चक्रवात अर्नब का असर: छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल को भारी नुकसान, अमित शाह ने दिया सहायता का आश्वासन.Cyclone Arnab Impact: Unseasonal Rain and Strong Winds Damage Paddy Crops in Chhattisgarh, Amit Shah Assures Support. चक्रवातस्य अर्नबस्य प्रभावः: छत्तीसगढे अकालवृष्ट्या तीव्रवातेन च धान्यसस्यस्य व्यापकं क्षतिः, अमितशाहः सहायतायाः आश्वासनं दत्तवान्
चक्रवात अर्नब के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से फोन पर चर्चा की और प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

चक्रवात अर्नब के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। खराब मौसम के चलते खेतों में खड़ी और कटाई के बाद रखी गई धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। प्रदेश में पैदा हुए इन हालातों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से फोन पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राज्य की स्थिति की जानकारी लेते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से भी फोन पर बातचीत की। उन्होंने चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। अमित शाह ने बताया कि प्रभावित इलाकों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। वहीं, तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जल्द ही अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीमें प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार की ओर से मिले सहयोग के आश्वासन पर गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए आम जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और प्रभावित क्षेत्रों में हालात सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए गुरुवार को छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया। रायपुर, गरियाबंद और अंबिकापुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा और एहतियात के तौर पर शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखा गया।
बेमौसम बारिश ने छत्तीसगढ़ के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बलरामपुर जिले में कटाई के बाद खेतों में रखी धान की फसल बारिश में भीग गई है। वहीं, रायगढ़ और रायपुर के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर गिर गई है। लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने लगा है, जिससे फसल के सड़ने और उसमें फंगल संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। मौसम की इस मार से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की चिंता सता रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से फसलों को हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वे कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नुकसान का सही आकलन कर प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
इधर, मौसम विभाग (IMD) ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती सिस्टम की सक्रियता धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
English
Cyclone Arnab has caused extensive damage to crops across Chhattisgarh. Union Home Minister Amit Shah spoke with Chief Minister Vishnu Deo Sai and assured him of all possible assistance for the affected farmers.
Cyclone Arnab has disrupted weather conditions across Chhattisgarh, with continuous rainfall and strong winds affecting normal life in Raipur and several other parts of the state. The adverse weather has caused extensive damage to standing paddy crops as well as harvested produce lying in the fields. Power supply has also been disrupted in several areas. Taking note of the situation, Union Home Minister Amit Shah spoke with Chief Minister Vishnu Deo Sai over the phone on Thursday. He sought an update on the state’s situation and assured the Chief Minister of all possible assistance from the Central Government.
Union Home Minister Amit Shah also held discussions with the Chief Ministers of Andhra Pradesh, Odisha and Puducherry, assuring them of all possible central assistance for relief and rescue operations in cyclone-affected areas. He stated that teams of the National Disaster Response Force (NDRF) and State Disaster Response Forces (SDRF) are working round the clock to tackle the situation. Meanwhile, inter-ministerial central teams will soon visit the affected states to assess the extent of damage caused by the cyclone.
Chief Minister Vishnu Deo Sai expressed his gratitude to Home Minister Amit Shah for assuring central support. He emphasized that the safety of the people remains the state government’s highest priority and that necessary measures are being taken to restore normalcy in the affected areas.
Amid continuous rainfall and adverse weather conditions, schools remained closed in 14 districts of Chhattisgarh on Thursday. Intermittent showers continued in several parts of the state, including Raipur, Gariaband and Ambikapur. The persistent rain disrupted normal life, prompting authorities to keep educational institutions closed as a precautionary measure.
Unseasonal rainfall has intensified the difficulties faced by farmers in Chhattisgarh. In Balrampur district, harvested paddy crops lying in the fields have been soaked by rain. Meanwhile, strong winds have flattened standing paddy crops in parts of Raigarh and Raipur. Continuous rainfall has also caused waterlogging in agricultural fields, increasing the risk of crop deterioration and fungal infections. Farmers are now concerned about substantial financial losses due to the adverse weather conditions.
State Congress Committee President Deepak Baij has expressed concern over the damage caused to crops by unseasonal rainfall and strong winds. He has urged the state government to conduct an immediate assessment of crop losses in the affected areas and provide adequate compensation to farmers at the earliest.
Meanwhile, the India Meteorological Department (IMD) has issued a warning of heavy to very heavy rainfall at isolated places in northern Chhattisgarh. Thunderstorms accompanied by strong winds reaching speeds of 40–50 kmph are also likely. According to the weather department, although the cyclonic system is gradually weakening, rainfall is expected to continue across the state for the next two days.
