्वासनमेव दीयते।

ग्रामीणमहिला मायादेवी अवदत् यत् ग्रामस्य जीर्णमार्गाः स्थानीयपरिवाराणां कृते महतीं समस्यां जनयन्ति। विशेषतः बालकानां वृद्धानां रोगिणां च चिकित्सार्थं चिकित्सालयं प्रति नयनं अत्यन्तं कठिनं भवति। वर्षाकाले पङ्केन जलपूरणेन च समस्या अधिकं गम्भीरा भवति, येन आपत्काले समये चिकित्सालयं प्राप्तुमपि महती कठिनता भवति।

Advertisement

Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed