राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता हासी देवी के सम्मान में जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का.President Droupadi Murmu Releases ₹200 Commemorative Coin in Honour of Mata Hasi Devi. राष्ट्रपतिः द्रौपदी मुर्मू माता हासिदेव्याः सम्मानार्थं २०० रूप्यकाणां स्मारक-मुद्रां विमोचितवती।

0

स्मारक सिक्के के अनावरण के बाद श्रद्धालुओं और सिक्का संग्रहकर्ताओं के लिए इसे बुक करने की सुविधा उपलब्ध होगी। इच्छुक लोग शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से सिक्के की बुकिंग कर सकेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में पूज्य माता साहिब हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित रहे।

पूज्य शदाणी दरबार, रायपुर की पांचवीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से यह विशेष स्मारक सिक्का जारी किया गया है। यह सिक्का माता साहिब हासी देवी के आध्यात्मिक योगदान और उनकी स्मृति को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सिंधी समाज की महान विभूति के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी किया जाना पूरे समाज के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर रहा। यह पहल देश-विदेश में निवास करने वाले करोड़ों सिंधी समुदाय के लोगों के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है।

स्मारक सिक्के के अनावरण के बाद श्रद्धालुओं और सिक्का संग्रह करने के शौकीनों को इसकी बुकिंग की सुविधा मिलेगी। इच्छुक लोग शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से इस विशेष सिक्के को बुक करा सकेंगे।

महान विचारों और आदर्शों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने की पहल.

भारत सरकार द्वारा जारी इस विशेष स्मारक सिक्के पर पूज्य माता हासी देवी जी की छवि उकेरी गई है। सिक्के के दूसरी ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग अंकित है। इस स्मारक सिक्के के जरिए माता हासी देवी जी के जीवन, उनके विचारों और आध्यात्मिक योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की पहल की गई है।

कार्यक्रम की शुरुआत में पूज्य शदाणी दरबार, रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी ने स्वागत उद्बोधन दिया और उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

इस गरिमामय समारोह में राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम में मुख्य सचिव विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम और राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना समेत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसके अलावा, पूज्य शदाणी दरबार के सदस्यों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों और सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने भी समारोह में सहभागिता की।

English

Following the unveiling of the commemorative coin, devotees and coin collectors will be able to book it through various units of Shadani Darbar.

President Droupadi Murmu today released a ₹200 commemorative coin in honour of revered Mata Sahib Hasi Devi at Chhattisgarh Mandapam in Lok Bhavan. Chhattisgarh Governor Ramen Deka and Chief Minister Vishnu Deo Sai were also present on the occasion.

The commemorative coin has been issued by the Ministry of Finance, Government of India, to mark the 200th birth anniversary of Mata Sahib Hasi Devi, the fifth spiritual head of the revered Shadani Darbar in Raipur. The initiative recognises her spiritual legacy and pays tribute to her enduring memory.

The release of a commemorative coin in honour of a distinguished figure from the Sindhi community marked a historic and proud moment for the community. The initiative is a matter of great pride for millions of Sindhi people living in India and across the world.

Following the unveiling of the commemorative coin, devotees and coin collectors will be able to book it through various units of Shadani Darbar.

An Initiative to Pass on Noble Thoughts and Ideals to Future Generations.

The special commemorative coin issued by the Government of India features an image of revered Mata Hasi Devi Ji. The other side of the coin bears the Lion Capital of Ashoka and the denomination of ₹200.

The coin aims to preserve and pass on Mata Hasi Devi Ji’s life, thoughts and spiritual contributions to future generations.

At the event, Sant Dr. Yudhishthir Lal Ji, the spiritual head of Shadani Darbar in Raipur, delivered the welcome address and greeted the dignitaries present.

The dignified ceremony was attended by Rani Deka Kakoti, First Lady of Chhattisgarh; Member of Parliament Brijmohan Agrawal; and MLAs Purandar Mishra, Sunil Soni and Motilal Sahu.

Senior officials, including Chief Secretary Vikasheel, Director General of Police Arun Dev Gautam and Governor’s Secretary Dr. C.R. Prasanna, were also present. Members of the revered Shadani Darbar, along with public representatives from across the country and representatives of the Sindhi community, attended the event.