संस्कृति
चक्रवातस्य अर्नबस्य प्रभावेण छत्तीसगढे कृषकाणां सस्येषु व्यापकं क्षतिः अभवत्। केन्द्रीयगृहमन्त्री अमितशाहः मुख्यमन्त्री विष्णुदेवसायेन दूरभाषेण चर्चां कृत्वा प्रभावितकृषकेभ्यः सर्वसम्भवसहायतां प्रदातुं आश्वासनं दत्तवान्।
चक्रवातस्य अर्नबस्य प्रभावेण छत्तीसगढराज्ये मौसमस्थितिः प्रतिकूला अभवत्। रायपुरनगरे सहितं राज्यस्य अनेकक्षेत्रेषु निरन्तरवृष्ट्या तीव्रवातेन च सामान्यजनजीवनं प्रभावितम् अभवत्। प्रतिकूलमौसमस्य कारणेन क्षेत्रेषु स्थितायाः तथा छिन्नायाः धान्यसस्यस्य व्यापकं क्षतिः अभवत्। अनेकक्षेत्रेषु विद्युत्प्रदायः अपि बाधितः अभवत्। एतां स्थितिं दृष्ट्वा केन्द्रीयगृहमन्त्री अमितशाहः गुरुवासरे मुख्यमन्त्रिणा विष्णुदेवसायेन दूरभाषमाध्यमेन वार्तालापं कृतवान्। सः राज्यस्य परिस्थितेः विषये सूचनां प्राप्य केन्द्रसर्वकारपक्षतः सर्वसम्भवसहायतां प्रदातुं आश्वासनं दत्तवान्।
केन्द्रीयगृहमन्त्री अमितशाहः आन्ध्रप्रदेशस्य, ओडिशाराज्यस्य तथा पुडुचेरीप्रदेशस्य मुख्यमन्त्रिभिः सह अपि दूरभाषमाध्यमेन चर्चां कृतवान्। चक्रवातप्रभावितक्षेत्रेषु राहतकार्येषु रक्षणकार्येषु च केन्द्रसर्वकारपक्षतः सर्वसम्भवसहयोगं प्रदातुं सः आश्वासनं दत्तवान्।
अमितशाहेन उक्तं यत् राष्ट्रियआपदाप्रतिक्रियाबलस्य (NDRF) तथा राज्यआपदाप्रतिक्रियाबलस्य (SDRF) दलानि पूर्णसक्रियतया राहतकार्यं रक्षणकार्यं च कुर्वन्ति। चक्रवातेन उत्पन्नस्य क्षतेः मूल्याङ्कनाय शीघ्रमेव केन्द्रस्य अन्तरमन्त्रालयीयदलानि प्रभावितराज्यानां भ्रमणं करिष्यन्ति।
मुख्यमन्त्री विष्णुदेवसायः केन्द्रसर्वकारस्य सहयोगस्य आश्वासनाय गृहमन्त्रिणः अमितशाहस्य प्रति कृतज्ञतां व्यक्तवान्। सः अवदत् यत् राज्यसर्वकारस्य कृते जनसामान्यस्य सुरक्षा सर्वोच्चप्राथमिकता अस्ति तथा प्रभावितक्षेत्रेषु सामान्यस्थितेः पुनर्स्थापनाय आवश्यकाः उपायाः क्रियन्ते।
सततवृष्टेः प्रतिकूलमौसमस्थितेः च दृष्ट्या गुरुवासरे छत्तीसगढराज्यस्य चतुर्दशसु जनपदेषु विद्यालयाः बन्दाः आसन्। रायपुरे, गरियाबन्दे, अम्बिकापुरे च सहितं राज्यस्य अनेकक्षेत्रेषु विरामेण वर्षा अभवत्। निरन्तरवृष्ट्या सामान्यजनजीवनं प्रभावितम् अभवत् तथा सावधानतायाः दृष्ट्या शैक्षणिकसंस्थानानि बन्दानि स्थापितानि।
अकाले जातया वृष्ट्या छत्तीसगढराज्यस्य कृषकाणां समस्याः वर्धिताः सन्ति। बलरामपुरजनपदे क्षेत्रेषु छिन्नं धान्यसस्यं वर्षया आर्द्रं जातम्। अपरतः रायगढे तथा रायपुरस्य केषुचित् भागेषु तीव्रवातस्य प्रभावेण क्षेत्रेषु स्थितानि धान्यसस्यानि भूमौ पतितानि। निरन्तरवृष्ट्या कृषिक्षेत्रेषु जलसञ्चयः अभवत्, येन सस्यानां नाशस्य कवकसंक्रमणस्य च भयम् उत्पन्नम्। प्रतिकूलमौसमस्य कारणेन कृषकाः महतीं आर्थिकहानिं प्रति चिन्तिताः सन्ति।
प्रदेशकाङ्ग्रेससमितेः अध्यक्षः दीपकबैजः अकालवृष्ट्या तीव्रवातेन च सस्यानां जातं क्षतिं प्रति चिन्तां व्यक्तवान्। सः राज्यसर्वकारात् प्रभावितक्षेत्रेषु तत्कालं सर्वेक्षणं कारयितुं तथा प्रभावितकृषकेभ्यः शीघ्रमेव उचितं क्षतिपूर्तिधनं प्रदातुं च आग्रहं कृतवान्।
अपरतः भारतीयमौसमविभागेन (IMD) उत्तरीयछत्तीसगढस्य केषुचित् स्थानेषु अतिवृष्टेः चेतावनी प्रसारिता अस्ति। अस्मिन् काले मेघगर्जनया विद्युत्पातेन च सह प्रतिघण्टां ४० तः ५० किलोमीटरवेगेन वायुः प्रवहिष्यति इति सम्भावना अस्ति। मौसमविभागस्य अनुसारं चक्रवातीयप्रणाली शनैः शनैः दुर्बला भवति, तथापि आगामिद्विदिनपर्यन्तं वर्षा निरन्तरं भवितुं शक्नोति।


