राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT रिपोर्ट से जांच को नई दिशा, पुलिस जल्द करेगी कार्रवाई तेज। SIT Report Gives New Direction to Ram Temple Offering Theft Probe; Police Investigation Set to Intensify। राममन्दिरे चढ़ावस्य चोरीप्रकरणे SIT-प्रतिवेदनेन अन्वेषणाय नूतना दिशा, पुलिस-अन्वेषणं तीव्रं भविष्यति।
राम मंदिर में चढ़ावे और दान से जुड़े मामले की पुलिस जांच अब एसआईटी की रिपोर्ट में सामने आए निष्कर्षों के आधार पर आगे बढ़ने की संभावना है। रिपोर्ट के तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच की दिशा और आगामी कार्रवाई तय की जा सकती है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इस मामले में ट्रस्ट के बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन और आय-व्यय से संबंधित दस्तावेजों की भी गहन जांच की है। हालांकि, जांच प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। एसआईटी की तैयार रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सीलबंद लिफाफे में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी
इससे पहले राम मंदिर ट्रस्ट की मांग पर प्रदेश सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मामले की विस्तृत जांच की थी। टीम ने प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की बारीकी से पड़ताल की। जांच के दायरे में ट्रस्ट के बैंक खाते और आय-व्यय से संबंधित संपूर्ण ऑडिट रिकॉर्ड भी शामिल रहा। वित्तीय अभिलेखों के आधार पर चढ़ावे और दान से जुड़े लेनदेन की भी जांच की गई। इसके अलावा, सिफारिश के आधार पर ट्रस्ट में की गई नियुक्तियों की भी जांच एजेंसी ने पड़ताल की थी।
एसबीआई और राम मंदिर ट्रस्ट के बीच हुए अनुबंध में सामने आई कमियों को भी एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में सरकार के संज्ञान में रखा था। रिपोर्ट में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को क्लीन चिट दी गई थी, जबकि डॉक्टर अनिल मिश्रा की भूमिका को लेकर कुछ सवाल उठाए गए थे।
हालांकि, एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट में किसकी भूमिका तय की गई है, किन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की सिफारिश की गई है अथवा किसी नई कार्रवाई की आवश्यकता बताई गई है, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
आगे की जांच में एसआईटी रिपोर्ट बनेगी महत्वपूर्ण आधार
पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर मामले की जांच लगातार जारी है। अब एसआईटी की रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों और निष्कर्षों को भी पुलिस विवेचना का हिस्सा बनाया जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित व्यक्तियों से पुनः पूछताछ, दस्तावेजों का सत्यापन और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच भी की जा सकती है।
English
The police investigation into the case related to offerings and donations at the Ram Temple is likely to move forward based on the findings of the SIT report. The next course of action and direction of the probe may be determined after examining the facts revealed in the report.
The Special Investigation Team (SIT), constituted on the Supreme Court’s directions, has also conducted a detailed examination of the trust’s bank accounts, financial transactions, and records related to income and expenditure. However, the investigation is still ongoing. The report prepared by the SIT is to be submitted before the Supreme Court in a sealed cover, in accordance with the court’s directions.
Earlier, a three-member Special Investigation Team (SIT), constituted by the state government at the request of the Ram Temple Trust, conducted a detailed probe into the matter. The team closely examined documents related to the case, financial transactions, and the role of individuals connected with the issue. The investigation also covered the trust’s bank accounts and complete audit records of its income and expenditure. Transactions related to offerings and donations were scrutinized on the basis of financial records. In addition, appointments made in the trust on the basis of recommendations were also investigated.
The SIT had also highlighted certain shortcomings in the agreement between SBI and the Ram Temple Trust in its preliminary report submitted to the government. While the report gave a clean chit to the Trust’s General Secretary, Champat Rai, it raised questions regarding the role of Dr. Anil Mishra.
However, no official information has yet been made public regarding whose role has been determined in the SIT’s final report, against whom action has been recommended, or whether the report has called for any further action.
SIT Report May Become a Key Basis for Further Investigation
The investigation into the FIR registered by the police is still underway. The facts and findings emerging from the SIT report may now also be incorporated into the police probe. If required, the concerned individuals may be questioned again, documents may be verified, and other pieces of evidence may undergo further scrutiny.