संस्कृति

स्मारक-मुद्रायाः अनावरणानन्तरं श्रद्धालवः तथा मुद्रासंग्राहकाः शदाणी-दरबारस्य विभिन्न-एककानां माध्यमेन तस्याः आरक्षणं कर्तुं शक्ष्यन्ति।

अद्य राष्ट्रपतिना द्रौपदी मुर्मूवर्यया लोकभवने स्थिते छत्तीसगढ-मण्डपे पूजनीयायाः माता साहिब हासिदेव्याः सम्मानार्थं २००-रूप्यकाणां स्मारकमुद्रा विमोचिता। अस्मिन् अवसरे छत्तीसगढस्य राज्यपालः रमेन् डेका तथा मुख्यमन्त्री विष्णुदेव सायः अपि उपस्थितौ आस्ताम्।

रायपुर-नगरस्य पूजनीयस्य शदाणी-दरबारस्य पञ्चमपीठाधीशायाः माता साहिब हासिदेव्याः द्विशततम-जन्मजयन्त्याः उपलक्ष्ये भारतसर्वकारस्य वित्तमन्त्रालयेन एषा विशेषा स्मारकमुद्रा विमोचिता। एषा पहल माता साहिब हासिदेव्याः आध्यात्मिकयोगदानस्य स्मरणं कृत्वा तस्याः गौरवपूर्णायाः परम्परायाः सम्मानं करोति।

सिन्धी-समाजस्य महान्-विभूतेः सम्मानार्थं स्मारकमुद्रायाः विमोचनं समाजस्य कृते ऐतिहासिकः गौरवपूर्णश्च अवसरः आसीत्। एषः अवसरः भारतदेशे विदेशेषु च निवसतां कोटिशः सिन्धी-जनानां कृते गौरवस्य विषयः अस्ति।

स्मारकमुद्रायाः अनावरणानन्तरं श्रद्धालवः तथा मुद्रासंग्रहकर्तारः शदाणी-दरबारस्य विभिन्न-एककानां माध्यमेन अस्याः मुद्रायाः आरक्षणं कर्तुं शक्नुवन्ति।

महान्-विचाराणाम् आदर्शानां च भावि-पीढीभ्यः प्रसारणस्य प्रयासः

भारतसर्वकारेण विमोचितायां अस्यां विशेष-स्मारकमुद्रायां पूजनीयायाः माता हासिदेव्याः प्रतिमा अङ्किता अस्ति। मुद्रायाः अपरस्मिन् पार्श्वे अशोकस्तम्भस्य सिंहशीर्षं तथा २००-रूप्यकाणां मूल्यवर्गः अङ्कितः अस्ति।

अस्याः स्मारकमुद्रायाः माध्यमेन माता हासिदेव्याः जीवनं, विचाराः, आध्यात्मिकं योगदानं च भावि-पीढीभ्यः प्रापयितुं प्रयासः कृतः अस्ति।

कार्यक्रमे रायपुर-नगरस्य पूजनीय-शदाणी-दरबारस्य पीठाधीशः सन्तः डॉ. युधिष्ठिर लाल-महोदयः स्वागतभाषणं दत्तवान् तथा उपस्थितान् अतिथीन् स्वागतम् अकरोत्।

अस्मिन् गरिमामये कार्यक्रमे छत्तीसगढस्य प्रथममहिला राणी डेका काकोटी, सांसदः बृजमोहन अग्रवालः तथा विधायकाः पुरन्दर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू च उपस्थिताः आसन्।

मुख्यसचिवः विकासशीलः, पुलिसमहानिदेशकः अरुण देव गौतमः, राज्यपालस्य सचिवः डॉ. सी. आर. प्रसन्नः च सहिताः वरिष्ठाः प्रशासनिकाः अधिकारिणः अपि कार्यक्रमे उपस्थिताः आसन्।

तदतिरिक्तं पूजनीय-शदाणी-दरबारस्य सदस्याः, देशस्य विभिन्नेभ्यः प्रदेशेभ्यः आगताः जनप्रतिनिधयः तथा सिन्धी-समाजस्य प्रतिनिधयः अपि अस्मिन् समारोहे भागं गृहीतवन्तः।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed