शेख़ हसीना की प्रेस कॉन्फ़्रेंस के बाद बांग्लादेश में भारत विरोधी नाराज़गी तेज़। Sheikh Hasina’s Press Conference Sparks Strong Anti-India Anger in Bangladesh। शेख़ हसीनायाः पत्रकारसम्मेलनानन्तरं बाङ्ग्लादेशे भारतविरुद्धः तीव्रः जनाक्रोशः प्रज्वलितः।

0

सत्ता से हटाए जाने की दूसरी वर्षगांठ पर नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते हुए शेख़ हसीना ने कहा कि वह जल्द ही बांग्लादेश वापसी करेंगी।

भारत में पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को सीधे मीडिया से बातचीत की अनुमति दिए जाने पर बांग्लादेश ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

बांग्लादेश सरकार का आरोप है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से शेख़ हसीना और उनके सहयोगियों ने देश, उसकी संस्थाओं और जनता का उपहास किया।

वर्चुअल प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाकिब अल हसन के दिखाई देने के बाद बुधवार रात उनके घर पर हमले का दावा किया गया।

बांग्लादेश अवामी लीग ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि देश के चर्चित क्रिकेटर शाकिब अल हसन के आवास पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। पार्टी के अनुसार, यह घटना उस प्रेस कॉन्फ़्रेंस के कुछ घंटे बाद हुई, जिसमें शाकिब अल हसन ने पार्टी अध्यक्ष शेख़ हसीना के साथ भाग लिया था।

अवामी लीग ने अपने बयान में दावा किया कि प्रेस कॉन्फ़्रेंस से पहले बीएनपी, जमात-ए-इस्लामी और एनसीपी ने राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों को चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने प्रेस कॉन्फ़्रेंस से संबंधित ख़बरें प्रकाशित कीं, तो न्यायिक प्रक्रिया के ज़रिए उनके विरुद्ध मुक़दमे दर्ज कराए जाएंगे।

अवामी लीग ने इस हमले को कथित लोकतंत्र स्थापना के नाम पर अपने कार्यकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे कथित दमन और हिंसा अभियान का एक और उदाहरण बताते हुए इसे फ़ासीवादी मानसिकता का प्रतीक बताया।

मानवता के विरुद्ध अपराधों से जुड़े एक मामले में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को मृत्युदंड की सज़ा सुनाई जा चुकी है। 5 अगस्त 2024 को सत्ता से बेदखल होने के बाद से वह भारत में रह रही हैं।

हालांकि, बीते दो वर्षों में पहली बार शेख़ हसीना ने वर्चुअल माध्यम से पत्रकारों के सवालों का सीधे जवाब दिया।

English

Bangladesh has strongly objected to India allowing former Prime Minister Sheikh Hasina to address the media directly.

The Bangladesh government alleged that through the event, Sheikh Hasina and her associates mocked the Bangladeshi state and its people.

After former Bangladesh cricket captain Shakib Al Hasan was seen in the virtual press conference, claims emerged that his house was attacked on Wednesday night.

In a statement posted on X, the Bangladesh Awami League claimed, “A petrol bomb attack targeted the residence of Bangladesh’s renowned cricket icon Shakib Al Hasan. The incident occurred just hours after the press conference in which the globally acclaimed cricketer appeared alongside party president Sheikh Hasina.”

The Awami League said in its statement that before the press conference, the BNP, Jamaat-e-Islami, and NCP had publicly warned national media outlets that publishing reports related to the event could lead to legal cases being filed against them through the judicial system.

The Awami League described the attack as another example of what it alleged was an ongoing campaign of repression and violence against its members in the name of building democracy, calling it an act of fascism

Former Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina has been sentenced to death in a case related to crimes against humanity. She has been staying in India since being removed from power on August 5, 2024.

However, for the first time in the past two years, Sheikh Hasina directly answered journalists’ questions through a virtual press conference.

संस्कृत:

भारते पूर्वप्रधानमन्त्रिणी शेख़ हसीनायै प्रत्यक्षं माध्यमैः सह संवादस्य अनुमतिः प्रदत्ता इति कारणेन बाङ्ग्लादेशः तीव्रां आपत्तिं प्रकटितवान्।

बाङ्ग्लादेश-सरकारस्य आरोपः अस्ति यत् अस्य कार्यक्रमस्य माध्यमेन शेख़ हसीना तथा तस्याः सहयोगिनः बाङ्ग्लादेश-राज्यस्य जनानां च उपहासं कृतवन्तः।

आभासी पत्रकारसम्मेलने बाङ्ग्लादेशस्य पूर्वक्रिकेट-कप्तानः शाकिब अल हसनः दृष्टः इति पश्चात् बुधवासरे रात्रौ तस्य गृहे आक्रमणस्य दावा कृतः।

बाङ्ग्लादेश-अवामी-लीगेन X-माध्यमे प्रकाशिते वक्तव्ये उक्तम्— “बाङ्ग्लादेशस्य विख्यात-क्रिकेट-तारकस्य शाकिब अल हसनस्य निवासे पेट्रोल-बम्बेन भीषणम् आक्रमणम् अभवत्। एषा घटना तस्मात् पत्रकारसम्मेलनात् कतिपय-घण्टानन्तरम् अभवत्, यस्मिन् विश्वविख्यातः क्रिकेट-खिलाडी शेख़ हसीनया सह सहभागित्वम् अकरोत्।”

अवामी-लीगस्य वक्तव्ये उक्तम् यत् पत्रकारसम्मेलनात् पूर्वं बीएनपी, जमात-ए-इस्लामी तथा एनसीपी इत्येतेषां दलानां राष्ट्रीय-माध्यम-संस्थाभ्यः चेतावनी प्रदत्ता आसीत् यत् यदि ते पत्रकारसम्मेलनसम्बद्धाः वार्ताः प्रकाशितवन्तः, तर्हि न्यायिक-प्रक्रियायाः माध्यमेन तेषां विरुद्धं अभियोगाः प्रवर्तिष्यन्ते।

अवामी-लीगेन एतदाक्रमणं कथित-लोकतन्त्र-स्थापनस्य नाम्ना स्वकार्यकर्तृणां विरुद्धं प्रवर्तमानस्य कथित-दमन-हिंसा-अभियानस्य अन्यदुदाहरणम् इति वर्णितम्, तथा च तत् फासीवादी-प्रवृत्तेः प्रतीकम् इति उक्तम्।

मानवताविरुद्ध-अपराध-सम्बद्धे प्रकरणे बाङ्ग्लादेशस्य पूर्वप्रधानमन्त्रिणी शेख़ हसीनायै मृत्युदण्डः विधीयते। सा ५ अगस्त २०२४ तिथौ सत्ताच्युत्याः अनन्तरं भारते निवसति।

तथापि, गतयोः द्वयोः वर्षयोः एषा प्रथमवारः आसीत् यदा शेख़ हसीना आभासी-माध्यमेन पत्रकाराणां प्रश्नानां प्रत्यक्षं उत्तराणि दत्तवती।

Advertisement

Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed