श्रावण मास में भगवान ओंकारेश्वर के सुगम दर्शन सुनिश्चित करने पर जोर, मंदिर परिसर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।Focus on ensuring smooth darshan of Lord Omkareshwar during the holy month of Shravan, as a massive crowd of devotees gathered at the temple.श्रावणमासे भगवान् ओङ्कारेश्वरस्य सुलभदर्शनव्यवस्थायां विशेषः बलः, मन्दिरप्राङ्गणे भक्तानां विशालः समागमः।
श्रावण मास में ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए प्रतिदिन भक्तों का तांता लग रहा है। सोमवार और सप्ताहांत में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

ओंकारेश्वर। श्रावण मास के पावन अवसर पर ओंकारेश्वर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। सुबह होते ही मंदिर परिसर, घाटों और प्रमुख रास्तों पर भक्तों की भीड़ बढ़ने लगती है।
नर्मदा स्नान के बाद श्रद्धालु भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन और पूजन के लिए लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ और ‘जय ओंकारेश्वर’ के जयघोष गूंज रहे हैं, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवभक्ति में रंगा नजर आ रहा है। श्रावण मास के कारण मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में विशेष धार्मिक उत्साह बना हुआ है। अवकाश और रविवार के चलते पिछले तीन दिनों से ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है और सोमवार को भी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।
सहज और व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भक्तों की सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भीड़ को व्यवस्थित रखने के साथ श्रद्धालुओं को बिना परेशानी सुगम दर्शन कराने पर खास फोकस किया जा रहा है।
श्रावण मास में ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का असर स्थानीय बाजारों और घाटों की रौनक पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मंदिर क्षेत्र के आसपास फूल-माला, पूजा सामग्री और धार्मिक वस्तुओं की दुकानों पर दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी हुई है।
ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद।
श्रावण मास में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ओंकारेश्वर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत किया है। भक्तों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख पार्किंग क्षेत्रों, प्रवेश मार्गों, बाजारों, चौराहों और मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात कर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जवान लगातार भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा की निगरानी कर रहे हैं।
English
During the holy month of Shravan, a large number of devotees are visiting the Jyotirlinga shrine of Lord Omkareshwar every day. On Mondays and weekends, the rush intensifies, with devotees waiting in long queues for darshan.
Omkareshwar: During the holy month of Shravan, Omkareshwar is witnessing a remarkable surge of devotion. A large number of devotees from different parts of the country are arriving to offer prayers and perform Jalabhishek at the sacred Omkareshwar Jyotirlinga. Since early morning, heavy crowds have been visible around the temple premises, ghats and major routes.
After taking a holy dip in the Narmada, devotees are seen standing in long queues, waiting for their turn to offer prayers and seek darshan of Lord Omkareshwar. Chants of “Har Har Mahadev,” “Bam Bam Bhole,” and “Jai Omkareshwar” resonate across the area, creating an atmosphere filled with devotion to Lord Shiva. The holy month of Shravan has added to the religious fervor around the temple and nearby areas. Due to the holiday and Sunday, Omkareshwar has witnessed heavy crowds for the past three days, with the rush expected to continue on Monday as well
Special emphasis on ensuring smooth and hassle-free darshan for devotees.
In view of the rising number of devotees, the administration and police have made extensive arrangements for security, traffic management and public convenience. Police personnel have been deployed at key locations to regulate the crowd and ensure that devotees can have a smooth and hassle-free darshan.
The growing influx of devotees to Omkareshwar during Shravan has brought increased activity to the local markets and ghats. Shops selling flower garlands, पूजा सामग्री and other religious items are witnessing a steady stream of devotees throughout the day.
Police remain fully alert and deployed to ensure the safety of devotees in Omkareshwar.
With the increasing influx of devotees and Kanwariyas during Shravan, the police in Omkareshwar have strengthened security and traffic arrangements. Adequate police personnel have been deployed at major parking areas, access routes, marketplaces, intersections and the temple premises to ensure the safety and convenience of devotees.
