जोरावर टैंक से मजबूत होंगे भारत-बेल्जियम संबंध, पीएम मोदी ने MoU साइन होने के बाद जताई खुशी। Zorawar Tank Deal to Strengthen India-Belgium Ties, PM Modi Hails MoU Signing. ‘जोरावर’ रणयानसम्झौतेन भारत-बेल्जियमयोः सम्बन्धाः सुदृढाः भविष्यन्ति, मोदिना MoU-हस्ताक्षरानन्तरं हर्षः प्रकटितः।
भारत और बेल्जियम के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बनी। साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा सहयोग दोनों देशों के संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के हर रूप को जड़ से समाप्त करना भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता है।

भारत और बेल्जियम का रिश्ता।
नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर की मौजूदगी में भारत और बेल्जियम के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, स्वच्छ ऊर्जा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि पिछली तिमाही में भारत की विकास दर 7.8 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए भरोसे और नए अवसरों का आधार बन रही है। वहीं, बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि भारत और ब्रसेल्स के बीच संबंध अब पहले से अधिक व्यापक और रणनीतिक रूप ले रहे हैं।
जोरावर टैंक से भारत-बेल्जियम की दोस्ती को मिलेगी नई मजबूती: पीएम मोदी।
भारत और बेल्जियम के बीच रक्षा सहयोग के बीच मोदी ने खास तौर पर जोरावर टैंक परियोजना का जिक्र किया और कहा कि दोनों देश इस परियोजना पर मिलकर काम कर रहे हैं और इससे दोनों देशों का रिश्ता और मजबूत होगा। पीएम मोदी ने इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र में सहयोग का दायरा और बढ़ाने पर भी जोर दिया। बता दें कि भारत लगातार अपने रक्षा उत्पादन को मजबूत करने के लिए विदेशी तकनीक और घरेलू क्षमता के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दे रहा है और ऐसे में बेल्जियम के साथ रक्षा तकनीक और औद्योगिक सहयोग काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।
आतंकवाद के हर रूप का जड़ से सफाया हमारा संकल्प: पीएम मोदी।
भारत और बेल्जियम के बीच आज कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इसके बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा सहयोग भारत-बेल्जियम संबंधों का अहम आधार है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के हर रूप को जड़ से समाप्त करना दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता है।
ईरान-यूक्रेन युद्ध पर पीएम मोदी ने रखी अपनी बात, शांति को लेकर दिया संदेश।
पीएम मोदी ने वैश्विक संघर्षों को लेकर भारत की लंबे समय से कायम नीति को दोहराया। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दुनिया इस वक्त तीन बड़े संघर्षों की चुनौती से जूझ रही है।
(English)
India and Belgium reached several important agreements aimed at strengthening bilateral ties. Addressing a joint press conference, Prime Minister Narendra Modi said that defence and security cooperation remains a key pillar of relations between the two countries. He reaffirmed India’s commitment to eliminating terrorism in all its forms.
Several important agreements were signed in the presence of Prime Minister Narendra Modi and Belgian Prime Minister Bart De Wever at Hyderabad House in New Delhi on Thursday. India and Belgium agreed to significantly expand cooperation in trade, defence, critical minerals, clean energy and technology.
Addressing the media, PM Modi said that India recorded a growth rate of 7.8% in the previous quarter. He underlined that India’s economic progress is creating confidence and new opportunities for the world. Belgian Prime Minister Bart De Wever described the India-EU Free Trade Agreement as a major achievement and said that New Delhi and Brussels are building a relationship that is broader and more strategic than ever before.
Zorawar Tank to Give a New Boost to India-Belgium Ties: PM Modi.
Amid growing defence cooperation between India and Belgium, PM Modi specifically highlighted the Zorawar tank project. He said that the two countries are working together on the project, which could further strengthen bilateral ties. PM Modi also stressed the need to expand the scope of cooperation in the defence sector.
India has been consistently focusing on better coordination between foreign technology and domestic capabilities to strengthen its defence production. In this context, defence technology and industrial cooperation with Belgium could prove to be particularly significant.
Eradicating Terrorism in All Its Forms Is Our Commitment: PM Modi.
India and Belgium signed several important agreements today, following which the prime ministers of both countries addressed a joint press conference. PM Modi said that defence and security cooperation is a key pillar of India-Belgium relations. He stressed that eliminating terrorism in all its forms remains a shared commitment of both nations.
PM Modi Speaks on Iran-Ukraine War, Shares Message on Peace.
PM Modi reiterated India’s long-standing approach towards global conflicts. His remarks came at a crucial time when the world is currently facing the challenge of three major conflicts.