संस्कृत
राममन्दिरे चढ़ाव-दानसम्बद्धस्य प्रकरणस्य पुलिस-अन्वेषणम् अधुना एसआईटी-प्रतिवेदनस्य निष्कर्षान् आधारं कृत्वा अग्रे प्रवर्तितुं शक्नोति। प्रतिवेदने प्रकाशिता तथ्यसूचनाः विचार्य अन्वेषणस्य आगामी दिशा कार्यवाही च निर्धारयितुं शक्यते।
सर्वोच्चन्यायालयस्य निर्देशेन गठितेन विशेषान्वेषणदलेन (एसआईटी) अस्मिन् प्रकरणे न्यासस्य बैंक-खातानां, वित्तीयलेनदेनानां तथा आय-व्ययसम्बद्धानां अभिलेखानां विस्तृतपरीक्षणमपि कृतम्। तथापि अन्वेषणप्रक्रिया अद्यापि प्रचलति। एसआईटी-द्वारा सज्जीकृता प्रतिवेदिका सर्वोच्चन्यायालयस्य निर्देशानुसारं मुद्रित-लिफाफे न्यायालयस्य समक्षं प्रस्तुतव्या।
अस्मात् पूर्वं राममन्दिरन्यासस्य आग्रहानुसारं प्रदेशसर्वकारेण गठितेन त्रिसदस्यीयेन विशेषान्वेषणदलेन (एसआईटी) अस्य प्रकरणस्य विस्तृतं परीक्षणं कृतम्। अन्वेषणदलेन प्रकरणसम्बद्धानां दस्तावेजानां, वित्तीयलेनदेनानां तथा सम्बद्धजनानां भूमिकायाः सूक्ष्मतया परीक्षा कृता। अन्वेषणस्य परिधौ न्यासस्य बैंकखातानि तथा आय-व्ययसम्बद्धाः सम्पूर्णाः लेखापरीक्षा-अभिलेखाः अपि अन्तर्भूताः आसन्। वित्तीयाभिलेखानामाधारेण चढ़ावस्य दानस्य च लेनदेनानामपि परीक्षणं कृतम्। एतदतिरिक्तं सिफारिश-आधारेण न्यासे कृतानाम् नियुक्तीनामपि अन्वेषणं कृतम्।
एसबीआई तथा राममन्दिरन्यासयोर्मध्ये सम्पन्ने अनुबन्धे विद्यमानाः न्यूनताः अपि एसआईटी-दलेन स्वस्य प्रारम्भिकप्रतिवेदने सर्वकारस्य संज्ञानाय निवेदिताः आसन्। प्रतिवेदने न्यासस्य महासचिवाय चम्पतराय-महोदयाय दोषमुक्तिः प्रदत्ता, परन्तु डॉ. अनिलमिश्रस्य भूमिकाविषये कतिपयानि प्रश्नानि उत्थापितानि आसन्।
तथापि, एसआईटी-दलस्य अन्तिमप्रतिवेदने कस्य भूमिका निर्धारिता अस्ति, केषां विरुद्धं कार्यवाही अनुशंसिता अस्ति अथवा कस्यचित् नूतनकार्यविधेः आवश्यकता उक्ता अस्ति, एतत्सम्बद्धा कापि आधिकारिकसूचना अद्यापि सार्वजनिकरूपेण प्रकाशिता नास्ति।
अग्रिम-अन्वेषणस्य महत्त्वपूर्णाधारः भवितुं शक्नोति एसआईटी-प्रतिवेदनम्
पुलिसद्वारा पञ्जीकृतस्य एफआईआर-प्रकरणस्य अन्वेषणं निरन्तरं प्रचलति। अधुना एसआईटी-प्रतिवेदने प्रकाशितानि तथ्यानि निष्कर्षांश्च पुलिस-अन्वेषणे अपि समावेशयितुं शक्यन्ते। आवश्यकता चेत् सम्बद्धजनानां पुनः प्रश्नोत्तरं, दस्तावेजानां सत्यापनं तथा अन्येषां प्रमाणानां गहनपरीक्षणमपि कर्तुं शक्यते।


