करवाचौथ पर पति-पत्नी के बीच बढ़ा विवाद, शक के चलते पत्नी ने लगाई फांसी, पति ने भी की आत्महत्या.Karwa Chauth Dispute Turns Tragic: Wife Dies by Suicide Over Suspicion of Husband’s Affair, Husband Also Takes His Life. करवाचतुर्थ्यां दम्पत्योः विवादः दुःखान्तः, पत्युः परस्त्रीसम्बन्धे सन्देहेन पत्नी आत्महत्यां कृतवती, पतिरपि जीवनं त्यक्तवान्।

0

भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवाचौथ की रात पति-पत्नी की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। घटना खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खजूरी सड़क थाना प्रभारी एसआई राजेंद्र सोलंकी के मुताबिक, 24 वर्षीय शिवानी अहिरवार की शादी करीब पांच साल पहले सूरज उर्फ गुल्ला अहिरवार से हुई थी। सूरज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। दंपती की कोई संतान नहीं थी। परिवार में सूरज की मां और दादी भी साथ रहती थीं।

चांद के दीदार के बाद घर से बाहर जाने को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद.

शिवानी ने पति की लंबी आयु की कामना के साथ करवाचौथ का व्रत रखा था। रात करीब 10 बजे दंपती ने विधि-विधान से पूजा की और चंद्रमा के दर्शन कर व्रत पूरा किया। इसके कुछ देर बाद सूरज ने दोस्तों से मिलने के लिए बाहर जाने की बात कही। उसने बताया कि उसके दोस्त बुला रहे हैं, लेकिन शिवानी ने उसे घर से बाहर जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की जानकारी सामने आई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शिवानी को संदेह था कि सूरज किसी दूसरी महिला से मिलने जा रहा है। उसने पति से यह भी कहा कि उसने अभी तक भोजन नहीं किया है और उसके वापस लौटने के बाद ही खाना खाएगी। हालांकि, पत्नी की बातों को नजरअंदाज करते हुए सूरज घर से बाहर चला गया।

घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला पत्नी का शव, कुछ देर बाद पति ने भी की आत्महत्या.

रात करीब ढाई बजे सूरज घर वापस लौटा और कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शिवानी के दरवाजा नहीं खोलने पर सूरज ने अपनी मां और दादी की मदद से दरवाजा खोलने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद छत की चादर हटाकर अंदर झांका गया, जहां शिवानी साड़ी से बने फंदे पर लटकी हुई मिली।

शिवानी का शव मिलने के कुछ समय बाद सूरज भी घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से दुपट्टे के सहारे फंदे पर उसका शव लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सभी पहलुओं की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही दंपती की मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

English

A tragic incident involving the suicide of a married couple on Karwa Chauth night has been reported from Barkheda Bondar village in Bhopal’s Khajuri Sadak area. Police have registered an accidental death case and initiated an investigation.

According to Khajuri Sadak police station in-charge SI Rajendra Solanki, 24-year-old Shivani Ahirwar married Suraj alias Gulla Ahirwar five years ago. Suraj worked as a daily-wage labourer. The couple had no children, and Suraj’s mother and grandmother also lived with them.

Dispute Erupts Between Couple Over Going Out After Moon Sighting

Shivani had observed the Karwa Chauth fast, praying for her husband’s long life. Around 10 pm, the couple performed the rituals and sighted the moon. Shortly afterward, Suraj said that his friends were calling him and that he wanted to meet them. However, Shivani objected to him going out, reportedly leading to an argument between the couple.

According to local residents, Shivani suspected that Suraj was going to meet another woman. She also told him that she had not eaten anything and would have her meal only after he returned. Despite her concerns, Suraj left the house.

Wife Found Hanging Inside Room, Husband Also Dies by Suicide Shortly Afterwards.

Suraj returned home at around 2:30 am and knocked on the room’s door, but there was no response from inside. When Shivani did not open the door, he sought help from his mother and grandmother to get it open, but their efforts were unsuccessful. They then removed a sheet from the roof to look inside and found Shivani hanging from a noose made of a saree.

Some time after Shivani was found dead, Suraj also went missing from the house. When family members began searching for him, they found his body hanging from a tree with a dupatta, around 100 metres away from the house. Police reached the spot and sent both bodies for post-mortem examination.