(संस्कृत)
भारत-बेल्जियमयोः मध्ये परस्परसम्बन्धानां सुदृढीकरणाय अनेकाः महत्त्वपूर्णाः सन्धयः सम्पन्नाः। संयुक्तवार्ताहरसम्मेलने प्रधानमन्त्री नरेन्द्रमोदी उक्तवान् यत् रक्षासुरक्षयोः सहकार्यं द्वयोः देशयोः सम्बन्धानां प्रमुखः स्तम्भः अस्ति। सः अवदत् यत् सर्वप्रकारस्य आतङ्कवादस्य मूलतः उन्मूलनं भारतस्य दृढा प्रतिबद्धता अस्ति।
गुरुवासरे नवदिल्ल्यां हैदराबाद-भवने प्रधानमन्त्री नरेन्द्रमोदिनः बेल्जियमदेशस्य प्रधानमन्त्री बार्ट् डी वेवरस्य च उपस्थितौ भारत-बेल्जियमयोः मध्ये अनेकाः महत्त्वपूर्णाः समझौताः सम्पन्नाः। उभौ देशौ व्यापारस्य, रक्षायाः, महत्त्वपूर्णखनिजाणां, स्वच्छशक्तेः तथा प्रौद्योगिक्याः क्षेत्रेषु सहयोगं व्यापकतया वर्धयितुं सहमतौ अभवताम्।
माध्यमानां समक्षं वक्तव्यं ददन् प्रधानमन्त्री मोदी अवदत् यत् गतस्य त्रैमासिकस्य भारतस्य आर्थिकवृद्धिदरः ७.८ प्रतिशतं आसीत्। सः उक्तवान् यत् भारतस्य आर्थिकप्रगतिः विश्वस्य कृते विश्वासस्य नूतनावसराणां च आधारं भवति। बेल्जियमस्य प्रधानमन्त्री बार्ट् डी वेवरः भारत-यूरोपीय-सङ्घयोः मुक्तव्यापारसम्झौतं महत्त्वपूर्णां उपलब्धिं वर्णितवान्। सः अवदत् यत् नवदिल्ल्याः ब्रसेल्स्-नगरस्य च सम्बन्धाः पूर्वापेक्षया अधिकं व्यापकाः रणनीतिकाश्च भवन्ति।
‘जोरावर’ रणयानं भारत-बेल्जियमयोः सम्बन्धान् सुदृढं करिष्यति: प्रधानमन्त्री मोदी।
भारत-बेल्जियमयोः वर्धमाने रक्षासहकार्ये प्रधानमन्त्री नरेन्द्रमोदी विशेषरूपेण ‘जोरावर’ रणयान-परियोजनायाः उल्लेखं कृतवान्। सः अवदत् यत् उभौ देशौ अस्यां परियोजनायां संयुक्तरूपेण कार्यं कुर्वन्तौ स्तः, येन द्वयोः देशयोः सम्बन्धाः अधिकं सुदृढाः भविष्यन्ति। प्रधानमन्त्री मोदी रक्षाक्षेत्रे सहकार्यस्य विस्तारस्य आवश्यकतायामपि बलं दत्तवान्।भारतं स्वस्य रक्षाउत्पादनक्षमतां सुदृढीकर्तुं विदेशीयप्रौद्योगिक्याः स्वदेशीयक्षमतायाः च मध्ये उत्तमसमन्वयस्य दिशि निरन्तरं प्रयत्नशीलम् अस्ति। अतः बेल्जियमेन सह रक्षाप्रौद्योगिक्याः औद्योगिकसहकार्यस्य च विस्तारः भारतस्य कृते अत्यन्तं महत्त्वपूर्णः भवितुम् अर्हति।
सर्वप्रकारस्य आतङ्कवादस्य मूलतः उन्मूलनं अस्माकं संकल्पः: प्रधानमन्त्री मोदी।
भारत-बेल्जियमयोः मध्ये अद्य अनेकाः महत्त्वपूर्णाः समझौताः सम्पन्नाः। ततः अनन्तरं उभयोः देशयोः प्रधानमन्त्री संयुक्तवार्ताहरसम्मेलनं सम्बोधितवन्तौ। प्रधानमन्त्री नरेन्द्रमोदी उक्तवान् यत् रक्षासुरक्षयोः सहकार्यं भारत-बेल्जियमयोः सम्बन्धानां प्रमुखः स्तम्भः अस्ति। सः अवदत् यत् सर्वप्रकारस्य आतङ्कवादस्य मूलतः उन्मूलनं उभयोः देशयोः साझा प्रतिबद्धता अस्ति।
ईरान-यूक्रेनयोः युद्धविषये प्रधानमन्त्री मोदी उक्तवान्, शान्तेः सन्देशं च दत्तवान्।
प्रधानमन्त्री मोदी वैश्विक-सङ्घर्षान् प्रति भारतस्य दीर्घकालीनां नीतिं पुनः स्पष्टवान्। तस्य एतत् वक्तव्यं तस्मिन् महत्त्वपूर्णे समये अभवत्, यदा सम्प्रति विश्वं त्रयाणां प्रमुख-सङ्घर्षाणां चुनौतीं सम्मुखीकरोति।