Police personnel have been deployed at different locations with specific responsibilities and instructed to ensure smooth management. They are continuously monitoring crowd movement, traffic arrangements and the safety of devote
संस्कृत
श्रावणमासे ज्योतिर्लिङ्गस्य भगवान् ओङ्कारेश्वरस्य दर्शनार्थं प्रतिदिनं बहवः श्रद्धालवः आगच्छन्ति। सोमवासरे सप्ताहान्ते च भक्तानां संख्या वर्धते, येन दर्शनार्थं दीर्घाः पङ्क्तयः दृश्यन्ते।
ओङ्कारेश्वरम्। पवित्रे श्रावणमासे ओङ्कारेश्वरे भक्तेः श्रद्धायाश्च महान् प्रवाहः दृश्यते। देशस्य विभिन्नेभ्यः प्रदेशेभ्यः बहवः श्रद्धालवः भगवान् ओङ्कारेश्वरस्य ज्योतिर्लिङ्गस्य दर्शनार्थं जलाभिषेकाय च समागच्छन्ति। प्रातःकालादेव मन्दिरपरिसरे, घाटेषु प्रमुखमार्गेषु च भक्तानां विशालः जनसमूहः दृश्यते।
नर्मदायां पवित्रस्नानं कृत्वा श्रद्धालवः भगवान् ओङ्कारेश्वरस्य दर्शनं पूजनं च कर्तुं दीर्घासु पङ्क्तिषु स्वकीयक्रमस्य प्रतीक्षां कुर्वन्ति। सर्वत्र ‘हर हर महादेव’, ‘बम बम भोले’, ‘जय ओङ्कारेश्वर’ इति जयघोषाः श्रूयन्ते, येन सम्पूर्णं क्षेत्रं शिवभक्तिमयं दृश्यते। श्रावणमासस्य कारणेन मन्दिरपरिसरे समीपवर्तिक्षेत्रेषु च विशेषः धार्मिकोत्साहः वर्तते। अवकाशस्य रविवासरस्य च कारणेन विगतेषु त्रिषु दिनेषु ओङ्कारेश्वरे भक्तानां महती भीडः अभवत्, सोमवासरेऽपि भक्तानां विशालः समागमः अपेक्षितः।
सुगम-सुव्यवस्थितदर्शनव्यवस्थायै विशेषं ध्यानम्।
वर्धमानभक्तसमूहं दृष्ट्वा प्रशासनं पुलिसप्रशासनं च सुरक्षायै, यातायातव्यवस्थायै श्रद्धालूनां सुविधायै च विशेषव्यवस्थाः कृतवन्तौ। विभिन्नेषु स्थलेषु पुलिसबलस्य नियुक्तिः कृता अस्ति। जनसमूहस्य सुव्यवस्थापनं कुर्वन्तः श्रद्धालूनां सुगमदर्शनं सुनिश्चितुं विशेषं ध्यानं दीयते।
श्रावणमासे ओङ्कारेश्वरं प्रति वर्धमानानां श्रद्धालूनां संख्यायाः प्रभावः स्थानीयविपणिषु घाटेषु च स्पष्टतया दृश्यते। पुष्पमालाः, पूजासामग्रीः धार्मिकवस्तूनि च विक्रीयमाणेषु आपणेषु दिवसभरं भक्तानां सततं समागमनं भवति।
ओङ्कारेश्वरे श्रद्धालूनां सुरक्षायै पुलिसबलं पूर्णतया सज्जं सतर्कं च वर्तते।
श्रावणमासे श्रद्धालूनां कांवड़ियाभक्तानां च वर्धमानं जनसमूहं दृष्ट्वा ओङ्कारेश्वरस्य पुलिसप्रशासनेन सुरक्षा-यातायातव्यवस्थाः सुदृढीकृताः। भक्तानां सुविधां सुरक्षितागमनं च सुनिश्चितुं प्रमुखेषु वाहनपार्किङ्गस्थलेषु, प्रवेशमार्गेषु, विपणिषु, चतुष्पथेषु मन्दिरपरिसरे च पर्याप्तं पुलिसबलं नियुक्तम् अस्ति।
पुलिसबलस्य कर्मिभ्यः विभिन्नेषु स्थलेषु पृथक्-पृथक् दायित्वानि प्रदत्तानि, व्यवस्थायाः सुव्यवस्थितरक्षणाय च निर्देशाः दत्ताः। पुलिसकर्मिणः निरन्तरं जनसमूहनियन्त्रणं, यातायातव्यवस्थां श्रद्धालूनां सुरक्षां च निरीक्षन्ते।