According to police officials, statements from family members will be recorded as part of the investigation. The exact circumstances behind the couple’s deaths will become clearer after examining all aspects of the case and receiving the post-mortem reports.

संस्कृति

भोपालनगरस्य खजूरीसड़कक्षेत्रे बरखेड़ा-बोंदरग्रामे करवाचौथ-पर्वणः रात्रौ दम्पत्योः आत्महत्यायाः दुःखदः प्रसङ्गः प्रकाशम् आगतः। पुलिसप्रशासनेन मर्गप्रकरणं पञ्जीकृत्य अन्वेषणं प्रारब्धम्।

खजूरीसड़क-थानाप्रभारी उपनिरीक्षकः राजेन्द्रः सोलङ्की इत्यस्य कथनानुसारं, चतुर्विंशतिवर्षीया शिवानी अहिरवार इत्यस्याः विवाहः पञ्चवर्षपूर्वं सूरज उर्फ गुल्ला अहिरवार इत्यनेन सह अभवत्। सूरजः श्रमिकरूपेण कार्यं करोति स्म। दम्पत्योः सन्ततिः नासीत्। तयोः सह सूरजस्य माता पितामही च निवसतः स्म।

चन्द्रदर्शनानन्तरं बहिः गमनं प्रति दम्पत्योः मध्ये विवादः अभवत्।

शिवानी स्वपत्युः दीर्घायुषः कामनया करवाचौथ-व्रतम् आचरितवती। रात्रौ प्रायः दशवादने दम्पती पूजां कृत्वा चन्द्रदर्शनम् अकुरुताम्। ततः किञ्चित्कालानन्तरं सूरजः अवदत् यत् तस्य मित्राणि तं मिलितुं आह्वयन्ति, अतः सः तैः सह मिलितुं बहिः गमिष्यति। किन्तु शिवानी तस्य बहिर्गमनं निरुद्धवती। एतस्मिन् विषये दम्पत्योः मध्ये विवादः अभवत्।

स्थानीयजनानां कथनानुसारं शिवान्याः आशङ्का आसीत् यत् सूरजः अन्यया महिलया सह मिलितुं गच्छति। सा पतिम् अवदत् यत् सा अद्यापि भोजनं न कृतवती तथा च तस्य प्रत्यागमनानन्तरमेव भोजनं करिष्यति। तथापि सूरजः तस्याः वचनम् अनाकर्ण्य गृहात् निर्गतः।

कक्षे पत्न्याः शवः पाशे लम्बमानः प्राप्तः, किञ्चित्कालानन्तरं पतिरपि आत्महत्याम् अकरोत्।

रात्रौ प्रायः सार्धद्विवादने सूरजः गृहं प्रत्यागतः तथा कक्षस्य द्वारम् आहतवान्, किन्तु अन्तःतः किमपि प्रत्युत्तरं न प्राप्तम्। शिवानी द्वारम् उद्घाटितवती न, अतः सूरजः स्वमात्रा पितामह्या च सह द्वारम् उद्घाटयितुं प्रयत्नम् अकरोत्, परन्तु ते सफलाः न अभवन्। ततः छदिपत्रम् अपसार्य अन्तः दृष्टे सति शिवानी साटिकया निर्मिते पाशे लम्बमाना दृष्टा।

शिवान्याः शवस्य प्राप्तेः किञ्चित्कालानन्तरं सूरजः अपि गृहात् अदृश्यः अभवत्। परिजनाः तस्य अन्वेषणं कुर्वन्तः गृहात् प्रायः शतमीटरदूरे प्राप्तवन्तः, यत्र सः वृक्षे दुपट्टेन निर्मिते पाशे लम्बमानः मृतः दृष्टः। पुलिसप्रशासनं घटनास्थले आगत्य उभयोः शवौ शवपरीक्षणार्थं प्रेषितवान्।

पुलिसाधिकारिणः अवदन् यत् अन्वेषणस्य भागरूपेण परिजनानां कथनानि अभिलिखिष्यन्ते। सर्वेषां पक्षाणां परीक्षणानन्तरं शवपरीक्षणस्य प्रतिवेदनं प्राप्ते च दम्पत्योः मृत्योः वास्तविकं कारणं स्पष्टं भविष्यति।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

🛍️ SHOPPING ADS
Sinha Kirana Store – Kirana Items and Water Pouch Supply, Devkot, Balod